लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती मिशन-2027 को लेकर ऐक्शन मोड में हैं। कांशीराम की पुण्य की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं। बसपा,सालों बाद इसमें अपनी ताक़त दिखाएगी। इस कार्यक्रम में मायावती के साथ आकाश आनंद भी रहेंगे। उन्होंने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों का जायज़ा लिया और इसे सफल बनाने के निर्देश दिया। मायावती ने ज़िला से लेकर बूथ स्तर की कमेटी के गठन को लेकर चलाये गये अभियान की गहन की। लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति पर…
Read MoreDay: September 7, 2025
एशिया कप 2025 का विजेता कौन? आकाश चोपड़ा ने खोला खेल का भविष्य और बताए टॉप स्कोरर-विकेट टेकर
नई दिल्ली एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। मेजबान यूएई और भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान और हॉन्ग-कॉन्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले क्रिकेट पंडित तरह-तरह की भविष्यवाणियां कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट के विजेता उप-विजेता से लेकर हाईएस्ट रन स्कोरर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। एशिया कप…
Read MoreThe Conjuring Last Rites ने सिर्फ 2 दिन में तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कितने करोड़ कमाए!
नई दिल्ली भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'द कॉन्जुरिंग – लास्ट राइट्स' को सिनेमाघरों में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस हॉलीवुड फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड की 2 चर्चित फिल्मों के साथ था- पहली बागी-4 और दूसरी द बंगाल फाइल्स। लेकिन कमाई के मामले में दोनों को ही मात देते हुए 'द कॉन्जुरिंग' का ओपनिंग डे कलेक्शन 17 करोड़ 5 लाख रुपये रहा। शनिवार का फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और यह आंकड़ा बढ़कर 17 करोड़ 50 लाख रुपये हो गया। कितनी हुई…
Read Moreमुंबई में डर का माहौल: नायर अस्पताल के डीन को मिला बम धमाके का ईमेल
मुंबई रविवार को मुंबई शहर के नायर अस्पताल में बम धमाके की नई धमकी मिलने से पुलिस अलर्ट पर रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग 11 बजे अस्पताल के डीन को एक ईमेल मिला, जिसमें अस्पताल परिसर को उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी को झूठा घोषित कर दिया गया। यह घटना ठीक…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. गोपीनाथ कविराज की जयंती पर किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संस्कृति के महान दार्शनिक, पद्मविभूषण, महामहोपाध्याय पं. गोपीनाथ कविराज की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कविराज ने गहन चिंतन और साधनाओं से भारतीय संस्कृति की आत्मा को न केवल व्याख्यायित किया, बल्कि उसे आधुनिक युग की आवश्यकताओं से जोड़ने का अनुपम कार्य भी किया। उल्लेखनीय है कि गोपीनाथ कविराज महान संस्कृत विद्वान, दार्शनिक एवं लेखक थे। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अध्यापन भी किया और संस्कृत साहित्य और दर्शन पर कई पुस्तकें लिखीं। उन्हें उनके कार्यों के लिए…
Read Moreमुंबई गणपति विसर्जन में हादसा: मूर्ति से टकराया बिजली का तार, 1 की मौत, 5 घायल
मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान रविवार को एक दुखद घटना घटी। रास्ते में लटक रहा बिजली का तार मूर्ति को टच कर गया, जिससे 6 भक्त घायल हो गए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल लाए जाने पर एक व्यक्ति को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान 36 वर्षीय बिनु सुकुमारन कुमरन के तौर पर हुई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, बाकी पांच घायल भक्तों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि…
Read Moreटैरिफ विवाद के बीच ट्रंप से मिले भारतीय लॉबीिस्ट जेसन मिलर, मोदी सरकार के लिए बढ़ा रहे दबाव
वाशिंगटन भारत और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद के बीच जानी-मानी राजनीतिक लॉबिस्ट और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी जेसन मिलर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की है। मिलर वही लॉबिस्ट हैं जिन्हें कुछ महीने पहले भारत सरकार ने ट्रंप प्रशासन तक अपनी कूटनीतिक पहुंच मजबूत करने के लिए नियुक्त किया था। जेसन मिलर ने एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप संग अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वॉशिंगटन में शानदार सप्ताह बिताया। सबसे खास रहा हमारे राष्ट्रपति को ऐक्शन में देखने का मौका।” सार्वजनिक खुलासों के अनुसार मिलर…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पक्ष पर पितृजन को किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार से प्रारम्भ हुए पितृ पक्ष के अवसर पर सभी पितृजन को सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने पितृजन का आशीष प्राप्त हो यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के लिए जारी संदेश में कहा कि हमारे पूर्वजों ने तपस्या, त्याग और परिश्रम से सेवा और धर्म का जो मार्ग प्रशस्त किया है, वही आज हमारे जीवन का आधार है। हमारा संकल्प हो कि हम सभी अपने पितरों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए मानव जीवन को पूर्णता प्रदान…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी ने अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा- ईमानदारी से प्रदेश की सेवा करें
