शहडोल शहडोल जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह का आधिकारिक वॉट्सएप मोबाइल नंबर हैक हो गया है। सोमवार को इस नंबर से जिले के कई अधिकारियों व लोगों को संदिग्ध मै मैसेज भी भेजे गए हैं। जानकारी लगते ही कलेक्टर ने पुलिस अधिक्षक रामजी श्रीवास्वत को शिकायत की और जनसंपर्क विभाग के माध्यम से यह सूचना भी प्रसारित कराई गई कि कलेक्टर का नंबर हैक को गया है। सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक इस नंबर से आने वाले मैसेज का जबाव न दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट को…
Read MoreDay: September 15, 2025
भोपाल से इंदौर अब सिर्फ 2 घंटे में! हाईस्पीड एक्सप्रेसवे से 50 KM घटेगी दूरी, 2029 तक होगा तैयार
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर से राजधानी भोपाल की सड़क यात्रा की दूरी तय करने में फिलहाल साढ़े 3 से 4 घंटे का समय लगता है। इसे कम करने की कवायद शुरू हो चुकी है। दोनों शहरों के बीच हाईस्पीड एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर बनने जा रहा है। जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर 50 किलोमीटर तक कम होगा और दो घंटे में भोपाल से इंदौर का सफर पूरा किया जा सकेगा। इसका मार्ग फाइनल हो चुका है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) इसे भारत माला हाईवे की तर्ज पर…
Read Moreछत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी रोकने पुलिस ने लिया कड़ा कदम, फार्म हाउस मालिक गिरफ्तार
रायपुर राजधानी रायपुर में 'स्ट्रेंजर हाउस पार्टी' यानी कि 'न्यूड पार्टी' का पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. यह पार्टी अपरिचित क्लब द्वारा 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस में आयोजित की जाने वाली थी. जिसमें युवाओं को अपनी शराब खुद लाने तक की अनुमति दी गई थी. हालांकि, आयोजन से पहले ही बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 21 सितंबर को होने वाली थी पार्टी गिरफ्तार आरोपियों में पार्टी आयोजक, फार्म हाउस मालिक से लेकर सोशल मीडिया…
Read Moreमोहन भागवत का करारा जवाब: ‘भारत आज भी एकजुट, चर्चिल की भविष्यवाणी हुई फेल’
इंदौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने कहा कि भारत विकास की राह पर तेजी से चल रहा है. जो लोग इसे नहीं मानते थे, वह अब ग़लत साबित हुए हैं. उन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का ज़िक्र करते हुए तंज कसा है. मोहन भागवत ने कहा कि भारत का अस्तित्व और उसकी शक्ति हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए उस भाव में है, जो सबमें अपनापन और भक्ति का संदेश देता है. भारत का…
Read Moreमहाराष्ट्र की माओवादी कमांडर ने गरियाबंद में आत्मसमर्पण किया
गरियाबंद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की निवासी जानसी उर्फ वछेला मटामी ने माओवादी संगठन को अलविदा कहकर गरियाबंद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वे 8 लाख रूपए की ईनामी माओवादी थी. पुलिस के मुताबिक जानसी ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, निर्दोष ग्रामीणों पर अत्याचार और संगठन के भीतर छोटे कैडरों के शोषण से तंग आकर यह कदम उठाया. पुलिस के मुताबिक जानसी का माओवादी संगठन से लंबा जुड़ाव रहा. 2005 में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में शुरुआत करने वाली जानसी को 2006 में माओवादी कमांडर रनिता ने संगठन में…
Read Moreराजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 13 डमी अभ्यर्थी रंगे हाथों पकड़े गए
जयपुर राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 में इस बार नकल रोकने के लिए अपनाई गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक ने बड़ा असर दिखाया है। दो दिन चली इस परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में 13 डमी अभ्यर्थी पकड़े गए, जो असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा दे रहे थे। ये सभी मामले AI आधारित बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली से सामने आए। जयपुर का मुरलीपुरा सबसे चर्चित मामला शनिवार को जयपुर के मुरलीपुरा स्थित शहीद हिम्मत सिंह राजकीय स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे धौलपुर निवासी भूपेंद्र गुर्जर को बायोमेट्रिक सिस्टम ने अलर्ट कर दिया। जांच…
Read Moreचैतन्य बघेल केस: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ED कर सकती है चालान पेश
रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला से जुड़े मामले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ प्रवतर्न निदेशालय (ED) कोर्ट में चालान पेश कर सकती है. ईडी की न्यायिक रिमांड पर चैतन्य बघेल रायपुर जेल में बंद है. ईडी की विशेष कोर्ट में चैतन्य बघेल के खिलाफ चालान पेश किया जा सकता है. शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार किया था. पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की ओर से गिरफ़्तारी को लेकर हाईकोर्ट में लगाई गई…
