मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नरेशचंद्र सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को म.प्र. विधानसभा भवन पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.  नरेशचंद्र सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि  नरेशचंद्र सिंह राज गोंड प्रदेश के इतिहास में एकमात्र जनजातीय और मध्यप्रदेश के 6वें मुख्यमंत्री रहे। उनकी कार्य अवधि 13 मार्च 1969 से 25 मार्च 1969 तक कुल 13 दिन रही। उनके मुख्यमंत्री बनने का समय संविद सरकार थी। राजनीतिक अस्थिरता की वजह से उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा। इस अवसर पर विधायक …

Read More

धारा 126 के प्रकरणों में विद्युत उपभोक्ताओं को छूट प्राप्त करने का मौका

धारा 126 के प्रकरणों में विद्युत उपभोक्ताओं को छूट प्राप्त करने का मौका उपभोक्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकेंगे आवेदन भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के 16 जिलों के उपभोक्ताओं के लिए धारा 126 में लंबित प्रकरणों में लोक अदालत की तर्ज पर छूट प्रदान करने का अवसर उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। आवेदन एक दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए उपभोक्ता कंपनी पोर्टल पर जाकर…

Read More

नोबेल सम्मान पर संकट: मारिया कोरिना मचाडो के अवॉर्ड लेने में आई बड़ी बाधा

वाशिंगटन  नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो व्यक्तिगत रूप से अवॉर्ड लेने जाने पर रोक लग सकती है। खबर है कि अगर वह पुरस्कार लेने नॉर्वे गईं, तो उन्हें वेनेजुएला सरकार भगोड़ा घोषित कर सकती है। पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसंबर को होना है। लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रचार के लिए उन्हें नोबेल से नवाजा गया है। मचाडो के खिलाफ आतंकवाद संबंधी कई मामले दर्ज हैं। एएफपी से बातचीत में गुरुवार के वेनेजुएला के एटॉर्नी जनरल तारिक विलियम साब ने कहा है कि विपक्ष की नेता मचाडो अगर नॉर्वे जाती हैं,…

Read More

कार्रवाई में बड़ा उलटफेर: गैंगस्टर की जगह किसान की जमीन पर कुर्की, पत्नी का मकान भी सील

फिरोजाबाद  यूपी के फिरोजाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अशोक कुमार की संपत्ति को बुधवार की देर शाम कुर्क करना था। इसकी जमीन पर पुलिस को कुर्की का बोर्ड भी लगाना था। कार्रवाई करने के बाद गुरुवार को पता चला कि जिस संपत्ति को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कुर्क किया है वह तो गैंगस्टर के आरोपी की बजाए किसान की है। अब पुलिस इसे कार्रवाई से मुक्त करने के लिए धारा 15/1 की कार्रवाई करते हुए आरोपी की सही संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई…

Read More

एशेज में 143 साल का सबसे बड़ा दाग: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पर लगा इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट के इतिहास की सबसे पुरानी जंग ‘एशेज’ का आगाज इस साल हो चुका है। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो एशेज के 143 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ। बता दें, एशेज की शुरुआत 1882 में हुई थी, तब से लेकर इस मैच से पहले तक कभी ऐसा नहीं हुआ जब दोनों टीमों की पहली पारी में विकेट बिना खाता खोले…

Read More

कोरबा–कटघोरा में हाथियों का कहर: फसलें बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा वनमंडल कोरबा के करतला और बालकोनगर रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बालको रेंज में सक्रिय 12 हाथियों का दल ग्राम सरईपाली में 10 ग्रामीणों के खेतों को तहस नहस करने के बाद ग्राम सोनगुड़ा पहुंच गया है। वहीं, करतला रेंज के ग्राम बोड़ाझाप में मौजूद हाथी आगे बढकर ग्राम सेंद्रीपाली के जंगल में डेरा डाल दिया है। हाथियों के दल ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में अनेक किसानों की धान फसल को बर्बाद कर दिया है। जिसका आंकलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।…

Read More

हमास की कैद से रिहा यहूदियों से मिले ट्रंप, सम्मान स्वरूप दी खास निशानी

वॉशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास की कैद से छूटे इजरायलियों से मुलाकात की है। वाइट हाउस में ही इन लोगों को बुलाया गया था और डोनाल्ड ट्रंप ने इनसे सीधी बात करते हुए कहा कि अब आप लोग बंधक नहीं हैं बल्कि आजाद हैं। आप लोग हमारे हीरो हैं। ट्रंप से मिलने आए पूर्व बंधकों में कुल 26 लोग शामिल थे, जिनमें से 17 तो वे हैं, जिन्हें अक्तूबर में ही हमास ने अपनी कैद से एक डील के तहत रिहा किया था। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने…

