मेष: आज मेष राशि के कुछ जातकों को माता के सहयोग से धन की प्राप्ति होगी। मेडिकल खर्च बढ़ सकते हैं। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। तनाव ज्यादा न लें। एक्सरसाइज करें। वृषभ: वृषभ राशि वालों आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते…
Read MoreDay: August 10, 2025
देश की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का बाजार पूंजीकरण 1.36 लाख करोड़ रुपए घटा
मुंबई भारत की शीर्ष दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में इस हफ्ते 1.361 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है, जिसमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अनुचित घोषणा के बाद शेयर बाजार लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी और सेंसेक्स लगभग एक प्रतिशत गिरकर क्रमशः 24,363 और 79,857 पर बंद हुए। निफ्टी पैक की शीर्ष दस कंपनियों में से, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई…
Read Moreअफगानिस्तान: पकतिया प्रांत में सुरक्षा बलों ने जब्त किए हथियार और गोला-बारूद
काबुल अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के पूर्वी पकतिया प्रांत से भारी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण जब्त किए हैं। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पूर्वी पकतिया के समकानी और अहमद खेल जिलों के बाहरी इलाकों में कई अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण बरामद किए गए। इससे पहले, 4 अगस्त को पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत में स्थित खाक-ए-सकीद जिले में पुलिस ने एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी), एक एके-47…
Read Moreइराक में क्लोरीन गैस रिसाव से 600 से ज्यादा तीर्थयात्री अस्पताल में भर्ती
इराक इराक में एक जल शोधन केंद्र में क्लोरिन गैस रिसाव के कारण 600 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना इराक के मध्य और दक्षिण में स्थित दो शिया पवित्र शहरों नजफ और कर्बला के बीच के मार्ग पर शनिवार रात में हुई। इस साल लाखों शिया मुस्लिम तीर्थयात्रियों के कर्बला जाने की उम्मीद है। यहां पर इमाम हुसैन और उनके भाई अब्बास की दरगाहें स्थित हैं। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि कर्बला में क्लोरीन गैस रिसाव के…
Read Moreभारत बना अमेरिका का सबसे बड़ा स्मार्टफोन सप्लायर, 11 साल में उत्पादन हुआ 6 गुना बढ़ा: अश्विनी वैष्णव
मुंबई केंद्रीय रेल एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि भारत, अमेरिका का सबसे बड़ा स्मार्टफोन सप्लायर बन गया है। बेंगलुरु में मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसी अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक निर्यात आठ गुना बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वैष्णव ने टेक सप्लाई चेन में देश की मजबूत होती स्थिति पर कहा, "भारत दुनिया में मोबाइल फोन…
Read Moreट्रंप को धन्यवाद क्यों कहना चाहिए? जानिए कौन हैं आशा मोटवानी और उनकी भारत को मिली अहम सलाह
वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को लेकर दोनों देशों में तनाव गहरा गया है। इस बीच भारतीय मूल की अमेरिकी निवेशक और रिपब्लिकन पार्टी की इकलौती भारतीय-अमेरिकी मेगाडोनर आशा जडेजा मोटवानी ने भारत को सलाह दी है कि वह ट्रंप के इरादों और सोच को समझने के लिए उनसे संपर्क करे। मोटवानी ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव करने के लिए ट्रंप ने अपने दो मंत्रियों को काम पर लगाया, भले ही नतीजा कुछ भी हो, उन्हें थैंक्यू बोलने…
Read Moreगेस्ट लेक्चरर्स के सहारे चल रहे छत्तीसगढ़ के कॉलेज, भर्ती फाइल वित्त विभाग में अटकी
रायपुर राज्य में स्कूली शिक्षा के लिए पांच हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं उच्च शिक्षा में अभी तक सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। लिहाजा, इस सत्र में भी अतिथि शिक्षकों के भरोसे ही कॉलेज चलेंगे। कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के दौरान 2019 में 1384 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती हुई थी। इसके बाद 2021 में शासकीय कॉलेजों में प्रोफेसर के 595 पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला गया। अभी तक ये भर्ती…
Read Moreराहुल गांधी पर शकुन रानी केस में शिकंजा, दो बार वोट डालने वाले दस्तावेज़ को बताया फर्जी
कर्नाटक कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को वोट चोरी के आरोपों पर नोटिस भेजा है। 7 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया, 'चुनाव आयोग के आंकड़ों बता रहे हैं कि शकुन रानी ने दो बार मतदान किया। यह ईसी का डेटा है। इस आईडी कार्ड पर 2 बार वोट डाला गया है। इस पर जो टिक है, वो पोलिंग बूथ के अधिकारी का है।' मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की…
