6 सितंबर 2025 राशिफल: इन 5 राशियों पर आएगा धन और खुशियों का प्रचंड सौभाग्य

मेष राशि- अपना धैर्य बनाए रखें। बेकार की बातों में गुस्सा न करें, वरना घर का माहौल खराब हो सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहने वाली है। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आज महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर करें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करने से आपको लाभ मिलेगा। संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज कार्यस्थल पर हर कोई आपसे प्यार…

Read More

भोपाल में जमीन का बड़ा खेल: कलेक्टरों की नज़रअंदाज, तहसीलदार ने कर दिया नामांतरण

भोपाल राजस्व विभाग ने पशुपालन विभाग को वर्ष 1990 में कोकता के आसपास 99 एकड़ जमीन आवंटित की थी। तब से अब तक 35 साल में विभाग के 21 संचालक आए और चले गए, लेकिन जमीन की सुरक्षा को लेकर लापरवाह रहे। राजधानी में सरकारी जमीनों पर कुख्यात मछली परिवार के कब्जे का मामला खुला को विभाग गहरी नींद से जागा। उसे अपनी जमीन की याद आई, तब तक जमीन का एक हिस्सा उनके पांव के नीचे से खिसक चुका था। सरकारी जमीन की यह लूट अधिकारियों के नाक के…

Read More

कार्निया ट्रांसप्लांट मरीजों के लिए बड़ी सुविधा: एम्स ला रहा नया ऐप, देश भर के आई-बैंकों की पूरी जानकारी

नई दिल्ली नेत्रदान को लेकर जागरूकता का स्तर बढ़ा है। दान में मिले कार्निया नेत्र बैंकों में जमा हो रहे हैं। यहीं से प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध होते हैं। मरीजों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती और वे दूसरे राज्यों का चक्कर लगाते रहते हैं। इसमें समय, श्रम और धन तीनों अनावश्यक बर्बाद होते हैं। देश में 100 से अधिक नेत्र बैंक हैं। सभी जगह कार्निया के उपयोग की दर भी अलग है। कहीं कार्निया का उपयोग नहीं हो पाता तो कहीं उसकी कमी से प्रत्यारोपण नहीं हो पाते। इन…

Read More

गाजीपुर की प्रतिभा चमकी: हाकी खिलाड़ी अंकिता पाल और मनोज यादव बने CISF के सदस्य

सैदपुर (गाजीपुर) ज‍िले में मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर की बड़ी उपलब्धि सामने आई है इस पर पूर्व सांसद ने बधाई भी दी है। दरअसल अंकिता पाल और मनोज यादव को सीआइएसएफ में नौकरी पक्‍की हो गई है। उन दोनों की इस सफलता से पूर्वांचल और गाजीपुर में गौरव बढ़ा है। खेलों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण और अंतरराष्ट्रीय पहचान की मिसाल दोनों ख‍िलाड़ी बने हैं। खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर एक बार फिर बड़ी उपलब्धि का गवाह बना है। स्टेडियम की…

Read More

बदरीनाथ धाम यात्रा का शुभारंभ: मौसम साफ, हाईवे रहेगा सुचारु

गोपेश्वर पांच दिनों से हेमकुंड व बदरीनाथ धाम की यात्रा पर मानसून के चलते लगाई गई रोक हटा दी गई है। कल,आज से विधिवत्त हेमकुंड व श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरु हो जाएगी। हालांकि प्रशासन ने चमोली के पडावों में मौजूद यात्रियों को शुक्रवार को बदरीनाथ धाम भेजा है। सुबह से चमोली जिले में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली हुई थी। बदरीनाथ हाईवे भी सुचारु था। यात्रा पडाव ज्योतिर्मठ,चमोली ,पीपलकोटी सहित आस पास के क्षेत्र में लगभग 500 से अधिक यात्रियों को बदरीनाथ भेजा गया,हालांकि उनको वर्षा…

Read More

कोलकाता: 100 साल पुरानी बंदूक की दुकान पर छापा, अवैध हथियारों का कारोबार पकड़ा, तीन मालिक गिरफ्तार

कोलकाता बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को सौ साल पुरानी लाइसेंसी बंदूक की दुकान एनसी डाव एंड कंपनी के तीन मालिकों को अवैध हथियारों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक,  उत्तर 24 परगना जिले के रहारा के रीजेंट पार्क इलाके की एक बहुमंजिला इमारत से 4 अगस्त को 15 आग्नेयास्त्रों, 1,000 कारतूस और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद अबीर डाव, सुबीर डाव और सुब्रत डाव और इमारत में रहने वाला मधुसूदन मुखर्जी उर्फ लिटन  को गिरफ्तार…

Read More

शिक्षक दिवस पर UP में बड़ा तोहफा, अब शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को बड़ा उपहार दिया है। इनमें शिक्षामित्रों के साथ अनुदेशकों को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस समारोह के दौरान शुक्रवार को लोकभवन में 81 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को एक बड़े तोहफे की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान शिक्षाविद और देश के पूर्व राष्ट्रपति एस.राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया। लोक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में…

