नींद में थम गई जिंदगी: 53 साल की उम्र में फेमस एक्टर का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर पाला सुरेश का निधन हो गया है। उनकी 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इस दुखद खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें :  हिसाब बराबर का वर्ल्ड प्रीमियर 26 नवंबर 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा

खबरों के मुताबिक, पाला सुरेश अपने घर पर ही बेहोशी की हालत में पाए गए, जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अचानक निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें नींद में ही दिल का दौरा पड़ा था।

ये भी पढ़ें :  खुशी कक्कड़ और माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में लोकगीत 'राजा रंगदार 2' रिलीज

पाला सुरेश का करियर
बता दें, पाला सुरेश ने अपनी मिमिक्री से तीन दशक तक ऑडियंस के दिल पर राज किया था। वो हूबहू पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की नकल करते थे, परफॉर्मेंस के दौरान पाला सुरेश अपने किरदार में ऐसे घुस जाते थे कि लगता था वो मिमिक्री नहीं कर रहे बल्कि सच में ओमन चांडी ही हैं।

ये भी पढ़ें :  ChatGPT बनेगा आपका डिजिटल ‘सिक्योरिटी गार्ड’ – फर्जी लिंक और ऑनलाइन स्कैम से ऐसे करेगा सुरक्षा

इसके अलावा वो फिल्मों और टीवी इंडस्ट्रीस के भी जाने-माने चेहरे थे। साल 2013 में रिलीज हुई ‘एबीसीडी: अमेरिकन-बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी’ फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।  

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment