रायपुर, प्रदेश में धान खरीदी अब लय में आ गई है। लगभग सभी उपार्जन केन्द्र खुल गए हैं। किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने आने लगे हैं। इस बीच कोचिया और दलालनुमा व्यापारी भी अनुचित लाभ के लिए धान खपाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए के लिए कड़ी कार्रवाई ki जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के चकरभाठा में व्यापारी सुरेश पंजवानी धान वाला के कब्जे से अवैध रूप से रखे हुए 75 कट्टी धान जब्त किया गया। जब्त…
Read MoreDay: November 22, 2025
G-20 में मोदी की नई डिप्लोमेसी: लूला को गले लगाया, मेलोनी संग दिखी खास बॉन्डिंग
वॉशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहानिसबर्ग में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय विचार-विमर्श में भाग लेते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही भारत-इटली के मजबूत संबंधों में प्रगाढ़ता पर संतोष जाहिर किया। मुलाकात में दोनों ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के साथ भी मुलाकात करते नजर आए। में मुलाकात के दौरान मोदी ने ब्राजील…
Read Moreरॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 ‘माना ब्लैक’ एडिशन लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
रॉयल एनफील्ड ने भारत में हिमालयन 450 माना ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3,37,000 रुपये रखी गई है। यह नया एडिशन मोटोवर्स 2025 में पेश किया गया। और इससे पहले इसका ग्लोबल डेब्यू EICMA में हुआ था। माना ब्लैक एडिशन का मकसद हिमालयन लाइनअप में एक ऐसा मॉडल शामिल करना है जो कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने वाले सवारों के लिए पहले से अधिक तैयार और सक्षम हो। बुकिंग डिटेल्स माना ब्लैक एडिशन की बुकिंग अब सभी रॉयल एनफील्ड स्टोर्स, आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट पर…
Read Moreहरिद्वार में अनिरुद्धाचार्य का बयान: ‘बॉलीवुड लव जिहाद फैला रहा’, समारोह में तीखी टिप्पणी
हरिद्वार मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने उन्होंने एक फिल्म का नाम लेते हुए कहा कि भारत में बॉलीवुड लव जिहाद फैला रहा है. इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है.संतों ने हमेशा से सनातन की रक्षा की है और आगे भी करेंगे. अनिरुद्धाचार्य ने भारत की शिक्षा व्यवस्था पर भी अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम सही दिशा में है, लेकिन अब ज़रूरी है कि बच्चों को राम और भरत जैसे आदर्श चरित्रों के…
Read Moreसिद्धारमैया के क्षेत्र में हड़कंप: महिला अफसर ने ऑफिस में की सुसाइड की कोशिश, जानें वजह
बेंगलुरु कर्नाटक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के विधानसभा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत सचिव ने आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जाता है कि वह अपना ट्रांसफर होने की रिपोर्ट से परेशान थी। इस पंचायत अफसर का नाम दिव्या है और वह ग्रेड-1 पंचायत अफसर है। बताया जाता है कि दिव्या ने अपने ऑफिस में पैरासिटामॉल, दर्द निवारक और बुखार के कुल 15 टैबलेट खा लिए। इसके बाद वह अपने ऑफिस में ही गिर गईं। अधिकारियों और पंचायत सदस्यों के मुताबिक पिछले…
Read Moreआईटीबीपी का 64वां स्थापना दिवस: उधमपुर में शौर्य और पराक्रम की भव्य परेड
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ने अपना 64वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस मौके पर 15वीं बटालियन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार उपस्थित रहे, साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, नॉर्दर्न कमांडर प्रतीक शर्मा, डीजी जम्मू-कश्मीर नलिन प्रभात और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की। इस दौरान बंदी संजय कुमार ने आईटीबीपी के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी, परेड का निरीक्षण किया और स्थापना दिवस परेड…
Read Moreऔवैसी बोले—एक शर्त मान ले तो नीतीश सरकार को दूँगा समर्थन
नई दिल्ली AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक शर्त भी रख दी। अमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि विकास केवल राजधानी पटना और पर्यटन स्थल राजगीर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन सीमांचल क्षेत्र को न्याय मिलना चाहिए। कब तक सब कुछ पटना और राजगीर के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रहेगा? सीमांचल…
Read Moreधान खरीदी तिहार लेकर आया खुशियों और राहत की सौगात
खेम पटेल ने बेचा 86 क्विंटल धान, बोले- मिले पैसों से चुकाएंगे मकान बनाने का कर्ज रायपुर, 15 नवंबर से प्रदेश में शुरू हुआ धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है।कबीरधाम जिले के ग्राम खिरसाली के किसान खेम सिंह पटेल को धान खरीदी के तहत अपनी उपज बेचकर बड़ी आर्थिक राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक हितैषी नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है कि धान खरीदी प्रक्रिया अब अधिक सरल और सुगम हो चुकी है। जिसका सीधा लाभ किसानों…
