रतलाम करोड़ों रुपए की लागत से बने तरण ताल को ओने पौने दाम पर ठेके पर देने की शिकायत की जांच के लिए ईओडब्ल्यू की टीम रतलाम पहुंची है. टीम ने यहां टेंडर से संबंधित दस्तावेज और तरण ताल पहुंचकर फिजिकल वेरिफिकेशन किया है. EOW में की गई शिकायत के अनुसार रतलाम नगर निगम ने इस तरणताल को बेहद कम दरों पर चलाने के लिए एक निजी फर्म को दिया गया है. इसकी टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और नगर निगम को हुए आर्थिक नुकसान की जांच के EOW उज्जैन की…
Read MoreDay: October 16, 2025
महासमुंद : भाई दूज 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित
महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधित किया गया है। संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए भाई दूज (दीपावली) के दिन गुरुवार 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
Read Moreभोपाल हादसा: बेकाबू पिकअप ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, चालक की मौत और 7 घायल!
रामनगर(बाराबंकी) यूपी के बाराबंकी में हादसा हो गया। गोंडा-बहराइच हाईवे पर गुरुवार को महिलाहमऊ गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो रिक्शा में टक्कर दी। जिसमें ऑटो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम धौखरिया निवासी ऑटो चालक संजीत कुमार (30) पुत्र अनूप लाल ऑटो में सवारी बैठाकर बाराबंकी से रामनगर की ओर आ…
Read Moreत्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को तोहफा: जयपुर से डॉ. अंबेडकर नगर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
इंदौर त्योहारों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए डॉ. अंबेडकर नगर और जयपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए दोनों दिशाओं में कुल तीन-तीन फेरों में चलाई जाएगी। रेल प्रशासन के अनुसार, जयपुर–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल (गाड़ी संख्या 09727) और डॉ. अंबेडकर नगर–जयपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 09728) अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से संचालित होंगी। हर शुक्रवार चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 09727 जयपुर–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन जयपुर से 17, 24 और…
Read Moreग्वालियर: बच्चों को दी जा रही एजीथ्रोमिसिन सिरप में मिले कीड़े, ड्रग विभाग ने बोतलें की जब्त
ग्वालियर छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 22 बच्चों की मौत का मामला गर्माया अभी हुआ हुआ ही है कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सिरप को लेकर नया मामला सामने आ गया. यहांं बच्चों के एंटीबायोटिक सिरप में कीड़े निकलने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंटीबायोटिक एजीथ्रोमिसिन सिरप की शीशियां जब्त कर सैंपल लिए हैं. दवाओं की ये बोतलें जिला अस्पताल में वितरित की जा रही थीं. जिला अस्पताल में हो रहा था दवा का वितरण पिछले दिनों कफ सीरप कोल्ड्रिफ के बाद अब बच्चों को दिए जाने…
Read Moreदीपावली पर महाकाल मंदिर में सख्ती: सिर्फ 1 फुलझड़ी की अनुमति, आतिशबाजी पूरी तरह बैन
उज्जैन दीपावली पर्व(Diwali 2025) के दौरान उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में इस बार आतिशबाजी की गूंज नहीं होगी। पारंपरिक मर्यादाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने इस वर्ष के लिए सत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर केवल एक फुलझड़ी जलाई जाएगी, जबकि अन्य सभी प्रकार की आतिशबाज़ी, पटाखे, अनार या ज्वलनशील सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दुर्घटना की आशंका के चलते आतिशबाजी पर लगाया प्रतिबंध मंदिर प्रशासन ने बताया कि…
Read Moreजय श्री राम’ के नारे से चर्चा में आईं मुस्लिम अफसर हिना खान, ग्वालियर की सिटी SP ने वकीलों को भी किया शांत
ग्वालियर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस मामले में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसका विरोध करते हुए वकीलों का एक ग्रुप मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करने जा रहा था। इस दौरान प्रशासन का आदेश होने के कारण लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान कुछ वकील सुंदर कांड पाठ करने के लिए जा रहे थे, तो प्रशासन ने उन्हें रोकने की…
Read Moreविराट-रोहित की अगली बड़ी परीक्षा! ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया क्रिकेट का असली चैलेंज
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने एक बड़ा दावा विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर किया है। शेन वॉटसन ने उस चुनौती के बारे में बात की है, जो आने वाले समय में विराट कोहली और रोहित शर्मा को फेस करनी है। वॉटसन का कहना है कि सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलना काफी मुश्किल होता है। टीम इंडिया बहुत सारे टी20 मैच खेलती है और टेस्ट क्रिकेट भी अच्छी खासी खेलती है, लेकिन वनडे क्रिकेट को इतनी तवज्जो नहीं दी जाती है। वहीं, रोहित और…
Read Moreबस्तर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: 20 महीनों में 1,876 माओवादियों ने किया सरेंडर
रायपुर बीते 24 घंटे में नक्सल सरेंडर के सारे रिकॉर्ड टूट गए। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ तक 138 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम नक्सलियों के पोलित ब्यूरो मेंबर भूपति उर्फ सोनू दादा का है। सोनू ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के के सामने सरेंडर किया। उसके सरेंडर की खबर एक दिन पहले मंगलवार को ही सामने आ गई थी। नक्सल प्रभावित इलाकों से एक बड़ी खबर आई है. बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बीते 20 महीनों में…
Read Moreकफ सिरप विवाद के बाद कार्रवाई तेज, स्वास्थ्य विभाग ने 6 दवाओं पर लगाया बैन
भोपाल मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कफ सिरप के सेवन के बाद अबतक किडनी फेलियर के चलते 26 मासूमों की जान जा चुकी है। जबकि, नागपुर और छिंदवाड़ा में अब भी कई बच्चे दवा के रिएक्शन से आई समस्याओं के ग्रस्त होकर भर्ती हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट प्रदेशभर में दवाओं की पड़ताल कर रहा है। इसी कड़ी में सूबे के ग्वालियर में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6…
Read MoreCM साय का सम्मानजनक बयान: डॉ. रमन सिंह की पहचान है सादगी और जनसेवा
राजनांदगांव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी जन-जन के नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना मार्गदर्शन इसी तरह देते रहें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने पंद्रह वर्षों तक मुख्यमंत्री…
Read Moreसिवनी हवाला केस में सतना से जुड़ाव, यहां से उठाए गए थे ₹2.01 करोड़
सतना सिवनी जिले के चर्चित हवाला कांड का धागा अब सतना से जुड़ गया है। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि 8-9 अक्टूबर की रात चेकिंग के दौरान सिवनी में पकड़ी गई 2.96 करोड़ रुपए की रकम में से 2 करोड़ 1 लाख रुपए सतना से ले जाए जा रहे थे। यह राशि कथित रूप से सतना के हवाला कारोबारी मोंटी उर्फ अमित तोलवानी की बताई जा रही है। सिवनी पुलिस ने मामले की कड़ी जुड़ते ही रविवार को जीवन ज्योति कॉलोनी स्थित मोंटी के घर पर दबिश…
Read Moreपरीक्षा टालने की साजिश: इंदौर में छात्रों ने फैलाई प्रिंसिपल के निधन की झूठी खबर
इंदौर 134 साल पुराने प्रतिष्ठित शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में छात्रों ने परीक्षा स्थगित करवाने के लिए प्राचार्य अनामिका जैन की मौत की झूठी खबर फैला दी। कॉलेज प्रबंधन, कर्मचारी, स्टाफ प्राचार्य के घर पहुंच गया। जांच हुई तो पता चला कॉलेज में सीसीई की ऑनलाइन परीक्षा है और उसको निरस्त करवाने के किए इस तरह से संदेश वायरल किए गए हैं। भवरकुआं पुलिस ने बुधवार देर रात इस मामले में कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र मयंक कछावा और हिमांशु जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। परीक्षा कैंसल करवाने…
Read Moreधनतेरस से पहले शेयर बाजार में चमक, निफ्टी 25500 पार; ये स्टॉक्स उड़े 20% तक
मुंबई धनतेरस और दिवाली से पहले शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों घरेलू इंडेक्स शानदार उछाल दिखा रहजे हैं. दोपहर 1.07 बजे तक निफ्टी 190 अंक चढ़कर 25512.95 पर कारोबार कर रहा था, तो 620 अंक चढ़कर 83220 पर था. बैंक निफ्टी में 418 अंकों की तेजी देखने को मिली. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है. BSE टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सिर्फ 4 शेयरों को छोड़कर बाकी के 26 शेयरों में शानदार तेजी आई है.…
Read Moreहमारी प्राथमिकता हमारे नागरिक’: ट्रंप के रूसी तेल दावे पर भारत ने दिया सधा हुआ जवाब
नई दिल्ली डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल वाले दावे पर भारत का जवाब आ गया है. भारत ने साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता भारत के लोग हैं और कुछ नहीं. ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का तेल आयात भारत के हितों की रक्षा के आधार पर तय होता है. भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना भारत की प्राथमिकता है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्हें पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से…
Read More
