मेष राशि- आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा और सुरक्षित महसूस करेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यावसायिक रूप से तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वृषभ राशि- आज आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। किसी करीबी से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। आपको कई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जो आपको कंपनी में महत्वपूर्ण पद दिलाएगी। अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना सीखें, क्योंकि…
Read MoreDay: August 7, 2025
एनडीए की बड़ी बैठक: उपराष्ट्रपति पद के लिए पीएम मोदी और नड्डा करेंगे उम्मीदवार का चयन
नई दिल्ली उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर गुरुवार को एनडीए दल के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। संसदीय दल की इस बैठक में सर्वसम्मति से पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद यह जानकारी साझा की। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है। चुनाव आयोग ने हाल ही नोटिफिकेशन जारी कर इस पद के लिए चुनाव कराए जाने की…
Read Moreरशियन लड़की ने भारतीय दोस्त संग गाया कन्नड़ कविता, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
नई दिल्ली बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक रूसी बच्ची अपनी भारतीय दोस्त के साथ कन्नड़ भाषा की एक लोकप्रिय कविता गा रही है। इस वीडियो को रूसी बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। यह परिवार 2022 में रूस से भारत आया था। यहां रूसी बच्ची की दोस्ती एक स्थानीय बच्ची से हुई। रूसी बच्ची की मां ने सबसे पहले यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें दोनों बच्चियां साइकिल…
Read Moreआयुष्मान कार्ड धारकों के लिए अलर्ट! सिर्फ 3 महीने में पूरी करनी होगी ये जरूरी प्रक्रिया
बदायूं आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है। इन बुजुर्गों का कार्ड बन चुका है, लेकिन उन्हें इसे नवंबर से पहले अपडेट कराना आवश्यक है। कार्ड के अपडेट होने के बाद ही लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना का उद्देश्य है कि लोगों को इलाज के लिए किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वर्तमान में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को…
Read MoreNDA में उपराष्ट्रपति पद को लेकर मंथन शुरू, दो वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। NDA नेताओं ने की बैठक संसद परिसर में भाजपा के प्रमुख नेताओं और उनके सहयोगियों की एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। बैठक में नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, जदयू के ललन सिंह,…
Read Moreतहव्वुर राणा को मिली परिवार से बातचीत की अनुमति, अब रख सकेगा निजी वकील
नई दिल्ली 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी और मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए निजी वकील नियुक्त करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए उसे अपने परिवार से बात करने की इजाजत दी गई है। यह आदेश पाटियाला हाउस कोर्ट ने दिया है। तहव्वुर राणा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी में उसने मांग की थी कि उसे अपने किसी परिवार के सदस्य से बातचीत करने की अनुमति दी जाए, ताकि वह अपने मुकदमे…
Read Moreअमेरिकी टैरिफ हमले पर मायावती का तीखा वार: भारत को कमजोर करने की साजिश, गंभीर नीति बदलाव की जरूरत!
लखनऊ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर कुल 50 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने को लेकर देश में भी राजनीति गरमा गई इस मुदे को लेकर विपक्ष विपक्ष सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ब्रिक्स देश ब्राज़ील की तरह ही भारत पर भी कुल मिलाकर 50 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ (शुल्क) लगाकर अमेरिका ने जो भारत को आघात पहुंचाने का प्रयास किया है।…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी की स्वदेशी से देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हैं प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वदेशी की भावना प्रदेश में हो रही साकार युवाओं को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ही स्वच्छता और स्वदेशी से जुड़ने के लिए किया जाएगा प्रेरित एक लाख से अधिक युवाओं के लिए सृजित होंगे रोजगार के अवसर ब्रह्मा-भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड रेलवे हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग में बनेंगे वंदे भारत-अमृत भारत और मेट्रो के कोच लगातार चौथे वर्ष होगा हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्राओं का आयोजन राज्य सरकार भोपाल और इंदौर मेट्रोपोलिन सिटी के विकास की ओर हो रही अग्रसर स्वतंत्रता दिवस पर होगा नवाचार : जिला स्तरीय…
Read Moreट्रंप को चीन ने कहा ‘बदमाश’, भारत के स्टैंड का किया समर्थन
वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और रूस की दोस्ती रास नहीं आ रही है। ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले की भारत ही नहीं बल्कि उसके पड़ोसी देश भी आलोचना कर रहे है। इस पर चीन की भी तिखी प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने इस कदम को व्यापारिक उपायों का दुरुपयोग करार देते हुए अमेरिका की कड़ी आलोचना की है। चीनी राजदूत ने ट्रंप को कहा- 'बदमाश' ट्रंप…
Read More‘सेहत से समझौता मंजूर नहीं’ – कबूतरखानों पर बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी
मुंबई बॉम्बे हाईकोर्ट ने कबूतरखानों को बंद करने के फैसले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह फैसला डॉक्टरों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, न कि मनमाने ढंग से। हाईकोर्ट ने कहा, "यह मामला किसी एक व्यक्ति या मोहल्ले का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सेहत से जुड़ा है।" कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि अगर उनकी कोई अलग राय है, तो वे इसे पेश करें, लेकिन अगर…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद इनामी नक्सली कमांडर श्रीकांत पुनेम गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
राजनांदगांव/मोहला माओवाद प्रभावित मानपुर इलाके में संयुक्तबल ने मुठभेड़ के बाद एक माओवादी को गिरफ्तार किया है। बुधवार की शाम मदनवाड़ा क्षेत्र में माओवादियों से संघर्ष के दौरान जवानों ने औंधी-मोहला संयुक्त एरिया कमेटी कमांडर श्रीकांत पुनेम को दबोच लिया। आधी रात को सुरक्षाबल की पार्टी उसे लेकर मोहला पहुंची। जानकारी के मुताबिक पूरी रात उससे पूछताछ की गई। दोपहर को पुलिस महकमे ने उसे सामने लाया और गिरफ्तारी की पुष्टि की। आठ लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर श्रीकांत पुनेम उर्फ सुकनाम पुनेम के कब्जे से आर्डिनेंस फैक्ट्री निर्मित…
Read Moreभारत पर इजरायल की मोहर: नेतन्याहू बोले– भरोसेमंद दोस्त है इंडिया
नई दिल्ली अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच इजरायल ने खुलकर भारत का समर्थन किया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिका में भी एक बुनियादी समझ है कि भारत एशिया में एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार है। नेतन्याहू ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और भारत के बीच जो भी मौजूदा मतभेद हैं, वे जल्द ही सुलझ जाएंगे। नेतन्याहू ने गुरुवार को यरुशलम स्थित अपने कार्यालय में इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान…
Read Moreएक बगिया मां के नाम: 15 अगस्त से शुरू होगा पौधे लगाने का कार्य
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगी मध्यप्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूह की 16 हजार से अधिक महिलाओं ने बगिया लगाने का पंजीयन भोपाल स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रदेश में "एक बगिया मां के नाम" परियोजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं की निजी भूमि पर फलोद्यान की बगिया विकसित की जाएगी। अब तक स्वयं सहायता समूह की 16 हजार 752 से अधिक महिलाओं ने…
Read Moreसीमा विवाद सुलझाने की ओर कदम: कंबोडिया-थाईलैंड ने किया संघर्षविराम समझौता
कुआलालंपुर कंबोडिया और थाईलैंड ने गुरुवार को संघर्षविराम की व्यवस्था को औपचारिक रूप देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय मलेशिया की राजधानी में आयोजित एक विशेष जनरल बॉर्डर कमेटी (जीबीसी) बैठक के बाद लिया गया। कंबोडियाई पक्ष के अनुसार, दोनों देशों ने संघर्षविराम को लेकर विस्तृत चर्चा की और एक क्षेत्रीय निगरानी तंत्र स्थापित करने, आपसी विश्वास बहाली और पकड़े गए सैनिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत व्यवहार करने पर सहमति जताई। वहीं, थाई पक्ष ने बताया कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय तंत्र के…
Read More100 साल बाद खास संयोग: भद्रा रहित राखी 8 अगस्त को, जानें चौघड़िया अनुसार शुभ मुहूर्त
इंदौर इस बार 100 साल बाद भद्रा रहित निर्विघ्न राखी 9 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके चलते पूरे दिन बहन-भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांध सकेगी। भ्रदा में राखी बांधना और होलिका दहन निषेध बताया गया है।भाई-बहन के स्नेह के पर्व पर दुर्लभ नवपंचम योग भी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग भी दोपहर 2.24 बजे तक रहेगा।साथ इस दिन सूर्य व बुध कर्क, चंद्र मकर, मंगल कन्या, गुरु एवं शुक्र मिथुन, राहु कुंभ व केतु सिंह राशि में रहेगा। 9 अगस्त को बन रहे दुर्लभ महासंयोग में मनेगा रक्षाबंधन,…
Read More