अमेरिका में भयंकर ट्रक हादसा: 3 की मौत, भारतीय ड्राइवर पर लगे गंभीर आरोप

वॉशिंगटन  अमेरिका में एक ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को उड़ा डाला। तेजी रफ्तार ट्रक एक के बाद कई वाहनों को टक्कर मारता गया, जिनमें कइयों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसका पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस ट्रक में लगे डैशकैम से ही रिकॉर्ड हुआ था, जिसे आरोपी चला रहा था। इस मामले में आरोपी जशनप्रीत सिंह है। अमेरिका में आरोप लग रहे हैं कि जशनप्रीत सिंह अवैध प्रवासी था और 2022 में…

Read More

इंटरनेशनल पोलो कप की ट्रॉफी का अनावरण

नई दिल्ली सिमरन शेरगिल, शमशीर अली, सवाई पद्मनाभ सिंह और सिद्धांत शर्मा इंटरनेशनल पोलो कप में भारत की चुनौती पेश करेंगे जिसकी ट्रॉफी का अनावरण बृहस्पतिवार को हुआ। भारतीय पोलो संघ (आईपीएल) और कोग्नीवेरा आई टी ने इंटरनेशनल पोलो कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। इसमें भारत और अर्जेंटीना शीर्ष खिताब के लिये 25 अक्टूबर को मुकाबला करेंगे। अर्जेंटीना टीम में जुआन आगस्टिन गार्सिया ग्रोस्सी, सल्वाडोर जुरेशे, मटियास बतिस्ता और निकोलस जोर्ज कोर्टी मॉडरना शामिल हैं। दिल्ली में पांच साल बाद अंतरराष्ट्रीय पोलो हो रहा है।  

Read More

एशियाई युवा खेल: रंजना ने पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता

रिफा  भारतीय युवा एथलीट रंजना यादव ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई युवा खेलों में लड़कियों की 5,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इस भारतीय खिलाड़ी ने 23 मिनट 25.88 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि चीन की लियू शियी 24:15.27 सेकेंड के समय से उनसे आगे पहले स्थान पर रहीं। कोरिया की जियोंग चायेओन ने 25:26.93 सेकेंड के समय से कांस्य पदक जीता। ⁠एशियाई युवा खेलों में एथलेटिक्स में यह भारत का पहला पदक था। इससे देश के कुल पदकों की संख्या…

Read More

वो मेरा पीछा कर रहे मीलॉर्ड! सोनम वांगचुक की पत्नी ने SC से की इंसाफ की गुहार

नई दिल्ली राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत ऐहतियातन हिरासत में रखे गए ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने राज्य और केंद्र की एजेंसियों पर मौलिक अधिकार हनन करने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट में की गई शिकायत में गीतांजलि ने आरोप लगाया है कि जब वह जोधपुर जेल में बंद अपने पति से मिलने जा रही थीं, तब खुफिया ब्यूरो और राजस्थान पुलिस के लोगों ने उनका पीछा किया और पति से मिलने के दौरान उन पर कड़ी निगरानी रखी। दायर शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया…

Read More

बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भाईदूज हमारी संस्कृति की आत्मा, भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का है प्रतीक सरकार बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कर रही है काम बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का हैं समग्र रूप लाड़ली बहना योजना है बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग अब तक 29 किश्तों में सरकार ने बहनों को दिए हैं करीब 45 हजार करोड़ रूपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर बहनों के साथ मनाया भाईदूज पर्व भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

रूस की ‘कातिल हसीना’ अन्ना चैपमैन फिर हुई एक्टिव, पुतिन की ‘विषकन्या’ को मिला नया मिशन

मॉस्को  रूस की मशहूर जासूस अन्ना चैपमैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें रूस से एक नया और महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया है, और अब वह 'म्यूजियम ऑफ रशियन इंटेलिजेंस' की प्रमुख के पद पर आसीन हो गई हैं। यह म्यूजियम रूस की प्रमुख विदेशी जासूसी एजेंसी SVR (जो पहले KGB के नाम से जानी जाती थी) से सीधे जुड़ा हुआ है। बता दें कि अन्ना चैपमैन (उम्र 43 वर्ष) का वास्तविक नाम 'अन्ना रोमानोवा' है। वह पहले यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिक थीं। 2010 में अमेरिका में गिरफ्तारी…

Read More

चैंपियंस लीग: चार हार के बाद लिवरपूल को मिली जीत, फ्रेंकफर्ट को 5-1 से शिकस्त दी

मिलान लिवरपूल ने यहां चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में एंट्रेक्ट फ्रेंकफर्ट को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से हराकर प्रतियोगिता में वापसी की। दूसरी ओर, चेल्सी और बायर्न म्यूनिख ने भी आसान जीत दर्ज की जबकि रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन रियाल मैड्रिड ने जुवेंटस को 1-0 से हराकर मौजूदा सत्र का अपना परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार रखा। हार का क्रम तोड़ा : लिवरपूल ने इस जीत के साथ लगातार चार हार के क्रम को तोड़ दिया। रासमस क्रिस्टेनसन ने 26वें मिनट में फ्रेंकफर्ट को बढ़त दिलाई लेकिन नौ मिनट बाद फ्रेंकफर्ट…

