इंदौर मधुमिलन-छावनी मार्ग पर वर्षों से ट्रैफिक जाम की समस्या रहती थी, लेकिन अब यह समस्या हल होगी। नगर निगम ने इस मार्ग को 60 फीट चौड़ा करने का मन बना लिया है और इसके लिए दो-तीन दिन में 100 से ज्यादा अतिक्रमण भी हटाने की तैयारी की जा रही है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव खुद इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने से पहले रहवासियों से मिलने पहुंचे और रहवासियों से आग्रह किया कि वे अगले दो से तीन दिनों के भीतर अपने-अपने अतिक्रमण खुद हटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित…
Read MoreTag: Indore
इंदौर में बनेगी 30 मंजिला सबसे ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क होगा शामिल
इंदौर सुपर कॉरिडोर पर करीब 8.2 हेक्टेयर जमीन पर स्टार्टअप पार्क के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) पीपीपी मॉडल पर आइटी कंपनियों व स्टार्टअप के लिए इको सिस्टम तैयार कर रहा है। स्टार्टअप पार्क करीब 90 मीटर ऊंचा, यानी 30-32 मंजिल का होगा। यह प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत होगी। इनमें देशभर की बड़ी आइटी व कॉर्पोरेट कंपनियों को जगह दी जाएगी। उन्हें एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। स्टार्टअप पार्क से 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। पिछले…
Read Moreइंदौर की महिला ने जीती जिंदगी की जंग: 36 मौतों के बीच 72 दिन किया संघर्ष, 16 दिन वेंटिलेटर और 22 दिन ICU में रहीं
इंदौर 67 वर्षीय पार्वती कोंडला ने न सिर्फ मौत को मात दी, बल्कि उस दुर्लभ जीबीएस (गिलियन-बैरे-सिंड्रोम) को भी हराया जिसने उनके शरीर को लकवाग्रस्त कर दिया था। 19.50 लाख का बिल, 72 दिनों का अस्पताल का संघर्ष और परिवार की अटूट श्रद्धा ने मिलकर यह नामुमकिन जीत हासिल की है। 28 दिसंबर को पार्वती पति भेरूलाल कोंडला को सामान्य उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। लगा कि मामूली इंफेक्शन है, लेकिन दूषित पानी में मौजूद कैम्पीलोबैक्टर जेजुनी बैक्टीरिया ने उनके नर्वस सिस्टम पर हमला कर दिया। उसी दिन उन्हें स्कीम 78…
Read Moreइंदौर अग्निकांड: हर्षित ने कबूला, चार्जिंग पर लगाई थी कार; पुलिस ने तीनों बेटों और दोस्तों के बयान लिए
इंदौर इंदौर के ब्रजेश्वरी (एनएक्स) स्थित अर्हम विला अग्निकांड में अब वो सच सामने आ गया है, जिसने पूरे घटनाक्रम की दिशा बदल दी है। सात दिन की चुप्पी के बाद आखिरकार पुगलिया परिवार के बेटों ने कबूल लिया कि हादसे वाली रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। यानी जिस ‘संदेह’ को अफवाह बताया जा रहा था, वही अब हकीकत बनकर सामने आ गया है। बेटों के बयान दर्ज बुधवार को पुलिस की सख्त पूछताछ में मनोज पुगलिया के बेटों सौरभ और हर्षित के बयान दर्ज किए गए। घंटों…
Read Moreइंदौर नगर निगम का अल्टीमेटम: व्यावसायिक इमारतों को नोटिस, बेसमेंट से बाजार हटाने का सख्त आदेश
इंदौर इंदौर नगर निगम द्वारा शहर की व्यावसायिक इमारतों के तलघर में चल रही व्यापारिक गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा गया है। निगम प्रशासन ने शहर की ऐसी 35 प्रमुख बिल्डिंगों को चिन्हित किया है, जहां बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के स्थान पर दुकानों या अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था। इन सभी भवन स्वामियों को औपचारिक नोटिस जारी कर सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमों का पालन सुनिश्चित करें। दस दिनों के भीतर पार्किंग व्यवस्था बहाल करने…
Read Moreइंदौर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा
इंदौर इंदौर अग्निकांड की खबर ने देशभर को झकझोरकर रख दिया है। सुनते ही लोगों की रूह कांप रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इंदौर में आग लगने के कारण आठ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की भी घोषणा की है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने इस हादसे में गहरा दुख जताया है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2…
Read Moreरंगपंचमी पर इंदौर की गेर देखने के लिए छतें होंगी बुक, टिकट से मिलेगा रंगों का शानदार नजारा
इंदौर इंदौर की रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर शहर का एक अनोखा और खास त्योहार है। इस दिन पुराने शहर के इलाकों में रंगों के शौकीन बड़ी संख्या में गेर में शामिल होते हैं और रास्ते में खड़े लोगों पर रंग बरसाते हुए आगे बढ़ते हैं। गेर के दौरान आसमान में दूर-दूर तक रंगों के बादल छा जाते हैं। इन खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के लिए इस बार भी शहर के लोग गेर वाले मार्गों पर स्थित मकानों की छतें बुक कर सकेंगे और अपने परिवार के साथ इस…
Read Moreइंदौर में मिठाई और नमकीन के 11 बड़े प्रतिष्ठानों पर छापे, होली से पहले हड़कंप
