भोपाल, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आज शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रमुख बिंदु: • 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार और समाज की साझा सहमति। • 2019 से रोके गए 13% होल्ड पदों को प्राथमिकता के आधार पर ओबीसी वर्ग से भरने का निर्णय। • 22 सितम्बर से सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के लिए सरकार और समाज द्वारा संयुक्त रणनीति पर सहमति। • मुख्यमंत्री जी ने…
Read MoreDay: September 14, 2025
एशिया कप 2025: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया का बड़ा ‘प्रोटेस्ट’ प्लान, रिपोर्ट में खुलासा
नई दिल्ली टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पिछले एक दशक से ज्यादा समय से एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, लेकिन दोनों देश एसीसी और आईसीसी इवेंट में भिड़ते रहे हैं। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर हमेशा से क्रेज रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज यानी रविवार 14 सितंबर को दुबई में टूर्नामेंट का लीग मैच खेला जाना है, लेकिन फैंस इसका बॉयकॉट कर रहे हैं। उधर, टीम इंडिया ने भी पाकिस्तान के…
Read Moreमध्य प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल संभाग भी प्रभावित
भोपाल बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश और उससे लगे ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश के सिवनी से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश में रविवार से रुक-रुककर मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। उधर शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक पचमढ़ी में 10,…
Read Moreयूपी के स्कूलों में हर रविवार होगा श्रमदान, योगी सरकार ने शुरू की खास पहल, तैयारी कैसी है?
लखनऊ स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और एक दूसरे का सहयोग करने की भावना को जाग्रत करने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने अभिनव कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर प्रदेश के सभी जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों और राजकीय छात्रावासों में हर रविवार श्रमदान कार्यक्रम शुरू हो गया है। श्रमदान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को विद्यालय और छात्रावास…
Read Moreमध्य प्रदेश भाजपा जिला कार्यकारिणी में उभरता पीएम मोदी का महिला सशक्तिकरण एजेंडा
भोपाल भाजपा ने जनवरी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के सात माह बाद अब जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुरू कर दी है। अब तक घोषित 16 जिलों की कार्यकारिणी में महिलाओं को 25 से 33 प्रतिशत स्थान दिया गया है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को भी प्रतिनिधित्व मिला है। इस तरह जिला कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'महिला सशक्तीकरण सिद्धांत' की झलक देखने को मिल रही है। प्रत्येक जिला कार्यकारिणी में पांच से सात महिला नेताओं को उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री और मंत्री पद दिया गया है। पिछले…
Read Moreदेशभर में भारत-PAK मैच का विरोध, BCCI पर भड़का विपक्ष, बीजेपी के साथी भी हमलावर
मुंबई आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम आदमी भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गुस्से में है। सोशल मीडिया पर लोग इसके विरोध में पोस्ट लिख रहे हैं। अब तो भाजपा के सहयोगी दल भी इसको लेकर हमलावर रुख अख्तियार करने लगे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिंदे शिवसेना के नेता संजय निरूपम ने भी भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध जताया है। क्या बोले शिंदे गुट के संजय…
Read Moreसीएम मोहन यादव का रतलाम SP पर तंज: ‘सब मैं ही कर लूं क्या, नहीं बन पा रहा तो छोड़ो’
रतलाम अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों को देखने व किसानों से संवाद के लिए 12 सितंबर को रतलाम के सैलाना क्षेत्र में आए सीएम डॉ. मोहन यादव एसपी अमित कुमार पर नाराज हो गए। खेत में किसानों से चर्चा के दौरान सामने आई मीडियाकर्मियों व ग्रामीणों की भीड़ पर सीएम ने एसपी को फटकार लगा दी। दरअसल सीएम करिया रोड पर किसानों से बात करने के लिए उतरे और खेत में गए। यहां मीडिया व ग्रामीणों की भीड़ आने पर सीएम ने सभी को पीछे हटने को कहा और कुछ…
Read More3D मॉडल बनाना है आसान! नैनो, ChatGPT और Grok के साथ करें ट्राई
नई दिल्ली सोशल मीडिया पर Google Gemini के AI टूल नैनो बनाना का क्रेज छाया हुआ है। आपने भी देखा होगा कि लोग सोशल मीडिया पर खिलौने जैसी दिखने वाली तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। गूगल के इस नए टूल जो जेमिनी 2.5 फ्लैश इमेज मॉडल भी कहा जा रहा है। इस टूल की मदद से लोग अपने 3D स्टैच्यू की इमेज बना रहे हैं, तो कोई 90s के जमाने की साड़ी में अपना लुक शो कर रहा है। लेकिन टूल तो और भी हैं, जिनमें ChatGPT और Grok भी…
