रशियन लड़की ने भारतीय दोस्त संग गाया कन्नड़ कविता, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

नई दिल्ली
बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक रूसी बच्ची अपनी भारतीय दोस्त के साथ कन्नड़ भाषा की एक लोकप्रिय कविता गा रही है। इस वीडियो को रूसी बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। देखते ही देखते यह वायरल हो गया।

यह परिवार 2022 में रूस से भारत आया था। यहां रूसी बच्ची की दोस्ती एक स्थानीय बच्ची से हुई। रूसी बच्ची की मां ने सबसे पहले यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें दोनों बच्चियां साइकिल चला रही हैं और कन्नड़ भाषा की बच्चों की कविता 'बन्नादा हक्की' गा रही हैं। हिंदी में इसका मतलब रंगीन पक्षी होता है।

ये भी पढ़ें :  डाबर बनाम पतंजलि: ‘धोखा’ शब्द पर हाईकोर्ट में तकरार, क्या कहा जज ने?

2022 में भारत आया था रूसी परिवार
दोनों बच्चियां वीडियो में एक साथ सुर मिला रही हैं। इंस्टाग्राम पर 2022 की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें उस वक्त की यादें हैं, जब परिवार भारत आया था। कैप्शन में लिखा है- 'भारत में 3 साल। दोस्त और सहपाठी.. दोस्ती के 3 साल।' इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  145 दिन, 14 राज्यों में 4000 KM का सफर, बर्फबारी के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा... भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज

वीडियो को रेडिट पर जब दोबारा शेयर किया गया, तो लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। एक यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु में रहने वाली एक रूसी बच्ची अपनी भारतीय दोस्त के साथ कन्नड़ कविता गा रही है। यह देखना कितना अच्छा है। विदेशियों ने भी कन्नड़ सीखी है।'

ये भी पढ़ें :  नागपुर में अब भी महल समेत शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू, पुलिस ने 84 लोगों को किया अरेस्ट

वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सरकार को स्कूलों में स्थानीय भाषा सीखना अनिवार्य कर देना चाहिए, जिससे दूसरी पीढ़ी के अप्रवासी भाषाएं सीख सकें। कुछ लोगों ने सरकारी नीतियों की आलोचना भी की और कहा कि कन्नड़ जैसी स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment