ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की IAS अधिकारी की जमकर तारीफ, बताया काबिल-ए-तारीफ काम

अशोकनगर मध्यप्रदेश की गुना शिवपुरी सीट से सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के एक IAS के कायल हो गए हैं। सिंधिया ने भरे मंच से IAS की तारीफ करते हुए उनके लिए तालियां बजवाईं और उन्हें धन्यवाद भी दिया। पूरा वाक्या अशोकनगर का है जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के काम की जमकर तारीफ की है। कलेक्टर के कायल हुए सिंधिया बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री…

Read More

‘बंटी-बबली’ स्टाइल में ठगी: नाबालिग से 24 लाख ऐंठे, TV सीरियल में रोल दिलाने का दिया झांसा

नई दिल्ली दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर थाना पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ की तर्ज पर ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण शेखर शर्मा और आशा सिंह उर्फ भावना के रूप में हुई है. दोनों खुद को टीवी सीरियल्स के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बताकर लोगों को स्टार प्लस और हॉट स्टार पर प्रसारित होने वाले धारावाहिकों में ब्रेक दिलाने का झांसा देते थे. भोले-भाले युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी. पुलिस…

Read More

कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव में मिले 56,414 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कॉन्क्लेव में हुए 3 एमओयू प्रदेश के लिये होंगे महत्वपूर्ण माइनिंग से है कटनी की पहचान विकास में किसान और जवान की तरह उद्योगपति का भी है योगदान हमारी संस्कृति शोषण की नहीं दोहन की है, जिओ और जीने दो प्रदेश में हैं उद्योग हितैषी नीतियां, उद्योग अनुरूप वातावरण उद्योगपति निवेश का बड़े से बड़ा सपना देखें, मध्यप्रदेश सरकार है उनके साथ प्रदेश में मेजर और माइनर मिनरल्स के साथ ही क्रिटिकल मिनरल्स भी क्षेत्रवार इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के बाद अब हो रही है सेक्टरवाइज कॉन्क्लेव प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व…

Read More

बक्सर में मारपीट के बाद बढ़ा साम्प्रदायिक तनाव, एसएसपी विपिन ताडा ने पुलिस के साथ किया फ्लैग मार्च

मेरठ मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में पिकअप वाहन चलाने को लेकर विवाद बढ़कर साम्प्रदायिक तनाव में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। वीडियो वायरल होने पर SSP विपिन ताड़ा ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के लू-बक्सर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद साम्प्रदायिक तनाव का कारण बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सारिक अपनी महिंद्रा पिकअप तेज गति से चला रहा था, जिसका बेगराज ने विरोध…

Read More

देहदान का पुण्यकारी निर्णय परोपकार की अद्वितीय मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देहदान करने वाली श्रीमती रमा का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा का भोपाल में हुआ पहली बार अमल भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देहदान करने वाली भोपाल निवासी श्रीमती रमा चौदा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि देहदान का यह पुण्यकारी निर्णय समाज में करुणा, सहअस्तित्व की भावना और परोपकार की अद्वितीय मिसाल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुसार राज्य शासन द्वारा गांधी मेडिकल कॉलेज में देहदान के उपरांत श्रीमती रमा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ…

Read More

रायसेन में कांग्रेस को बड़ा झटका, 280 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

भोपाल भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर शनिवार को रायसेन जिले के 280 कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरेली ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला यूथ कांग्रेस महामंत्री आदित्य स्थापक, सेक्टर अध्यक्ष राजेश पचौरी, माखन धाकड़, अशोक घनघोरिया, सुरेश धामले (सेवानिवृत्त डीएसपी), रामकिशोर राजोरिया, नवनीत भार्गव (वकील) सहित 280 से अधिक कांग्रेस…

Read More

एमपी के आदिवासी हॉस्टल में लापरवाही! खाने की सब्जी में निकला मरा मेंढक

शिवपुरी आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के साथ किए जाने वाला अमानवीय व्यवहार समय-समय पर सामने आता रहता है। इसी क्रम में शनिवार को कोलारस के जगतपुर स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में रहने वाले छात्रों के भोजन में छात्रावास के रसोईए ने सब्जी के साथ मेंढक पका दिया। जब यह मेंढक एक छात्र को परोसी गई सब्जी में प्लेट में पहुंचा तो पूरा मामला उजागर हुआ। इससे पूर्व चावल में भी इल्ली निकलने की बात भी छात्रों द्वारा कही जा रही है।…

Read More

श्रम कानूनों पर श्रम विभागीय अधिकारियों एवं निरीक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण

भोपाल  श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा श्रम कानूनों के प्रवर्तन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं प्रदेश के श्रमिकों की सुरक्षा एवं हितों के संरक्षण के संबंध में दिये गये निर्देशानुसार श्रम विभागीय अधिकारियों और निरीक्षकों तथा औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला आज से संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल में प्रारम्भ हुई। कार्यशाला में विभिन्न श्रम अधिनियमों के प्रवर्तन, ग्रेच्युटी अधिनियम, उपकर निर्धारण एवं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेण्डर्डस द्वारा श्रमिकों की…

Read More

फडणवीस ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा देश और महाराष्ट्र की बदनामी हो रही

मुंबई  मुंबई में शनिवार को 'राखी प्रदान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभी भी कुछ लोग संतुष्ट नहीं हुए हैं। वे सुधारने को तैयार नहीं हैं। वे रोज कहते हैं कि वोटर चोरी हो गई, लेकिन इनका दिमाग चोरी हो गया है। ऐसे लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग सच में हमारी लाडली बहनों के वोटों को…

Read More

World Cup 2027: साउथ अफ्रीका में 44 और जिम्बाब्वे-नामीबिया में 10 मुकाबले होंगे खेले

नई दिल्ली क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप के लिए रोडमैप जारी किया है। इसमें पुष्टि की गई है कि 44 मैच दक्षिण अफ्रीका के 8 शहरों में खेले जाएंगे, जबकि 10 मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे। यह घोषणा टूर्नामेंट के स्थानीय आयोजन समिति बोर्ड (LOCB)के गठन के साथ हुई, जिसका नेतृत्व साउथ अफ्रीका के पूर्व कैबिनेट मंत्री ट्रेवर मैनुअल स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में करेंगे। 8 शहरों में खेले जाएंगे मैच साउथ अफ्रीका के जिन 8 शहरों में मैच खेले जाएंगे उनमें…

Read More

साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़: पुलिस ने पकड़े दो आरोपी, 90 लाख की संदिग्ध रकम जब्त

कांकेर कांकेर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की संदिग्ध राशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट से जुड़े अन्य खातों की जांच शुरू कर दी है और कई खातों को फ्रीज भी करा दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साइबर अपराध पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि आईडीएफसी…

Read More

इंग्लैंड सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की स्क्वॉड का ऐलान, मिलर-फरेरा फिर मैदान पर उतरेंगे

दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीकी पुरुष टीम के चयन पैनल ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम की घोषणा की। इंग्लैंड और अफ्रीका के बीच इंग्लैंड और वेल्स में 2 से 14 सितंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के बाद 15 सदस्यीय टी20 स्क्वॉड में कई बदलाव देखने को मिले हैं।   डेविड मिलर और बल्लेबाज डोनोवन फरेरा दिसंबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद…

Read More

62 लाख लाभार्थियों को मिलेगा फायदा, 3200 रुपये सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी सरकार

केरल  ओणम से पहले केरल के पेंशनर्स को राज्य सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। जुलाई महीने में रोकी गई सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर फंड पेंशन अब अगस्त में एक साथ दो महीने के भुगतान के रूप में दी जाएगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब लाखों लाभार्थी त्योहार के मौके पर किसी आर्थिक सहायता की उम्मीद कर रहे थे। दो महीने की पेंशन एक साथ राज्य के वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल ने घोषणा की है कि अगस्त के महीने में 62 लाख पेंशन धारकों…

Read More

विदेशों में छाया भारतीय व्हिस्की का जलवा, कई ब्रांड्स ने जीते इंटरनेशनल अवॉर्ड्स

नई दिल्ली  भारतीय व्हिस्की ने बीते कुछ वर्षों में एक लंबा सफर तय किया है। एक समय था जब उपभोक्ता केवल इंपोर्टेड ब्रांड्स को तरजीह देते थे, लेकिन अब भारतीय सिंगल मॉल्ट्स न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी शानदार गुणवत्ता और स्वाद के लिए पहचानी जा रही हैं। वर्ष 2025 में भारतीय सिंगल मॉल्ट्स ने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय ब्रांड्स का जलवा देवांस ज्ञानचंद आडम्बरा और मंषा आडम्बरा को लास वेगास में आयोजित IWC (International Whisky…

Read More

सुकमा कैंप में हड़कंप, ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित कैंप मिनपा जहां सीआरपीएफ की सेकेंड बटालियन तैनात है। वहां मोर्चे पर ड्यूटी कर रहे जवान ने अपनी एलएमजी (लाइट मशीन गन) से खुद गोली मार दी। गोली सिर के आर- पार हो गई और जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जवान एक दिन पहले ही अवकाश से वापस लौटा था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए पूरे मामले की जांच करने की बात कही। घटना से मच गई अफरा-तफरी शनिवार दोपहर 2 बजे घोर नक्सल प्रभावित…

Read More