मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने सपत्नीक सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्रिकेटर अय्यर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वह इंदौर शहर के निवासी हैं। भेंट के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अय्यर को उनके अब तक के क्रिकेट प्रदर्शन की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  

Read More

667 नए आवासों से खुले बेहतर जीवन के द्वार: नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 नवीन आवासीय योजनाओं की शुरुआत

जयपुर, राजस्थान आवासन मण्डल की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजनाओं का बुधवार को आवास भवन जयपुर में भव्य शुभारम्भ किया गया। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सुविधायुक्त जीवन की ओर ले जाने वाला कदम है। खर्रा ने बताया कि इन 5 विशिष्ट पंजीकरण योजनाओं के तहत कुल 667 आवास/फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जो उदयपुर, बारां, बूंदी, धौलपुर और बाड़मेर जैसे जिलों में आमजन को एक बेहतर आवासीय विकल्प देंगे। मुख्य…

Read More

राजस्थान के सांसदों संग सीएम भजनलाल शर्मा की बैठक, केंद्र योजनाओं की रफ्तार पर जोर

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में राजस्थान के सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति को लेकर गहन चर्चा की और प्रदेश के समग्र विकास के लिए सांसदों का सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री ने सांसदों से आग्रह किया कि वे संसद में राजस्थान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएं और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में राज्य की स्वीकृतियों और फंडिंग से संबंधित मामलों को सक्रियता से आगे बढ़ाएं। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री…

Read More

CM मोहन यादव का ऐलान: मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कड़ा शिकंजा, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. कहा कि महिलाओं पर कुदृष्टि डालने वाले, ड्रग माफिया और लव जिहादियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा. लव जिहाद हो या ड्रग माफिया, इनके माध्यम से जो भी आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा जा रहा है. राज्य सरकार किसी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है. सबको एक-एक कर ठिकाने लगाएंगे. सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाते हुए बहन-बेटियों को हर…

Read More

शिवपुरी में मंत्री का गुस्सा: खुद साफ किया टॉयलेट, स्वास्थ्य अधिकारी को पहनाई माला

शिवपुरी  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर लगातार चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर मंत्री चर्चा में आ गए हैं. शिवपुरी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जिला अस्पताल में टॉयलेट में गंदगी और बदबू देख नाराज हो गए. मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए खुद ही अपने हाथों से टॉयलेट साफ किया. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी है.  फावड़ा उठाकर की सफाई अस्पताल में टॉयलेट साफ करने के बाद जब प्रद्युमन सिंह तोमर लुहारपुरा की पुलिया से गुरज रहे थे. तब वहां…

Read More

वाणिज्यिक न्यायालय का अहम फैसला: एमएसएमई परिषद का आदेश रद्द,राशि केजेएस सीमेंट प्लांट को वापस देने का दिया आदेश

वाणिज्यिक न्यायालय का अहम फैसला: एमएसएमई परिषद का आदेश रद्द,राशि केजेएस सीमेंट प्लांट को वापस देने का दिया आदेश वाणिज्यिक न्यायालय का बड़ा फैसला: MSME परिषद का आदेश रद्द, KJS सीमेंट को मिलेगी राशि वापस KJS सीमेंट प्लांट को मिली राहत, MSME परिषद का आदेश हुआ खारिज MSME परिषद का आदेश निरस्त, वाणिज्यिक न्यायालय ने राशि लौटाने का सुनाया फैसला सतना के चर्चित ठेकेदार गुरजीत सिंह सेठी लकी की फर्म है उजस एसोसिएट्स सतना  वाणिज्यिक न्यायालय, भोपाल के न्यायाधीश विवेक सक्सेना की अदालत ने केस नम्बर एमजेसी एवी 30/2024 फाइलिंग…

Read More

नींद में थम गई जिंदगी: 53 साल की उम्र में फेमस एक्टर का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर पाला सुरेश का निधन हो गया है। उनकी 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इस दुखद खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। खबरों के मुताबिक, पाला सुरेश अपने घर पर ही बेहोशी की हालत में पाए गए, जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अचानक निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में मातम पसर गया…

