उज्जैन धर्मधानी उज्जैन में आज इस्कान, सांदीपनि आश्रम व गोपाल मंदिर में एक साथ जन्माष्टमी मनाई जा रही है। सालों बाद शैव व वैष्णव मत के धर्मावलंबी एक साथ मिलकर श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मना रहे हैं। मंदिरों में रात 11 बजे से बाल गोपाल का महाअभिषेक होगा। रात 12 बजे शंख, मृदंग व घंटे घड़ियाल की मंगल ध्वनि के साथ महाआरती की जाएगी। भक्तों को पंजेरी महाप्रसादी का विरतण होगा। मंदिरों में सुबह से ही कान्हा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। इस्कॉन मंदिर सुबह नूतन पोशाक…
Read MoreDay: August 16, 2025
मुंबई में बारिश का कहर: भूस्खलन में दो की मौत, कई इलाकों में रेड अलर्ट
मुंबई मुंबई में जोरदार बारिश से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जलभराव की वजह से परिवहन ठप हो गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले शामिल हैं। वहीं नासिक, पुणे, सतारा, जलगांव और गढ़चिरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में कुरला, अंधेरी सबवे, चेंबूर, मिलान सबवे, गांधी मार्केट और किंग्स सर्कल समेत कई प्रमुख स्थानों…
Read Moreभारत पर टैरिफ से यूक्रेन युद्ध नहीं थमेगा, ट्रंप अमेरिका में घिरे सवालों से
वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति को लेकर उनके घर में ही सवाल उठते रहते हैं। ट्रंप जबसे राष्ट्रपति बने हैं, तब से ही यूक्रेन में युद्धविराम करवाने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि उनका तरीका किसी को रास नहीं आ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ रूस से व्यापार करने के लिए भारत पर टैरिफ थोप रहे हैं तो दूसरी तरफ खुलकर यूक्रेन का भी समर्थन नहीं कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई बैठक भी बेनतीजा ही रही। अमेरिका की फॉरेन अफेयर्स…
Read Moreशुभमन गिल बनाम संजू सैमसन: 21 T20I के आंकड़े बताएंगे असली विजेता कौन
नई दिल्ली संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ T20I मुकाबलों में जो छाप छोड़ी है उससे देखकर कहा जा सकता है कि आगामी एशिया कप में यही भारतीय जोड़ी पारी का आगाज करती हुई नजर आएगी, मगर इस बीच शुभमन गिल का नाम भी चर्चा में है। गिल को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी और उनकी अगुवाई में भारत सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में कामयाब रहा। गिल की लीडरशिप क्वालिटी को देखते हुए बीसीसीआई उन्हें फ्यूचर में तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाना…
Read Moreपुतिन से मुलाकात के बाद बदला ट्रंप का रुख, तेल आयात पर टैरिफ को लेकर नरम रुख अपनाया
वाशिंगटन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर हाल ही में भारी टैरिफ और प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। उन्होंने भारत पर भी रूस की आर्थिक मदद कर यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस बीच अलास्का में ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बीच मुलाकात हुई। बैठक के बाद ट्रंप ने अपने बयान में नरमी दिखाते हुए कहा कि अभी उन्हें रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने…
Read Moreआज पटरी पर दौड़ेगी जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और किराया
जमालपुर पूर्वी रेलवे के अधीन चलने वाली जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज यानी 16 अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह नई सेमी हाईस्पीड ट्रेन भागलपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार है। ट्रेन का नियमित संचालन 17 अगस्त से शुरू होगा। जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 441 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 35 मिनट में पूरी करेगी। यह इस मार्ग पर अब तक की सबसे तेज ट्रेन होगी। यह ट्रेन 22310/22309 नंबर से चलेगी। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन इसका संचालन होगा। जमालपुर से हावड़ा की यात्रा के…
Read Moreचीनी विदेश मंत्री का भारत दौरा सोमवार से, सीमा मुद्दे पर NSA डोभाल से वार्ता तय
नई दिल्ली चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत आने वाले हैं। वह सीमा मुद्दे पर एनएसए अजित डोभाल के साथ वार्ता करेंगे। यह वार्ता विशेष प्रतिनिधि तंत्र के तहत होगी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत आ रहे हैं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि (एसआर) तंत्र के तहत वार्ता करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वांग यी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी चीन के…
Read Moreस्विगी-जोमैटो को टक्कर देने उतरी Rapido, शुरू की फूड डिलीवरी सर्विस
