फरीदाबाद फरीदाबाद-नोएडा-गुरुग्राम (एफएनजी) एक्सप्रेसवे की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्राधिकरण ने एक बार फिर प्रयास तेज कर दिए हैं. अधूरी पड़ी इस परियोजना के पांच किलोमीटर हिस्से की सफाई के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किया गया है. एजेंसियों से आवेदन 3 नवंबर तक मांगे गए हैं. यह टेंडर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है. पहले दो टेंडर रहे बेअसर इससे पहले दो बार जारी किए गए टेंडर में कोई भी एजेंसी आगे नहीं आई थी. रखरखाव के अभाव में एक्सप्रेसवे की स्थिति…
Read MoreDay: October 25, 2025
सिम्स में पकड़ाया दलाल, मरीज को बहलाने का किया प्रयास, किया पुलिस के हवाले
बिलासपुर छत्तीसगढ़ आर्युविज्ञान संस्थान (सिम्स) में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर अन्य निजी अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाने वाले दलाल सक्रिय है. इस कड़ी में सिम्स के सुरक्षा कर्मियों ने मरीज और उसके परिजनों से बात करते हुए एक संदिग्ध शख्स को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है. दरअसल, पिछले कुछ समय से यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ निजी अस्पतालों से जुड़े दलाल संस्थान परिसर में आकर मरीजों को बहला-फुसलाकर अन्य निजी अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाने का प्रयास कर रहे…
Read Moreनायब तहसीलदार की कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
गरियाबंद गरियाबंद जिले में नायब तहसीलदार दोनोश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा छुरा थाना क्षेत्र के सारागंव पापराही के पास हुआ है. सामने की ओर से तेज रफ्तार कार (CG 02 AU 0138) की चपेट में बाइक आ गई, जिससे दो लोग घायल हुए हैं. घटना के दौरान बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे.…
Read Moreइंदौर : सराफा चौपाटी में परंपरागत व्यंजनों की दुकानों को लेकर निगम की बैठक, सैंडविच और चाइनिज स्टॉल पर उठे सवाल
इंदौर सराफा चाट-चौपाटी की व्यवस्था सुधारने को लेकर बनाई गई कमेटी की शुक्रवार दोपहर निगम मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें चौपाटी में लगाई जाने वाली परंपरागत दुकानों को लेकर चर्चा होना थी, लेकिन बैठक अधूरी रही। वहीं चाट-चौपाटी एसोसिएशन अध्यक्ष राम गुप्ता ने बैठक में 70 दुकानों की सूची सामने रखी। पूर्व में बनाए गए दिशा-निर्देश के हिसाब से परंपरागत दुकानों को सूची में शामिल करना था लेकिन इसमें परंपरागत व्यंजनों के दुकानदार शामिल नहीं थे। सूची में सैंडविच की एक दुकान भी शामिल थी। इस पर राजस्व प्रभारी ने…
Read Moreमध्य प्रदेश में कार्बाइड गन पर पूर्ण प्रतिबंध, देर रात जारी हुई गाइडलाइन
भोपाल बच्चों की रोशनी छीनने वाली कार्बाइड गन को अब तक मध्यप्रदेश में खिलौने के तौर पर लिया जाता था। अब इसे घातक हथियार माना गया है। खरीदी, बिक्री गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगी। प्रदेश में जो भी अवैध कारोबार करता पाएगा जाएगा, उसके खिलाफ गैर जमानती गंभीर धाराओं में एफआइआर होगी। अपराध साबित होने पर तीन साल से सात साल तक की सजा हो सकती है। बच्चों के लगातार जख्मी होने के मामले सामने आने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव, सीएस अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना…
Read Moreकप्तानी छिनने के बाद रोहित शर्मा का ‘बदला’, सिडनी में जड़ा तूफानी शतक, कोहली की भी फिफ्टी
सिडनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सिडनी के मैदान पर वही अंदाज नजर आया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. हिटमैन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की अपने बल्ले से जमकर ठुकाई की और अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने उन सभी आलोचकों के मुंह भी बंद कर दिए हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनके वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर सवाल उठा रहे थे. यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित का यह शतक मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर अजीत अगरकर को…
Read Moreकिसानों की जेब पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की नजर: पीएम सम्मान निधि के नाम पर वसूली
जांजगीर-चांपा कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है. पीएम किसान सम्मान निधि की केवाईसी पूरा करने के नाम पर पैसा वसूल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर की पहचान नितेश किशोर के तौर पर हुई है. बम्हनीहडीह ब्लॉक क्षेत्र के किसान कंप्यूटर ऑपरेटर की वसूली से त्रस्त हैं. ऐसे ही परेशान एक शख्स ने नितेश किशोर का केवाईसी के नाम पर किसान से पैसा वसूलते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. वीडियो में ऑपरेटर किसान से 4 हजार रुपए लेते नजर आ रहा है.…
Read Moreदिल्ली सड़क पर सनसनीखेज वारदात: अधेड़ शख्स पर लोहे की रॉड से हमला
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक युवक द्वारा एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बीच सड़क पर लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पिटाई से घायल अधेड़ शख्स इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सरिता विहार थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिये शुक्रवार दोपहर 1 बजे अपोलो अस्पताल से एक एमएलसी की…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में आरक्षण पर बड़ा बदलाव? उमर अब्दुल्ला की योजना ने मचाया हंगामा
जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आरक्षण नीति की समीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक बहस बन गई है। साल 2024 में जब जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में सीधे दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण में था तब उपराज्यपाल (LG) ने पहाड़ी समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मंजूरी दी थी। यह समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग मानी जा रही थी। इस निर्णय के बाद प्रदेश में कुल आरक्षण लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गया। राजनीतिक विश्लेषकों ने…
Read Moreसतारा में महिला डॉक्टर सुसाइड का खुलासा: मकान मालिक के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई महाराष्ट्र पुलिस ने सतारा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान प्रशांत बांकर के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार, महिला को फलटण क्षेत्र के एक होटल के कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। सतारा पुलिस के एसपी तुषार दोशी ने बताया कि बांकर को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में दूसरा आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडने है जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक के हाथ पर…
Read Moreबीजापुर में नक्सली हिंसा: दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या से दहशत का माहौल
बीजापुर नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश करते हुए खूनी वारदात को अंजाम दिया है। उसूर इलाके में बीती रात दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेलाकांकेर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्ममपूर्वक हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रवि कटटम और तिरूपति सोढी के रूप में हुई है। इधर नक्सलियों के द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या करने की सूचना उसूर थाना को मिली है।…
Read Moreनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: कर्मचारियों ने बनकर यात्री किया टर्मिनल ट्रायल, हुआ सफल परीक्षण
नोएडा चार वर्षों की अथक मेहनत, दिन-रात जारी निर्माण कार्य और अनगिनत घंटों की तपस्या…..इन सबका परिणाम शनिवार को उस वक्त झलका जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने खुद को पहली बार यात्री के रूप में महसूस किया. एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में हुए इस विशेष ट्रायल में कर्मचारियों ने टिकट और पहचान पत्र के साथ सभी यात्री प्रक्रियाओं का अनुभव लिया. बिलकुल वैसे ही जैसे वास्तविक उड़ान के समय यात्री करते हैं. एयरपोर्ट बना उत्साह का केंद्र सुबह से ही माहौल उत्साहपूर्ण था. यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड…
Read Moreबीकानेर महिला जज लूटकांड: कुशाल मेहरा और नाबालिग साथी हिरासत में
बीकानेर बीकानेर में महिला जज पूजा जनागल के साथ हुई हाई प्रोफाइल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी कुशाल मेहरा पुत्र मघाराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंद्रा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका नाबालिग साथी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गुरुवार को कुछ संदिग्धों की धरपकड़ के बाद कुशाल मेहरा की पहचान पुख्ता हुई। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस…
Read Moreनेहरू पार्क स्विमिंग पूल का जीर्णोद्धार छह महीने से लेट, 4 करोड़ का प्रोजेक्ट अक्टूबर तक अधूरा
इंदौर शहर के मध्य स्थित नेहरू पार्क में बन रहे स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी के काम में हो रही लेटलतीफी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नाराजगी जताई है। जिस स्विमिंग पूल का काम अप्रैल 2025 तक पूरा हो जाना था, वह अक्टूबर तक भी अधूरा है। महापौर ने दोनों निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि काम की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे दिसंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए। महापौर ने जताई नाराजगी, तय की नई समय सीमा निरीक्षण के दौरान महापौर…
Read Moreबीजेपी सांसद वी.डी. शर्मा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, मध्य प्रदेश से अकेले सांसद
खजुराहो मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए नामित किया है। यह सत्र 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आयोजित होगा। इस दौरे में देशभर से कुल 15 सांसद संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में शामिल होंगे, जिनमें मध्यप्रदेश से केवल विष्णुदत्त शर्मा को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है। इस चयन को राज्य के लिए गर्व…
Read More
