स्वप्रेरणा से मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वत: निर्माण हटाने वाले पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केडी गेट से निकास चौराहा मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के केडी गेट से निकास चौराहा मार्ग के प्रगतिरत चौड़ीकरण कार्य का खजूरवाली मस्जिद के समीप मंगलवार को निरीक्षण किया। स्वप्रेरणा से विकास के लिए नागरिकों द्वारा मार्ग चौड़ीकरण के लिए अपने घरों के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा…
Read MoreDay: October 28, 2025
राज्यपाल से उपमुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट
जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को राज्य की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने राजभवन पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल श्री बागडे से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read Moreमध्य प्रदेश के विकास में नई उड़ान, केंद्र ने 496 करोड़ की पॉलीप्रोपाइलीन फिल्म परियोजना को दी हरी झंडी
भोपाल मध्य प्रदेश में जल्दी ही एक बड़ी निर्माण इकाई की शुरुआत होने वाली है, केंद्र को मोदी सरकार ने आज 496 करोड़ रुपये की लागत वाली पॉलीप्रोपाइलीन फिल्म निर्माण परियोजना को आज मंजूरी दे दी, इस इकाई की स्थापना से न सिर्फ मध्य प्रदेश की आर्थिक प्रगति होगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। केंद्र सरकार ने आज मध्य प्रदेश को एक सौगात दी है इस सौगात के तहत मध्य प्रदेश पीएम मोदी के मेक इन इंडिया में बड़ा हाथ बताने जा रहा है, मध्य प्रदेश…
Read Moreइंदौर बीजेपी की नई नगर कार्यकारिणी: 31 नए सदस्य, स्वाति उस्ताद बनी नगर मंत्री
इंदौर अपनी नियुक्ति के करीब 9 माह बाद इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंगलवार को टीम की घोषणा कर दी है। सुमित की टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री के साथ कुल 33 लोगों की टीम तैयार की गई है। घोषित सूची के अनुसार, 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा संगठन में 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह-कोषाध्यक्ष, 2 सह-कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी और 2 सह-मीडिया प्रभारी भी शामिल किए गए हैं। संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए…
Read Moreदिल्ली में MCD उपचुनाव का ऐलान: 12 सीटों पर वोटिंग 30 नवंबर, परिणाम 3 दिसंबर
नई दिल्ली दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को ऐलान किया कि एमसीडी की 12 सीटों के उपचुनाव 30 नवंबर को होंगे. यानी इन वॉर्डों में दोबारा वोटिंग कराई जाएगी, ताकि खाली पड़ी सीटों पर नए पार्षद चुने जा सकें. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होगी. उम्मीदवार 10 नवंबर तक अपने पर्चे भर सकेंगे. उसके बाद 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 15 नवंबर तक उम्मीदवार चाहें तो अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम…
Read Moreकटनी में भाजपा नेता की हत्या, नकाबपोश बाइक सवारों ने पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष को मारी गोली
कटनी कटनी जिले में मंगलवार, 28 अक्टूबर को एक हैरान करने वाली घटना घटी। दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक उर्फ नीलू रजक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या सुबह करीब 11 बजे की की गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वे फरार हो गए हैं। बिच सड़क पर बदमाशों ने मारी गोली जानकारी के अनुशार, नीलेश रजक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी दो नकाबपोश हमलावरों ने अचानक…
Read Moreमनोहरपुर में हुए बस हादसे पर चिकित्सा मंत्री की शोक संवेदना— घायलों के त्वरित एवं बेहतर उपचार के दिए निर्देश
जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जयपुर के मनोहरपुर में हुए बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। चिकित्सा मंत्री ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ दीपक माहेश्वरी एवं अधीक्षक डॉ मृणाल जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर घायलों को त्वरित एवं बेहतर से…
Read Moreऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे मुश्किल क्या? सूर्यकुमार यादव ने खुद बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी चुनौती
कैनबरा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से कैनबरा में शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पावरप्ले के ओवर काफी महत्वपूर्ण होंगे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी से मैच के इस समय में उनकी टीम की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। सूर्यकुमार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक खेल शैली के सामने बुमराह का होना हमेशा से उनकी टीम के लिए फायदेमंद रहा है। बुमराह बखूबी जानते हैं ये बात सूर्यकुमार ने सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Read MoreCG HC ने GGU के कुलपति और रजिस्ट्रार को भेजा नोटिस, नियुक्तियों के मापदंडों पर मांगा स्पष्टीकरण
