भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 से 17 नवंबर तक होने जा रहे 78वें आलमी तबलीगी इज्तिमा की तैयारियां जोरों पर हैं। ईटखेड़ी (घासीपुरा) में होने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस, रेलवे और प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भोपाल रेलवे स्टेशन से लेकर नादरा बस स्टैंड तक सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। करीब 850 पुलिसकर्मी, आरपीएफ, जीआरपी और थाना पुलिस के…
Read MoreDay: November 9, 2025
North India में बढ़ेगी सर्दी: चार राज्यों में शीतलहर अलर्ट जारी
नई दिल्ली देशभर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच, रविवार को मौसम विभाग ने बताया है कि 9 नवंबर को पूर्वी राजस्थान, 9-11 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में शीतलहर चलने वाली है। इस तरह आने वाले दिनों में चार राज्यों में शीतलहर की चेतावनी है। इसके अलावा, अगले चार पांच दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कुछ मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से लगभग दो…
Read Moreकफ सिरप मामला: कटारिया फार्मा की लाइसेंस कैंसिलेशन पर हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
जबलपुर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सीरप के मामले में कटारिया फार्मास्यूटिकल के संचालक राजपाल कटारिया को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दवा का लाइसेंस निरस्त किए जाने के विरुद्ध दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि अपील राज्य सरकार के समक्ष पेश की जाए। इस निर्देश के साथ अदालत ने याचिका का पटाक्षेप कर दिया। जबलपुर निवासी राजपाल कटारिया, कटारिया फार्मास्यूटिकल के संचालक हैं। उनकी ओर से हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि वे बीते कई सालों…
Read Moreसाय से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की मुलाकात
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कल देर रात मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उप राज्यपाल सिन्हा ने साय को माता वैष्णो देवी का पवित्र प्रसाद भेंट किया। साय ने सिन्हा का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
Read Moreनेहरू-इंदिरा पर टिप्पणी के बाद विवाद: आडवाणी की तारीफ पर थरूर का जवाब वायरल
नई दिल्ली कांग्रेस सांसद शशि थरूर वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करके कई लोगों के निशाने पर आ गए हैं। थरूर द्वारा आडवाणी के जन्मदिन पर किए गए पोस्ट को लेकर लोग उनकी विचारधारा और भाजपा नेता के जीवन पर सवाल उठा रहे थे। ऐसे ही एक पोस्ट का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनके (आडवाणी) के लंबे राजनैतिक जीवन को सिर्फ एक घटना के आधार पर नहीं जांचा जाना चाहिए। यह सही नहीं है। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब शशि थरूर ने…
Read Moreफेस आधारित उपस्थिति का विरोध भारी पड़ा: मध्य प्रदेश में 5,000 से अधिक कर्मचारी बर्खास्त
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगर निकायों में पारदर्शिता, दक्षता और आर्थिक बचत के उद्देश्य से फेस आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की है, लेकिन कुछ जगह कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। विभाग ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे पांच हजार से अधिक कर्मचारियों का बर्खास्त किया है, जो आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में गैरहाजिर मिले हैं। आयुक्त संकेत भोंडवे ने इसे पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। कहा कि फर्जी वेतन भुगतान और डीजल चोरी जैसी अनैतिक गतिविधियां रोकने में मदद…
Read Moreपाकिस्तान में असली ताकत किसके हाथ? आसिम मुनीर को मिली सुपरपावर, संसद भी बेअसर!
इस्लामाबाद पाकिस्तान में सेना प्रमुख आसिम मुनीर का कद एक बार फिर बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक बहुचर्चित 27वां संविधान विधेयक पाकिस्तान की संसद में पास हो गया है। इसके तहत सेना प्रमुख के बेतहाशा ताकत मिल गई है। सेना प्रमुख आसिम मुनीर अब तीनों सेनाओं के प्रमुख होंगे। प्रस्ताव के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की अगुआई में ये सारे बदलाव लागू होंगे। इस नए कानून से सेना प्रमुख को सुपरपावर मिल जाएगी जो कि तख्तापलट को संवैधानिक मंजूरी देने के बराबर है। …
Read Moreअहमद अल शरा का अमेरिका दौरा: 1946 के बाद किसी सीरियाई राष्ट्रपति की पहली यात्रा
वॉशिंगटन सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। यह दौरा बेहद ऐतिहासिक है क्योंकि साल 1946 के बाद पहली बार कोई सीरियाई राष्ट्रपति अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे हैं। सीरियाई राष्ट्रपति का अमेरिका दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका ने सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल शरा का नाम आतंकवादी सूची से एक दिन पहले ही हटाया है। सोमवार को होगी ट्रंप से मुलाकात सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल शरा वॉशिंगटन में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इससे पहले जब…
Read Moreइस्कॉन मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: मुंबई vs बेंगलुरु केस में किसको मिली जीत?