इंदौर इंदौर में होली के त्यौहार को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। इस सप्ताह कलेक्टर शिवम वर्मा ने कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में त्यौहार के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि वे अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें और नमूनों का संग्रहण बढ़ाएं। अस्वच्छता मिलने पर महिला गृह उद्योग पर कार्रवाई बैठक के बाद प्रशासन…
Read Moreइंदौर में MBA छात्रा के साथ दरिंदगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार; वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता एमबीए छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाला फरार सहपाठी छात्र पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस होने के बाद मुंबई पुलिस की मदद से उसे पकड़ा गया। वहीं आरोपी के परिजन मंदसौर से इंदौर पहुंच चुके हैं, जिनके बयान आज पुलिस दर्ज करेगी। द्वारकापुरी थाना पुलिस की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड…
Read Moreसिंहस्थ मद में इंदौर को राहत नहीं, सड़कों की सौगात पहले ही मिल चुकी थी
इंदौर उज्जैन में ढाई साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियां जोरों पर है। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक लेकर अफसरों को तय सयमसीमा में काम करने के निर्देश दिए। 25 से ज्यादा विभागों को अलग-अलग निर्माणों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के बजट में भी सिंहस्थ मद में राशि बढ़ाकर रखी जाएगी, लेकिन इस मद से इंदौर में अभी तक कोई बड़ा काम नही हुआ है, जबकि पिछले दो सिंहस्थ मेलों को दौरान इस मद में इंदौर में भी करोड़ों काम हुए,क्योकि इंदौर उज्जैन…
Read Moreइंदौर में स्वच्छता पर जोर: 9वीं बार क्लीन सिटी का तमगा, नगर निगम ने शुरू की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग
इंदौर पूरे देश में स्वच्छता के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत नगर निगम के लिए अब कोई मुद्दा नहीं है. यही वजह है कि नगर निगम ने भागीरथपुरा के हालातों से किनारा करते हुए अब स्वच्छता रैंकिंग पर फोकस कर दिया है. इस बीच फिर यहां दो लोगों की मौत हो गई है. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण होने वाली मृत्यु का दौर जारी है. हालांकि 2 महीने बीतने के बाद भी न तो सरकार मृत्यु का कारण स्पष्ट…
Read Moreइंदौर में दूषित पानी का कहर: बच्ची और बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या 35 पहुंची
इंदौर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बस्ती में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें दो साल की बच्ची रिया भी शामिल है। इसके अलावा 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर की भी जान चली गई। उन्हें सात दिन पहले उल्टी दस्त की शिकायत के चलते निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। परिजनों का कहना है कि उन्हें लकवे की शिकायत थी, अन्य कोई बीमारी नहीं थी। उधर दो वर्षीय रिया प्रजापति को भी दिसंबर में उल्टी दस्त की शिकायत के चलते…
Read Moreइंदौर में दूषित पानी से 32वीं मौत, भागीरथपुरा की महिला दूसरी बीमारियों से भी थी ग्रस्त
इंदौर इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित पानी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक महीना बीत जाने के बाद भी यहां मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को बस्ती में 32वीं मौत दर्ज की गई, जिसने इलाके में दहशत और बढ़ा दी है। ताज़ा मामला 65 वर्षीय अनिता कुशवाह का है, जिन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान बिगड़ी हालत अनिता को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। शुरुआत…
Read Moreइंदौर में 85 वार्डों में बनेंगी वाटर टेस्टिंग लैब, टेंडर जारी ; भागीरथपुरा में फिलहाल टैंकरों से पानी
इंदौर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से 31 लोगों की मौत के बाद नगर निगम ने पानी सप्लाई सिस्टम को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. इस घटना से यह साफ हो गया कि सिर्फ सेंट्रल लेवल पर पानी की टेस्टिंग काफी नहीं है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर के सभी 85 वार्डों में पानी टेस्टिंग लैब बनाने का फैसला किया है. इससे हर वार्ड में पानी की क्वालिटी की रेगुलर मॉनिटरिंग हो सकेगी और दूषित पानी की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की…
Read Moreइंदौर में दूषित पानी की त्रासदी: 30 लोगों की मौत, डॉक्टर की पत्नी और पहलवान भी शिकार
इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा पाने वाले इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह लक्ष्मी रजक नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित 75 वर्षीय खूबचंद (पिता गन्नुदास) की भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।बुधवार को उनके स्वजन और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए…
Read More
