लद्दाख लद्दाख में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध करने पर कांग्रेस को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने खूब सुनाया है। दुबे ने कहा कि कांग्रेस शायद आपातकाल के समय को भूल गई है जब इंदिरा गांधी की सरकार ने विजय राजे सिंधिया और आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भीम सेन सचर को गिरफ्तार करवा लिया था। उन्होंने कहा, कांग्रस जिस संविधान का हवाला दे रही है, वह 1975 में कहा चला गया था। उन्होंने कहा, बीजेपी की संस्थापक सदस्य राज माता सिंधिया को गिरफ्तार कर लिया गया।…
Read MoreDay: October 4, 2025
रूस ने यूक्रेन में किया बड़ा हवाई हमला, पैसेंजर ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर बमबारी, 30 से अधिक घायल
कीव यूक्रेन के उत्तरी क्षेत्र सुमी (Sumy) में रूस ने हवाई हमला किया है. रूसी हमलों में एक पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया गया है. क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह ह्रीहोरोव ने बताया कि रूसी हमले में रेलवे स्टेशन और कीव जा रही ट्रेन को टारगेट किया गया. ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक गवर्नर ओलेह ने कहा कि इस हमले में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, ह्रिहोरोव ने एक जलती हुई ट्रेन के डिब्बे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की…
Read Moreजापान की राजनीति में नया इतिहास: साने ताकाइची होंगी पहली महिला प्रधानमंत्री
टोक्यो Aजापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने शनिवार को अपने नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को चुना। ताकाइची ने कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी को कड़े मुकाबले में हराया। इस जीत के साथ ताकाइची के देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। संसद में अगले हफ्ते होने वाले मतदान में एलडीपी-कोमेइतो गठबंधन के बहुमत के कारण उनकी नियुक्ति तय मानी जा रही है। पहले दौर के मतदान में ताकाइची को 183 और कोइज़ुमी को 164 वोट मिले।…
Read Moreचक्रवात ‘शक्ति’ 100 किमी/घंटा की रफ्तार से तेजी से आगे बढ़ रहा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अरब सागर में बने चक्रवात ‘शक्ति’ (Cyclone Shakhti) को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है। यह इस वर्ष के मॉनसून के बाद के मौसम का पहला चक्रवात होगा, जिसकी रफ्तार फिलहाल 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच चुकी है और यह तेजी से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। IMD की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने आपदा प्रबंधन दलों को सक्रिय कर दिया है। समुद्री तटवर्ती जिलों में…
Read Moreनलकूपों का पानी बचाने का वैज्ञानिक तरीका: योगी ने दी खास सलाह
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शनिवार को राजकीय नलकूपों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। जलसंरक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए योगी ने कहा,‘‘ किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि नलकूपों से पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाई जाए और जलसंरक्षण की…
Read More26 साल बाद रैंप पर स्मृति ईरानी की धमाकेदार वापसी, नंगे पैर की वॉक से चौंके मेहमान
मुंबई सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी यानी स्मृति ईरानी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टीवी की तुलसी रैंप पर धमाल मचाती नजर आ रही है. स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) इन दिनों अपने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. तुलसी की जिंदगी में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं. हाल ये है कि मिहिर ने…
Read Moreडोनाल्ड ट्रंप की नाराज़गी के बावजूद भारतीयों ने अमेरिकी यूनिवर्सिटीज़ को दिए 3 अरब डॉलर
वाशिंगटन अमेरीका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार प्रवासियों को लेकर बेहद सख्त है। यहां तक कि अमेरिकी सरकार ने अमेरिका में एच-1बी वीजा आवेदनों के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लागू कर दिया है। इसके खिलाफ स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, धार्मिक समूहों, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और अन्य लोगों के एक समूह ने शुक्रवार को एक संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया। दूसरी तरफ भारतीय अमेरिकी विश्वविद्यालयों को दान करने में किसी मामले में पीछे नहीं हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने 2008 से अब तक अमेरिका के विश्वविद्यालयों को तीन…
Read More94 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, कला जगत में शोक
