नदी में बहा हाथी का बच्चा, झाड़ी में फंसी मिली लाश

कोरबा हसदेव नदी के किनारे झाड़ी में हाथी के शावक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि हाथी शावक नदी पार करने के दौरान बह गया था. सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस झुंड में उनके बच्चे भी हैं. इन्ही में से एक शावक के नदी पार करने के दौरान बहने की जानकारी है. वन टीम ने केंदई रेज के…

Read More

पहला सुख निरोगी काया, फिट रहें, नशे से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तन और मन की शुचिता के साथ इनका स्वस्थ रहना भी हम सबके लिए बेहद जरूरी है। मनुष्य को पहला सुख निरोगी काया से ही मिलता है। इसलिए हमेशा फिजिकली फिट रहने की कोशिश करें और किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार की सुबह अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी नागरिकों विशेषत: युवाओं से यह अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त…

Read More

H-1B वीजा: ट्रंप सरकार का $1 लाख शुल्क नियम लागू, व्हाइट हाउस ने दिए बड़े स्पष्टीकरण

वॉशिंगटन अमेरिका आज से एच-1बी वीजा के लिए नए आवेदकों से एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) शुल्क वसूलेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। नए नियम आज (अमेरिकी समयानुसार) यानि 21 सिंतबर से लागू हो रहे हैं। ट्रंप सरकार के इस फैसले से प्रवासियों के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि व्हाइट हाउस ने नए नियमों को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने शनिवार को स्पष्ट किया कि हाल…

Read More

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: अगले 12 दिन ये मार्ग रहेंगे पूरी तरह बंद, देखें प्रभावित एरिया

दिल्ली  राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान में 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक रामलीला और दशहरा पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भारी संख्या में दर्शक लाल किला और आसपास के क्षेत्रों में जमा होंगे. भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि इस दौरान यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.  22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद  इस आयोजन के दौरान नेताजी सुभाष…

Read More

वर्ल्ड कप से पहले झटका! ICC वुमेंस वनडे रैंकिंग में भारत को ऑस्ट्रेलिया से दोहरा ‘धक्का’

नई दिल्ली हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार, 20 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हाईस्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भरात के सामने 413 रनों का विशाल टारगेट रखा था। हालांकि भारत ने रनचेज में दमखम दिखाया और स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के दम पर 369 तक पहुंची। टीम इंडिया को इस निर्णायक मैच में 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर अर्पित किया श्रद्धांजलि भाव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पितृ-मोक्ष अमावस्या पर अपने सभी पूज्य पितरों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि मनुष्यता और सफलता के नए-नए शिखरों को स्पर्श करने की यात्रा में पूर्वज हम सभी के प्रेरणा होते हैं। पूर्वजों के प्रति समर्पण, श्रद्धा और कृतज्ञता ज्ञापित करने के पर्व 'पितृ मोक्ष अमावस्या' पर सभी पूज्य पितरों के चरणों में सादर प्रणाम करता हूं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हम सभी अपने पितरों के आदर्शों और मूल्यों पर चलने के लिए संकल्पित हों। उन्होंने प्रार्थना करते…

Read More

मिडिल क्लास को बड़ी राहत! कल से जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

नई दिल्ली भारत के इनडायरेक्ट टैक्सेशन सिस्टम में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव कल 22 सितंबर से लागू होने जा रहा है। यह बदलाव गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) सुधार के रूप में सामने आया है। जीएसटी काउंसिल (जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं) ने सितंबर की शुरुआत में इस सुधार को मंजूरी दी थी। इसका मुख्य उद्देश्य टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाना, उपभोग को बढ़ावा देना और दरों का तार्किकरण करना है। इससे आम आदमी को बड़ी राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं डिटेल…

Read More

गरबे की प्रैक्टिस कर रही युवती का अपहरण, मंदसौर में दो महिलाओं समेत 7 लोगों ने घसीटकर उठाया

मंदसौर मंदसौर में खानपुरा क्षेत्र में भावसार धर्मशाला में गरबा प्रैक्टिस कर रही युवती का दो महिलाओं व पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। युवती जाना नहीं चाहती थी तो आरोपित उसे घसीटते हुए ले गए। वहां मौजूद एक महिलाओं व युवतियों ने बचाने की कोशिश की तो लेकिन उसे आरोपितों ने धक्का दे दिया। एक आरोपित के हाथ में कट्टा भी था। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने युवती को छुड़ा लिया है वही मामले सात लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना है। प्रेम विवाह से जुड़ा मामला…

Read More

राज्यपाल पटेल ने नवरात्रि पर्व की दी बधाई

भोपाल  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो। माँ दुर्गा से प्रार्थना की है कि आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति, भक्ति और श्रद्धा की आराधना का प्रतीक है। पर्व अपनी आंतरिक शक्तियों और सामर्थ्य को पहचान कर, जीवन को नई दिशा देने…

Read More

दिल्ली में रामलीला का रंगारंग आगाज़ कल से, परिवार के साथ इन जगहों पर करें एन्जॉय

दिल्ली  दिल्ली में नवरात्रि और दशहरा के पावन अवसर पर भव्य रामलीलाओं का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी शुरू हो रहा है. कल से राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में रामलीला मंचन की गूंज सुनाई देगी. इन आयोजनों में न सिर्फ दिल्ली बल्कि NCR और दूर-दराज से भी हजारों लोग शामिल होते हैं. परिवार संग रामलीला देखने का अपना ही आनंद है. आइए जानते हैं दिल्ली की सबसे फेमस रामलीला के बारें में जानतें है. लव कुश रामलीला समिति, लालकिला मैदान: यह दिल्ली की सबसे भव्य और ऐतिहासिक…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झंडी दिखाकर ‘नमो युवा रन’ का किया शुभारंभ, ऐतिहासिक दौड़ में 10 हजार से अधिक युवाओं का दिखा जोश और जज्बा

डिप्टी सीएम अरुण साव ने नमो युवा रन में दौड़ लगाकर युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित, कहा- निराशा में नशा को नहीं, मैदान में खेल को चुने देश के युवाओं को स्वस्थ, समर्थ और सक्षम बनाने के लिए नशामुक्त भारत जरूरी, तभी 2047 में विकसित बनेगा भारत : डिप्टी सीएम अरुण साव उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंच पर प्रथम पंक्ति में खिलाड़ियों को बैठाकर बढ़ाया मान, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का किया सम्मान, विजेता युवाओं को दिए पुरस्कार डिप्टी सीएम साव ने…

Read More

MP हादसा: कोतमा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगियां पलटी, पटरी से उतरीं चार बोगियां!

अनूपपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत कोतमा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कोयला खदान कोयला लोड करने जा रही एक मालगाड़ी के 6 बोगियां पटरी से उतर गई, जिनमें से दो पलट भी गई। शनिवार रात 11:30 का यह घटनाक्रम है। कोतमा रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर दूरी पर मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतर गईं। कोतमा से एसईसीएल के गोविंदा कालरी साइडिंग जब मालगाड़ी जा रही थी तभी का यह मामला है। रेलवे के इंजीनियरिंग और संचालन विभाग द्वारा रात को ही पहुंचकर क्षतिग्रस्त मालगाड़ी की बोगियों को पटरी…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में ‘नमो युवा रन’ का किया शुभारंभ

रायपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वस्थ और नशामुक्त भारत के लिए रायपुर और बिलासपुर में आयोजित ‘नमो युवा रन’ में युवाओं ने जोश और उत्साह से भागीदीरी की. युवाओं को फिट और नशामुक्त रखने देश के 75 शहरों में यह दौड़ आयोजित की गई. राजधानी रायपुर में तेलीबांधा तालाब से शुरू हुई यह दौड़ सुभाष स्टेडियम में समाप्त हुई. वहीं बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज मैदान से प्रारंभ कर रीवर-व्यू रोड में इसका समापन किया गया.  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने रायपुर के…

Read More

दिल्ली में तपती धूप का कहर, कब आएगी बारिश से राहत?

दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई का समय करीब आने के साथ ही बारिश का आंकड़ा भी घट गया है। फिलहाल राजधानी में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश की कमी के चलते एक बार फिर गर्मी सताने लगी है। आज भी दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं जतई गई है। दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश के आसार नहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली…

Read More

नवरात्रि 2025: जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप और हर दिन पहनें ये शुभ रंग

22 सितंबर दिन सोमवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को नवरात्रि का समापन हो रहा है. नवरात्रि सिर्फ व्रत और पूजा का पर्व नहीं है. यह आत्मा के रंगों को देवी के रूप में देखने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का समय भी है. हर दिन एक देवी, हर देवी एक भाव, और हर भाव का एक रंग. यही है रंगों वाली नवरात्रि की असली आत्मा. हालांकि देवी पुराण या धार्मिक ग्रंथों में इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन जब प्रश्न…

Read More