टी20, वनडे और टेस्ट: जानें टीम इंडिया की ICC रैंकिंग, एक फॉर्मेट में चौथे पायदान पर

नई दिल्ली  टीम इंडिया अभी एशिया कप 2025 में दमखम दिखा रही है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा जारी खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए। उन्होंने एशिया कप में यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ एक-एक विकेट चटकाया था। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी पछाड़कर बादशाहत हासिल की। चलिए, आपको टी20, वनडे और टेस्ट में भारत की आईसीसी टीम रैंकिंग बताते हैं। भारत दो फॉर्मेट में शीर्ष पर जबकि एक…

Read More

यीडा क्षेत्र में दो बड़ी कंपनियां कर रहीं 3500 करोड़ का निवेश

दोनों परियोजनाओं से 7,000 से अधिक रोजगार होंगे सृजित और स्वदेशी विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा योगी सरकार के निवेश-फ्रेंडली माहौल से यूपी बन रहा है औद्योगिक हब ग्रेटर नोएडा/लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार बड़े निवेश का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा, जब दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को हरी झंडी मिली। आरपी-संजीव गोएनका ग्रुप ने यीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में 3 GW सोलर सेल और इंटीग्रेटेड सोलर ईकोसिस्टम हब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा…

Read More

सोते पति पर खौलते पानी से हमला, विरोध करने पर हथौड़े से वार

ग्वालियर हर बार पति ही जुर्म नहीं करते. कुछ पत्नियां ऐसी भी होती हैं जो अपने पतियों पर जुर्म करती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के ग्वालियर से. यहां एक पति पर उसकी पत्नी ने पहले को खौलता हुआ पानी डाल दिया. जलन होने पर पति की नींद खुली. उसने पत्नी का विरोध करना चाहा, मगर पत्नी ने उस पर हथौड़े से हमला कर दिया. पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस ने पति की…

Read More

यूपीआईटीएस-2025 में दिखेगा परंपरा और निवेश अवसरों का संगम

डिजिटल स्टोरीटेलिंग, एआर/वीआर डिस्प्ले, ऑटो-नेविगेशन कियोस्क और सेल्फी जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी ब्रज का मयूर नृत्य, सोनभद्र-लखीमपुर के जनजातीय नृत्य, झांसी का बुंदेली नृत्य और लखनऊ घराने की कथक प्रस्तुतियां बटोरेंगी आकर्षण योगी सरकार पर्यटन को बना रही है एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (यूपीआईटीएस-2025) में एक भव्य और आधुनिक पवेलियन प्रदर्शित करेगा। इसमें प्रदेश की समृद्ध…

Read More

अमेरिका भारत को F-35 फाइटर जेट बेचना चाहता है, कनाडा को धमकी भी दी गई

न्यूयॉर्क कनाडा और अमेरिका के बीच रक्षा सौदे को लेकर तनाव बढ़ गया है. कनाडा अपने 88 F-35 फाइटर जेट्स खरीदने के प्लान की समीक्षा कर रहा है. 22 सितंबर तक फैसला आने की उम्मीद है. अगर कनाडा इस डील को रद्द करता है, तो अमेरिका ने गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है. कनाडा स्वीडिश ग्रिपेन जेट को विकल्प के रूप में देख रहा है, लेकिन अमेरिका दो अलग-अलग फाइटर फ्लीट चलाने के खिलाफ है. यही विमान अमेरिका भारत को भी बेंचना चाहता है. लेकिन अभी तक भारत ने इस…

Read More

शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा केवल डिग्री या नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ, उच्च शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस…

Read More

नशे में सूप में पेशाब की हरकत पड़ी भारी, माता-पिता पर लगा 2.71 करोड़ का जुर्माना

शंघाई पड़ोसी देश चीन की एक अदालत ने दो किशोरों के माता-पिता को दो कैटरिंग कंपनियों को 2.2 मिलियन युआन यानी 2.71 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। दरअसल, वू और तांग उपनाम वाले दो 17 वर्षीय चीनी किशोरों ने मशहूर हांडिलाओ हॉटपॉट रेस्टोरेन्ट में घुसकर वहां उबल रहे शोरबे (सूप) में पेशाब कर दिया था और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। यह घटना इसी साल फरवरी की 24 तारीख की है, जब वू और तांग ने नशे में धुत हो हांडिलाओ हॉटपॉट रेस्टोरेन्ट में…

