मेष आज के दिन बात-चीत में भाग लें और अपनी पर्सनालिटी को सामने लाएं। जल्दबाजी में डीसीजन लेने से बचें और दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण पर विचार करने के लिए तैयार रहें। हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखें। वृषभ आज के दिन चीजों के कंट्रोल से बाहर जाने से पहले ही प्यार से जुड़ी हर समस्या को सॉल्व करें। आधिकारिक चुनौतियों के बावजूद, आप पेशेवर रूप से सफल होंगे। वित्तीय मामलों पर नजर रखें। मिथुन आज के दिन किसी भी नकारात्मक विचार को त्याग दें और सोल्यूशन की मानसिकता के साथ अपना…
Read MoreDay: October 23, 2025
CJI गवई के जाने के बाद: जानिए अगले चीफ जस्टिस की रेस में कौन-कौन नाम हैं
नई दिल्ली सीजेआई बीआर गवई के बाद देश का अगला चीफ जस्टिस कौन होगा, इसकी प्रक्रिया केंद्र सरकार ने शुरू कर दी है। सीजेआई गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले तक नए सीजेआई के नाम का चयन हो जाना है। जस्टिस सूर्यकांत अगले सीजेआई के रेस में हैं और उनका बनना लगभग तय है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया से वाकिफ लोगों ने बताया कि जस्टिस गवई से उनके उत्तराधिकारी का नाम बताने वाला लेटर आज शाम या शुक्रवार को…
Read Moreड्रम वाली मुस्कान की खुशखबरी: जेल अधीक्षक संग मनाया भैया दूज, नए भाई का हुआ स्वागत
मेरठ चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने जेल में भैया दूज मनाया है। गुरुवार को भाई दूज के मौके पर मेरठ कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने उन 27 महिला बंदियों से तिलक लगवाया, जिनके भाई मुलाकात के लिए नहीं पहुंचे। पति सौरभ की हत्या के आरोप में प्रेमी साहिल के साथ जेल में बंद मुस्कान के घर से उसका भाई भी जेल नहीं पहुंचा था। ऐसे में जेल अधीक्षक ने मुस्कान से भाई दूज का तिलक लगवाया। नीले ड्रम हत्याकांड से मुस्कान…
Read Moreताइवान के आस-पास चीन की नई तैनाती: समंदर से आकाश तक घेराबंदी, फाइटर जेट्स फिर सक्रिय
ताइवान चीन और ताइवान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। ताइवान के समुद्री क्षेत्रों से लेकर हवाई सीमाओं तक चीनी लड़ाकू विमान और नौसैनिक जहाजों की मौजूदगी देखी जा रही है। इसी क्रम में ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने गुरुवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) अपने जलक्षेत्र के निकट तीन चीनी सैन्य विमानों की उड़ानों तथा चार चीनी नौसेना के जहाजों की गतिविधियों का पता लगाया। इनमें एक विमान ने मध्य रेखा को पार करते हुए ताइवान के उत्तरी हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश कर…
Read Moreरूस की लाल बालों वाली ‘कातिल हसीना’ फिर दिखी सक्रिय, पुतिन ने दिया नया खतरनाक मिशन!
रूस रूस की मशहूर जासूस अन्ना चैपमैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें रूस से एक नया और महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया है, और अब वह 'म्यूजियम ऑफ रशियन इंटेलिजेंस' की प्रमुख के पद पर आसीन हो गई हैं। यह म्यूजियम रूस की प्रमुख विदेशी जासूसी एजेंसी SVR (जो पहले KGB के नाम से जानी जाती थी) से सीधे जुड़ा हुआ है। बता दें कि अन्ना चैपमैन (उम्र 43 वर्ष) का वास्तविक नाम 'अन्ना रोमानोवा' है। वह पहले यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिक थीं। 2010 में अमेरिका में गिरफ्तारी…
Read Moreयूपी में अग्निशमन विभाग को बड़ा बढ़ावा: 1022 नए पदों की घोषणा, हर 100 किमी पर नई फायर चौकी
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे पर हर 100 किमी की दूरी पर फायर टेंडर युक्त एक छोटी फायर चौकी बनाने के निर्देश दिए हैं। आग लगने पर इससे गोल्डन ऑवर में राहत दी जा सकेगी। इसके साथ ही अग्निकांड को रोकने और हादसा होने पर त्वरित राहत देने के लिए फायर महकमे में 1022 पद (98 राजपत्रित और 922 अराजपत्रित) बढ़ाए जाएंगे। राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय में भी पद बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग में पदों के सृजन व अभियोजन संवर्गीय…
Read Moreपहले कानून, अब राजनीति: H-1B वीज़ा पर ट्रंप को मिला सांसदों का दबाव
वॉशिंगटन अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा H-1B वीजा आवेदनों पर शुल्क बढ़ाकर 1 लाख डॉलर करने का अब सत्ता पक्ष और विपक्ष यानी रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों ने विरोध किया है और राष्ट्रपति से इस फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से नए H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए नए 1,00,000 डॉलर के शुल्क पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी है कि यह नीति अमेरिकी नवाचार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचा सकती…
Read Moreअब महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट! दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी, जानिए क्या हैं खास शर्तें
नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में महिला कर्मचारियों को उनकी अनिवार्य लिखित सहमति के साथ नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दे दी है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि दिल्ली दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को ओवरटाइम के लिए दोगुना वेतन और अधिकतम 48 घंटे प्रति सप्ताह ड्यूटी का अधिकार होगा। इसके अलावा, आंतरिक शिकायत समितियां (ICCS) भी गठित की जानी होंगी। दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट में महिला कर्मचारियों…
Read Moreमर्द हो तो सामना करो: पाकिस्तानी तालिबान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को दी खुली धमकी
काबुल अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। भले ही सीजफायर को आगे बढ़ाया गया हो, लेकिन बीच-बीच में संघर्ष के मामले सामने आ ही जाते हैं। इस बीच, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP या पाकिस्तानी तालिबान) ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को धमकी दी है। पाकिस्तानी तालिबान ने मुनीर से कहा है कि अगर तुम मर्द हो तो हमारा सामना करो। टीटीपी के सामने आए वीडियोज में उसके कमांडर का कहना है कि मुनीर को अपने सैनिकों को मरने के लिए भेजने के बजाए, अपने टॉप अधिकारियों को जंग…
Read Moreलोकतंत्र की कीमत: चोर के बेटे पर CM की दौड़, सम्राट चौधरी ने लालू-तेजस्वी को घेरा!
पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने तेजस्वी के साथ लालू यादव को लपेट लिया है। कहा है कि पंजिकृत अपराधी और चोर का बेटा मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। भ्रष्टाचारी लोग गुंडागर्दी के बल पर सत्ता में बैठना चाहते हैं, यह जनता नहीं होने देगी। राजद अपने सहयोगी पार्टियों कोउनके प्रत्याशियों के विरुद्ध उम्मीदवार देकर टॉर्चर कर रहा है। बिहार की जनता जानती है कि लालू यादव और…
Read Moreराष्ट्रीय बालरंग भोपाल में 5 दिसम्बर को, व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक
भोपाल भोपाल में राष्ट्रीय बालरंग-2025 इस वर्ष 5 दिसम्बर को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर, श्यामला हिल्स, भोपाल में आयोजित होगा। आयोजन की व्यवस्था एवं तैयारियों को लेकर संचालक श्री डी.एस. कुशवाह की अध्यक्षता में गुरूवार को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय बालरंग में 20 से अधिक राज्यों के स्कूल के विद्यार्थी अपने राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियाँ देंगे। बालरंग में 500 से अधिक विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। इसी के साथ बालरंग में 5 हजार विद्यार्थी सहभागिता कर एक भारत-श्रेष्ठ…
Read Moreखंडवा जिले की उद्यानिकी फसलों के लिये उद्यमियों से परियोजना प्रस्ताव आमंत्रित
हॉर्टिकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम भोपाल केन्द्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) द्वारा हॉर्टिकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बागवानी उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन एवं विपणन आदि को प्रोत्साहित करते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत मल्टी कमोडिटी, हाई-वेल्यू क्लस्टर तथा पेरी-अर्बन क्लस्टर की पहचान एवं विकास किया जाना प्रस्तावित है। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की प्रमुख उद्यानिकी फसलें प्याज, अरबी, टमाटर, मिर्च और तरबूज के संबंध में क्रियान्वयन…
Read Moreशुभमन गिल की जगह टीम में उतरा यह क्रिकेटर, एडिलेड वनडे में पहनी गिल की जर्सी!
एडिलेड भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले गए वनडे मुकाबले में 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के चलते भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा दिया. वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर (शनिवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है, जहां भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ एडिलेड वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल ने की. बतौर वनडे कप्तान शुभमन गिल का ये दूसरा मुकाबला रहा. इससे पहले उन्होंने पर्थ वनडे में…
Read Moreछठ पूजा 2025: यात्रियों ने IRCTC ई-कैटरिंग मील को दिया रिकॉर्ड तोहफ़ा, घर का खाना अब कम पसंद
नई दिल्ली छठ पूजा के कारण इस समय उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। इस दौरान ट्रेन यात्रा को लेकर एक नया ट्रेंड सामने आया है। लंबी यात्रा पर जा रहे यात्री अब घर से खाना ले जाने के बजाय IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा से भोजन ऑर्डर करना पसंद कर रहे हैं। इस बढ़ती डिमांड के कारण IRCTC की बेस किचन में अब दोगुना खाना बनाया जा रहा है। IRCTC मील बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा इस त्योहारी सीजन में यात्रियों के बीच बेहद…
Read Moreखंडवा में ट्यूब विवाद का खौफनाक अंजाम: चार युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा और रुपये लूटे
खंडवा सिंगाजी महाराज के दर्शन करने गए एक युवक के साथ चार से पांच युवकों ने मिलकर मारपीट की। पीड़ित युवक का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह पुलिस चौकी बीड़ पहुंचा तो वहां पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया और उसके साथ गाली-गलौज कर चौकी से भगा दिया। घटना से आक्रोशित समाजजन बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, नगीन राठौर निवासी ग्राम सालफी बुधवार को सिंगाजी महाराज के दर्शन के लिए…
Read More