बेंगलुरु बेंगलुरु इस्कॉन मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट की बेंच में मतभेद देखने को मिला है। दरअसल, इस्कॉन के मुंबई और बेंगलुरु गुटों के बीच मंदिर के नियंत्रण को लेकर लंबे समय से मुकदमा चल रहा है। एससी ने एक साल से अधिक समय तक इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन, मई में पीठासीन न्यायाधीश जस्टिस एएस ओका के रिटायरमेंट से ठीक पहले बेंगलुरु शाखा के पक्ष में फैसला सुनाया गया। जस्टिस ओका और एजी मसीह की पीठ ने मई 2011 में कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले…
Read Moreजापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, इवाते तट पर सुनामी अलर्ट जारी
टोक्यो जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके में शनिवार शाम 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने इवाते प्रीफेक्चर के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, यह भूकंप शाम 5 बजे के बाद इवाते के तट से दूर समुद्र में आया। झटके इवाते और पड़ोसी मियागी प्रीफेक्चर में तेज़ी से महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता जापान के 0 से 7 के भूकंपीय पैमाने पर 4 दर्ज की गई। अधिकारियों ने तटीय इलाकों के लोगों से समुद्र तट से दूर…
Read Moreदिल्ली में मेडिकल चमत्कार: मृत घोषित महिला की रगों में फिर दौड़ा खून, एशिया में पहली बार
नई दिल्ली मरने के बाद सांसे थम जाती हैं, धड़कने रुक जाती हैं और रंगो में खून दौड़ना बंद होता है, तो शरीर धीरे-धीरे ठंडा पड़ने लगता है। लेकिन, एशिया में पहली बार दिल्ली के डॉक्टरों ने चमत्कार कर दिया है। डॉक्टरों ने 55 साल की मर चुकी महिला की रगो में फिर से खून का प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) शुरू कर दिया। ऐसा महिला के अंगों को दान करने के लिए किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, मृत महिला के शरीर में फिर से ब्लड का प्रवाह द्वारका के HCMCT मणिपाल…
Read Moreगुजरात में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: ATS ने हथियार सौदे के दौरान पकड़ा, आतंकी साजिश की जांच जारी
अहमदाबाद / नई दिल्ली गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आतंक रोधी दस्ते (ATS) ने हथियार सप्लाई करते समय तीनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए इन लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से…
Read Moreवॉशिंगटन सुंदर का कमाल! ड्रेसिंग रूम में मिला स्पेशल अवॉर्ड, बोले- ऑस्ट्रेलिया में ये करना गर्व की बात
नई दिल्ली भारतीय हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर को ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में टीम की 2-1 की जीत के बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिला। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा रविवार को पोस्ट किए गए ‘ड्रेसिंग रूम बीटीएस’ शीर्षक वाले वीडियो में जब टीम परिचालन प्रबंधक (सीओओ) राहिल खाजा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया तो सुंदर मुस्कुराते हुए नजर आए। 26 साल के सुंदर ने सीरीज के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘यहां आना और ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका मिलना अद्भुत…
Read Moreदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार सात बार पलटी, चालक की मौत
अलवर दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई, जिससे ड्राइवर कप्तान निवासी धमरेड राजगढ़ की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। स्कॉर्पियों में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ के पास चैनल नंबर 122 के पास का है। अलवर के राजगढ़ निवासी जितेंद्र ने तीन दिन पहले ही नई स्कॉर्पियों खरीदी थी। जिसे मॉडिफाई कराने के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली से लौटते समय लक्ष्मणगढ़ के पास चैनल नंबर 122 के पास तेज…
Read Moreअनाज तस्करी का खेल शुरू: यूपी के बिचौलिए 143 बोरी धान छोड़कर फरार, वाहन जब्त
बलरामपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत से पहले ही पड़ोसी राज्यों के बिचौलिए सक्रीय हो गए हैं. बलरामपुर के रामचंद्रपुर विकासखंड में पुलिस और राजस्व टीम कड़ी निगरानी कर रही है. इस कड़ी में अवैध धान परिवहन पर टीम ने शिकंजा कसा है. यूपी से आ रही पिकअप वाहन को अवैध धान परिवहन करते पकड़ा गया है. साथ ही जंगल से 143 बोरी धान जब्त किया गया है. अनुविभागीय अधिकारी ने जानकारी दी कि राजस्व, पुलिस के टीम द्वारा गस्ती के दौरान यूपी से आ रही 1 पिकअप वाहन…
Read More