Read Moreखैरागढ़ में 3 साल बाद लौटा दुर्लभ प्रवासी पक्षी ग्रेटर सैंड प्लोवर
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर प्रवासी और दुर्लभ पशु-पक्षी समय समय पर दिखते रहते हैं। खैरागढ़ में हालहीं में दो ग्रेटर सैंड प्लोवर की उपस्थिति दर्ज की गई है। यह 2022 के बाद से जिले में पहला पुष्टि किया गया रिकार्ड है। तीन साल पहले प्रकृति शोध एवं संरक्षण कल्याण समिति के सदस्य दनेश सिन्हा ने इस प्रजाति का फोटोग्राफ लिया था। इस बार मध्य भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवलोकन में वन्यजीव फोट्रोग्राफर और संरक्षणकर्मी प्रतीक ठाकुर ने इस दुर्लभ पक्षी को कैद किया है। बता दें कि…
Read Moreमहुआ मोइत्रा पर कल्याण बनर्जी का हमला, TMC में बढ़ी रार
कोलकाता तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो नेता इन दिनों आमने-सामने हैं। लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी पार्टी की अन्य सांसद महुआ मोइत्रा पर हमलावर हैं। बनर्जी ने मोइत्रा को समय की बर्बादी कह दिया है। इसके अलावा, निम्नस्तरीय कहकर भी दोनों के बीच पहले से चला आ रहा विवाद बढ़ा दिया है। हाल ही में कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में टीएमसी के चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दिया है। चार बार के सांसद कल्याण बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ''वह (महुआ मोइत्रा) मेरे लिए विषय नहीं है। वह बहुत ही…
Read Moreइंदौर में लव जिहाद का खुलासा: हिंदू लड़की से दोस्ती कर कराया कलमा, जन्नत का लालच
इंदौर मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर चैट कर हिंदू युवती को फंसाया और शादी के बहाने गुजरात ले गया। शादी के पहले उसने होटल में दुष्कर्म किया और बाद में लिखा-पढ़ी करवा ली। पूरी तरह जाल में फंस चुकी युवती का सात दिनों तक ब्रेनवाश कर इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया गया। मौलवी को बुलाकर इस्लाम की तारीफ की और कहा कि तुम्हें जन्नत मिलेगी। शादी का प्रस्ताव रखा और कहा घर छोड़ दो नंदानगर निवासी पीड़िता की तीन साल पूर्व सोशल मीडिया पर फाइटर राजपूत से दोस्ती…
Read Moreबिना नाम लिए राजनाथ सिंह का डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब: सबके बॉस हम ही हैं
रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन में रेल कोच फैक्ट्री की आधारशिला रखने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला। इशारों में ही सही, राजनाथ सिंह ने टैरिफ वॉर के चलते बढ़ती टेंशन के बीच कहा कि कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि सबके बॉस तो हम हैं। ट्रंप का नाम लिए बगैर रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को भारत की तरक्की पसंद नहीं आ रही है। रायसेन में अपने संबोधन के दौरान रक्षा…
Read Moreरोहित और विराट के करियर पर खतरा, गांगुली ने दिया खुला सपोर्ट
कोलकाता पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे रिकॉर्ड को ‘असाधारण’ करार देते हुए कहा कि इन दोनों दिग्गजों को 50 ओवर के प्रारूप में तब तक खेलते रहना चाहिए जब तक कि उनका प्रदर्शन अच्छा है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कयास लगाया गया है कि ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा इन दोनों खिलाड़ियों का आखिरी वनडे दौरा हो सकता है। गांगुली ने इस बारे में पूछे जाने परं कहा कि उन्हें ऐसे किसी बात की जनकारी नहीं है। गांगुली ने कहा, ‘‘मुझे इसके बारे…
Read Moreमहायुति में शिंदे का भरोसा, दिल्ली दौरे से विपक्ष ही परेशान
नई दिल्ली महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि दिल्ली की उनकी यात्राओं से राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगियों (भाजपा और राकांपा) को कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन विपक्षी दल काफी बेचैन हो जाते हैं। ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक वीडियो साक्षात्कार में शिंदे ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की उनकी यात्राएं महाराष्ट्र के विकास से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने, संसद सत्र के दौरान शिवसेना सांसदों से मिलने और अन्य राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के लिए होती हैं। शिंदे ने…
Read Moreक्या चीन की सेना ने खोया जिनपिंग का भरोसा? सबसे बड़ी चिंता और शक की वजहें
बीजिंग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने देश की सेना को लेकर काफी परेशान हैं। बाहरी तौर पर देखा जाए तो चीन की सेना कभी इतनी मजबूत नहीं रही। नेवी से लेकर हथियार बनाने तक में सेना काफी आगे है। लेकिन अंदरूनी तौर पर कई चीजें हैं जो हाथ से छूटती नजर आ रही हैं। इनमें से एक है चीनी सेना में लगातार बढ़ता भ्रष्टाचार। इस पर लगाम के लिए जिनपिंग लगातार ऐक्शन में हैं, लेकिन अभी भी चीजें कंट्रोल में आती नजर नहीं आ रही हैं। लगातार कम होते…
Read More