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कुछ चुनिंदा अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जबकि सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में सांसद और विधायक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। प्रदेश के सभी जनपदों में भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां सांसद एवं विधायकगण सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर युवाओं के सपनों को साकार करने के साक्षी बने। उत्तर प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास”…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवतालाब शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मऊगंज जिले के देवतालाब शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवकुंड का अवलोकन किया और इसका सौंदर्यीकरण कराए जाने की बात कही। मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बांकेलाल के शहनाई वादन की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, विधायक देवतालाब श्री गिरीश…
Read Moreनिशांत की राजनीति में धमाकेदार एंट्री, नीतीश कुमार की हरी झंडी का है इंतजार
नई दिल्ली/पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। हालांकि, नीतीश कुमार लंबे समय से वंशवाद के खिलाफ मुखर रहे हैं, लेकिन जेडीयू के भीतर अब यह राय बन रही है कि पार्टी को बचाने और मजबूत करने के लिए निशांत की राजनीति में एंट्री जरूरी है। हाल ही में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख और एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने पटना की रैली में कहा कि…
Read Moreरूस का कहर: ताबड़तोड़ हमलों से कांपा कीव, सरकारी इमारतें मलबे में तब्दील
यूक्रेन युद्धविराम के लिए चल रहे प्रयासों के बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक रूस ने सैकड़ों ड्रोन अटैक किए हैं। हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। कीव नगर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। उसका शव बचावकर्मियों ने मलबे से निकाला। वहीं रूस के ड्रोन अटैक में कीव की…
Read Moreजब नेट्स में बैटिंग करते देख कोहली और धोनी रह गए हैरान, शास्त्री ने बताया मजेदार किस्सा
नई दिल्ली भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया के उभरते सितारों में से एक हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के रिटायर होने के बाद सभी फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। टेस्ट में कप्तान बनाने के बाद उन्हें आगामी एशिया कप 2025 में टी20 टीम का उप-कप्तान भी बनाया गाय है। वहीं रिपोर्ट्स यह भी हैं कि उन्हें जल्द ही वनडे टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। शुभमन गिल सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी है, अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर…
Read Moreब्रिटेन में संसद के बाहर हंगामा: 400 से अधिक गिरफ्तार, जानिए क्यों भड़के प्रदर्शनकारी
ब्रिटेन ब्रिटेन की संसद के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने फिलिस्तीन एक्शन समूह पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 400 से ज्यादा लोगों गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटेन की सरकार ने फिलिस्तीन एक्शन समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया है और इसी के विरोध में प्रदर्शनकारी संसद के बाद इकठ्ठा हुए थे। इन लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाले समूह डिफेंड अवर ज्यूरीज ने कहा कि लंदन में प्रदर्शन में 1500 लोग शामिल हुए। उन्होंने ‘मैं…
Read Moreकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बंपर खुशखबरी: DA में 3% बढ़ोतरी, जानें ऐलान की तारीख
नई दिल्ली त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा देने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है। इस फैसले से देशभर में 1.2 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। जानकारी के अनुसार, इसका औपचारिक ऐलान अक्टूबर के पहले हफ्ते में किया जा सकता है। अभी कितना भत्ता मिल रहा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इस बार घोषणा का समय खास तौर पर दिवाली के…
Read More
