तियानजिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक यात्रा पर चीन पहुंच चुके हैं। वे 31 अगस्त को चीन के तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 25वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद उनकी पहली चीन यात्रा है और इसे भारत-चीन संबंधों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह दौरा 1 सितंबर तक चलेगा और इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग, और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। यात्रा का…
Read MoreDay: August 30, 2025
छत्तीसगढ़ में त्योहारी ट्रैवल का धमाका: 4 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी!
बिलासपुर भारतीय रेलवे ने त्योहारों में इस बार 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों की 30 फेरों की घोषणा की गई है। दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के 8 फेरे चलाए जाएंगे। गाड़ी संख्या…
Read MoreRailway Alert: 47 ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट, टिकट बुकिंग पर लगी रोक
जम्मू भारतीय रेलवे ने जम्मू की रेल लाइन में समस्या आने के कारण 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है, इसके अलावा 4 ट्रेनों के शॉर्ड टर्मनेट किया गया है। रेल यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए रेलवे ने वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि इसी प्रक्रिया के चलते रेलवे द्वारा अंबाला छावनी स्टेशन पर 300 से ज्यादा यात्रियों को करीब अढ़ाई लाख रुपए वापस किए हैं। ऐसा फैसला जम्मू रेल लाइन में पुल…
Read Moreधार्मिक पर्यटन के लिए सर्वाधिक पर्यटक मध्यप्रदेश आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CM डॉ. यादव का दावा- धार्मिक पर्यटन के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक MP पहुंचे रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव से ग्वालियर क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत अभियान चल रहा है। राज्य सरकार भी इस अभियान में हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पर्यटन विकास को रोजगार से जोड़ा है। पर्यटन बढ़ता है, तो लोगों को रोजगार के नए-नए अवसर मिलते हैं। मुख्यमंत्री डॉ.…
Read Moreअमेरिकी हलचल के बीच मोदी की जापान यात्रा खत्म, अब चीन में SCO समिट में होंगे शामिल
टोक्यो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को चीन रवाना हो गए। मोदी की यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं (जापान के) प्रधानमंत्री (शिगेरू)…
Read Moreरायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होंगे आप!
रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने लिया फैसला, सड़क हादसों में लोगों की जान तक जा रही, इसलिए सख्ती, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर को दी सूचना। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को अब पंपों से पेट्रोल नहीं मिलेगा। 1 सितंबर से यह फैसला पूरे जिले के पेट्रोल पंपों में लागू होगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस संबंध में सख्त फैसला लिया है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है। उनका मानना है कि गाड़ियों में पेट्रोल नहीं मिलेगा तो लोग हेलमेट पहनने के…
Read Moreयूक्रेन संकट के लिए भारत को दोष देने का मामला नहीं, US में ट्रंप अधिकारियों की आलोचना
वाशिंगटन अमेरिकी यहूदियों के एक समर्थक समूह ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत की आलोचना करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों पर निशाना साधा और कहा कि रूस-यूक्रेन संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है। समूह ने अमेरिका-भारत संबंधों को बेहतर बनाने का आह्वान किया। ट्रंप प्रशासन के अधिकारी रूस के तेल खरीदने को लेकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि तेल से अर्जित पैसों से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है। अमेरिका ज्यूइश…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले: भारत कभी नहीं झुकेगा, ट्रंप टैरिफ विवाद पर स्पष्ट संदेश
नई दिल्ली अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के सामने नहीं झुकेगा और न ही कमजोर पड़ेगा। इसके बजाय वह दुनिया की नई उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बाजारों में अपनी पैठ बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा। एक निजी कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने भारत के निर्यात को बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा आने वाले कुछ समय में केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों…
Read Moreयूएस ओपन: नोवाक जोकोविच ने चौथे दौर में प्रवेश किया
न्यूयॉर्क नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली है। जोकोविच ने गैरवरीय ब्रिटिश खिलाड़ी कैमरन नॉरी को 6-4, 6-7(4), 6-2, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। 38 साल के जोकोविच यूएस ओपन के अंतिम 16 में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले 1991 में जिमी कॉनर्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी। जोकोविच ने मेजर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हार्डकोर्ट जीत के मामले में रोजर फेडरर को पीछे छोड़ते हुए अपनी 102वीं जीत दर्ज की। चार बार के यूएस ओपन…
Read More3 बच्चे वाले बयान पर संग्राम: भूपेश बघेल का तीखा वार, MLA चंद्राकर का पलटवार
रायपुर RSS प्रमुख मोहन भागवत के 3 बच्चे पैदा करने की सलाह को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि देश की जनसंख्या वैसे ही 140 करोड़ से अधिक है, युवा बेरोजगार हैं. उन्हें नौकरी मिल नहीं रही है, तो क्या तोड़फोड़ करने के लिए, गुंडागर्दी करने के लिए, या भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए बच्चा पैदा करेंगे ? उनके इस बयान पर अब विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि 3 बच्चे पैदा करना…
Read MoreNHM कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका: हड़ताल में वेतन कटौती तय!
रायपुर नियमितीकरण सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने फैसला किया है। साथ ही विभाग ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस जारी किया है। बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा था कि एनएचएम कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति दी जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल पर…
Read Moreएनकाउंटर में ढेर समंदर चाचा उर्फ ‘ह्यूमन GPS’, गुरेज सेक्टर में कराता था घुसपैठ
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की. एनकाउंटर में बागू खान उर्फ समंदर चाचा मारा गया है, जिसे आतंकियों की दुनिया में 'ह्यूमन जीपीएस' कहा जाता था. सूत्रों के मुताबिक, समंदर चाचा के साथ एक और पाकिस्तानी घुसपैठिया भी ढेर हुआ है. बागू खान उर्फ समंदर चाचा 1995 से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में रह रहा था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वो पिछले तीन दशकों से गुरेज सेक्टर और आसपास के इलाकों से 100 से ज्यादा घुसपैठी प्रयासों को अंजाम दिलाने में शामिल रहा,…
Read Moreममता बनर्जी ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला, SIR पर सेंसर मोशन के लिए बुलाया विशेष सत्र
कोलकाता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी दोनों ने जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। पश्चिम बंगाल की सरकार 1 से 4 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुला रही है। इसमें बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों के साथ कथित अत्याचार को लेकर सेंसर मोशन लाया जा सकता है। इसके अलावा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ भी विधानसभा में प्रस्ताव किया जा सकता है। बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर करवाया है जिसका विपक्ष पुरजोर विरोध कर रहा है।…
Read Moreबंद स्ट्रीट लाइट पर महापौर का अलर्ट! अफसरों को वार्ड जाकर तुरंत जांच के दिए निर्देश
दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्ट्रीट लाइटों के बंद रहने से अंधेरे की शिकायतों को महापौर अल्का बाघमार ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को वार्डों में जाकर बिजली व्यवस्था की जांच व निगरानी के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि निगम कर्मचारी या तो सीधे वार्डों में जाकर प्रकाश व्यवस्था की जांच करें अथवा संबंधित पार्षदों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। इससे अंधेरे वाले क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल…
Read Moreकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए सितंबर में बड़ा फैसला आने वाला
नई दिल्ली सितंबर के महीने में आम लोगों की जेब से जुड़े कई बदलाव होने वाले हैं। उदाहरण के लिए तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर फैसला लेंगी तो हॉलमार्किंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो रहा है। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी सितंबर का महीना काफी अहम है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सितंबर में सरकार महंगाई भत्ता या डीए पर फैसला ले सकती है। आमतौर पर दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक के डीए पर फैसला शारदीय नवरात्रि…
Read More
