चीन ने समुद्र में तैनात किए 14 जहाज और घातक ड्रोन, सेना हाई अलर्ट पर

मनीला दक्षिण चीन सागर में तनाव एक बार फिर चरम पर है। चीन की बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए फिलीपींस सैन्य बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चीन ने विवादित सेकंड थॉमस शोल के पास अपने तटरक्षक जहाजों और कई मिलिशिया पोतों को तैनात किया है। फिलीपींस के सैन्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर के तटवर्ती क्षेत्र में लंबे समय से खड़े फिलीपीन युद्धपोत- बीआरपी सिएरा माद्रे के निकट तटरक्षक जहाजों और कई मिलिशिया जहाजों को तैनात किया है। उन्होंने कहा…

Read More

दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर वाहन अचानक फिसले, पांच घंटे तक जाम

आगरा दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर केके नगर के पास शुक्रवार सुबह किसी वाहन से चिकनाई युक्त केमिकल सड़क पर गिर पड़ा। इससे सड़क पर फिसलन हो गई। यहां से गुजरने वाले कई वाहन फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैंटर मेट्रो की बैरिकेडिंग से टकरा गया, इससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांच घंटे तक कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर यातायात प्रभावित रहा। ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो के निर्माण में जुटे कर्मियों के सहयोग से सड़क की धुलाई कराई। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।…

Read More

अश्विन के शो में राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया: कौन सा गेंदबाज था उनके लिए सबसे खतरनाक

नई दिल्ली  ये दीवार टूट क्यों नहीं रही है…है तो ये एक सीमेंट कंपनी के विज्ञापन की टैगलाइन लेकिन राहुल द्रविड़ अपने दौर में भारत के लिए ऐसी ही दीवार थे। गेंदबाज ऐसे सिर खुजाते थे जैसे कह रहे हों- ये दीवार टूट क्यों नहीं रही। लेकिन भारत की इस 'दीवार' को किस गेंदबाज को खेलना चुनौतीपूर्ण लगता था? रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में राहुल द्रविड़ ने इसका जवाब दिया है। राहुल द्रविड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 164 टेस्ट, 344 वनडे और 1 टी20 मैच खेला। 1996 से…

Read More

केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर को देंगे 1052 करोड़ रूपये लागत वाले फ्लाईओवर की सौगात

यातायात होगा सुगम और मिलेगी नई रफ्तार भोपाल  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त, शनिवार को जबलपुर नगर को प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाईओवर की सौगात देंगे। यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर को नए यातायात स्वरूप में महानगरीय पहचान देगा। जबलपुर में 1052 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6.855 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर न केवल मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है, बल्कि इसमें कई ऐसी विशेषताएं भी शामिल हैं जो इसे विशिष्ट पहचान देती हैं। इस फ्लाईओवर…

Read More

बारिश में कैसा हो पहनावा, पढ़ें 6 टिप्स

मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन फैशन और स्वास्थ, दोनों के लिहाज से बिल्कुल फिट होता है। हर मौसम में हम पहनावा चुनते समय हम अपनी सुविधा अनुसार कुछ सावधानियां जरूर रखते हैं। उसी प्रकार बरसात के दिनों में भी कुछ सावधानियां रखकर कपड़ों का चयन किया जाए तो आपको अधकि सुविधा होती है। जानते हैं, कैसा हो बारिश में कपड़ों का चयन। जार्जेट या शिफॉन:- इन कपड़ों का एक सकारात्मक पक्ष यह है, कि ये कपड़े भीगने के बाद गर्मी या हवा में जल्दी और आसानी से सूख भी…

Read More

रेखा गुप्ता पर हमला: एक और आरोपी गिरफ्तार, तहसीन सैयद की भूमिका पर सवाल

नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हमलावार राजेश खिमजी सकारिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अब गुजरात के राजकोट से उसके एक साथी को पकड़ा है। राजकोट में पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया और पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। आरोपी का नाम तहसीन सैयद बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने राजकोट में जिस तहसीन सैयद को हिरासत में लिया है, उस आरोप है कि उसने हमलावर राजेश खिमजी को पैसे…

