मेष आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा, लेकिन मन में आत्मविश्वास रहेगा। कामकाज में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में सच्चाई और भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन तनाव से दूरी रखें। परिवार के साथ वक्त बिताना मानसिक सुकून देगा। वृषभ दिन वित्तीय रूप से लाभदायक रहेगा। निवेश या किसी पुराने सौदे से फायदा हो सकता है। ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। रिश्तों में पारदर्शिता बढ़ेगी। जो लोग कला, मीडिया या डिजाइन…
Read MoreDay: October 28, 2025
SIR पर सियासत गरमाई: भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष को जमकर घेरा, दिया बड़ा बयान
बरेली मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के द्वितीय चरण में देश के 12 राज्यों में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कराने का निर्णय लिया है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है. एसआईआर को लेकर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि एसआईआर से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी होगी. एसआईआर से प्रक्रिया हुई निष्पक्ष, जनभागीदारी बढ़ेगी. विपक्ष भ्रम फैलाने का एजेंडा चला रहा. यूपी में 15.44 करोड़ मतदाता उत्तर…
Read Moreकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी परिसरों में RSS कार्यक्रमों पर फिलहाल रोक
बेंगलुरु कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को हाई कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें प्राइवेट संगठनों को सरकारी परिसरों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया था। इस आदेश को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों को निशाना बनाने वाला कदम माना जा रहा था। जस्टिस नागप्रसन्ना की सिंगल-जज बेंच ने सरकार के निर्देश पर अंतरिम रोक लगा दी और मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को तय की। सरकार के निर्देश…
Read MoreCM योगी का ‘कौशलयुक्त उत्तरप्रदेश’ सपना साकार! ITOT लखनऊ के प्रशिक्षुओं ने मचाई धूम, 9 ट्रेड्स में किया टॉप
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मंगलवार को एक अद्भुत दृश्य की गवाह बनी, जब आईटीओटी अलीगंज के प्रशिक्षार्थियों ने पूरे प्रदेश को गौरव का अहसास कराया. राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का परचम लहराने वाले इन युवा प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में धूमधाम से आयोजित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन “स्किल्ड इंडिया” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता “कौशलयुक्त उत्तर प्रदेश” को साकार करने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि रही. अखिल भारतीय CITS परीक्षा 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान…
Read More2 मैचों में 15 विकेट! मोहम्मद शमी ने घातक स्पेल से अजीत अगरकर को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। शमी ने बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए केवल दो मैचों में 15 विकेट चटकाए। इस तरह शमी ने टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश की, जिसे अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। शमी की फिटनेस को लेकर काफी बखेड़ा हुआ। प्रमुख चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शमी के बारे में कहा था कि उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है और तेज गेंदबाज को खुद को साबित करने…
Read Moreमुंबई में गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज़: 29 अक्टूबर को करेंगे ‘इंडिया मैरीटाइम वीक 2025’ का शुभारंभ
मुंबई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई के नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में इंडिया मैरीटाइम वीक-2025 (आईएमडब्ल्यू 2025) के मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन भारत को वैश्विक समुद्री केंद्र और ब्लू इकोनॉमी में अग्रणी बनाने की रणनीति को प्रदर्शित करेगा। 27 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन का विषय 'महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण' है, जो भारत के मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आईएमडब्ल्यू 2025 में 85 से…
Read Moreदिल्ली को भी पीछे छोड़ गया ये यूपी शहर! हवा में घुला ज़हर, सांस लेना हुआ मुश्किल
मुजफ्फरनगर वायु प्रदूषण की स्थिति जिले में नियंत्रण से बाहर हो गई है। सोमवार को मुजफ्फरनगर का एक्यूआइ (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 313 पर पहुंच गया, जो दिल्ली के 301 से भी अधिक है। हालत यह है कि अब प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। जनपद की हवा में निरंतर जहरीले तत्व घुल रहे हैं, जिस कारण हवा में दबाव बढ़ रहा है। प्रदूषण के बारीक कण सांस के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंच रहे हैं। इससे अस्थमा…
Read Moreरायसेन जिले में लगाए जाएंगे 78 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर
रायसेन में 808 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सितंबर माह में मिली एक लाख 97 हजार से अधिक की रियायत भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर अभियान के तहत रायसेन जिले में 78 हजार 854 स्मार्ट मीटर स्थापित किये जाएंगे। इसमें से अब तक एक हजार 919 से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित किये जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के लिए फायदेमंद है इसलिए सभी को स्मार्ट मीटर लगाने में कंपनी का सहयोग करना चाहिए। स्मार्ट मीटर से अनेक फायदे हैं, जैसे रीडिंग में कोई गड़बड़ी नहीं होती…
Read More20 साल के धोखे की भरपाई का मौका: पवन खेड़ा बोले, महागठबंधन का घोषणा पत्र जनता से किया वादा है
पटना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को दावा किया है कि 20 साल में एनडीए ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है। इस बिहार चुनाव में महागठबंधन का घोषणा पत्र जनता के साथ हुए धोखे को सुधारने का रास्ता होगा। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार आ रहे हैं। इसके बाद सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कई कार्यक्रम तय हैं।…
Read Moreमान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल बीएलए की अनिवार्य रूप से करें नियुक्ति : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के बारे में दी गई जानकारी भोपाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल में बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने कहा…
Read Moreबिहार में सपा का बिगुल! अखिलेश यादव की एंट्री, 3 जिलों में होंगी मेगा जनसभाएं
लखनऊ लोकसभा उपचुनाव और आगामी सियासी समीकरणों के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अब बिहार में चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं। 3 नवंबर को अखिलेश यादव बिहार के दौरे पर रहेंगे और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में तीन जनसभाएं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव की पहली जनसभा पूर्वी चंपारण में होगी, जहां वे गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद वे सिवान पहुंचेंगे, जहां दूसरी जनसभा निर्धारित है। तीसरी जनसभा कैमूर जिले में होगी, जहां अखिलेश यादव अजीत सिंह के समर्थन में जनता…
Read Moreमध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
राजधानी भोपाल सहित जिलों में भी होंगे कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले मंत्रीगण को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्थापना दिवस पर राजधानी और जिलों में विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रदेश में गत 2 वर्ष में अर्जित महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी विकास प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि लाल परेड ग्राउंड और रवीन्द्र भवन परिसर इन कार्यक्रमों के केंद्र होंगे। एक नवंबर को रवीन्द्र भवन में जहां 2 वर्ष में…
Read Moreट्रंप की वापसी नोबेल रेस में! जापान की प्रधानमंत्री ने किया सरप्राइज़ नॉमिनेशन
जापान जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची (Sanae Takaichi) ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है. उन्होंने यह जानकारी ट्रंप को टोक्यो में हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान दी, जहां दोनों नेताओं ने अमेरिका-जापान गठबंधन को 'Golden Age' घोषित करने वाले दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, ताकाइची ने ट्रंप को निजी तौर पर बताया कि उन्होंने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है और औपचारिक कागजात भी सौंपे. यह कदम ट्रंप…
Read Moreअमेरिका में हवाई अफरा-तफरी! 118 उड़ानें रद्द, 8700 से ज्यादा देरी से रवाना — FAA ने दी बड़ी चेतावनी
वाशिंगटन अमेरिका में चल रहे 27वें दिन के सरकारी शटडाउन ने देशभर में हवाई सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को 4,000 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं और करीब 118 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार को ही 8,700 से ज्यादा उड़ानें देर से रवाना हुई थीं। हवाई अड्डों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावरों में कर्मचारियों की भारी कमी देखी जा रही है। लगभग 13,000 एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और 50,000 ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) अधिकारी बिना वेतन काम…
Read Moreविभागीय पारदर्शिता, दक्षता और सेवा वितरण को सुदृढ़ करेगी नवीन वेबसाइट : आयुष मंत्री परमार
आयुष विभाग की नवीन वेबसाइट का शुभारम्भ भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को भोपाल निवास स्थित कार्यालय में आयुष विभाग की नवीन वेबसाइट का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि नई वेबसाइट विकसित होने से विभागीय सेवाओं को तेजगति मिलेगी। साथ ही विभागीय गतिविधियों एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक सुलभ एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध होगी। आयुष मंत्री श्री परमार ने कहा कि आयुर्वेद, भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़ा विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद पुनः विश्वमंच…
Read More
