केके रेललाइन पर भूस्खलन का खतरा बढ़ा, नाइट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला

जगदलपुर केके रेललाइन पर भारी बारिश के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से आंध्र प्रदेश के अरकू और ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। भूस्खलन का खतरा रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश से भूस्खलन  का खतरा बढ़ गया है। इसी कारण अगले दो दिन यानी 18 और 19 अगस्त को विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस…

Read More

रविंद्र जडेजा को तलवारबाजी सेलिब्रेशन से बचने की सलाह, दिग्गज क्रिकेटर ने जताई चिंता

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भले ही गेंद से अच्छा योगदान नहीं दिया हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में रविंद्र जडेजा ने 516 रन बनाए और कई मौकों पर भारतीय टीम को मुश्किलों से उबारने का काम किया। 5 अर्धशतक और एक शतक उनके बल्ले से निकला। लगभग हर मैच की दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने कमाल किया। जडेजा के इसी प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली…

Read More

थाने से फरार दुष्कर्म आरोपी पर SSP सख्त, 2 आरक्षक निलंबित

बिलासपुर न्यायधानी बिलासपुर के कोनी थाने से बलात्कार का आरोपी फरार होने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है. ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर आरक्षक शंकर जगत और प्रदीप पाव को सस्पेंड कर दिया गया है. क्या है पूरा मामला ? आपको बता दें कि सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह को गुरुवार को कोनी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था. शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे स्वरित सिंह ने हथकड़ी खिसकाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दे…

Read More

रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर मारा बोल्ड, बैटिंग नहीं मिली तो बॉलिंग में छाए, पहली गेंद पर बोल्ड कर मैच में मचाया धमाल

लखनऊ   लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर रिंकू सिंह की पहचान भले ही फिनिशर की हो, लेकिन बीती रात उन्होंने गेंद से भी कमाल कर दिया. अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया. 17 अगस्त से यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत हुई, जिसके ओपनिंग मैच में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स और समीर रिजवी की अगुवाई वाली कानपुर सुपरस्टार्स की टक्कर थी. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स ने टॉस जीतकर…

Read More

शराब घोटाला: 28 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, EOW ने तेज की गिरफ्तारी की तैयारी

रायपुर प्रदेश के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में शामिल 28 आबकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी अब जल्द तय मानी जा रही है। राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने चार्जशीट दाखिल करने और राज्य सरकार द्वारा सभी आरोपितों को निलंबित किए जाने के बाद अब गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन अधिकारियों ने गिरफ्तारी की आशंका के चलते पिछले महीने विशेष न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसमें खुद को निर्दोष बताते हुए पूछताछ में सहयोग देने और स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया…

Read More

मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का बड़ा कदम, अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ आज से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने जा रहा है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी ने तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए कहा कि मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा. संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी ने बताया कि नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, 27% वेतन वृद्धि जैसी मांगों पर शासन के द्वारा 13 अगस्त को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. इस बैठक के मिनट्स…

Read More

महाकाल की शाही सवारी: 10 ड्रोन से फूल बरसेंगे, 70 भजन मंडलियां और जनजातीय नृत्य से गूंजेगा उज्जैन

उज्जैन  बाबा महाकाल की नगरी में आज श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी निकाली जाएगी, जिसमें देशभर से 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सवारी शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 10 बजे मंदिर परिसर में वापस आएगी। इस बार सवारी में 10 ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। सवारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सेल्फी लेने पर रोक रहेगी। सात किलोमीटर लंबा रहेगा रूट श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी…

Read More

ट्रंप का सख्त बयान: यूक्रेन न क्रीमिया ले पाएगा, न बन पाएगा NATO सदस्य

वाशिंगटन व्हाइट हाउस में पिछली दफे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की की हॉट टॉक भरसक आपको याद हो. एक बार ऐसी ही बहस के लिए व्हाइट हाउस में स्टेज फिर से तैयार है. लेकिन प्रेसिडेंट जेलेंस्की इस बार बातचीत की टेबल पर ट्रंप के सामने अकेले नहीं होंगे. इस बार जेलेंस्की की पैरवी के लिए ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी साथ होंगे. अमेरिका पहुंचने वालों में फिनलैंड के  राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय…

