आज का राशिफल: 10 नवम्बर 2025, मकर वालों का दिन बनेगा ख़ास, जानें बाकी राशियों की स्थिति

मेष राशि आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुबह तक सब ठीक रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद कुछ रुकावटें या बहस जैसी स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में विरोधियों से टकराव संभव है, इसलिए अपनी बात शांत रहकर रखें। अगर नौकरी में हैं, तो सीनियर्स से मतभेद न करें। पारिवारिक जीवन में किसी बात पर असहमति हो सकती है, लेकिन संवाद से सब ठीक हो जाएगा। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट या सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है। शाम तक राहत मिलेगी। वृषभ…

Read More

अखिलेश यादव का बीजेपी पर वार: लोकतंत्र नहीं, लूटतंत्र चला रही सरकार

लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीवीपैट पर्चियां कूड़े में पड़ी मिलने पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ लोगों द्वारा फैलाया गया धांधलियों का कूड़ा हटना भी ज़रूरी है।  भाजपा और उसके संगी-साथी लोकतंत्र में नहीं, लूटतंत्र में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी लोकतंत्र में नहीं लूटतंत्र में…

Read More

मेडिकल ग्राउंड पर राहत: यौन शोषण केस में आसाराम को 6 महीने की जमानत

जोधपुर यौन शोषण के आरोपी आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर छह महीने की जमानत मिल गई है। जमानत मंजूर होने के बाद वे जोधपुर स्थित अपने आश्रम पहुंचे, जहां उनके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आसाराम की वापसी की खबर मिलते ही राजस्थान समेत कई राज्यों से श्रद्धालु जोधपुर पहुंचे। आश्रम परिसर में भक्ति कार्यक्रमों की पुनः शुरुआत हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए और “हरिओम हरिओम” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आश्रम में माहौल पूरी तरह धार्मिक रहा, वहीं पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। पूरे…

Read More

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बेंगलुरु पहुंचे, राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने किया स्वागत

बेंगलुरु, कर्नाटक दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बेंगलुरु में गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का पदभार संभालने के लिए पहली बार कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। रविवार सुबह बेंगलुरु के येलहंका में स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर उनका विमान उतरा, जहां राज्य के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी, शहरी विकास मंत्री सुरेश बीएस, सरकार की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश और कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक एमए सलीम ने भी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर उपराष्ट्रपति सीपी…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जूनागढ़ में ‘एकता मार्च’ को हरी झंडी दिखाई

जूनागढ़,  गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जूनागढ़ में ‘एकता मार्च’ को हरी झंडी दिखाई। जूनागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरदार चौक स्थित सरदार साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री को सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट की गई। इसके बाद सभी ने आत्मनिर्भर भारत की शपथ ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…

Read More

कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रतनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल एवं 1 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की संभावना है।…

Read More

प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

अपनी रसोई को आयुर्वेद से जुड़ी सामग्रियों से पुनः समृद्ध करने की आवश्यकता मंत्री परमार ने "कर्तव्यवीर सम्मान एवं स्थापना दिवस समारोह" में विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसरण में मध्यप्रदेश, रोजगारपरक, गुणवत्तापूर्ण एवं भारत केंद्रित शिक्षा की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् ही भारत का मूल दृष्टिकोण है। हमारा भाव है कि विश्व एक परिवार है, विश्व कभी बाजार नहीं हो सकता है। इसी…

Read More

योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की मुहिम, हर विवाह का होगा पंजीयन

सामूहिक विवाह में कार्यक्रम स्थल पर ही प्रमाण-पत्र देने का सुझाव भोपाल देव उठनी एकादशी के साथ ही विवाहों का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। विवाहों के शत-प्रतिशत पंजीयन के लिये प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किये गये हैं। यह योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की एक सराहनीय पहल है। इससे विवाहों का शत-प्रतिशत पंजीयन हो सकेगा, जिससे भविष्य में दंपत्ति को कानूनी अड़चनों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन नियम 2008 के अनुसार राज्य के भीतर भारत के नागरिकों के बीच किसी…

Read More

राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश की जनता की ओर से आभार जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां…

Read More

पाकिस्तान रेलवे अलर्ट: बलूचिस्तान में खुफिया इनपुट के बाद जाफर एक्सप्रेस 12 नवंबर तक बंद

इस्लामाबाद  पाकिस्तान रेलवे ने बलूचिस्तान में सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर क्वेटा और पेशावर के बीच जाफर एक्सप्रेस की सेवाओं को रविवार से चार दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। कुछ महीने पहले इस ट्रेन पर हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 9 से 12 नवंबर तक इस रेलगाड़ी की सेवा निलंबत करने का अस्थायी फैसला सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सलाह पर एहतियातन लिया गया, ताकि यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों, नागरिकों और महत्वपूर्ण रेल संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय लोगों…

Read More

यूपी पुलिस में बड़ा reshuffle: 23 एडिशनल एसपी के तबादले, नई नियुक्तियों की पूरी लिस्ट जारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 23 एडिशनल एसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) के तबादले किए गए हैं। गृह विभाग ने इसकी सूची जारी कर दी है। नए आदेश के अनुसार, बी.एस. वी. कुमार को उपसेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद बनाया गया है। सच्चिनानंद को अपर पुलिस अधीक्षक एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ में तैनाती मिली है। डॉ. संजय कुमार को उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर भेजा गया है। इन अफसरों का भी हुआ तबादला इसके अलावा सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक…

Read More

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर मायावती की बधाई: कहा— सही नीयत व नीति से शासन चले तो राज्य होगा बेहतर

लखनऊ उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ अर्थात् उत्तराखण्ड रजत जयंती पर राज्य के समस्त भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई।   बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की उत्तर प्रदेश में मेरी रही सरकार द्वारा कई नए जिले, तहसील व ब्लाक आदि बनाकर उत्तराखंड में जनहित, जनकल्याण व विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ पार्टी के समर्थन से बने नये…

Read More

बेटे-बेटी ने मां को 2.5 साल तक कमरे में किया कैद, पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस ने बचाया

भोपाल भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है। पिपलानी थाना क्षेत्र के कल्पना नगर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को उसके ही बेटे और बेटी ने पिछले ढाई साल से घर के एक कमरे में बंद कर रखा था। जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी का दिल दहला दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो सच सामने आया कमरे में गंदगी और अंधेरा पसरा था और जमीन पर पड़ी वह मां बेहद कमजोर और असहाय हालत…

Read More

रीवा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बच्चियों समेत चार की मौत, आरोपी चालक फरार

रीवा जिला मुख्यालय तकरीबन 60 किलोमीटर दूर स्थित जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी की बाइक सवार चार लोग 200 मीटर दूर जा गिरे। मौके पर ही चारों की मौत हो गई। जब तक स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो पाता स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। चालक की तलाश शुरू पुलिस ने चारों मृतकों का पंचनामा दर्ज…

Read More

जनजातीय अंचल में शिक्षा और सम्मान बढ़ाने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री विजयवर्गीय

धार जिले के बाग में कर्त्तव्यबोध कार्यक्रम भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं आवास एवं धार जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि राज्य सरकार ने जनजातीय अंचल के क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिये ठोस प्रयास किये हैं। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति, गणवेश, साइकिल, पाठ्य पुस्तकें और मध्यान्ह भोजन जैसी योजनाओं ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की है। इन सब प्रयासों से अब जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाएँ उभर कर सामने आ रही हैं।…

Read More