Read More

इंदौर लव जिहाद केस: कांग्रेस पार्षद की बेटी को जमानत, पिता अब भी फरार

इंदौर इंदौर में लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश रचने के मामले में आरोपी बनाई गई फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। स्पेशल कोर्ट में उसकी ओर से पेश जमानत आवेदन पर सुनवाई के बाद यह राहत दी गई। दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी बीते दिनों इंदौर पुलिस फरार अनवर की तलाश में दिल्ली पहुंची थी। वहां अनवर तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया…

Read More

बैंक धोखाधड़ी का खुलासा: 70 लाख की ठगी, कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर बिलासपुर में बैंककर्मी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का एक मामला सामने आया है, जहां बैंक में फर्जी चेक लगाकर युवक ने 70 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिया। फर्जीवाड़ा सामने आने पर बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। मामले की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने बैंक की दो महिला कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही मामले की आगे गहनता…

Read More

राशन कार्ड लिस्ट से 1.17 करोड़ नाम हटेंगे, केंद्र ने राज्यों को भेजी सूची; NFSA के तहत 76.10 करोड़ लाभार्थी

भोपाल  केंद्र सरकार ने पहली बार उन राशन कार्डधारकों की पहचान की है जो मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ पाने के पात्र नहीं हैं। इन लाभार्थियों में आयकर दाता, चार-पहिया वाहन मालिक और कंपनियों के निदेशक शामिल हैं। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्डधारकों के विवरण को आयकर विभाग, सड़क परिवहन मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय जैसी सरकारी एजेंसियों के डाटाबेस से मिलान कर यह सूची तैयार की है। जांच में पाया गया कि 94.71 लाख राशन कार्डधारक करदाता हैं, 17.51 लाख चार-पहिया वाहन मालिक हैं और 5.31…

Read More

पूर्व प्रेमी की दरिंदगी: दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, हत्या कर नाले में फेंका शव

 कोरबा जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 दिनों से लापता महिला की तलाश करते हुए पुलिस ने अपराध की गुत्थी सुलझा ली है। जिसके आधा पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह पूरी घटना जिले के कोरबी पुलिस चौकी की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 23 दिनों से लापता महिला का कंकाल लालपुर जंगल में ठेंगुनाला से बरामद किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में एक फरार आरोपी की पतासाजी…

Read More

अभ्युदय-2025’ में CM मोहन यादव का संदेश: पत्रकारिता का आधार है सत्य, जागरूकता और उत्तरदायित्व

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित सत्रारंभ समारोह ‘अभ्युदय-2025’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दी रचनाकार, कवि, लेखक और पत्रकार पद्म भूषण से अलंकृत पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम ने विश्वविद्यालय में चलाए गए पौधरोपण अभियान के अंतर्गत 1111वें पौधे के रूप में कृष्णवट का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी सहित…

Read More

मासिक शिवरात्रि कल : जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और खास उपाय

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस समय वैशाख माह चल रहा है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए…

Read More

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: बोले- चुनाव में सक्रिय है ‘तीन तिगाड़ा’

लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार, चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन को लेकर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने तीनों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और कुछ सवाल पूछे हैं. साथ ही लोकतंत्र पर डाका डालने का आरोप भी लगाया है. खासकर जिलाधिकारी की संलिप्तता की जांच की मांग उठाई है. अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, डीएम लोगों से जनता का एक मासूम सवाल है, क्यों इतने सालों बाद आया जवाब है? जिस तरह कासगंज, बाराबंकी, जौनपुर के DM हमारे 18000 शपथपत्रों…

Read More

अमेरिकी टैरिफ का तोड़: रूस ने बढ़ाया भारत से हाथ, कहा- सामान और तेल दोनों का स्वागत

नई दिल्ली अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के बीच रूस का बड़ा बयान है। रूस का कहना है कि यदि किसी देश में भारतीय उत्पादों पर रोक लग रही है तो रूस के बाजार में उनका स्वागत है। भारत में रूसी मिशन के डिप्टी चीफ रोमन बाबूश्किन ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अर्थव्यवस्था को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है, लेकिन उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि दोस्त कभी पाबंदियां नहीं लगाते। रूस कभी इस तरह…

Read More