Read Moreमुरैना में सैनिक के घर चोरी का मामला: पुलिस ने चोर को छोड़ा, जवान ने दर्द भरी वीडियो जारी की
मुरैना घर में चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस द्वारा पकड़े नहीं जाने, चोरी गई रायफल व अन्य सामान की बरामदगी नहीं होने से दुखी सेना के एक जवान ने वीडियो जारी कर हड़कंप मचा दिया है। सेना का यह जवान कह रहा है कि मुरैना में ठाकुरों का जातिवाद चल रहा है। छोटी जातियां मारी जा रही हैं, उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। यह जवान मदद मांगते हुए कह रहा है, कि मुरैना जिले में जातिवाद बढ़ा है। इस सैनिक का नाम सत्यनारायण ओझा है, जो वर्तमान में…
Read Moreदमोह रेलवे स्टेशन पर झगड़ा: खानाबदोशों के बीच लाठी-पत्थरों से हिंसक संघर्ष
दमोह मध्य प्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात स्टेशन के बाहर रहने वाले खानाबदोश समुदाय के लोगों में विवाद हो गया और इस विवाद के चलते एक दूसरे पर लाठी एवं पत्थरों से हमला किया गया। इस घटना के बाद स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों को जीआरपी द्वारा स्टेशन से बाहर किए जाने की कारर्वाई की गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात इन खानाबदोश समुदाय के कुछ पुरुषों ने शराब पीने के बाद आपस में विवाद शुरू…
Read Moreसमस्याओं की पहचान कर समाधान विकसित करें जिससे लोग लाभान्वित हो : राज्यपाल डेका
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका आज रूंगटा इंटरनेशलन स्कील्स यूनिवर्सिटी भिलाई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के विद्यारंभ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के ड्रोन क्लब का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि रूंगटा अंतर्राष्ट्रीय कौशल विश्वविद्यालय में प्रतिभाशाली लोगों को संबोधित करने में अपार प्रसन्नता हो रही है, जो हमारे छत्तीसगढ़ राज्य और हमारे राष्ट्र के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब आप यहाँ से स्नातक होंगे, तो आपके पास केवल एक डिग्री ही नहीं होगी, बल्कि आपके पास वैश्विक प्रौद्योगिकी…
Read Moreटूट गया सपना, फाइनल में चीनी जोड़ी से हारे सात्विक-चिराग
हांग कांग Hong Kong Open 2025: ली निंग हांग कांग ओपन 2025 फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है। फाइनल में उनका सामना चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से हुआ। पहले ग्राउंड में भारतीय खिलाड़ियों का पलड़ा भारी रहा लेकिन अगले दो गेम में चीजें पलट गई। चीनी जोड़ी ने जीत के साथ टाइटल अपने नाम किया।
Read Moreटीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने पति संग दिखाई बेबी बंप, जल्द बनेंगी मां
मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। टीवी में मशहूर धारावाहिक देवों के देव महादेव में 'पार्वती' के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं। जी हां, यह गुड न्यूज एक्ट्रेस ने खुद अपने पति विकास पराशर संग मिलकर फैंस को दी है, जिसके बाद कपल को लगातार फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। सोनारिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह व्हाइट लेस गाउन पहने अपना बेबी बंप…
Read Moreमध्य प्रदेश में 40 हजार में बिक रहे स्क्रैप सर्टिफिकेट, दूसरे राज्यों के वेंडर कर रहे ठगी
ग्वालियर कंडम और समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को आफ रोड करने को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी में बदलाव करने की घोषणा की है। उपभोक्ताओं को नए वाहन खरीदते समय पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर रोड टैक्स में 25 के बजाय 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस फैसले का फायदा उठाने के लिए आसपास के राज्यों के वेंडर सक्रिय हो गए हैं। ये वेंडर गाड़ी को अपने यहां स्क्रैप होना बताकर सर्टिफिकेट 40-40 हजार रुपये में बेच रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों…
Read Moreहमास और इजरायल संघर्ष: पीएम ने कहा – जब तक हमास नेता नहीं खत्म होंगे, युद्ध का अंत नहीं होगा
तेल अवीव इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि कतर में हमास नेता संघर्षविराम के प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं और गाजा में संघर्ष को बढ़ा रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि कतर में रह रहे हमास नेताओं से छुटकारा पाकर ही शांति स्थापित हो सकती है। बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कतर सरकार पर भी निशाना साधा और हमास नेताओं को पनाह देने का आरोप लगाया। इस्राइल का कतर पर निशाना नेतन्याहू ने लिखा कि 'कतर में रह रहे हमास के…
Read More
