मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने कपिल शर्मा के साथ अपनी अगली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लिए यो यो हनी सिंह के साथ दस साल बाद फिर से काम करने पर बात की है। पारुल गुलाटी और संगीत स्टार यो यो हनी सिंह दस साल बाद एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने आख़िरी बार 2016 की पंजाबी एक्शन फ़िल्म ज़ोरावर में साथ काम किया था, जो हनी सिंह की पहली फ़िल्म भी थी। इस बार ये जोड़ी किस किस को प्यार…
Read MoreDay: November 14, 2025
केकेआर में बड़ा बदलाव: टिम साउदी बने IPL 2026 के नए बॉलिंग कोच
कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए टिम साउदी को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान, जिन्होंने 2025 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, गेंदबाजी सलाहकार के रूप में इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। साउदी अभिषेक नायर की अध्यक्षता वाले केकेआर के नए कोचिंग समूह में शामिल हो गए हैं, और फ्रेंचाइजी ने हाल ही में अगले सीजन से पहले शेन वॉटसन को सहायक कोच के रूप में शामिल किया है। 36 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने…
Read Moreभावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4184 रुपए
भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4184 रुपए किसानों को गुरूवार को मिली 233 करोड़ रूपए भावातंर राशि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को प्रदेश के किसानों के खाते में भावांतर राशि के 233 करोड़ रूपए अंतरित किए। आज भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 14 नवंबर को 4184 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल…
Read Moreभारत ने एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में जीते पांच मेडल
ढाका एशियन आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने गुरुवार को कंपाउंड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के ढाका में जारी है। भारत की स्टार तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अभियान की अगुवाई की। पिछले संस्करण 2023, बैंकॉक में व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली ज्योति ने इस बार एक कदम आगे बढ़ते हुए 17 वर्षीय प्रीथिका प्रदीप को 147-145 से हराकर स्वर्ण पदक…
Read Moreग्वालियर व्यापार मेले में सख्त नियम: ब्लैक या किराए पर दुकान देने पर 1 लाख रुपये जुर्माना
ग्वालियर 100 साल से भी ज्यादा पुराना रियासतकालीन ग्वालियर व्यापार मेला जल्दी ही शुरू होने वाला है, प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई है, दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है, मेला प्राधिकरण दुकानों को व्यवस्थित करने में लगा है, इस बीच प्रशासन ने मेले की शेष बची दुकानों के आवंटन के लिए एक बार फिर पोर्टल खोलने का निर्णय लिया हैं वहीं दुकान ब्लैक करने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला लिया है। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में वर्ष 2025-26 में…
Read Moreजसप्रीत बुमराह का कमाल! गिल्लियां उड़ा कर आर अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, अब कपिल देव-कुंबले पर नजर
नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एडन मार्करम और रायन रिकल्टन की सलामी जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को तूफानी शुरुआत दी और पहले 10 ओवर के अंदर स्कोरबोर्ड को 50 के पार पहुंचा दिया। इस जोड़ी को जसप्रीत बुमराह ने 11वें ओवर में रायन रिकल्टन को बोल्ड करके तोड़ा। इस विकेट के साथ…
Read Moreउत्पन्ना एकादशी: तुलसी पूजन में रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
हर माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत रखा जाता है. हर माह में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं. मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी उत्पन्ना एकादशी कहलाती है, क्योंकि मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर ही जगपालक भगवान विष्णु के शरीर से एकादशी देवी उत्पन्न हुईं थीं. इसके बाद उन्होंने मुर नाम के दैत्य का सिर काट दिया था. उत्पन्ना एकदशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन और व्रत का विधान है. इस दिन एकादशी देवी की भी पूजा होती…
Read Moreपाकिस्तान का बड़ा फैसला! बांग्लादेश की T20 ट्राई सीरीज खेलने से साफ इनकार
कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने दिसंबर में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। इसके पीछे का कारण भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीबी अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन खिलाड़ियों के कार्यभार को नियंत्रित करने के लिए पीसीबी को इस प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा।…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का किया औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री ने गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का लिया जायजा गोपाल मंदिर परिसर में नवनिर्मित सभागृह बनेगा गीता भवन एक दिसम्बर को गीता जयंती पर नवनिर्मित सभागृह किया जाएगा लोकार्पित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में नवनिर्मित सभागृह को “गीता…
Read Moreबिहार चुनाव में CM मोहन यादव का जादू: 25 में से 21 सीटों पर NDA ने बनाई बढ़त
भोपाल बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों ने एनडीए गठबंधन को बड़ी बढ़त दिलाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस जीत को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कांग्रेस पर राजद को डुबाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता ने कांग्रेस और उनके सहयोगियों की अव्यवस्थाओं को ठुकरा दिया है। एनडीए की यह जीत हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार में भी लहर को दर्शाती है। जनता एनडीए के साथ डॉ. मोहन यादव…
Read Moreसभी ईआरओ अपने सुपरवाइजर व बीएलओ से निरंतर संवाद कर शंकाओं और समस्याओं का करें निराकरण
सभी ईआरओ अपने सुपरवाइजर व बीएलओ से निरंतर संवाद कर शंकाओं और समस्याओं का करें निराकरण संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जादौन ने एसआईआर के कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश भोपाल संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रताप सिंह जादौन ने शुक्रवार को सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल से वर्चुअल बैठक की। प्रदेश के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ अपने अपने सुपरवाइजर व बीएलओ से निरंतर संवाद…
Read Moreधीरेंद्र शास्त्री से मिले ‘राजा भैया’, गूँजे जयघोष—अगले पड़ाव को निकली सनातन एकता पदयात्रा
मथुरा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्रा' शुक्रवार सुबह अपने अगले पड़ाव के लिए निकली तो जय…जय श्रीराम का उद्घोष सभी की जुबान पर रहा। हजारों की भीड़ के बीच पहले छोर पर खड़े होकर अंतिम छोर दिखाई नहीं पड़ रहा था। भगवा ध्वज ही लहरा रहे थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री से मिलने कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पहुंचे। कोसीकलां अनाज मंडी में विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पदयात्रा आगे…
Read More28 नवंबर को शनि बनाएंगे विपरीत राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का बड़ा साथ
शनि नवग्रहों में न्याय और कर्मफल के दाता माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि लोगों को उनके कर्म के अनुसार ही फल और दंड देते हैं. शनि अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इस माह में 28 नवंबर को शनि मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे. शनि की इस दिशा परिवर्तन से एक विपरीत राजयोग बनेगा. कुंडली में छठे, आठवें और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह के आपस में संबंध स्थापित करने से विपरीत राजयोग बनता है. शनि के विपरीत राजयोग बनाने…
Read More‘वेलकम टू द जंगल’: अक्षय कुमार की बांसुरी और दिशा पाटनी का धमाकेदार डांस वायरल
मुंबई अक्षय कुमार जब सेट पर होते हैं, तो एक्टिंग के अलावा खूब मस्ती-मजाक भी करते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ नामी एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। सेट पर उन्हें डायरेक्टर अहमद खान एक डांस सीक्वेंस समझा रहे हैं। अक्षय कुमार के फैंस को यह वीडियो पसंद आया। अक्षय कुमार का दिखा मस्ती भरा अंदाज वायरल वीडियो में कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने अहमद खान अक्षय कुमार को एक डांस सीन की रिहर्सल करा रहे हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने जताया आभार
इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को इंदौर में लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने पुष्प-गुच्छ और पुष्प-मालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों ने उन्हें हर माह 1500 रुपये दिए जाने और स्वच्छता दीदियों के लिए नगर निगम के माध्यम से अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री…
Read More