Read Moreरूसी ड्रोन हमलों के सामने नाटो बेबस? तकनीकी ताकत पर उठे सवाल, एक दिलचस्प मोड़
वारसॉ बीते सप्ताह पोलैंड के आसमान से रूसी ड्रोन गुजरने पर हड़कंप मच गया था। खबर है कि 19 ड्रोन पोलैंड के आसमान से गुजरे थे, जिनमें से 7 को ही उसकी ओर से इंटरसेप्ट किया जा सका। इसे उसकी एक असफलता के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में नाटो देशों की एक मीटिंग हुई है, जिसमें ड्रोन हमलों से निपटने में अक्षमता की बात कही गई। गुरुवार को नाटो महासचिव मार्क रुट और यूरोपियन यूनियन के राजदूतों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में मौजूद कई प्रतिनिधियों…
Read Moreगंगरेल डुबान क्षेत्र की 11 मछुआ सहकारी समितियों को मिला मछली पालन का पुनः हक, CM साय बोले – “वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध”
मुख्यमंत्री साय ने डुबान क्षेत्र में एम्बुलेंस और राष्ट्रीय बैंक शाखा शीघ्र खोलने का दिया आश्वासन स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना और आवास योजना से लोगों के जीवन में आया बदलाव उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को पुनः मछली पालन का हक मिलने पर प्रभावित समितियों के सदस्यों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर गंगरेल डुबान क्षेत्र के तीन जिलों—धमतरी, कांकेर और बालोद की 11 मछुआ सहकारी समितियों…
Read Moreवक्फ कानून बरकरार: सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, कुछ धाराओं पर लगाई अस्थायी रोक
नई दिल्ली वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मुस्लिम पक्ष की कुछ दलीलें तो मान ली है, लेकिन पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट बेंच ने साफ किया कि वक्फ संपत्तियों को लेकर कलेक्टर के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कलैक्टर का फैसला अंतिम फैसला नहीं होगा. इसके साथ ही वक्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 की उस प्रावधान पर रोक लगा दी है, जिसमें वक्फ़ बनाने के लिए…
Read MorePM मित्रा पार्क को मिल रही रफ्तार: 91 कंपनियों को मिली ज़मीन, 23 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
भोपाल भारत के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को करेंगे। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इससे पहले ही देश की बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क के शिलान्यास के पहले ही देश की अग्रणी 114 टेक्सटाइल कंपनियों से 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। इन प्रस्तावों में से 91 कंपनियों और इकाइयों के आवेदन स्वीकृत किए। साथ ही 1294 एकड़…
Read Moreवंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गंगरेल डुबान क्षेत्र की 11 मछुआ सहकारी समितियों को मिला मछली पालन का पुनः हक स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना और आवास योजना से लोगों के जीवन में आया बदलाव रायपुर गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को पुनः मछली पालन का हक मिलने पर प्रभावित समितियों के सदस्यों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए अभिनंदन किया. इस अवसर पर गंगरेल डुबान क्षेत्र के तीन जिलों- धमतरी, कांकेर और बालोद की 11 मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यगण उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री…
Read Moreनवरात्रि में करें मां दुर्गा को ये 9 खास भोग अर्पित, मिलेगी हर मनोकामना में सफलता
इस बार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जिसका समापन 1 अक्टूबर के दिन होगा. शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि नवरात्र के इन पावन नौ दिनों में भक्तजन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करते हैं . नवरात्र में पूजा-पाठ के साथ-साथ भोग का भी खास महत्व होता है. मान्यता है कि मां दुर्गा को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर सुख, समृद्धि, शांति और शक्ति की…
Read Moreछत्तीसगढ़ के श्रद्धालु हादसे का शिकार: जौनपुर में बस-ट्रेलर टक्कर, चार की मौत, नौ घायल
जौनपुर जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। कैसे हुआ हादसा छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे बस…
Read Moreजमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर भांजे की दबंगई, प्रॉपर्टी व्यवसायी को मारी गोली
उदयपुर रविवार देर रात शहर के विजय सिंह पथिक नगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी व्यवसायी और अंजुमन तालिमुल इस्लाम के केबिनेट सदस्य मोहम्मद अनीस पर फायरिंग की गई। वारदात रात करीब 11 बजे हुई, जब अनीस के ही भांजे और हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा ने पीछे से उनकी कमर पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनीस जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार इस हमले के पीछे जमीनी विवाद कारण बताया जा रहा है। आरोपी फरदीन…
Read More
