गिरफ्तारी की आशंका में भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटालों में नाम सामने आने के बाद अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर सोमवार पाँच अगस्त को सुनवाई होगी। इसी दिन शराब घोटाले में जेल में बंद उनके बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर भी सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर भी विपक्ष और उनके समर्थकों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर…

Read More

इंग्लैंड में टीम इंडिया का तूफान! 60 साल बाद बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 470 बाउंड्री लगाकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है. इनमें 422 चौके और 48 छक्के शामिल हैं. ये रिकॉर्ड ओवल टेस्ट के तीसरे दिन बना, जब भारत ने सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम का रिकॉर्ड अपने नाम किया. पहली बार 400 से ज्यादा बाउंड्री इतिहास में पहली बार भारत ने किसी टेस्ट सीरीज़ में 400 से ज्यादा बाउंड्री लगाई हैं. इससे पहले भारत ने 1964 में एक सीरीज़…

Read More

छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी शिक्षक को हाईकोर्ट से मिली जमानत

 मुंबई बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक 60 साल के ट्यूशन टीचर को जमानत दे दी है। उसे इसी साल की शुरुआत में एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो कोर्ट ने दोषी ठहराया गया था। जस्टिस सारंग वी. कोटवाल ने कहा कि पीड़िता को शायद कोर्ट में जवाब देने के बारे में बताया गया होगा। कोर्ट ने कहा कि जिरह में लड़की ने स्वीकार किया था कि उसकी मां ने उसे ट्रायल कोर्ट में सवालों के जवाब देने का तरीका बताया था। आपको बता दें कि लड़की की…

Read More

कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर

कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ आज भी जारी है. अखल के जंगलों में कल पूरी रात विस्फोट और गोलीबारी जारी रही. भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि यह इस वर्ष का सबसे बड़ा ऑपरेशन हो सकता है. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक तीन आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई है. एक जवान भी घायल हुआ है. इस आतंक रोधी अभियान में हाईटेक सर्विलांस सिस्टम और स्पेशल पैरा फोर्स के जवान शामिल हैं.…

Read More

निर्दयता की हद: यूपी के ट्रक चालक को पीटकर किया निर्वस्त्र , अधमरी हालत में जंगल में फेंका

जगदलपुर जगदलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कबाड़ी व्यवसायी ने ट्रक चालक को अपने साथियों के साथ फार्म हाउस में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। उसे न केवल निर्वस्त्र किया गया बल्कि अधमरी हालत में जंगल में छोड़ दिया गया।   घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित को युवकों द्वारा कभी स्विमिंग पूल में तो कभी डांस करवाकर पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है पीड़ित ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी का निवासी है,…

Read More

भोपाल जा रही बस के ब्रेक फेल, खड़ी बस से टकराकर पलटी; 25 यात्री घायल

सीहोर  रविवार सुबह करीब 10:15 बजे भोपाल-इंदौर हाईवे पर सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में अरनिया गाजी जोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से भोपाल जा रही चौहान ट्रेवल्स की बस पैसेंजर्स को उतार रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार चार्टर्ड बस (MP09 AM 6115) ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार्टर्ड बस पलट गई और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। पुलिस जांच में शुरुआती कारण ब्रेक फेल होना सामने आया है। चार्टर्ड बस नाथद्वारा से भोपाल की ओर आ रही थी।…

Read More

टैंकर की टक्कर से मजदूर की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

जैसलमेर शहर के औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जिससे उसका पूरा परिवार शोक में डूब गया। घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से एक साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राजकीय नाहटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकीय उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 35 वर्षीय नरपतसिंह पुत्र राजूसिंह राजपुरोहित, निवासी…

Read More

भारत से झगड़ा मत लो, बढ़ती महाशक्ति है’ – अमेरिकी उद्योगपति की ट्रंप को दो टूक

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एकदम से बाजी पलटते हुए बीते सप्ताह भारत पर 25 फीसदी का हाई टैरिफ (25% Tariff On India) और रूस के साथ कारोबार करने पर अतिरिक्त जुर्माने का ऐलान कर हलचल मचा दी. इस बीच ट्रंप के इस कदम पर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इनमें उनकी कड़ी आलोचना भी की गई. इस क्रम में दिग्गज कनाडाई कारोबारी और टेस्टबेड के चेयरमैन किर्क लुबिमोव ने भारत के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारी टैरिफ लगाए जाने पर तीखी आलोचना की है और…

