नई दिल्ली विपक्षी गठबंधन इंडिया उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभावित नामों पर चर्चा करने और इस पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। खरगे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में यह प्रबल भावना है कि विपक्षी दलों को नतीजे की परवाह किए बिना मजबूत राजनीतिक संदेश भेजने के लिए मुकाबले से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनने पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों के…
Read MoreDay: August 10, 2025
सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना, जताई सरकार और जनता की एकजुटता
भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 अगस्त को आपदा प्रभावित लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा कर हालचाल जाना। उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ रुपये की राहत राशि दी। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से कहा कि सरकार हर संकट में उनके साथ खड़ी है। सरकार और जनता का पारिवारिक रिश्ता है। यही वजह रही कि इतने बड़े संकट का भी सब ने मिलकर सामना किया और जिंदगियां बचा ली गईं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सभी…
Read Moreप्रदेश के स्कूलों में 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान
भोपाल प्रदेश के स्कूलों में देश प्रेम, एकता, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान मनाया जा रहा है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी किये हैं। यह अभियान प्रदेश के स्कूलों में 3 चरणों में संपन्न हो रहा है। पहला चरण 2 से 8 अगस्त तक संपन्न हो चुका है। दूसरा चरण 9 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। अभियान का तीसरा…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गोवर्धन में मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास जी महाराज का लिया आशीर्वाद
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सपरिवार सुरश्याम गौशाला, गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास जी महाराज का दिव्य आध्यात्मिक सान्निध्य प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि महाराज जी के परम पावन सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है, जिसने उन्हें नव आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि पूजनीय संत समाज की कृपा से वे लोकमंगल हेतु निरंतर कार्यरत हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुरश्याम गौशाला में गौसेवा एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की…
Read Moreयौन शोषण के आरोप में IPL खिलाड़ी बैन, T20 लीग से बाहर
नई दिल्ली IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल के करियर पर अब गंभीर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दो अलग-अलग यौन शोषण के आरोपों ने न सिर्फ उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है, बल्कि अब उन्हें घरेलू क्रिकेट से भी बाहर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें आगामी यूपी टी20 लीग से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। क्रिकेट बोर्ड का यह फैसला खेल की नैतिकता और अनुशासन को बनाए रखने की…
Read Moreरक्षाबंधन पर यूपी में 2 दिन में 50 लाख यात्रियों ने की बस यात्रा, बना नया रिकॉर्ड
लखनऊ यूपी में रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा योजना ने इस बार यात्री संख्या के नए कीर्तिमान बनाए हैं. तीन दिनों तक चलने वाली इस सुविधा को देखते हुए रात 12 बजे तक इसके 75 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड बनाने की संभावना है. परिवहन निगम के अनुसार इसमें 70 प्रतिशत तक वह यात्री हो सकते हैं, जिन्हें सरकार की ओर से निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं और…
Read Moreअंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई, 20 साल बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम का कमाल
नई दिल्ली भारत ने रविवार को एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में ग्रुप-डी के अपने तीसरे और आखिरी मैच में मेजबान म्यांमार को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत ने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पूजा ने यंगून के थुवुन्ना स्टेडियम में खेले गए मैच का एकमात्र गोल 27वें मिनट में दागा, जिससे भारत की जीत सुनिश्चित हुई। भारत और म्यांमार ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुजरिया पर्व की दी बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
Read Moreएयर इंडिया कंपनी का बड़ा फैसला: पायलटों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ी, अब ज्यादा समय तक भरेंगे उड़ान
