भगवान स्कंद को मुरुगन और सुब्रहमन्य आदि के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से 'मार्गशीर्ष' महीने के शुक्ल पक्ष की 'षष्ठी' तिथि को मनाया जाता है। सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन भगवान स्कंद के निमित्त व्रत रखने और पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दक्षिण भारत में इस पर्व को विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसे में चलिए इस खास मौके पर जानते हैं भगवान कार्तिकय जी की पूजा विधि और मंत्र। सुब्रह्मण्य षष्ठी का शुभ मुहूर्त मार्गशीर्ष…
Read MoreDay: November 20, 2025
बिहार में कांग्रेस की हार के बाद यूपी में सपा अलर्ट, गठबंधन पर अखिलेश से पुनर्विचार की अपील
लखनऊ बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। बिहार के बाद 2027 में उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बिहार के नतीजों को देखते हुए समाजवादी पार्टी अलर्ट मोड में आ गई है। सपा नेताओं के एक वर्ग का मानना है कि 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की रणनीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। इन नेताओं ने पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तक यह संदेश…
Read Moreडोनाल्ड ट्रंप की 28 वर्षीय अधिकारी ने 60 वर्षीय शख्स से की शादी, साझा किया कारण
वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की उम्र महज 28 साल ही है, लेकिन उनकी शादी 60 वर्ष के निकोलस रिकियो से हुई है। इस शादी को लेकर अकसर चर्चाएं रही हैं क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला काफी अधिक है। अब इसे लेकर कैरोलिन ने एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि यह असामान्य बात है कि हम दोनों के बीच उम्र का फासला इतना अधिक है। यहां तक कि मेरे पति की उम्र तो मेरी मां से…
Read Moreएशेज टेस्ट: स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 घोषित, दो नए खिलाड़ी होंगे डेब्यू
नई दिल्ली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द एशेज की महाजंग 21 नवंबर से शुरू होने जा रही है. पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा. सीरीज ओपनर से एक दिन पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ इस मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे. पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी डेब्यू करते नजर आएंगे. ब्रेंडन डॉगेट और जेक वेदरल्ड पहली बार अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे. जेक वेदरल्ड और ब्रेंडन डॉगेट का डेब्यू ब्रेंडन डॉगेट और जेक वेदरल्ड…
Read Moreधरती आबा बिरसा मुंडा : जंगल का सिंह और भारत की आत्मा — योगेश साहू (सामाजिक कार्यकर्ता) का प्रेरक संदेश
उर्वशी मिश्रा, रायपुर जंगल में दो ही राजा होते हैं – एक टाइगर, दूसरा ट्राइबल। बाकी सब मेहमान। ये बात कोई किताबी विद्वान नहीं, खुद जंगल बोलता है। और जब जंगल बोलता है तो उसकी आवाज में बिरसा की गूंज सुनाई देती है, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की। इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, तब पूरा जनजातीय समाज एक स्वर से कह रहा है –बिरसा हमारा भी है। समाज ने कभी उन्हें अपना-अजनबी नहीं माना। उल्टे, संघ के स्वयंसेवकों ने…
Read Moreफातिमा सना शेख ने बताया फेमिनिज्म का सही मतलब, कहा—पुरुषों की बुराई करना इसका मकसद नहीं
मुंबई बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुस्ताख इश्क को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर काफी फैंस काफी एक्साइडेट हैं. अब इन सब के बीच एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने फेमिनिज्म और जेंडर इक्वालिटी पर भी खुलकर विचार शेयर किए. दरअसल एक्ट्रेस ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया कि फेमिनिज्म असल में क्या है. इसके अलावा जेंडर इक्वालिटी पर कहा कि इस बारे में बातचीत…
Read Moreकूनो में चीता ‘मुखी’ ने पांच शावकों को जन्म दिया, भारत में पहला सफल प्रजनन: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
श्योपुर मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से चीता संरक्षण के क्षेत्र में एक और बड़ी खुशखबरी आई है। भारत में जन्मी पहली मादा चीता ‘मुखी’ ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही 33 महीने की उम्र में मुखी अब भारत में जन्म लेने वाली पहली चीता बन गई है, जिसने सफलतापूर्वक प्रजनन किया है। कुनो नेशनल पार्क के अधिकारियों के अनुसार, मादा चीता मुखी और उसके नवजात पांचों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह शावक नामीबिया से लाई गई चीता ‘सिया’ (Siyaya) और दक्षिण अफ्रीका…
Read Moreरायपुर : ‘उमंग’ पोषण देखरेख कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं कार्यशाला संपन्न
