मेष-मेष राशि वालों के लिए इस समय लाभ के संकेत हैं। इस समय आपको आत्मसयंत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। नौकरी में असफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आज के दिन भागदौड़ अधिक रहेगी। वृषभ-आज तनाव हो सकता है, जिसके कारण मन परेशान हो सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए हो सकता है, आपको बदलाव करना पड़े। प्रोफेशनल लाइफ में आपको सावधानी बरतनी है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मिथुन-इस समय मिथुन राशि वालों की…
Read MoreDay: November 14, 2025
बिहार की जनता ने जातिवाद को दिया करारा जवाब: नितिन गडकरी का बड़ा बयान
नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जबरदस्त बढ़त पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकारते हुए अभूतपूर्व और ऐतिहासिक तरीके से एनडीए का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विकास और कल्याण पर केंद्रित बिहार की डबल इंजन सरकार को जनता का समर्थन प्राप्त है। सड़क, पानी, बिजली, उद्योग, विकास और रोजगार जैसे मुद्दों के दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है और लोगों को इनसे उम्मीदें हैं। गडकरी…
Read More10 हजार में भूल गए सारी परेशानियाँ! एनडीए की जीत पर फूटा मुकेश सहनी का गुस्सा
पटना बिहार में हार के बाद महागठबंधन के नेता मुकेश सहनी का बयान आया है। वीआईपी दल के मुखिया और महागठबंधन के डिप्टी सीएम फेस मुकेश सहनी ने कहा कि लोग हजारों समस्या भूल गए और 10 हजार देखकर वोट दे दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल के लिए हम इस बहुमत को स्वीकार करते हैं और एनडीए को बधाई देते हैं। हमने कभी कल्पना भी नहीं कि भी कि एनडीए को ऐसी जीत मिलेगी। मुकेश सहनी ने कहा कि बहुत जल्द ही हम इस परिणाम के पीछे की वजहों का…
Read Moreदिल्ली हमले की दहशत: वाराणसी में 20% होटल बुकिंग कैंसिल, विदेशी पर्यटक हुए पीछे
वाराणसी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आतंकी हमले का असर अब पर्यटन नगरी वाराणसी (बनारस) पर भी दिखने लगा है। बीते 48 घंटों में जिले के होटलों में लगभग 20 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल कर दी गई हैं। इनमें अधिकतर रद्दीकरण विदेशी पर्यटकों के हैं, जो हर साल नवंबर-दिसंबर में काशी का रुख करते हैं। होटल एसोसिएशन के अनुसार, स्पेन, न्यूयॉर्क, फ्रांस, इटली और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से आने वाले यात्रियों की संख्या में सीजन की शुरुआत में ही 30–40% तक गिरावट दर्ज की गई है। गंगा घाटों के पास…
Read Moreबिहार में फिर जीता सुशासन! चुनाव परिणाम पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सहयोगी दलों को बधाई दिया है। उन्होंने बिहार की जनता को एनडीए की ऐतिहासिक सफलता के लिए हृदय से धन्यवाद किया। बता दें कि एनडीए ने कुल 243 सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर मजबूत बढ़त बना ली है। पीएम मोदी ने इस सफलता को सुशासन, विकास, जनकल्याण तथा सामाजिक न्याय की अभूतपूर्व जीत करार दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बिहार में सुशासन…
Read Moreप्रदेश में अधिक से अधिक बनें स्वावलंबी गो-शालाएँ : राज्यमंत्री पटेल
गो-शाला का किया निरीक्षण भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में पहली बार निराश्रित गो-वंश के समुचित पालन-पोषण और गो-शालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए "स्वावलंबी गो-शाला नीति" बनाई गई है, जिसका पूरे प्रदेश में सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। गो-पालन में समुदाय की भागीदारी बहुत आवश्यक है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने शुक्रवार को पटिया वाले बाबा स्थान, मुरैना…
Read Moreलक्ष्य सेन का कमाल! पूर्व विश्व चैंपियन को हराकर कुमामोटो मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश
कुमामोटो (जापान) पेरिस 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान 2025 में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए मैच में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लो कियन यू को सीधे गेमों में 21-13, 21-17 से हराया। लक्ष्य की यह जीत उनके बीच 10 मैचों में सातवीं जीत रही। शुरुआत में लो कियन यू ने बढ़त बनाई, लेकिन लक्ष्य सेन ने तेजी से वापसी की और पहला गेम आराम से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी…
Read MoreDIG की गाड़ी के सामने रोकी गाड़ी: पीड़िता की दर्दभरी गुहार—6 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस पर बचाने का आरोप