Read More

तीसरा टी-20 बारिश में धुला, इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम की

ऑकलैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडन पार्क में तीसरा मैच सिर्फ 3.4 ओवर के बाद बारिश में धुलने से इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज गुरुवार को 1-0 से जीत ली। क्राइस्टचर्च में हेगली ओवल में पहला मैच भी बारिश में धुल गया था जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच इसी स्थान पर 65 रन से जीता था। बारिश के कारण तीन गेंद के बाद ही खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। खेल जब 80 मिनट बाद शुरू हुआ तो 14 ओवर प्रति टीम कर दिया गया। न्यूजीलैंड ने 3.1 ओवर और…

Read More

अयोध्या में यमराज का मेला: जानिए राम की नगरी की अनोखी परंपरा

अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या वैसे तो हर दिन भक्ति, आस्था और अध्यात्म का केंद्र बनी रहती है, लेकिन दीपावली के तीसरे दिन यहां एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इस दिन भक्त यमराज यानी मृत्यु के देवता की पूजा करते हैं। यह अनोखा आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि पौराणिक कथा और पारिवारिक प्रेम का भी प्रतीक है। मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम ने पृथ्वी से वैकुंठ गमन का निश्चय किया, तब यमराज स्वयं उन्हें लेने अयोध्या आए थे। कहा जाता है कि…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर विशेष लेख :सुशासन की नई पहल: समयबद्ध छात्रवृत्ति से शिक्षा की राह हुई आसान

 डॉ. ओम प्रकाश डहरिया,   सहा. जनसम्पर्क अधिकारी  रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, आश्रम-छात्रावासों और तकनीकी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में उनके बैंक खाते में ऑनलाईन होने से अब उक्त वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में मंत्रालय, महानदी भवन से इन वर्गों के लगभग 2…

Read More

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की शतकीय धुआंधार पारी, भारत ने बनाया 240+ का स्कोर

इंदौर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बड़ी साझेदारी निभाई है। ओपनर स्मृति मंधाना (109) और प्रतिका रावल (100*) ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 212 रन की साझेदारी की। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 38.3 ओवरों में एक विकेट पर 240 रन है। उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स 15 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। प्रतिका रावल ने इस मैच में वनडे में सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर के…

Read More

सिक्कों का समंदर, भावनाओं की उमंग: ₹40 हजार लेकर स्कूटी खरीदने आए किसान, शोरूम मालिक भी भावुक

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला मुख्यालय में मेहनत की कमाई का एक अद्भुत दृश्य सामने आया, जिसने देवनारायण होंडा शोरूम में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया. यहाँ एक किसान अपने परिवार के साथ स्कूटी खरीदने पहुंचा, लेकिन भुगतान का तरीका सबसे हटकर था. किसान ने स्कूटी की कीमत का एक बड़ा हिस्सा सिक्कों में चुकाया. वह बोरे में भरकर 10 और 20 रुपये के सिक्के लेकर आया था, जिनकी कुल कीमत 40 हज़ार रुपये थी. किसान ने बताया कि उसने ये पैसे पिछले 6 महीनों की कड़ी मेहनत…

Read More

उप मुख्यमंत्री साव ने मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ राज्योत्सव तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्योत्सव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों को संपूर्ण आयोजन में किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए पूरी क्षमता और योग्यता से समय पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करने…

Read More

Google Maps secretly ट्रैक कर रहा आपकी लोकेशन? तुरंत बदलें ये सेटिंग्स!

 नई दिल्ली आप किस रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाए या आपने किस पेट्रोल पंप से अपने गाड़ी में तेल भरवाया, ये सारी बातें किसी को पता चले या न चले लेकिन Google Maps को जरूर पता चल जाता है. अब आपके मन में सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या सच में ऐसा होता है, तो इसका जवाब है हां. होता यूं है कि एंड्रॉयड फोन्स में गूगल के ज्यादातर ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं. इनमें से एक है गूगल मैप्स, जिसे ज्यादातर लोग नेविगेशन के लिए इस्तेमाल करते…

Read More

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय सतत् विकास लक्ष्य एसडीजी मूल्यांकन योजना का अनुमोदन 5 जिला चिकित्सालय में बिस्तरों की संख्या में उन्नयन एवं 810 नए पद सृजित करने की स्वीकृति निवर्तन के लिए भूखण्ड का आरक्षित मूल्य कलेक्टर गाइडलाइन के 100 प्रतिशत क्षेत्रफल पर तय किये जाने का निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक गुरूवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद…

Read More