रायपुर : 'उमंग' पोषण देखरेख कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं कार्यशाला संपन्न मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को पारिवारिक वातावरण देने समाज से किया आह्वान उमंग' पोषण देखरेख कार्यक्रम को मजबूत बनाने हेतु राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन और कार्यशाला सम्पन्न रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर स्थित होटल मेरियट कोटयार्ड में “उमंग—पोषण देखरेख (Foster Care)” कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का…
Read Moreरायपुर : विश्व शौचालय दिवस विशेष : गांव में बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्प लें सरपंच – उपमुख्यमंत्री शर्मा
रायपुर : विश्व शौचालय दिवस विशेष : गांव में बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्प लें सरपंच – उपमुख्यमंत्री शर्मा राज्य स्तरीय महिला सरपंच स्वच्छता सम्मेलन में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जनपद पंचायत के सीईओ के कॉन्फ्रेंस का भी उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ रायपुर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने महिला सरपंचों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में परिवार का पूरा ध्यान घर की महिला ही करती हैं इसी प्रकार अब आपके गांव भी आपका परिवार हैं जिनके लिए कृतसंकल्पित होकर आपको कार्य करना है। व्यवस्था में परिवर्तन कर…
Read Moreरायपुर : मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी बधाई
रायपुर : मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी बधाई ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन बना छत्तीसगढ़ रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने वाले छत्तीसगढ़ के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन…
Read Moreरायपुर : केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके ने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 20 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री दुर्गा दास उइके, राज्य सरकार के आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप के साथ कार्यक्रम स्थल पी जी कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचे। इस दौरान मंच व्यवस्था, अतिथियों एवं आमजनों हेतु बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था,…
Read Moreरायपुर : राम लला दर्शन योजना : कोंडागांव से अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
रायपुर राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या धाम के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के इस दल को कोंडागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9 बजे नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पटेल ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना प्रदेशवासियों को अध्यात्मिक सशक्तिकरण और रामभक्ति से जोड़ने का एक ऐतिहासिक प्रयास है, जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि और जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। श्रद्धालुओं का…
Read Moreरायपुर : वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय
रायपुर : वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नए दायित्वों के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष…
Read Moreरायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 500 करोड़ रुपये केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ को दी ग्रामीण सड़कों की सौगात, 2,225 करोड़ रु. लागत से बनेगी 2,500 कि.मी. सड़कें मखाना बोर्ड का लाभ छत्तीसगढ़ के मखाना उत्पादक किसानों को भी मिलेगा – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नक्सलवाद के ताबूत में अंतिम…
Read Moreगाइडलाइन दरों का वैज्ञानिक पुनरीक्षण किसानों और जनता को देगा वास्तविक लाभ— मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जनता के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय – शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गाइडलाइन दरों का वैज्ञानिक पुनरीक्षण, किसानों और आम नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ गाइडलाइन दरों का वैज्ञानिक पुनरीक्षण किसानों और जनता को देगा वास्तविक लाभ— मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे राज्य के लिए गाइडलाइन दरों का व्यापक, वैज्ञानिक और तर्कसंगत पुनरीक्षण करते हुए ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह निर्णय जनता के हित, पारदर्शिता, उचित बाजार मूल्यांकन और नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में…
Read More
