PCC चीफ बैज का बड़ा हमला: कमिश्नर प्रणाली बेकार, गृह मंत्री बदलने की दी सलाह

रायपुर

 छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की घोषणा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, स्वतंत्रता दिवस के दिन सीएम कमिश्नरी की घोषणा कर रहे थे, पीछे डीजीपी हंस रहे थे. मुख्यमंत्री के ऐलान को पुलिस विभाग कितने गंभीरता से लेता है, स्पष्ट है. कमिश्नर प्रणाली से छत्तीसगढ़ को कोई फायदा नहीं होगा. बेहतर है गृह मंत्री ही बदल देना चाहिए.

पीएम के भाषण में बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे का जिक्र होने पर दीपक बैज ने कहा, नक्सली संगठन अंदर-अंदर खद को मजबूत कर रहे हैं. बस्तर में परिस्थितियां इतनी आसान नहीं है जो 2026 तक सब खत्म कर दे. सरकार को ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए. मोदी जी के 103 मिन का भाषण झूठ का पुलिंदा था. सिर्फ माहौल बनाया जा रहा.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

भाजपा अध्यक्ष को अध्ययन करने की दी सलाह
देश में राहुल गांधी द्वारा गलत नैरेटिव सेट करने वाले किरण सिंहदेव के बयान पर पीसीसी चीफ बैज ने पलटवार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष को अध्ययन करने की सलाह दी है. बैज ने कहा, किरणदेव जी को अध्ययन करना चाहिए. गडकरी ने ही कहा है कि उनके लोकसभा के साढ़े तीन लाख वोट काट दिए. अनुराग ठाकुर को कहां से छह लोकसभा का डिजिटल डेटा मिला?राहुल गांधी ने बीजेपी को पूरे देश के सामने बेनकाब कर दिया है.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय ने 191 हितग्राहियों को दिया शौचालय निर्माण स्वीकृति आदेश

सरकार पर आदिवासियों के रिकॉर्ड गायब करने का लगाया आरोप
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर आदिवासियों के रिकॉर्ड और जमीन कागजों को गायब करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, आदिवासियों को उनको अधिकारों से सरकार बेदखल कर रही है. बीजेपी वनाधिकार पट्टों को निरस्त करने का कम कर रही. 2788 वनाधिकार बस्तर में कम हुए हैं. सरकार आदिवासियों को बेदलखल कर रही है. उनके कागजात गायब कर रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment