PM मोदी और ट्रंप की टक्कर टैरिफ वॉर के बाद: पहली अहम मुलाकात कब होगी?

नई दिल्ली  टैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही मुलाकात हो सकती है। दोनों नेता मलेशिया में इसी महीने आयोजित ASEAN शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं, जहां पीएम मोदी और ट्रंप के बीच एक बैठक संभव है। 47वां आसियान शिखर सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 26-27 अक्टूबर को आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया की यात्रा पर करने वाले हैं। वहीं मलेशिया ने भी अमेरिकी…

Read More

विजयादशमी पर ‘आयुध पूजा’ का महत्व: जानें क्यों होती है अस्त्र-शस्त्र की आराधना

विजयादशमी का पर्व हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखता है. यह न केवल असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है, बल्कि इस दिन आयुध पूजा यानी अस्त्र-शस्त्र की पूजा का भी विधान है. पंचांग के अनुसार, इस साल विजयादशमी का पर्व 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा क्यों की जाती है, इसका महत्व क्या है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है. क्या है आयुध पूजा और क्यों है इसका महत्व? आयुध पूजा को शस्त्र पूजा के नाम से…

Read More

ललितपुर को राष्ट्रीय-ई-गवर्नेस पुरस्कार 2025 अवार्ड

ललितपुर राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार 2025 (जूरी) के लिए नगर पालिका परिषद, ललितपुर को उत्तर प्रदेश में सतत विकास हेतु स्मार्ट अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चयनित किया गया है, जिसके लिए तत्कालीन #जिलाधिकारी IAS अक्षय त्रिपाठी जो अब बहराइच के #कलेक्टर है और ललितपुर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व #PCS अंकुर श्रीवास्तव, को पुरस्कार कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा आंधप्रदेश के जिला विशाखापट्नम में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा श्रेणी-राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार, प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, अन्य केन्द्रीय…

Read More

GST कलेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी: सरकार को मिले 1.89 लाख करोड़, 9% की उछाल

नई दिल्ली  वस्तु एवं सेवा कर या जीएसटी (GST) कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं। बीते महीने यानी सितंबर 2025 में जीएसटी कलेक्शन एक महीने पहले यानी अगस्त 2025 से भी ज्यादा रहा है। जबकि इस महीने जीएसटी की दरों में काफी कमी की गई। यदि इसकी तुलना एक साल पहले यानी सितंबर 2024 के कलेक्शन से करें तो यह 9.1 फीसदी ज्यादा है। कितना रहा कलेक्शन केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2025 में कुल जीएसटी राजस्व 1.89 लाख करोड़ रुपये रहा है।…

Read More

योगी आदित्यनाथ के यूपी में ‘जीरो दंगा’: NCRB रिपोर्ट में सांप्रदायिक हिंसा शून्य, क्राइम रेट में भी गिरावट

लखनऊ  राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने 'क्राइम इन इंडिया 2023' रिपोर्ट पेश की है। आंकड़े के मुताबिक 2023 में यूपी में सांप्रदायिक एवं धार्मिक दंगों की संख्या शून्य रही है। सीएम योगी से पहले यूपी में ऐसा कभी नहीं हुआ। यही नहीं पूरे देश के मुकाबले यूपी में अपराध एक चौथाई कम है। देश के सबसे बड़े राज्य में कुल अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 25% कम रही, जो 448.3 के मुकाबले 335.3 रही। एनसीआरबी रिपोर्ट में यूपी में सांप्रदायिक दंगों की संख्या शून्य बताई गई, जो 2017 से प्रदेश…

Read More

दिवाली गिफ्ट! योगी सरकार ने 8 लाख कर्मचारियों को दिया बोनस का तोहफा

लखनऊ  केंद्र सरकार के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस देने की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार दीपावली से पहले 3400 से 7000 रुपये तक के बोनस का ऐलान कर दिया जाएगा. इसके दस्तावेज तैयार करने के लिए वित्त विभाग सरकार की सहमति लेगा और उसके बाद आदेश जारी होगा. यह आदेश संभवत अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है. इस बोनस का लाभ और राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक वेतन भोगी…

Read More

विकसित यूपी @2047: विकसित यूपी के लिए युवाओं में दिख रहा सबसे अधिक क्रेज, प्रदेशभर से मिले अबतक करीब 19 लाख फीडबैक

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और समाज कल्याण योजनाओं पर बड़ी संख्या में राय कृषि में एआई, आईओटी और मंडियों के आधुनिकीकरण पर जोर संभल, महाराजगंज और सोनभद्र रहे फीडबैक में शीर्ष पर जनता की राय से तैयार होगा 'विकसित उत्तर प्रदेश @2047' का विज़न लखनऊ, योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान' को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में नोडल अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने भ्रमण कर छात्रों, शिक्षकों, किसानों, व्यवसायियों,…

Read More

PM मोदी ने चेताया: घुसपैठ नहीं, आबादी में बदलाव है असली खतरा!

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा से पहले देशवासियों को चेतावनी दी है कि घुसपैठ और बाहरी ताकतों से भी बड़ा खतरा आबादी में बदलाव यानी जनसांख्यिकी परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि हालांकि, अवैध घुसपैठिए और बाहरी खतरे लंबे समय से देश की एकता के लिए चुनौती रहे हैं लेकिन आज बड़ी चुनौतियां आबादी में बदलाव से आ रही हैं क्योंकि ये सामाजिक बराबरी को कमजोर कर रहे हैं। बुधवार (01 अक्टूबर) को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री…

Read More

नवरात्रि के समापन पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जौनपुर का शीतला चौकिया धाम नवरात्रि का प्रमुख केंद्र बना, जहां नौ दिनों में 10 लाख से अधिक भक्त पहुंचे सहारनपुर के शाकम्भरी और त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 20 लाख भक्तों ने किया दर्शन बलरामपुर का देवीपाटन धाम नवरात्रि में आस्था और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना, 9 लाख श्रद्धालुओं ने किया पूजन भदोही के सीता समाहित स्थल, महाराजगंज के लेहड़ा देवी मंदिर और औरैया के देवी मंदिरों में 9 लाख से ज्यादा भक्तों ने जताई आस्था मिशन शक्ति 5.0 ने इस नवरात्रि को बनाया…

Read More

थाना अयोध्यानगर जोन-2 पुलिस की आनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बडी कार्यवाही, नगदी सहित लगभग 50 लाख रुपये का मसरुका जब्त

आरोपियो पकडे ना जाये इसलिये कार और रेसिडेंसियल मल्टी में सेटअप लगाकर कराते थे बेटिंग।   पुलिस की पकड से बचने के लिये फर्जी एकाउंट, फर्जी सिम का इस्तेमाल कर करते थे ट्रांजेक्सन तथा व्हाट्सएप से कांटेक्ट। पुलिस ने कराये लगभग 15 लाख रुपये आनलाईन फ्रीज । कम समय में बड़ा पैसा कमाने का लालच ने बना दिया ऑनलाइन सटोरी आरोपी । भोपाल  नगरीय क्षेत्र भोपाल में हाल ही में चल रहे एशिया कप क्रिकेट के ऊपर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले गिरोह पर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस…

Read More

OpenAI का Sora 2 लॉन्च: टेक्स्ट से अब वीडियो और ऑडियो बनाना हुआ आसान, Instagram और YouTube को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे दफ्तर का काम हो, पढ़ाई हो या फिर कंटेंट क्रिएशन, AI ने हर जगह अपनी पकड़ मज़बूत की है. अब इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए OpenAI ने अपना सबसे एडवांस्ड वीडियो जेनरेशन मॉडल Sora 2 पेश किया है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नया सोशल मीडिया ऐप भी लॉन्च किया है, जिसे सीधा-सीधा Instagram और YouTube का मुकाबला करने वाला माना जा रहा है. क्या है OpenAI Sora 2? Sora 2 एक…

Read More

जावेद अली ने सोनी सब के शो गणेश कार्तिकेय के गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से बनाया दिव्य

मुंबई,  जानेमाने पार्श्वगायक जावेद अली ने सोनी सब के आगामी शो गणेश कार्तिकेय में गाना गाया है। सोनी सब पौराणिक शो गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकेय को 06 अक्टूबर रात आठ बजे लॉन्च करने जा रहा है। यह शो देवों के सबसे शक्तिशाली परिवार भगवान शिव (मोहित मलिक), माता पार्वती (श्रेनु पारिख) और उनके पुत्र, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की अनकही कथा को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। इस महागाथा को और भव्य बनाने के लिए मशहूर गायक जावेद अली ने शो के शक्तिशाली एंथम को अपनी मधुर…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन, सीएम साय बोले – वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रायपुर, बिलासपुर कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर बनेंगे सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम पुनर्वास उपकरणों की रिपेयरिंग के लिए रायपुर में शुरू होगा सर्विस सेंटर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम…

Read More

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने शक्ति पर्व में दिखाई अपनी शक्ति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

69 वर्ष के इतिहास में पहली बार 365 दिन लगातार विद्युत उत्पादन करने का बना रिकार्ड भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ऊर्जा उत्पादन में नई-नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। नवरात्रि के शक्ति पर्व में म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट यूनिट ने पूरे एक वर्ष 365 दिन निर्बाध रूप से विद्युत उत्पादन कर इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश के पुनर्गठन के 69 वर्ष के कार्यकाल में ऐसी उपलब्धि हासिल करना अपने-आप में ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु पंजीयन 10 अक्टूबर तक

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु पंजीयन 10 अक्टूबर तक किसान निर्धारित समय पर करायें पंजीयन : खाद्य मंत्री  राजपूत भोपाल खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये किसान पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया गया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन 15 सितम्बर से शुरू हो चुका है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी…

Read More