Read More

मतदाता सूची SIR-2026: 16 दिन में 2.37 करोड़ प्रपत्र अपलोड, 78 BLO को सम्मान

जयपुर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 को नई गति और अभूतपूर्व पारदर्शिता मिल रही है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4 नवंबर से चल रहे इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर–घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और प्राप्त विवरण का तेज गति से डिजिटाइजेशन कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि महज 16 दिनों में 2.37 करोड़ गणना प्रपत्र ECINET पर अपलोड किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि बड़े राज्यों में 44 प्रतिशत के साथ राजस्थान को शीर्ष…

Read More

इतिहास रचने को तैयार: कप्तानी पर ऋषभ पंत का बड़ा बयान – कहा, सम्मानित महसूस कर रहा हूं

नई दिल्ली आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एकमात्र टेस्ट में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं है लेकिन वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पंत का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की कड़ी चुनौतियों के के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। गुवाहाटी टेस्ट में नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे। वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट में भारत की कप्तानी संभालने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज…

Read More

पाकिस्तान की तालिबान को धमकी: माने नहीं तो तख्तापलट होगा — सीमा पार साजिश की बू तेज़

इस्लामाबाद  अफगानिस्तान से तनाव के बीच अब पाकिस्तान तालिबान को सत्ता परिवर्तन की गीदड़भभकी देने लगा है। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर अफगानिस्तान सुलह के रास्ते पर नहीं आता और सुरक्षा से संबंधित उसकी सारी मांगें नहीं मानता है तो वह सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहे। पाकिस्तान ने कहा है कि काबुल में सत्ता को चुनौती देने वाली ताकत का वह समर्थन करेंगा।   सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता करने वाले तुर्की के अधिकारियों के माध्यम से तालिबान को यह…

Read More

शिवराज सिंह ने किसानों को दी बड़ी सौगात, अब कृषि नुकसान भी होंगे कवर

भोपाल   केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शुक्रवार को किसानों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) अब जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान और ज्यादा बारिश के चलते बाढ़ या जलभराव को भी कवर करेगी. किसानों को एक वीडियो मैसेज में चौहान ने कहा कि मैं आज आपको अच्छी खबर दे रहा हूं. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दो नुकसान कवर नहीं किए गए थे और इनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. एक, जंगली जानवरों…

Read More

रीवा प्रशासन का खास ऑफर: बीएलओ और सरकारी कर्मचारियों को फ्री मूवी, डिनर और टाइगर सफारी टिकट

रीवा   जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण 'SIR' का कार्य तेजी से जारी है. मतदाता के सत्यापन के लिए गणना पत्रक का शत-प्रतिशत वितरण कर दिया गया है. सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से इसे भरवाकर रिकॉर्ड पर ले रहे हैं. इसी बीच रीवा जिला प्रशास ने SIR के कार्य को तेज गति देने के लिए खास ऑफर दिया है. जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी हुए आदेश के मुताबिक प्रोत्साहन बीएलओ फ्री मूवी टिकट डिनर या टाइगर सफारी टिकट की हकदार होंगे बस उन्हें एक…

Read More

दिल्ली के स्कूलों में हवा खराब होने पर खेलकूद गतिविधियां बंद

नई दिल्ली दिल्ली में हवा की हालत बेहद खराब हो चुकी है और अब यह दमघोंटू होती जा रही है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) के लगातार बहुत खराब श्रेणी में होने की वजह से दिल्ली सरकार ने स्कूलों में स्पोर्ट्स और आउटडोर एक्टिविटीज को रद्द करने का आदेश दिया है। यह आदेश ऐसे समय पर आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले ही कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) से कहा था कि दिल्ली के स्कूलों में नवंबर और दिसंबर में खेल गतिवधियों को रोकने के लिए निर्देश…

Read More

सामाजिक न्याय विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने दिए अधिकारियों को निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय विभाग में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है , राज्य शासन जल्दी ही यहाँ रिक्त पदों पर भर्ती करने वाला है, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विभागीय अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किये हैं। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र की जायेगी। इस आशय के निर्देश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सागर संभाग में विभागीय योजनाओं…

Read More

भंगार गोदाम में भीषण आग: डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

उदयपुर उदयपुर के सेक्टर-9 स्थित वीआईपी कॉलोनी के पास स्थित एक भंगार गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे इलाके के लोगों ने गोदाम से धुआं उठते देखा। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलने लगी। उस समय गोदाम बंद था, जिसके कारण शुरुआती चरण में किसी को आग का पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीमों ने लगातार दो-दो चक्कर लगाकर पानी…

Read More