Read More

आज का ‘करो या मरो’ मुकाबला: पाकिस्तान और यूएई की नजर सुपर-4 पर

दुबई  पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की बुधवार को एशिया कप 2025 में टक्कर होगी। दोनों टीमों दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का हिस्सा पाकिस्तान और यूएई के लिए यह'करो या मरो' का मुकाबला है। आज जो भी टीम जीतेगी, उसके सुपर-4 राउंड का टिकट मिल जाएगा। दोनों के खाते में फिलहाल दो-दो अंक हैं। सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम को अपने पिछले मैच में भारत के हाथों 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत ने सुपर-4 में जगह पक्की कर…

Read More

सोना और चांदी में गिरावट, MCX पर सोना 1,09,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया

मुंबई  गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों को आज राहत मिली है। बुधवार (17 सितंबर) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद दोनों कीमती धातुओं के दाम लुढ़के हैं। MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,09,749 रुपए पर है। चांदी की कीमत में भी 1.07 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,27,437 रुपए प्रति किग्रा पर है। सोना रिकॉर्ड 1.15 लाख के पार, चांदी भी नए शिखर पर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपए उछलकर…

Read More

’सेवा पर्मो धर्मः’ की भावना के साथ राष्ट्र सेवा व जनकल्याण के लिये कार्य करें युवा : मंत्री सारंग

’सेवा पर्मो धर्मः’ की भावना के साथ राष्ट्र सेवा व जनकल्याण के लिये कार्य करें युवा : मंत्री  सारंग मंत्री  सारंग ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण में बेटियों ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीकें: मंत्री  सारंग भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम, भोपाल में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं खिलाड़ियों द्वारा सेवा कार्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री  सारंग ने स्कूली छात्राओं व खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र…

Read More

ट्रंप का न्यूयॉर्क टाइम्स पर करारा हमला, 15 बिलियन डॉलर के मानहानि केस की दी धमकी

 न्यूयॉर्क  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नामी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स और उसके चार पत्रकारों के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. सोमवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "न्यूयॉर्क टाइम्स को बहुत लंबे समय से स्वतंत्र रूप से झूठ बोलने, बदनाम करने और मुझे बदनाम करने की अनुमति दी गई है, और अब यह बंद होगा!”. उन्होंने जानकारी दी कि इस मुकदमे को उन्होंने फ्लोरिडा में दर्ज कराया है. "आज, मुझे देश के इतिहास के सबसे…

Read More

सुहागा मिली शराब से दो युवकों की मौत, विवाद से तंग आकर शराब कोचिया ने रची साजिश

जांजगीर चांपा शराब पीने से दो युवकों की मौत की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली. एसपी विजय कुमार पांडेय ने आज मामले का खुलासा किया. पुलिस ने दो आरोपी शराब कोचिया भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन और अनिल टंडन को गिरफ्तार किया है. दोनों ने शराब में सुहागा मिलाकर सूरज और मनोज कश्यप को बेचा था, जिसे पीने के बाद दोनों युवकों की मौत हुई थी. एसपी ने बताया शराब पीकर आए दिन विवाद करने से परेशान होकर आरोपी सुरेंद्र टंडन ने हत्या की साजिश रची…

Read More

दिल्ली पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, 12 करोड़ की हेरोइन जब्त, 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली में नशे के सौदागरों के खिलाफ एक प्रभावशाली कार्रवाई की है. इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने 12 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है और पांच कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नशे के काले कारोबार पर एक करारा प्रहार माना जा रहा है. पुलिस को लंबे समय से दिल्ली के बाहरी उत्तरी इलाकों में ड्रग्स की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं. इसके बाद पुलिस ने एक खुफिया ऑपरेशन शुरू किया. कई दिनों की मेहनत और निगरानी के…

Read More

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट ने लगातार बनाया 350 दिन उत्पादन करने का ऐतिहासिक रिकार्ड

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से 210 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट लगातार 350 दिन तक संचालित होने में सफल हुई। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के इतिहास में यह प्रथम विद्युत उत्पादन यूनिट है जिसने लगातार 350 दिन तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड स्थापित किया। इस बात की पूरी संभावना है कि अगले 15 दिन में यह यूनिट लगातार 365 दिन का सतत् व निर्बाध विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाएगी। अमरकंटक…

Read More

पाक टीम की एक गलती पड़ेगी 141 करोड़ की भारी, ये दो बड़े नुकसान भी झेलने होंगे

दुबई  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप से हटने की धमकी देकर क्रिकेट की दुनिया में खलबली मचा दी है. पीसीबी अध्यक्ष और मौजूदा एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवी ने इस धमकी की नींव आईसीसी रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से जुड़े विवाद पर रखी. दरअसल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हाथ मिलाने के दौरान हुए हंगामे के लिए नकवी ने पायक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया और उन्हें हटाने की मांग कर दी. लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने एशिया कप छोड़ने की धमकी…

Read More