मेष राशि– मेष राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन मन भी परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें।…
Read MoreDay: August 16, 2025
भिंड में NRI परिवार पर पुलिस आरक्षक का हमला, SP ने किया लाइन अटैच
भिंड गोहद चौराहा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड पर गुरुवार को लंदन से आए एनआरआई दंपती और उनके परिवार पर उस समय हमला हो गया, जब वे अपनी कार से ससुराल की ओर जा रहे थे। बदमाशों ने चलती गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे बेटे रोहनप्रीत सिंह के चेहरे और बेटी रवनीत कौर के हाथ में चोट आई। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आते ही सिख समाज में आक्रोश है। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार एनआरआई डॉ. विक्रमजीत…
Read MoreMP में मजार में तोड़फोड़, धार्मिक झंडा लगाने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी, FIR दर्ज
रीवा मध्य प्रदेश में एक मजार में तोड़फोड़ करने के बाद धार्मिक झंडा लगाने का मामला सामने आया है। असमाजिक तत्वों की इस कारगुजारी से मुस्लिमों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौके पर शांति है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोर्गी गांव में शुक्रवार रात एक मजार पर कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने मजार के गुंबद पर धार्मिक झंडा लगा दिया। शनिवार को जब मुस्लिम समाज…
Read Moreट्रंप का नया एलान: सिर्फ सीजफायर से नहीं रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध
नई दिल्ली 15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में मुलाकात हुई। इस मुलाकात से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, दोनों नेताओं की मीटिंग के बाद यूक्रेन को लेकर कुछ स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की बात पर कहा कि इसे खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौता करना हो सकता…
Read Moreमध्य प्रदेश में 2.5 लाख सरकारी पदों और 22,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती
भोपाल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में कई बड़ी घोषणाएं कीं। लगातार तीन वर्ष में पुलिस आरक्षकों के रिक्त सभी 22,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रति वर्ष 7500 पदों पर भर्ती पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। पुलिस, जेल और नगर सेना के बलिदानियों की पत्नी और बच्चों के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में एक सीट आरक्षित की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास में पुलिसकर्मियों के पदक अलंकरण कार्यक्रम में उन्होंने ये घोषणाएं कीं। इस अवसर पर 65 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक…
Read Moreयूपी के बाद उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू का अलर्ट, जिला प्रशासन सतर्क
उत्तराखंड एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कौसानी के ग्राम सोली के 10 किमी दायरे में कुक्कुट पक्षियों तथा उनके उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। जिले से कुक्कट पक्षियों के आवागमन को अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। मृत मुर्गियों के निस्तारण को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। डिप्टी पुशपालन अधिकारी पंकज जोशी ने बताया कि 40 सैंपल भेजे गए थे। अभी तक 55 सैंपल एकत्र किए गए हैं। 12 अगस्त से सैंपल ले…
Read Moreयूपी में टावर ड्यूटी पर PAC जवान की मौत, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई
सीतापुर 11वीं वाहिनी पीएसी के केंद्रीय आयुध भंडार में निगरानी टावर नंबर एक पर शनिवार सुबह ड्यूटी कर रहे जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान को तीन गोली लगी हैं। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना की तह में जाने के लिए स्पेशल जांच टीम लगाई गई है। अमरोहा जिले के बछरायूं थाना के ईश्वरदेवा गांव के हिमांशु सिंह पुत्र शिवराज सिंह शनिवार सुबह निगरानी टावर पर ड्यूटी करने गए थे। ड्यूटी संभालने के कुछ देर बाद ही टावर के पास…
Read Moreएमपी की रूपा नदी में उफान, बड़वानी के राजपुर में घरों में घुसा पानी, कारें बहीं
बड़वानी मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राजपुर और ओझर में रूपा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। नदी के उफान में चार वाहन बह गए, जबकि कई बस्तियां पानी में डूब गईं। हालांकि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। राजपुर में पानी से घिरा नगर शनिवार तड़के करीब सुबह 4 बजे तेज बारिश के कारण रूपा नदी उफान पर आ गई। पानी तटीय इलाकों में घुस गया, जिससे मकानों और दुकानों में बाढ़ जैसे हालात…