बुलंदशहर यूपी के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी खुर्जा नगर कोतवाली का निरीक्षण कर रहे थे। तभी गाड़ी के सामने एक गैंगरेप पीड़िता आ गई और उसने डीआईजी को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया है। पीड़िता ने डीआईजी को सुनाई आपबीती मिली जानकारी के मुताबिक, डीआईजी नैथानी के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने उन तक किसी को पहुंचने से रोकने के लिए सड़क पर सुरक्षा घेरा बना रखा था।…
Read Moreबिहार में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत, योगी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
लखनऊ बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा और राजग को शानदार जीत मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए गठबंधन 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में सीएम योगी ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय की समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन! हालांकि अभी तक कुछ सीटों पर फाइनल नतीजे चुनाव आयोग ने…
Read Moreश्रम विभाग ने एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी के बारह पावर हाउस को दी 5 स्टार श्रम रेटिंग: ऊर्जा मंत्री तोमर
भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड (MPPGCL) ने श्रम कानूनों के उत्कृष्ट अनुपालन और श्रमिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्रम विभाग द्वारा कम्पनी के चार ताप विद्युत उत्पादन गृहों व आठ जल विद्युत गृह को ‘फाइव स्टार श्रम स्टार रेटिंग’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान कम्पनी की उच्च कार्यसंस्कृति, पारदर्शिता, शत-प्रतिशत नियामकीय अनुपालन व श्रमिक हितों को सर्वोपरि रखने के दृष्टिकोण का सशक्त प्रमाण है। यह…
Read Moreप्रदेश में वाहन चोरी नियंत्रण के प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण सफलता
मध्यप्रदेश पुलिस का वाहन चोरियों पर सुदृढ़ प्रहार 12 दिनों में 52 मोटरसाइकिलें, 1 ट्रैक्टर और 1 डंपर बरामद भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वाहन चोरी के विरुद्ध संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत इस माह उल्लेखनीय सफलताएँ दर्ज की गई हैं। सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों से अब तक 31 मोटरसाइकिलें, एक ट्रैक्टर और एक डंपर बरामद किए गए हैं। ये उपलब्धियाँ पुनः सिद्ध करती हैं कि मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए निरंतर और दृढ़तापूर्वक कार्य कर रही…
Read Moreतारागंज उपकेन्द्र से 8 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी पर्याप्त वोल्टेज पर बिजली
भोपाल ग्वालियर जिले में किए जा रहे विद्युतीय निर्माण कार्यों से जिले की विद्युत वितरण व्यवस्था में नए आयाम जुड़ने वाले हैं। आर.डी.एस.एस. (रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के अन्तर्गत ग्वालियर शहर में तारागंज में नवीन 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र 2 करोड़ 92 लाख की लागत से तैयार किया जा रहा है। इससे तारागंज, सिकन्दरकम्पू, समाधिया कॉलोनी, आपागंज और आसपास के लगभग 8 हजार से भी अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सप्लाई मिल पायेगी। 33 के.व्ही लाईन के इन्टरकनेक्शन एवं बाईफरकेशन के लगभग 10 निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, जिनकी लागत…
Read Moreजनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया जनजातीय समुदाय का गौरव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय समुदाय के जल, जंगल जमीन संबंधी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पेसा कानून के माध्यम से जनजाति क्षेत्र की ग्राम सभाओं को सशक्त बनाया गया है। भगवान बिरसा मुंडा ने इन्हीं अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय को गौरव और सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजाति कल्याण…
Read Moreअचानक भोपाल पहुंची CMRs टीम, मेट्रो ट्रायल के तीसरे चरण की शुरूआत तेज
भोपाल भोपाल में मेट्रो संचालन से पहले सुरक्षा की अंतिम परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। दिल्ली से अचानक पहुंची कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम ने सुबह सुभाष नगर मेट्रो डिपो पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिपो में ट्रेन संचालन, सुरक्षा प्रोटोकाल और तकनीकी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इसके बाद दोपहर एक बजे टीम ने ट्रैक कार से मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भोपाल मेट्रो की अंतिम परीक्षा का तीसरा पड़ाव है। इस पड़ाव को पार करने के बाद सीएमआरएस की टीम…
Read More
