साध्वी प्रज्ञा का दर्दनाक खुलासा: 24 दिन भूख, रात-रात भर पिटाई और गालियों की यातना

भोपाल  मालेगांव ब्लास्ट केस में भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। एनआईए कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा को बरी कर दिया है। साथ ही सात अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया है। मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा जेल में भी रही हैं। इस दौरान उन्हें थर्ड डिग्री यातनाएं दी गई थी। 2019 में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने इसका जिक्र किया था कि कैसे दिन रात उनकी पिटाई होती थी। दालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष मामले को संदेह से परे साबित करने…

Read More

प्रौद्योगिकी ग्राम भड़हा में ‘ई – बात कार्यक्रम का आयोजन

प्रौद्योगिकी ग्राम भड़हा में 'ई – बात कार्यक्रम का आयोजन साइबर ठगी से बचना है तो डिजिटल लेन-देन में बरतें ये जरूरी सतर्कताएं डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग व साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए बिलासपुर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा संचालित प्रौद्योगिकी ग्राम केन्द्र भड़हा के अंतर्गत  भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर के माध्यम से ग्रामीण अंचल के युवाओं, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, सेवानिवृत कर्मचरियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिये ई-बात कार्यक्रम का आयोजन परिषद महानिदेशक, डॉ. एस. कर्मकार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम…

Read More

मदनपुरा में बाढ़ का कहर, हालात का जायजा लेने नाव से पहुंचे कलेक्टर

कोटा जिले में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में इसका प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है। कई पंचायतों और गांवों में नदी-नालों का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने बुधवार को इटावा उपखंड की पीपल्दा तहसील के मदनपुरा गांव का दौरा किया। गांव तक पहुंचने के रास्ते में…

Read More

झालावाड़ कांड के बाद जनजातीय आयोग सख्त, जर्जर स्कूलों की होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग

बड़वानी  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से मासूम बच्चों की मृत्यु की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। झालावाड़ की घटना के बाद निर्देश आर्य ने आज पत्र जारी कर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि राजस्थान के एक विद्यालय भवन के ढह जाने के बाद विद्यार्थियों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हमारे शासकीय ढांचे की सतर्कता एवं संवेदनशीलता के अभाव को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि…

Read More

वक्फ बोर्ड ने तैयार की संपत्तियों की सूची, करोड़ों की आमदनी अब जाएगी शिक्षा पर

भोपाल  वक्फ सम्पत्तियों पर नाममात्र किराया देकर काबिज लोगों से बोर्ड वसूली करेगा। कब्जों को हटाने से लेकर जुर्माना वसूली तक कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए बोर्ड ने सूची तैयारी की है। इसके तहत हाल में 27 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया है। सम्पत्तियों से वसूली समाज में शिक्षा की बढ़ोतरी और सुधार पर खर्च करने की योजना है। प्रदेश में करीब 15 हजार वक्फ सम्पत्तियां हैं। इनमें से 77 भोपाल में हैं। एक आंकलन के मुताबिक इनमें से 80 प्रतिशत पर कब्रिस्तान, मस्जिद, मदरसे हैं। बाकी…

Read More

तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से ठप पड़े काम, मायूस लौट रहे लोग

 रायपुर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के तहसीलदार हड़ताल पर हैं. इसके चलते जमीन संबंधी काम को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रायपुर के तहसील दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग निराश होकर वापस लौट रहे. तीन दिनों से लोग परेशान हैं. लोग नकल निकालने, त्रुटि सुधार, आय, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधित कार्य के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के नहीं होने के कारण कोई काम नहीं हुआ. तीन दिन से तहसीलदार समेत नायब तहसीलदार 17…

Read More

स्टाम्प शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी: शपथ पत्र, एग्रीमेंट और पावर ऑफ अटॉर्नी होंगे महंगे

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार अब शपथ पत्र(एफिडेविट), कंसेंट डीड, एग्रीमेंट, पावर ऑफ अटॉर्नी आदि दस्तावेजों में लगने वाले स्टाम्प शुल्क में बढ़ोतरी करने जा रही है। शपथ पत्र(Affidavit) बनवाने के लिए 50 की जगह 200 रुपए, कंसेंट डीड और एग्रीमेंट में 1000 की जगह 5000 रुपए के स्टाम्प लगाने होंगे। इसके लिए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में भारतीय स्टाम्प (मप्र संशोधन) विधेयक- 2025 पेश किया है। इससे पहले इसमें संशोधन वर्ष 2014 में हुआ था। इसलिए मूल्य सूचकांक में हुए परिवर्तन को देखते हुए स्टाम्प शुल्क में…