नई दिल्ली भारत की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। कंपनी ने पायलटों सहित अन्य प्रमुख स्टाफ की सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) की उम्र सीमा में संशोधन कर दिया है। अब एयर इंडिया के पायलट 58 की बजाय 65 साल की उम्र तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। यह कदम कंपनी के अंदर जारी संरचनात्मक बदलावों और विस्तारा के साथ हुए विलय के बाद सामने आया है। 65 साल तक उड़ान भरेंगे एयर इंडिया के पायलट पहले एयर इंडिया में पायलटों की…
Read MorePM मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, ट्रंप से निपटने पर भी दूंगा सलाह: नेतन्याहू
इजरायल तेल अवीव में भारतीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजरायल संबंधों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके “अच्छे दोस्त” हैं और दोनों देशों के बीच खासतौर पर रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी है। नेतन्याहू ने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को इजरायल से मिले सैन्य उपकरण बेहद कारगर साबित हुए, ठीक वैसे ही जैसे कारगिल युद्ध में हुए थे। अमेरिका और भारत के बीच जारी तनाव पर नेतन्याहू ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Read More‘कृषक उपहार योजना’ में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ चुनिंदा श्रेणी के किसानों को मिलेगा लाभ
जयपुर राज्य सरकार ने किसानों को पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से कृषि जिंसों की बिक्री हेतु प्रोत्साहित करने के लिए संचालित ‘कृषक उपहार योजना’ में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अब इस योजना का लाभ उन किसानों को ही मिलेगा जो ई-नाम पोर्टल के माध्यम से बिक्री करते हुए ई-पेमेंट (इलेक्ट्रॉनिक भुगतान) प्रणाली से भुगतान प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कृषि विपणन विभाग द्वारा भिजवाए गए प्रस्ताव के अनुसार अब उन्हीं किसानों को उपहार कूपन जारी किया जाएगा, जिनकी जिंसों की बिक्री ई-नाम पोर्टल पर…
Read MoreMP में बहन का दिल छू लेने वाला तोहफा, बीमार भाई के लिए किया अनोखा काम
जबलपुर रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर 14 वर्षीय बहन ने अपने पांच वर्षीय भाई को जीवनरक्षक स्टेमसेल का उपहार दिया है। दो साल की उम्र में उसका भाई सिकल सेल (अनुवांशिक रक्त विकार) जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ गया था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा निवासी किशोरी का स्टेम सेल लेकर बोन मैरो ट्रांसप्लांट के माध्यम से मासूम को नई जिंदगी दी है। पूरा इलाज आयुष्मान योजना से निश्शुल्क किया गया। एफेरेसिस तकनीक के माध्यम से स्टेम सेल प्राप्त कर…
Read Moreअमेरिका का दखल: तालिबान विदेश मंत्री की इस्लामाबाद यात्रा पर रोक
वाशिंगटन अमेरिका और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक हलचल बढ़ गई है। अमेरिका ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब तालिबान सरकार, पाकिस्तान और चीन के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि वाशिंगटन का यह रुख इसी रणनीतिक चिंता का नतीजा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि मुत्ताकी का 4 अगस्त को इस्लामाबाद दौरा तय था, ताकि काबुल और इस्लामाबाद के रिश्तों में सुधार लाने पर चर्चा…
Read Moreकश्मीर घाटी में पहली मालगाड़ी की एंट्री, शुरू हुआ विकास और समृद्धि का नया सफर
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के परिवहन नेटवर्क को एक और बढ़ावा देते हुए, भारतीय रेलवे ने शनिवार को पंजाब के रूपनगर से कश्मीर के अनंतनाग तक पहली बार एक मालगाड़ी चलाई। सीमेंट से लदी यह मालगाड़ी शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कश्मीर घाटी के अनंतनाग गुड्स शेड पहुँची, जो कश्मीर क्षेत्र को राष्ट्रीय मालगाड़ी नेटवर्क से जोड़ने में एक बड़ी उपलब्धि है। यह मालगाड़ी इस साल जून में 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL), या कश्मीर लाइन के पूरे हिस्से पर यात्री परिचालन के सफल शुभारंभ के दो महीने बाद…
Read Moreफिल्म वॉर 2 से ऋतिक और एनटीआर का नया एक्शन प्रोमो रिलीज़
मुंबई, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यशराज फिल्म्स की 'वॉर 2' का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह 14 अगस्त को थिएटर्स में धूम मचाने को तैयार है। 'वॉर 2' साल 2025 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक हैं और इसकी इंडिया में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने इसका ऐलान एक दिलचस्प प्रोमो के साथ किया है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर धुआंधार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म 'वॉर 2' को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया…
Read More