सीईओ श्री संजीव कुमार झा ने किया मतदाताओं को सतर्क भोपाल एसआईआर-2026 के दौरान गणना पत्रक भरने के लिए बीएलओ या किसी भी अन्य अधिकारी द्वारा किसी भी माध्यम से ओटीपी मांगे जाने की आवश्यकता नहीं है। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने मतदाताओं को सतर्क करते हुए बताया है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं, माता-पिता या दादा-दादी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ अथवा नजदीकी हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जानकारी ऑनलाइन voters.eci.gov.in या…
Read MoreDay: November 23, 2025
टेरर मॉड्यूल का खुलासा: डिजिटल प्लेटफॉर्म से हो रही थी आतंकी भर्ती, आए बड़े आकाओं के नाम सामने
नई दिल्ली दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट की जांच में सामने आए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में शामिल डॉक्टरों का कट्टरपंथ की ओर झुकाव साल 2019 से ही हो गया था। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का योगदान रहा। जांच से यह भी पता चला है कि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के मुख्य संचालक उकासा, फैजान और हाशमी हैं। ये तीनों भारत के बाहर से अपनी गतिविधियां चला रहे थे। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामलों में अक्सर इनके नाम सामने आते हैं। जांच से जुड़े अधिकारियों…
Read Moreसिंध फिर भारत का हिस्सा बन सकता है? राजनाथ सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
नई दिल्ली सिंध क्षेत्र आज भारत का हिस्सा नहीं है। लेकिन हो सकता है कि सीमाएं बदल जाएं और यह क्षेत्र फिर से भारत का हिस्सा बन जाए। यह बातें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। बता दें कि सिंधु नदी के करीब स्थित सिंध प्रांत 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चला गया था। इस दौरान वहां रहने वाले सिंधी लोग भारत में बस गए थे। रक्षामंत्री ने कहा कि सिंधी हिंदुओं, खासतौर पर लालकृष्ण आडवाणी की पीढ़ी के लोगों ने आज तक भारत से…
Read Moreनियद नेल्लानार योजना के तहत दूरस्थ वनांचलों तक पहुँची विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
295 ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज, 164 आयुष्मान कार्ड बने रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत सुकमा जिले के दूरस्थ और संवेदनशील वनांचलों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता फिर से सफल साबित हुई। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में और सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह के मार्गदर्शन में लखापाल एवं दुलेड़ (मुकराजकोंडा पारा) में 21-22 नवंबर को दो दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह क्षेत्र सुकमा मुख्यालय से लगभग 110 किमी दूर घने जंगलों में स्थित है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सामान्यतः…
Read Moreएक भारत – श्रेष्ठ भारत अंतर्गत राज्य के बच्चे नागालैंड के शैक्षणिक भ्रमण पर
मध्यप्रदेश के पेयरिंग स्टेट के रूप में मणिपुर और नागालैंड का चयन भोपाल प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत संचालित 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' गतिविधि के अंतर्गत भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 14 जिलों के बच्चों का दल नागालैंड राज्य के शैक्षणिक भ्रमण के लिये भोपाल से रवाना हो गया है। अपर संचालक परियोजना श्रीमती मनीषा सेतिया ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। बच्चों के द्वारा नागालैंड राज्य की संस्कृति का अध्ययन करते हुए वहाँ की शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया जाएगा। केन्द्र…
Read Moreलोकतंत्र सशक्तिकरण में जुटा पूरा मैदानी अमला
एसआईआर 2026 को समय सीमा में पूर्ण करने के लिये बीएलओ और शासकीय सेवक पूरे मनोयोग से कार्यरत भोपाल मध्यप्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जारी है। 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन को समय पर पूरा करने के लिए बीएलओ सहित पूरा मैदानी अमला पूर्ण निष्ठा और मनोयोग से कार्य में जुटा है। प्रत्येक बीएलओ को कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए 2 से 3 सदस्यों की टीम लगाई गई है। इनमें…
Read Moreशिवराज का कटाक्ष: ‘हम तो डूबे हैं सनम… पर तुम्हें भी ले डूबेंगे’, कांग्रेस पर कड़ा हमला
विदिशा मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपने अंदाज में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा में सिविल अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले तो सीएम मोहन यादव के साथ रोड शो किया और फिर सिविल अस्पताल के लोकार्पण के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ये भी कहा कि शिव और मोहन में कोई अंतर नहीं…
Read Moreखंडवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही — अंतरजिला नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़
मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार भोपाल खंडवा पुलिस ने नकली नोटों की छपाई और प्रसार में सक्रिय एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे सहित तीन आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपए के नकली नोट, 9 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड, 15 चेक बुक, ड्रायर मशीन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। विगत 2 नवंबर 2025 को थाना जावर क्षेत्र के ग्राम पेठिया में मुखबिर की सूचना पर मौलाना…
Read Moreट्रेनों में भारी भीड़ जारी, स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
जबलपुर ट्रेन में त्योहारों से वापसी की भीड़ कुछ छंटी थी कि अब ट्रेनों में वैवाहिक सीजन का यात्रा भार बढ़ गया है। जबलपुर होकर चलने वाली लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें दो सप्ताह तक फुल है। इस सप्ताह के अंत से लेकर अगले माह के पहले सप्ताह तक कुछ तिथियों में कई नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकिट नहीं है। विकल्प के रुप में यात्री स्पेशल ट्रेन चुन रहे है। स्पेशल ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने से यह विकल्प यात्रियों के परेशानी का सबब बन रहा है। रेलवे बोर्ड…
Read Moreराहुल गांधी की क्लास: राजस्थान के 45 नए जिलाध्यक्षों को दिल्ली में मिलेगी ट्रेनिंग
जयपुर राजस्थान में संगठन सृजन अभियान के तहत घोषित किए गए 45 नए जिलाध्यक्षों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को महत्वपूर्ण बयान दिया। कांग्रेस वार रूम में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है और योग्यताओं के आधार पर ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। डोटासरा ने बताया कि सभी जिलाध्यक्षों के लिए जल्द ही दिल्ली में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव पंचायतों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने राज्य स्तरीय कार्यशाला का सोमवार को करेंगे शुभारंभ
कार्यशाला में 24 से 26 नवंबर तक कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर में होगा मंथन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंचायतों को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 24 से 26 नवंबर तक कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में तीन दिन तक मंथन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाटर शेड महोत्सव का शुभारंभ के साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुरस्कृत करेंगे।…
Read Moreआईबीएसए समिट: पीएम मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला और दक्षिण अफ्रीका के रामाफोसा की अहम बैठक
जोहान्सबर्ग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोहान्सबर्ग में भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) नेताओं की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल साउथ के लिए भाग लेने वाले देशों के त्रिपक्षीय सहयोग और प्रतिबद्धता पर चर्चा की। पीएम मोदी के साथ इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामाफोसा भी मौजूद थे। फिलहाल, दक्षिण अफ्रीका ही आईबीएसए की अध्यक्षता कर रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार आईबीएसए एक ऐसा फोरम है जो भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका को…
Read Moreकेन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड में बहेगी विकास की गंगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दुग्ध उत्पादन को बढावा देने एवं गौशाला खोलने पर 10 लाख तक का दिया जाएगा अनुदान हर जनपद पंचायत क्षेत्र में बनाए जाएंगे वृन्दावन ग्राम एवं गीता भवन 50 करोड़ रुपए से अधिक के 16 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। किसान अपने खेतों को समृद्ध बनायें और किसी हालत में अपनी कृषि भूमि न बेचें। केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाला समय कृषि…
Read Moreविरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है गंजबासौदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गंजबासौदा में 150 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल का किया लोकार्पण त्योंदा में कॉलेज और ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा गंजबासौदा में शुरू होगा नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज विदिशा जिले के गंजबासौदा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रवादी विचार धारा का केन्द्र रहा विदिशा जिला, राजमाता सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय श्रीमती सुषमा स्वराज्य की कर्म भूमि रही है। वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान…
Read Moreदेवास में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मृत, तीन घायल
देवास इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर अगेरा फाटा में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद एक कार कई पलटी खा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। कार सवार परिवार चौबाराधीरा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बागली लौट रहा था। सीएनजी डलवाने के लिए कार को बागली की तरफ न लाते हुए भोपाल की ओर ले गए थे, वहां हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत, 3 घायल जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात को हुआ। कार एमपी09सीडब्ल्यू7344 को…
Read More