Read More

केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में बयान: राष्ट्रपति से जुड़ी सलाह पर दखल नहीं दे सकती न्यायपालिका

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दो टूक कहा है कि न्यायपालिका यह तय नहीं कर सकती कि राष्ट्रपति कब और किस विधेयक के मामले में शीर्ष अदालत से सलाह ले सकते हैं। विधेयकों की संवैधानिकता पर राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय की राय लेने के लिए बाध्य करने वाले फैसले पर आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि अदालतें राष्ट्रपति को यह निर्देश नहीं दे सकतीं कि राष्ट्रपति अपने पूर्ण विवेक का प्रयोग करते हुए कैसे और कब और किन मुद्दों पर सर्वोच्च न्यायालय की राय लें।…

Read More

भादो में सावन सा नजारा: झमाझम बारिश से सुहाना मौसम, जलभराव से जनजीवन बेहाल

मेरठ मानसून की रफ्तार बढ़ाने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। भादो के महीने में बारिश ने सावन सी झड़ी लगा दी है। सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।   मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो दिन तक मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से ही इंद्र देवता की मेहरबानी के चलते झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर…

Read More

हॉलीवुड अभिनेता टेरेंस स्टैम्प का 87 साल की उम्र में निधन, परिवार ने की पुष्टि

लंदन  हॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. एक्टर टैरेंस स्टैम्प की 87 साल की उम्र में मौत हो चुकी है. इसकी जानकारी उनके परिवार ने खुद मीडिया में दी. टैरेंस 1980s में आई 'सुपरमैन' फिल्मों में विलेन 'जनरल जोड' का रोल प्ले कर चुके हैं जिसके कारण उनकी पहचान हर तरफ बनी थी. नहीं रहे टैरेंस स्टैम्प, परिवार के सदस्यों ने क्या कहा? 17 अगस्त के दिन टैरेंस स्टैम्प के परिवार ने रॉयटर्स एजेंसी को उनकी मौत की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने टैरेंस…

Read More

जयपुर: सिरसी रोड पर पेट्रोल पंप लूट, पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर के सिरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर रविवार देर रात पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर 48 हजार रुपए लूटने की घटना सामने आई है। वारदात में शामिल एक युवक हर्ष यादव, निवासी गोकुलपुरा को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हैं। बोतल में पेट्रोल भरने की जिद पर हुआ विवाद पेट्रोल पंप के मालिक जगदीश के अनुसार, एक युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल भरवाने की जिद करने लगा। नियमों के अनुसार…

Read More

महागठबंधन के जवाब में NDA का जबरदस्त हमला: PM मोदी और CM नीतीश की महारैली तय

पटना  जदयू महानगर कार्यालय जीबी रोड में आगामी 22 अगस्त को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महारैली की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जदयू महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल ने की। बैठक में जदयू नेताओं ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव जदयू चंदन सिंह, जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, नगर प्रभारी अरमान उर्फ गुड्डू, बाल श्रमिक सदस्य शौकत अली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदेश महासचिव चंदन…

Read More

जोजरी बचाओ आंदोलन तेज, बेनीवाल ने सरकार को दी चेतावनी

बाड़मेर राजस्थान के बालोतरा जिले के डोली गांव से शुरू हुआ जोजरी बचाओ आंदोलन रविवार को पूरी रात सड़कों और धरना स्थलों पर गरजता रहा। रालोपा संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आंदोलन की अगुवाई करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि जब तक जोजरी नदी में बह रहे प्रदूषित पानी का स्थाई हल नहीं निकलेगा, तब तक संघर्ष रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि “अब आर-पार की लड़ाई का वक्त आ चुका है, अगर सरकार ने लिखित में हमारी मांगें स्वीकार नहीं की तो आंदोलन और तेज…

Read More

UP में चर्चा: शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग, उमा भारती ने CM योगी से की अपील

शाहजहांपुर  मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शाहजहांपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है. उत्तर प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी की सीनियरल लीडर ने कहा कि यह नाम गुलामी का प्रतीक है.  स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने आंवला (बरेली) पहुंचीं उमा भारती ने कहा, "मैं यहां आ रही थी और शाहजहांपुर नाम का एक जिला देखा. यह नाम ठीक नहीं लग रहा. मैं योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से इसका नया नाम प्रस्तावित करने का आग्रह…

Read More