जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक तथा विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” पुस्तकों का विमोचन रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने…

Read More

उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति का उदय: सामाजिक बदलाव से आर्थिक विकास तक नई उड़ान

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के शासनकाल में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर किए गए व्यापक प्रयास अब ठोस परिणामों के रूप में सामने आ रहे हैं। प्रदेश में महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय स्वतंत्रता और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से सुधार हुआ है। इसी परिवर्तन को आधार बनाकर उत्तर प्रदेश आज महिला सशक्तीकरण के जरिए सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई मिसाल पेश कर रहा है। प्रदेश सरकार ने सबसे पहले महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी। एंटी रोमियो…

Read More

जबलपुर में LPG सिलेंडर संकट गहराया: 20 दिनों से परेशान उपभोक्ता, घंटों लाइन में भी खाली हाथ लौट रहे

जबलपुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) की आपूर्ति इन दिनों चरमरा गई है। खासतौर से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के सिलेंडरों की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। एक सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता एजेंसियों के सामने घंटों कतार में लगने को मजबूर हैं। 10 हजार सिलेंडरों की वेटिंग होने से घरों तक सप्लाई बीते 20 दिनों से प्रभावित है। दरअसल, मनेरी स्थित एचपीसीएल के बाटलिंग प्लांट की क्षमता करीब 24 से 25 हजार सिलेंडर प्रतिदिन की है। पाइपलाइन में खराबी और जबलपुर के प्लांट से एलपीजी की खेप भोपाल भेजे…

Read More

अयोध्या की सुरक्षा का मेगा टेस्ट: सेना का हेलीकॉप्टर 20 मिनट तक करता रहा निगरानी

अयोध्या  पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई-अलर्ट पर हैं। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह से पहले अयोध्या पूरी तरह अभेद्य हो चुकी है। आज भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर करीब 20 मिनट तक आसमान पर मंडराता रहा। इस दौरान हेलिकॉप्टर ने राम जन्मभूमि परिसर तथा आसपास के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस एयर-सर्विलांस को सुरक्षा इंतजामों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई चूक न हो। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या…

Read More

10 साल में भारत पर कब्जे की साजिश: ISIS का पाकिस्तानी मॉड्यूल ऐसे फंसा रहा था मासूमों को

रायपुर प्रदेश में पाकिस्तान आधारित आईएसआईएस माड्यूल के राजफाश होने के बाद जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। एटीएस की टीम शनिवार को माना बाल संप्रेक्षण गृह पहुंची, जहां गिरफ्तार दोनों नाबालिगों से लगातार गहन पूछताछ की। दोनों किशोरों को संप्रेक्षण गृह के एक अलग सुरक्षित कक्ष में रखा गया है, जिसकी निगरानी उच्च स्तरीय सुरक्षा में की जा रही है। आस-पास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध है। केवल संप्रेक्षण गृह प्रभारी और चिह्नित प्रहरी ही उस कमरे तक पहुंच सकते हैं। जांच में…

Read More

मंडला में प्रवीण तोगड़‍िया का बड़ा बयान: ‘हर हिंदू तीन बच्चे पैदा करे, तीसरे की फीस मैं दिलवाऊंगा’

मंडला अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज मध्य प्रदेश के मंडला दौरे पर हैं। वे दोपहर 2 बजे मंडला कृषि मंडी में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे जंतीपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए मोहन भागवत ही पर्याप्त और सक्षम हैं, हम उनके पीछे हैं। वह सब कुछ करा लेंगे। साथ ही उन्होंने जनसंख्या को लेकर कहा कि हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए, तीसरे बच्चे कि स्कूल फीस…

Read More

MP में तय होगी 2035 की युद्ध रणनीति: top कमांडर और विशेषज्ञ करेंगे उच्चस्तरीय मंथन