Read More

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मुकाबला! ACC ने कर दिया वेन्यू का खुलासा

मुंबई  एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप 2025 के वेन्यूज की 2 अगस्त (शनिवार) को आधिकारिक घोषणा कर दी. एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा. ये मुकाबले दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होने वाले मुकाबले से होगी, जो अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि…

Read More

तमिल सिनेमा को बड़ा झटका: अभिनेता मदन बॉब का 71 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई   साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जाने-माने तमिल एक्टर, कॉमेडियन, संगीतकार और टीवी कलाकार एस. कृष्णमूर्ति उर्फ मदन बॉब का निधन हो गया है. 71 की उम्र में उन्होंने बीती रात (2 अगस्त) को चेन्नई में अंतिम सांस ली. एक्टर की मौत से उनके परिवार समेत फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है. हर कोई मदन बॉब को नम आंखों से याद कर रहा है.  कैसे हुई एक्टर की मौत? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मदन बॉब कई सालों से कैंसर से जूझ रहे थे. लंबे…

Read More

उपराष्ट्रपति चुनाव पर थरूर का बयान: विपक्ष की हार तय!

नई दिल्ली  भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर 2025 को होगा। यह घोषणा निर्वाचन आयोग (EC) ने गुरुवार को की गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन मंडल का गठन पूरा हो चुका है। इस बीच कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की हार को पहले ही तय मानते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल के द्वारा जिसे उम्मीदवार बनाया जाएगा वही उपराष्ट्रपति बनेगा। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने कहा, “कोई अंदाजा नहीं है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन…

Read More

बैडमिंटन कपल की वापसी: फिर साथ नजर आए साइना और कश्यप

नई दिल्ली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के रिश्ते में एक बार फिर से मिठास लौट आई है. इस साल 16 जुलाई को साइना नेहवाल ने पोस्ट शेयर करके इस बात की घोषणा की थी कि वो पारुपल्ली कश्यप से अलग हो रहे हैं. लेकिन अब इस कपल ने यू-टर्न लिया है. साइना नेहवाल ने 2 अगस्त (शनिवार) को पोस्ट शेयक करके बताया कि दोनों फिर से साथ आए हैं. यानी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 17 दिन में ही अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है.…

Read More

रायपुर : दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत – विष्णु देव साय

रायपुर : दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत – विष्णु देव साय दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आकांक्षी जिलों और विकासखंडों को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत सभी छह संकेतकों में पूर्ण संतृप्ति हासिल करने वाले दो जिलों और छह विकासखंडों को मिला स्वर्ण पदक रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संपूर्णता अभियान में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आकांक्षी जिलों और विकासखंडों को पुरस्कृत किया।…

Read More

डिविलियर्स का धमाका! शतक से पाकिस्तान पस्त, साउथ अफ्रीका बना चैंपियन

नई दिल्ली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा. शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया. इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. तीसरे ओवर में ही कामरान अकमल आउट हो गए. कप्तान हफीज ने 10 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि शोएब मलिक 20 रन (25 गेंद) पर आउट हुए और बड़ी पारी नहीं खेल सके.…

Read More

रक्षाबंधन 2025: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 7.5 घंटे, जानें कितने बजे से शुरू होगी पूजा

रक्षाबंधन 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए साढ़े 7 घंटे से अधिक का शुभ मुहूर्त है. लेकिन इसमें भी 1 घंटा 40 मिनट तक राखी नहीं बांधी जाएगी. इसका कारण भद्रा नहीं है क्योंकि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है. भद्रा रक्षाबंधन के दिन सूर्योदय से पहले ही खत्म हो जा रही है. इस बार का रक्षाबंधन भद्रा रहित मुहूर्त में है. राखी के त्योहार पर भद्रा न होने से रक्षाबंधन सुबह से मनाया जाएगा. फिर रक्षाबंधन के शुभ…

Read More