Read More

ये फ्री एप करेंगे आपकी परेशानी को दूर

एंड्राइड फोन यूजर्स की परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं। ऐसे एप्स जो बिलकुल फ्री हैं। इन एप्स को आप बिलकुल फ्री पा सकते हैं। ट्रू कॉलर: यह ऐप किसी भी अज्ञात नंबर से फोन आने पर व्यक्ति का नाम बता देता है। ट्रू कॉलर के डेटाबेस में करोड़ों ऐसे नंबर हैं जो नाम के साथ रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में अगर आपके फोन पर आने वाला नंबर उसके डेटाबेस में उपलब्ध है तो फोन नंबर के साथ उस व्यक्ति का नाम भी यह एप्लीकेशन आपको…

Read More

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्‍ट्रेलिया में किया डबल धमाका, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्‍ली दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 84 रन से मात दी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। प्रोटियाज टीम ने पहला वनडे 98 रन से जीता था। बता दें कि मैके में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 49.1 ओवर में 277 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 37.4 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई। प्रोटियाज टीम की जीत के हीरो लुंगी…

Read More

MP के नशा मुक्ति केंद्र में सिपाही की संदिग्ध मौत, शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं

ग्वालियर नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में यातनागृह बने केंद्रों में एक और मौत का मामला सामने आया है। भिंड के रहने वाले सिपाही अजय सिंह भदौरिया की बड़ागांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मौत हो गई। उसे पिछले माह केंद्र में ले जाया गया था। स्वजन का आरोप है कि मंथन नशा मुक्ति केंद्र में अजय के साथ मारपीट की गई। उसकी पसलियां तोड़ दी गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डेढ़ लीटर रक्त पेट में मिलने की बात कही गई है। घरवालों ने हत्या का मामला दर्ज कराया पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

Read More

घर में ही चल रहा देह व्यापार, लड़कियों को बंधक बनाकर कराया शोषण

मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद से एक देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें अलग-अलग घरों में रखा जाता था, फिर उनसे देह व्यापार कराया जाता था। दरअसल, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में मिली तीन लड़कियों को पुलिस अपने साथ ले आई। तीनों लड़कियों ने देह व्यापार का मामला बताया। तीनों लड़कियों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने उन तीनों लड़कियों से जानकारी लेकर छापेमारी की और इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। तीनों को बंधक…

Read More

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को क्रॉस वोटिंग का खतरा, संजय राउत ने 2007 का उदाहरण दिया

मुंबई  शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घटक दलों से संपर्क कर रही है, क्योंकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के एनडीए सांसदों में बेचैनी है और उसे क्रॉस-वोटिंग का डर है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस तरह 2007 के राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की तत्कालीन सहयोगी शिवसेना ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था, क्योंकि वह महाराष्ट्र से थीं, उसी तरह एनडीए को भी डर…

Read More

दिव्या खोसला कुमार की नई फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टीजर रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा, निर्माता और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। पिछली बार वह 'सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' में नजर आई थीं, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस बार दिव्या एक बिल्कुल अलग अंदाज में आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'एक चतुर नार' का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने…

Read More

स्वामी प्रसाद मौर्य मुश्किल में, कांवड़ियों पर टिप्पणी के खिलाफ संभल कोर्ट में याचिका

संभल   'कांवड़ियों' के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक अदालत में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीनियर डिवीजन) सांसद-विधायक अदालत आदित्य सिंह की अदालत में याचिका दायर कर दोनों नेताओं के खिलाफ मामला…

Read More

मतदाता सूची में नहीं है नाम? अब 11 दस्तावेजों से कर सकेंगे आवेदन, सुप्रीम कोर्ट की मुहर

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एसआईआर के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर हुए हैं, वे ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने आवेदनकर्ताओं को आधार कार्ड के साथ ही 11 अन्य दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जाहिर की कि राजनीतिक पार्टियां मतदाता सूची से बाहर किए…

Read More

यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 की फराह खान ने की घोषणा, नए और लोकप्रिय क्रिएटर्स होंगे शामिल

मुंबई, यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 की धमाकेदार वापसी हो रही है, जिसमें भारत के लोकप्रिय और उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। यह शो 11 सितंबर को मुंबई में आयोजित होगा। इसमें शानदार प्रदर्शन और क्रिएटर्स व उनके प्रशंसकों के बीच गहरा रिश्ता देखने को मिलेगा। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने अपने कुक दिलीप के साथ एक मजेदार इंस्टाग्राम वीडियो में इस आयोजन की घोषणा की। यह वीडियो इतना मनोरंजक है कि दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लिया है। 2014 में शुरू हुआ यूट्यूब फैनफेस्ट क्रिएटर्स…

Read More