Read MoreMP सिविल जज भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने SC–ST अभ्यर्थियों को राहत दी, चयन सूची संशोधित करने के आदेश
जबलपुर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन भर्ती परीक्षा-2022 के परिणाम पर बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों के चयन पर पुनर्विचार किया जाए। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकल पीठ ने “एडवोकेट यूनियन फॉर डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस” की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया। याचिका में भर्ती के नियम 194 में संशोधन को चुनौती दी गई थी। दरअसल, सिविल जज भर्ती-2022 में कुल 199 पदों के लिए विज्ञापन निकला था, जिसमें बैकलॉग के…
Read MoreG20 समिट में PM मोदी का संबोधन: ‘पुराना विकास मॉडल संसाधन छीनता था, अब समावेशी विकास का समय’
जोहान्सबर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे, जहां वे 21 से 23 नवंबर तक होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है. शनिवार को उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया. अफ्रीका की धरती पर पहली बार आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन ने एक ऐतिहासिक शुरुआत देखी, और उसके उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास की दिशा बदलने वाले तीन बड़े प्रस्ताव रखे. G20 शिखर…
Read Moreअखिलेश का तीखा वार: कहा— BJP चाहे जो कर ले, यूपी और बंगाल में जीतना नामुमकिन
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को चुनाव आयोग (EC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर सपा के वोट कटवाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां-जहां इंडिया गठबंधन जीता है, वहां-वहां हर विधान सभा सीट से 50 हजार- 50 हजार वोट काटने की तैयारी है जिससे कि…
Read MoreT20 World Cup 2026: इंडिया का ग्रुप तय! देखें कौन-कौन सी टीमें होंगी मुकाबले में
नई दिल्ली T20 World Cup 2026 के लिए ग्रुप लगभग फाइनल हो गए हैं। 20 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिनको 5-5 टीमों के ग्रुप में बांटा जाएगा। यही ग्रुपिंग फाइनल हो चुकी है, जिस पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। मेजबान टीम इंडिया को आसान सा ग्रुप मिला है, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका को थोड़ा सा कठिन ग्रुप मिलने की संभावना है। इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान भी शामिल है। इससे साफ है कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक…
Read Moreएनआईएफटीईएम ने दिया मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद निर्माण का जशपुर में प्रशिक्षण
पोषण तत्वों के साथ ही रोजगार के अवसरों की दी जानकारी रायपुर, एनआईएफ़टीईएम के छात्रों ने मोटे अनाज में पाए जाने वाले फ़ाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स के महत्व के साथ ही इनके नियमित उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को मोटे अनाज आधारित उत्पादों से होने वाली आमदनी और बाज़ार संभावनाओं के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूह की 25 महिलाओं की रही सहभागिता हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट द्वारा महुआ पर…
Read MoreAC और कूलर को मिनटों में एयर प्यूरीफायर बनाएगा ये नया गैजेट, कीमत सिर्फ ₹1399 से शुरू
नई दिल्ली सर्दी के आते ही दिल्ली-NCR और देश के कई दूसरे इलाकों में हवा का स्तर काफी खराब हो गया है. लोगों को इसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. घर के बाहर ही नहीं अंदर भी एयर पॉल्यूशन का लेवल काफी ज्यादा है. ऐसे में साफ हवा के लिए आपको एक एयर फ्यूरीफायर खरीदना होगा. क्या हो अगर आपका AC एक एयर प्यूरीफायर की तरह काम करने लगे. एक प्रोडक्ट की मदद से आपका AC एयर प्यूरीफायर में कन्वर्ट हो सकता…
Read Moreनौकरीपेशा के नियम बदलेंगे: सैलरी घटेगी, PF और ग्रैच्युटी में होगी बढ़ोतरी
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने नए लेबर लॉ नोटिफाई कर दिए हैं। लेबर लॉ के लागू होने के बाद अब कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (PF) और ग्रैच्युटी में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। हालांकि, इन हैंड सैलरी में कमी आ सकती है। नए लेबर लॉ के तहत कर्मचारियों की बेसिक सैलरी उनके कुल कॉस्ट-टू-कंपनी (CTC) का कम से कम 50% होनी चाहिए या उतनी प्रतिशतता जो सरकार आगे नोटिफाई करेगी। इसका सीधा असर PF और ग्रैच्युटी पर पड़ेगा। बता दें कि पीएफ और ग्रैच्युटी की गणना बेसिक सैलरी…
Read More