नई दिल्ली भारत में Rapido अपना फूड डिलीवरी ऐप लेकर आ गया है। इसका नाम Ownly है। भारत में Swiggy और Zomato को कड़ी टक्कर देने के लिए फूड डिलीवरी का ट्रायल शुरू किया गया है। कंपनी ने इस सर्विस का बीटा ट्रायल शुरू किया है। इसकी शुरुआत बेंगलुरु में हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रैपिडो एक लोकप्रिय राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म है। रैपिडो के फूड डिलीवरी सर्विस से Swiggy और Zomato जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। बता दें कि कंपनी ने अभी…
Read More1 अक्टूबर से बदलेंगे UPI नियम: PhonePe, GPay, Paytm यूजर्स जरूर जानें नया अपडेट
नई दिल्ली UPI के आने के बाद से भारत में कैश का कल्चर लगभग खत्म हो गया है। अब हर कोई Phonepe, GooglePay या PayTm जैसी UPI ऐप्स के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करता है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो जान लें कि NPCI यानी कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने UPI के लिए नए नियम जारी किए हैं। इन बदले हुए नियमों के अनुसार 1 अक्टूबर 2025 से UPI ऐप्स पर एक बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फीचर पीयर-टू-पीयर (P2P) "कलेक्ट रिक्वेस्ट" हटा दिया जाएगा।…
Read Moreनेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरणों में होंगे समझौते
भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य अनियमितताओं के प्रकरणों को समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। उन्होंने विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए लोक अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें। धारा 135 के…
Read Moreसाल का आखिरी तीज व्रत कब है? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व
हरतालिका तीज का व्रत तीनों तीज के व्रत में आखिर में पड़ता है. हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. इस व्रत में भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना की जाती है और सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए व्रत करती हैं. साल 2025 में हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा. यह एक कठिन निर्जला व्रत होता है जिसे शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और पति की सुख-समृद्धि की कामना के लिए…
Read More2025 में सऊदी अरब तोड़ सकता है फांसी का रिकॉर्ड, एक ही दिन में आठ लोगों को हुई सजा
दुबई इस्लामिक देश सऊदी अरब में हाल के सालों में फांसी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसी बीच खबर है कि सऊदी ने एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी दे दी है. फांसी की सजा पाने वालों में अधिकांश लोग ड्रग्स तस्करी के आरोपों में दोषी पाए गए थे. बीते शनिवार को सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि चार सोमाली और तीन इथियोपियाई नागरिकों को किंगडम में हशीश की तस्करी के लिए दक्षिणी क्षेत्र नजरान में फांसी दे दी गई. वहीं, एक सऊदी नागरिक को…
Read Moreभारत की मेट्रो क्रांति: 2014 से 2025 तक नेटवर्क हुआ चार गुना बढ़ा
नई दिल्ली देश के शहरी परिवहन में तेजी लाने और स्थायी परिवहन समाधान सुनिश्चित करने के लिए, सरकार ने कई परिवर्तनकारी पहल शुरू की हैं। इन कदमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मेट्रो परियोजनाएं टिकाऊ, आर्थिक रूप से व्यवहार्य और तकनीकी रूप से उन्नत हों। दूरदर्शी नीतियों, साहसिक निवेशों और स्मार्ट साझेदारियों के माध्यम से, सरकार एक स्वच्छ, तेज़ और अधिक कनेक्टेड शहरी भविष्य की नींव रख रही है। भारत का मेट्रो नेटवर्क 248 किमी (2014) से बढ़कर 1,013 किमी (2025) हो गया है। भारत ने ₹2.5 लाख…
Read MoreChatGPT ने 13 साल की बच्ची के लिए बनाया सुसाइड नोट, सोशल मीडिया में हड़कंप
मुंबई AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के कई कमाल देखने को मिल रहा है। एआई आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कर देता है, जो लोगों के लिए हैरानी की बात होती है। जहां एक तरफ एआई लोगों के काम को आसान बना रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इससे कई खतरों का भी डर है। हाल ही में सामने आई एक स्टडी से पता चला है कि ChatGPT जैसे AI चैटबॉट बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। CCDH ने एक रिपोर्ट में बताया है कि ChatGPT का यूज करके 13…
Read Moreसुरमयी सांस्कृतिक संध्या में होगा भरतनाट्यम, मप्र भवन, दिल्ली में 22 अगस्त को आयोजित होगा कार्यक्रम
भोपाल मध्यप्रदेश के मधुर लोक सुरों की प्रस्तुति के तहत ‘सुरमयी सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन 22 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस अवसर पर नृत्य कलाकार लता सिंह मुंशी एवं समूह द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति से सजे इस कार्यक्रम में स्वरबद्ध और भावपूर्ण लोक संगीत की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। यह आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, म.प्र. शासन और आवासीय आयुक्त, म.प्र. भवन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 से 7:30 बजे तक…
Read More