Read More

CM रेखा गुप्ता का केजरीवाल पर सीधा वार: ‘सामने आएंगे तो पूछूंगी दिल्ली की बदहाली का जवाब’

नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी प्रेरक उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने 'She’s the Boss: Governing the Capital of the World’s Largest Democracy' सत्र में अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह कैसे दिल्ली जैसे बड़े और जटिल राज्य की बागडोर संभाल रही हैं. उन्होंने सत्र की शुरुआत में बातचीत करते हुए महिलाओं से कहा कि आप में अगर साहस और फैसला लेने की हिम्मत है तो आप कुछ भी कर सकती हैं. AAP के आरोप पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि…

Read More

सीएम डॉ. यादव होंगे BSL ग्लोबल समिट में शामिल, दुनिया के ब्रांड्स से होगा संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में भाग लेंगे। यह समिट टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसमें दुनिया भर के उद्योगपतियों, निवेशकों और टेक्सटाइल ब्रांड्स की भागीदारी हो रही है। मुख्यमंत्री समिट में मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण करेंगे और राज्य की औद्योगिक क्षमता, टेक्सटाइल नीति और निवेश संभावनाओं को लेकर संबोधित करेंगे। साथ ही, वे वॉलमार्ट, एच एंड एम, ली एंड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी जैसी अग्रणी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से…

Read More

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने वंचित वर्ग की आवाज को किया मुखर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उनका पुण्य-स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रेमचंद ने गोदान, गबन, निर्मला जैसी अमूल्य रचनाओं से हिन्दी साहित्य को समृद्धि प्रदान की। साथ ही हमेशा कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज को मुखर किया। प्रेमचंद का कृतित्व नव प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करता रहेगा।  

Read More

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: बजरंग दल की दबिश, 5 लोग हिरासत में

रायपुर राजधानी में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. आधी रात में एक मकान पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबिश दी और धर्मांतरण कराने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टी इलाके का है. बजरंग दल ने भुनेश्वर यादव के मकान में प्रार्थना सभा के जरिए करीब 70 लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. इस मामले को लेकर गुढियारी थाना प्रभारी भेखलाल चंद्राकर…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर किया उनका पुण्य-स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामभक्त गोस्वामी तुलसीदास को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को तुलसी जयंती की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परम पावन श्रीरामचरित मानस, विनय पत्रिका सहित अन्य कृतियों के माध्यम से तुलसीदास ने प्रभु श्रीराम की अनन्य भक्ति का मार्ग दिखाया, जो अनंतकाल तक जनमानस का कल्याण करेगा।  

Read More

सीएम मोहन ने पीएम मोदी को सौंपा 18 महीने का रिपोर्ट कार्ड

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को विरासत से विकास की रहा और सुशासन के 18 महीने, मोदी का विजन और मोहन यादव का मिशन की पुस्तिका भेंट की। पुस्तिका में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के चौमुखी विकास की गाथा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, नारी  शक्ति स्वास्थ्य,शिक्षा, सुशासन , शहरी विकास, अधो संरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति, को संरक्षण और पर्यावरण का लेखा-जोखा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने…

Read More

भोपाल-इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल बंद: 1 अगस्त से सख्ती, सरकारी दफ्तरों में भी नो एंट्री

भोपाल/इंदौर  भोपाल और इंदौर के टू-व्हीलर चालकों के लिए अब हेलमेट पहनना केवल एक सुरक्षा उपाय नहीं, बल्कि एक अनिवार्य शर्त बन चुकी है। 1 अगस्त 2025 से लागू हुए इस कड़े आदेश के अनुसार अब बिना हेलमेट न तो पेट्रोल मिलेगा, न CNG, और न ही सरकारी दफ्तरों में एंट्री। यह निर्णय मध्यप्रदेश प्रशासन द्वारा सड़क हादसों में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए लिया गया है। बढ़ते हादसों के बीच प्रशासन का सख्त फैसला  भोपाल और इंदौर में हाल के महीनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में तेजी…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद उधम सिंह ने अपने दृढ़ संकल्प से जलियांवाला बाग में निर्दोष निहत्थे देशवासियों की जान लेने वाले माइकल ओ'डायर को मौत के घाट उतारा था। सरदार उधम सिंह का जीवन युवाओं के लिए संकल्प शक्ति और मातृभूमि की भक्ति का प्रेरणादायक प्रतीक है।  

Read More