मुंबई बॉलीवुड के गलियारे से एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस संध्या शांताराम, जिन्होंने हिंदी सिनेमा का सबसे हिट गाना 'अरे जा रे हट नटखट' दिया, उन्होंने उन्होंने 94 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका आज अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित वैकुंट धाम में हुआ. उनकी मौत का असली कारण अभी सामने नहीं आया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि वो काफी समय से बढ़ती उम्र में आने वाली परेशानियों से जूझ रही थीं. कौन थीं संध्या शांताराम? संध्या…
Read Moreसलमान खान का कड़ा रुख: अभिषेक बजाज, कुनिका और अशनूर को चेतावनी
नई दिल्ली 'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और अमल मलिक के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। और घरवालों ने भी काफी हंगामा किया था। जिसके बाद बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क ही रद्द कर दिया था। अब वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने शो के कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज को लताड़ा है। लेटेस्ट प्रोमो में क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं। 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान…
Read Moreबेलगावी में उर्स जुलूस के दौरान बवाल, ‘आई लव मुहम्मद’ नारे पर पथराव
बेलगावी कर्नाटक में बेलगावी के खड़क गली में स्थित महबूब सुब्हानी दरगाह के उर्स जुलूस के दौरान बवाल हो गया। नारों को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हुआ, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने 'आई लव मुहम्मद' का नारा लगाया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल शांति बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। खड़क गली से आमतौर पर जुलूस नहीं गुजरता।…
Read Moreचौथी बार शादी के रास्ते पर टॉम क्रूज, 26 साल छोटी एना डे अरमास संग अंतरिक्ष में शादी की उम्मीद
लॉस एंजिल्स क्या हॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार टॉम क्रूज चौथी बार शादी करने जा रहे हैं? जी हां, ऐसा लग रहा है कि 'मिशन इम्पॉसिबल' फेम एक्टर जल्द ही 'जॉन विक: बैलेरीना' फेम गर्लफ्रेंड एना डे अरमास संग विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। समझा जा रहा है कि शादी की तारीख पक्की हो गई है और यह आयोजन बेहद निजी रहने वाला है। मजेदार बात यह है कि कुछ दावों के मुताबिक, यह शादी अंतरिक्ष में होगी। वैसे, अगर यह खबर पक्की है तो फैंस के लिए खुश…
Read Moreकायसन फार्मा विवाद: राजस्थान सरकार ने ड्रग कंट्रोलर को किया निलंबित
जयपुर राजस्थान सरकार ने कफ सिरप विवाद के बाद बड़ा कदम उठाते हुए राज्य ड्रग कंट्रोलर राजाराम शर्मा को निलंबित कर दिया है और जयपुर स्थित कायसन फार्मा द्वारा बनाई गई सभी 19 दवाओं का वितरण तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह निर्णय तब लिया गया है जब मध्यप्रदेश और राजस्थान में कथित रूप से दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौतों की खबरें आईं। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग ने कहा कि दवा मानक तय करने की प्रक्रिया में कथित रूप से अनियमितता पाए जाने के कारण ड्रग कंट्रोलर…
Read Moreगाजा संकट गहराया: ट्रंप की शर्तों को हमास ने ठुकराया, शांति पर असमंजस
गाजा लगभग दो साल से जारी गाजा युद्ध में एक अहम मोड़ आया है। इस्लामी संगठन हमास ने शुक्रवार को संकेत दिए कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना के कुछ प्रमुख तत्वों को स्वीकार करने को तैयार है। इनमें सभी शेष इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा प्रशासन को एक टेक्नोक्रेटिक फिलिस्तीनी निकाय को सौंपना शामिल है। हालांकि, इन दोनों प्रस्तावों के साथ शर्तें जुड़ी हुई हैं और संगठन ने पूरी योजना को स्वीकार नहीं किया है। यह बयान उस समय आया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने…
Read MoreMP के पूर्वी जिलों में आज तेज बारिश, रीवा से सिंगरौली तक भीगेंगे कई इलाके; कल से हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी
भोपाल मध्य प्रदेश के कुछ जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, देवास, बैतूल, रतलाम, नरसिंहपुर, सागर, सतना, उमरिया, बालाघाट, टीकमगढ़, रीवा और सिंगरौली समेत कई जिलों में बारिश का दौर देखा गया. इस दौरान इंदौर में देर रात तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई. इसके अतिरिक्त सीधी में 9 घंटे में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया, तो वहीं सागर में 1.5 इंच और सतना…
Read Moreसंभल मस्जिद विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज की
संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले की गौसुलवरा मस्जिद पर चल रहे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ मस्जिद कमिटी द्वारा दायर की गई याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया है. संभल की गौसुलवरा मस्जिद कमेटी ने याचिका दाखिल की थी. प्रशासन की तरफ से मस्जिद कमिटी पर आरोप है कि यह मस्जिद तालाब की जमीन पर बनाई गई है. ‘पहले ट्रायल कोर्ट में अपील करिए’ कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए ध्वस्तीकरण पर रोक के लिए याची को…
Read More
