भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में वायब्रेंट ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्राम सभा केवल औपचारिकता न होकर गाँव की वास्तविक सरकार है, जो जनता के बीच बैठकर उनके लिए निर्णय लेती है। इस दृष्टि से प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभाओं को नियमित, सुव्यवस्थित और सहभागितापूर्ण बनाने के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की…
Read MoreDay: August 25, 2025
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: लाडली बहनों को 5000 रुपए, बस करना होगा ये काम
भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को न सिर्फ़ 1500 रुपये मिलेंगे, बल्कि अगर वे उद्योगों में कार्यरत हैं तो 5000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. उन्होंने गोविंदपुरा स्थित लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में यह घोषणा की. सीएम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है. बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये करने की तैयारी कर रही…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शॉट पुट खिलाड़ी गिल को दी बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चैन्नई में चल रही 64वीं नेशनल स्टेट सीनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के प्रतिभागी शॉट पुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री गिल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गिल की इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के बेटे की यह उपलब्धि अन्य सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्वतंत्रता सेनानी श्री हरिभाऊ उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार श्री हरिभाऊ उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के गौरव, स्वतंत्रता सेनानी श्री उपाध्याय का साहित्य के साथ मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पण वंदनीय है। उल्लेखनीय है कि श्री उपाध्याय ने 'बापू के आश्रम में, ' सर्वोदय की बुनियाद जैसी कृतियों से साहित्य को समृद्ध किया।
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह को दी बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिमकेन्ट (कजाकिस्तान) में खेली जा रही 16 वें एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के शूटिंग अकादमी के प्रतिभागी निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह को स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन सीनियर पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में एश्वर्य प्रताप सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि से वैश्विक मंच पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री सिंह की यह उपलब्धि…
Read Moreबड़वानी में किसान मजबूर, लौकी न बिकने पर मवेशियों को खिला रहे
बड़वानी इन दिनों लौकी की खेती करने वाले किसान परेशान हैं और हों भी क्यों न, उनकी फसल माटी मोल भी नहीं बिक रही. लौकी के दाम इतने गिर चुके हैं कि किसान भारी घाटे में आ गए हैं. बाजार में लौकी के उचित रेट न मिलने से किसान या तो मवेशियों को लौकी खिलाने पर मजबूर हैं या फिर लौकी फेंकने मजबूर हैं. आखिर क्यों नहीं बिक रही लौकी? किसान दीपक गेहलोद बताते हैं, '' ट्रांसपोर्ट महंगा हो चुका है, इसलिए लौकी मंडी से बाहर कोई खरीद नहीं रहा…
Read Moreएशियन शूटिंग चैंपियनशिप: ऐश्वर्य ने जीता गोल्ड, अद्रियान का एशियाई रिकॉर्ड, भारत 25 गोल्ड के साथ टॉप पर
शिमकेंट भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 16वें एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के 50 मीटर मेंस राइफल 3 पोजीशन (3P) इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में 462.5 स्कोर किया। कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही चैंपियनशिप में ऐश्वर्य ने शुरू से ही बढ़त बना ली। पहले पांच शॉट्स (नीलिंग पोजीशन) के बाद वे आगे निकल गए और फिर लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करते रहे। 13वें शॉट के बाद झाओ और ऐश्वर्य के बीच केवल 0.3 अंकों का अंतर था। ऐश्वर्य ने 14वें शॉट में 10.8 का…
Read Moreचंबल में हैंडबॉल महाकुंभ, 50 टीमों के साथ 700 छात्र मैदान में
मुरैना चंबल की फिजां बदल रही है. एक समय डकैत, मुठभेड़ के लिए कुख्यात चंबल की आबोहवा में अब प्रतिभाएं अपना लोहा मनवाने लगी हैं. शिक्षा के क्षेत्र में हो या खेल के, हर मामले में चंबल का रंग बदला हुआ दिख रहा है. इसकी की बानगी है चंबल में शुरू हुआ खिलाड़ियों का महाकुंभ. हैंडबॉल महाकुंभ में 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. 50 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू हो चुके हैं. स्कूलों के 700 खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में शामिल चंबल की धरती पर खिलाड़ियों का अनोखा संगम देखने…
Read Moreबंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी ने टीएमसी विधायक को दबोचा
कोलकाता प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद सोमवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में उनके आवास पर छापेमारी के बाद उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान विधायक ने दीवार कूदकर अपने घर से भागने की कोशिश की। उन्होंने अपने फोन भी घर के पीछे एक नाले में फेंक दिए, जो बरामद…
Read Moreपरिणीति-राघव के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने शेयर की गुड न्यूज़
मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति-राजनेता राघव चड्ढा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस जानकारी को जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए शेयर किया है। शेयर किया प्यारा पोस्ट सोमवार के दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसपर नवजात बच्चे के नन्हे पैरों की छाप दिख रही है और उसपे 1+1= 3 लिखा है, जिसका अर्थ है अब परिवार बढ़ने वाला है। इसके साथ…
Read Moreटमाटर चोरी करने पहुंचे पिता-पुत्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत
कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे. इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल के फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.सुबह जब खेत मालिक खेत…
Read Moreभारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
बहराइच यूपी के बहराइच में भारी बारिश को देखते हुए आज यानी मंगलवार को कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने सभी स्कूलों को इस पर अमल करने के निर्देश जारी किए हैं। नेपाल व तराई के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर अब दिखने लगा है। जिले में सरयू नदी उफान पर है, एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। बीती रात चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से सरयू नदी में…
Read Moreअमित शाह का विपक्ष पर हमला: ‘वे चाहते हैं जेल से सरकार का विकल्प’
नई दिल्ली संसद में पेश किए गए संविधान (130वां संशोधन) विधेयक पर जारी विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस बिल का विरोध करके लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है और जनता को बताना चाहिए कि क्या कोई मुख्यमंत्री (CM), प्रधानमंत्री (PM) या मंत्री जेल से सरकार चला सकता है. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि उन्हें जेल से सरकार चलाने का विकल्प मिले. अमित शाह ने एक इंटरव्यू…
Read Moreनगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में शामिल
आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा की नगर परिषद सुसनेर में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। नगर परिषद सुसनेर की अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। बताया जाता है कि विधायक भैरोसिंह परिहार एवं अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में लक्ष्मी सिसोदिया ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। पार्षदों ने खोला था मोर्चा दरअसल, नगर परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी सिसोदिया के खिलाफ दो दिन पहले तक भाजपा और कांग्रेस के पार्षद…
Read Moreरायपुर-बिलासपुर में 2 बोरियां… 2 संदिग्ध लाश, इलाके में फैली सनसनी
रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को बोरी में भरी हुई लाशें मिली है. संदिग्ध परिस्थियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है. रायपुर में बोरी में युवक की मिली लाश राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह युवक की बोरी में लाश मिली है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है. न्यायधानी में…
Read More