Read MoreMP कांग्रेस ने घोषित किए 71 जिलाध्यक्ष, विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी
भोपाल एमपी कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने एक ही बार में सभी 71 नामों की घोषणा कर दी है, लंबे समय से जिलाध्यक्षों की सूची का इंतजार किया जा रहा था. कई बड़े नामों को भी इस बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है. खास बात यह है कि विधायकों को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है. सबसे बड़ा नाम पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का है, जिन्हें कांग्रेस ने गुना जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा डिंडौरी के विधायक ओमकार सिंह मरकाम…
Read Moreमेरठ में डीजे विवाद: बेटी की बर्थडे पार्टी पर पिता की हत्या, पड़ोसी ने डंडे से मारा
मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने पर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। बवाल इस कदर बढ़ गया कि हाई म्यूजिक बजाने पर हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना से आसपास के इलाके में दहशत सी मच गई। क्या है पूरा मामला? दरअसल मेरठ के रेलवे रोड थाने के मछेरान निवासी 45 वर्षीय अब्दुल के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह बाइक के स्पेयर पार्ट पर पेंट करता है।…
Read Moreराजपुर में बाढ़ आने के बाद मात्र 3 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल
भोपाल पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी क्षेत्र के बड़वानी जिले के राजपुर नगर में शनिवार तड़के भारी बारिश हुई। इस कारण नगर के समीप बह रही रूपा नदी में अचानक बाढ़ आ गई और बाढ़ का पानी नगर के कुछ क्षेत्रों में घुसने पर 20 ट्रांसफार्मरों से सुरक्षात्मक कारणों से बिजली प्रदाय बंद करना पड़ा। इन ट्रांसफार्मरों के नीचे जमीन पर 1 से 3 फीट तक पानी आ गया था। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सेंधवा कार्यपालन यंत्री श्री एस आर खरते ने बताया कि शनिवार सुबह 4 बजे…
Read Moreनदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, तैरती मिली लाश
बिलासपुर जिले के लावर गांव के पास अरपा नदी में शनिवार को युवक की लाश तैरती हुई मिली. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान नकुल केंवट के रूप में हुई है. लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार, युवक नकुल केवट आज गांव लावर के पास अरपी नदी में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान युवक नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. युवक की लाश नदी में तैरते…
Read More2025 एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप, चीन में मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई भोपाल चीन के ज़ियासी, गुइझोउ में 14 से 17 अगस्त 2025 तक आयोजित एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। महिला टीम इवेंट वर्ग में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी शिखा चौहान, पल्लवी जगताप और रीना सेन ने बेहतरीन तालमेल, संतुलन और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पदक विजेता खिलाडियों में खेल अकादमी की शिखा, पल्लवी और रीना सेनमध्यप्रदेश की खिलाड़ी है। खेल एवं खुवा कल्याण मंत्री…
Read MorePCC चीफ बैज का बड़ा हमला: कमिश्नर प्रणाली बेकार, गृह मंत्री बदलने की दी सलाह
रायपुर छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की घोषणा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, स्वतंत्रता दिवस के दिन सीएम कमिश्नरी की घोषणा कर रहे थे, पीछे डीजीपी हंस रहे थे. मुख्यमंत्री के ऐलान को पुलिस विभाग कितने गंभीरता से लेता है, स्पष्ट है. कमिश्नर प्रणाली से छत्तीसगढ़ को कोई फायदा नहीं होगा. बेहतर है गृह मंत्री ही बदल देना चाहिए. पीएम के भाषण में बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे का जिक्र होने पर दीपक बैज ने कहा, नक्सली संगठन अंदर-अंदर खद को मजबूत…
Read Moreफालतू कॉल्स से परेशान? ये फोन सेटिंग बन सकती है आपकी राहत!
नई दिल्ली तमाम स्मार्टफोन यूजर्स स्पैम कॉल से आए दिन परेशान होते हैं। यह तब सबसे ज्यादा परेशानी देता है, जब आप कोई जरूरी काम कर रहे हों और उसे छोड़कर कॉल रिसीव करनी पड़ जाए और पता चले कि वह एक स्पैम कॉल थी। बहुत गुस्सा आता है और आपका जरूरी काम बीच में छूट जाता है। ये कॉल्स अब आम हो गई हैं। इनके कारण कई लोग ठगी का भी शिकार हो जाते हैं। अगर आप एक नंबर ब्लॉक भी कर देते हैं तो दूसरे नंबर से कॉल…
Read More