बिलासपुर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग के अंतर्गत हो रही नियुक्तियों में निर्धारित मापदंडों को लेकर दायर याचिका पर जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता के जवाब के बाद कोर्ट ने यूनिवर्सिटी के कुलपति व रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। बीते सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा था कि यह विश्वविद्यालय का दायित्व बनता है कि वह यह स्पष्ट करे कि विज्ञापन किस विषय से संबंधित है और क्या वह…
Read Moreआईसीसी रैंकिंग्स में हिला डेटा: टीम इंडिया की स्टार ने बनाया करियर बेस्ट, ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी को 6 पायदान का फायदा
मुंबई भारत में वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 चल रहा है और इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के दमदार परफॉर्मेंस की वजह से आईसीसी वनडे रैकिंग्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी ODI रैंकिंग्स में नंबर वन पर कायम है. स्मृति के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ आई शतकीय पारी ने इस खिलाड़ी को क्रिकेटिंग करियर की बेस्ट रेटिंग दिलाई है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एश गार्डनर को आईसीसी रैंकिंग्स में बड़ा फायदा हुआ है. गार्डनर लेटेस्ट वनडे रैंकिंग्स में आठवें…
Read Moreदेवास पुलिस का बड़ा खुलासा: इंदौर जा रही बस से चोरी हुई 250 गड्डियां 500-500 के नोटों की
देवास देवास पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपए की सनसनीखेज चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है. दीपावली से पहले छतरपुर के एक कारोबारी के मुनीम से यह बड़ी रकम चोरी हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में धार जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है. एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया, 16 अक्टूबर की रात नौगांव जिला छतरपुर के व्यापारी आशीष गुप्ता ने अपने मुनीम नितेश कुमार सेन को इंदौर से सोना-चांदी खरीदने के लिए सवा करोड़ रुपए से भरा बैग…
Read Moreराष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2025 गांधीनगर एवं केवडिया में मध्यप्रदेश पुलिस की भागीदारी
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2025 गांधीनगर एवं केवडिया में मध्यप्रदेश पुलिस की भागीदारी भोपाल गुजरात राज्य के गांधीनगर एवं केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2025 में मध्यप्रदेश पुलिस के कुल 334 जवान भाग लेंगे। यह दल अदम्य उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। मध्यप्रदेश पुलिस का कॉन्टिजेंट गांधीनगर तथा केवड़िया में रहकर प्रशिक्षण, रिहर्सल और परेड अभ्यास में संलग्न है। जवानों ने प्रतिकूल परिस्थितियाँ एवं गहन अभ्यास कार्यक्रमों के बावजूद अथक परिश्रम और एकजुटता के साथ अपने प्रदर्शन की तैयारी की है। दल गुजरात…
Read Moreगुकेश ने लिया बदला, नाकामुरा को हराकर किया हिसाब बराबर
नई दिल्ली विश्व शतरंज चैम्पियन डी गुकेश ने ‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की. यह एक शॉर्ट रैपिड टूर्नामेंट है जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी गुकेश, मैग्नस कार्लसन, हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना भाग ले रहे हैं. पहले राउंड में गुकेश को कार्लसन के खिलाफ 1.5–0.5 से हार मिली, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नाकामुरा को 1.5–0.5 से हराया और तीसरे राउंड में कारुआना को 2–0 से मात दी. पहले दिन के अंत में गुकेश 4 में से…
Read Moreबस हादसों के बाद छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग हुआ सतर्क, स्लीपर और एसी बसों की होगी जांच
रायपुर राजस्थान और आंध्र प्रदेश में बसों में आग लगने की हाल में हुई घटना के बाद छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग भी सतर्क हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश में संचालित सभी स्लीपर और एसी बसों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में प्रतिदिन हजारों बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं, जिनसे लाखों यात्री यात्रा करते हैं। हाल के हादसों को देखते हुए विभाग ने बस ऑपरेटरों…
Read Moreसरलता, निश्चलता, क्षमता और योग्यता के बल पर संपूर्ण भारत में बिहारवासीयों ने बनाई अपनी पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरलता, निश्चलता, क्षमता और योग्यता के बल पर संपूर्ण भारत में बिहारवासीयों ने बनाई अपनी पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव माता और बहनों का त्याग ही हमारे देश को "अखंडता" और "अनेकता में एकता" के सूत्र में पिरोता है बिहार भारत की दिशा तय करता है, बिहार पर परमात्मा का है विशेष आशीर्वाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के विक्रम सरोवर पर छठ पूजन में हुए सम्मिलित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वांचल और पूर्वोत्तर के अद्भुत छठ महापर्व की प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि छठ…
Read More