Read More

सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री साय…

Read More

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा ‘थिंक-एस इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025, CSR के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को कल किया जाएगा सम्मानित 

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगों और संस्थाओं को पहली बार राज्यस्तरीय सम्मान मिलने जा रहा है। अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज और सर्वहितम के संयुक्त प्रयास से एनआईटी रायपुर के सहयोग से ‘थिंक-एस इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक समारोह 6 सितम्बर को शाम 4 से 7 बजे तक न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित होगा।   छत्तीसगढ़ का पहला सीएसआर अवॉर्ड यह राज्य का पहला ऐसा…

Read More

यूपी के इस जिले में अब बंद हुई ई-बस सेवा, जानिए क्या वजह बनी फैसला लेने की

शाहजहांपुर बाढ़ की वजह से चार्जिंग स्टेशन में पानी भर गया है, जिस कारण ई-बसें चार्ज नहीं हो पा रही हैं। खिरनीबाग रामलीला मैदान में खड़ा किया गया है। संचालन बंद होने से दो दिन से नगर निगम को हर रोज एक लाख 10 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। सिटी बस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शहर से गांव तक ई-बसों का परिचालन किया जाता था। शहर के न्यू सिटी ककराकला में चार्जिंग स्टेशन बना है। गुरुवार की रात से चार्जिंग स्टेशन व उसके आसपास बाढ़ का पानी भर…

Read More

खंडवा गणेश विसर्जन हादसा: लोडिंग वाहन पलटा, 20 लोग घायल, 10 रेफर

खंडवा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया।गणपति विसर्जन के लिए जा रहे लोडिंग वाहन में सवार होकर जा रहे श्रद्धालु वाहन पलटने से हादसे का शिकार हो गए।बाइक को बचाने में लोडिंग वाहन पलट गया।जिसमें 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें महिला-पुरुषों सहित बच्चे भी शामिल थे। घायलों को उपचार के लिए ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां 15 से ज्यादा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। करीब 10 श्रद्धालुओं को चोटें अधिक होने से खंडवा जिला अस्पताल सह मेडिकल कालेज रेफर किया…

Read More

रविशंकर प्रसाद का बड़ा दावा: बीड़ी विवाद में तेजस्वी यादव को करेंगे एक्सपोज

नई दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने केरल कांग्रेस के विवादित ट्वीट 'बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार' पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसे बिहार विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाकर राजद नेता तेजस्वी यादव को एक्सपोज करेंगे, क्योंकि बिहार को अपमानित करने का काम कांग्रेस की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पर तेजस्वी यादव की चुप्पी को बिहार की जनता देख रही है और उन्हें करारा जवाब मिलेगा।   मीडिया से बातचीत के दौरान प्रसाद ने इसे बिहार और यहां की…

Read More

60 करोड़ की धोखाधड़ी: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने व्यापारी दीपक कोठारी से लगभग 60 करोड़ रुपये की ठगी की है। इस मामले में अब EOW ने उनकी मूवमेंट पर नज़र रखने के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, जिससे दोनों देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।   व्यापारी का आरोप शिकायतकर्ता दीपक कोठारी का कहना है कि उन्होंने…

Read More

तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक्स महंगे होने वाले हैं, 40% GST के साथ लगेगा एक्स्ट्रा टैक्स भी!

नई दिल्ली  GST रिफॉर्म के तहत तंबाकू, सिगरेट और कोल्‍ड ड्रिंक्‍स जैसे सिन प्रोडक्‍ट्स पर 40 फीसदी जीएसटी लगाया गया है. लेकिन अब इन उत्‍पादों पर और भी ज्‍यादा टैक्‍स लग सकता है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि सरकार इन चीजों पर टैक्‍स को और भी अधिक बढ़ा सकती है.  सरकार तंबाकू और सिगरेट जैसे हानिकारक वस्‍तुओं पर टैक्‍स के इम्‍पैक्‍ट को वर्तमान स्‍तर पर बनाए रखने के लिए 40% GST के अलावा, सेस भी लगा सकती है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क…

Read More

CDS अनिल चौहान का संदेश: युद्ध में जीत के लिए ‘सरप्राइज’ रणनीति जरूरी

गोरखपुर ‘भारत के समक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां’ विषयक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध में सफलता हासिल करने के लिए सरप्राइज एक महत्वपूर्ण फैक्टर होता है। उरी सर्जिकल स्ट्राइक में भारत ने जमीन के रास्ते जाकर आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया, बालाकोट में एयर स्ट्राइक का सहारा लिया गया। जबकि पहलगाम हमले के बाद लो एयर स्पेस, ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सेनाओं ने हर बार दुश्मन को सरप्राइज कर अपना टारगेट पूरा किया।   उन्होंने कहा कि राष्ट्र…

Read More