महू  डॉ. आंबेडकर नगर (महू) के आर्मी वॉर कॉलेज में 24-25 नवंबर को सेना का दो दिनी सेमिनार होगा। इसमें सीनियर मिलिट्री कमांडर, स्ट्रैटेजिक थिंकर्स, एकेडेमियर और इंडस्ट्री के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट, टेक्नोलॉजिस्ट और वेटरन्स एक साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। महू में सेना द्वारा रणसंवाद के बाद तीन माह में दूसरा बड़ा सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। ऑर्मी वॉर कॉलेज (Army War College) द्वारा होने वाले इस सेमिनार का विषय ' फ्यूचर रेडी' है। इसमें कल के युद्ध के लिए भारतीय सेना की दक्षता को मजबूत करना…

Read More

भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स को वैश्विक पहचान दिला रहा है 19वां राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन

जंबूरी हॉस्पिटल व ब्लड डोनेशन कैम्प का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया उद्घाटन राज्यपाल आनंदी बेन कल करेंगी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन उद्घाटन समाहरोह के बाद राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित ड्रोन शो का किया जाएगा आयोजन लखनऊ, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के डायमंड जयंती कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन समारोह कल, 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदी बेन पटेल, राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन अवसर पर ड्रोन शो और स्काउट्स एंड गाइड्स…

Read More

उज्जैन कुश्ती में महिला पहलवानों ने जीते 5 पदक

सागर  उच्च शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय पुरुष व महिला कुश्ती प्रतियोगिता उज्जैन में हुई। इसमें रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की ओर से 3 स्वर्ण, 2 सिल्वर सहित कुल 5 पदक जीते। प्रतियोगिता में महिला वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में शैली सोनी गोल्ड, 72 किग्रा मेघा कुशवाहा गोल्ड मेडल, 76 किग्रा में विधि यादव गोल्ड, 57 करूणा सेन सिल्वर व 65 किग्रा में शालिनी सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। कुश्ती प्रशिक्षक मनीष यादव के निर्देशन में विश्वविद्यालय के पहलवान छात्रा खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स…

Read More

दमोह-जबलपुर हाइवे ठप! मैरिज गार्डन की लापरवाही से लगा लंबा जाम, एंबुलेंस तक फंसी

दमोह मध्य-प्रदेश में शनिवार रात दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर शादी समारोहों के कारण भारी जाम लग गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गई। यह स्थिति तब और गंभीर हो गई जब जाम में एक एंबुलेंस फंस गई, जिसमें एक गंभीर मरीज को जबलपुर रेफर किया जा रहा था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग और मैरिज गार्डन में पर्याप्त पार्किंग स्थान की कमी के कारण लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम बन गया। शहर के छह मैरिज गार्डन राधिका पैलेस, दमयंती मैरिज गार्डन, विद्या वाटिका, महावीर पैलेस, वृंदावन…

Read More

सामाजिक सामंजस्य और संसाधन प्रबंधन के लिए अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान जरूरी

सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेशव्यापी सत्यापन शुरू: अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी नेपाल बॉर्डर और बड़े शहरों में सख्ती: यूपी में अवैध विदेशी नागरिक पहचान को मिली रफ़्तार लखनऊ,  देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक सामंजस्य और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ा रही हैं। उत्तर प्रदेश, जो देश का सबसे बड़ा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है, इस दिशा में विशेष सतर्कता बरत रहा है। सरकार ने सभी डीएम और पुलिस…

Read More

समुद्र किनारे खोया कुत्ता 1500 किमी दूर मिला, 3 महीने बाद मालकिन की तड़प हुई खत्म

नई दिल्ली चीन से इमोशनल कहानी सामने आई है, जिसने दुनिया भर के लोगों का दिल छू लिया है। एक लैब्राडोर पपी, जिसका नाम ‘सितंबर’ है। वह तीन महीने पहले अपनी मालकिन से बिछड़ गया था। मालकिन ने हर संभव प्रयास किए, लेकिन सितंबर कहीं नहीं मिला। आखिरकार, वह 1500 किलोमीटर दूर एक दूसरे प्रांत में मिला। दोनों का मिलन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगा। समुद्र किनारे से गायब हुआ सितंबर शेडोंग प्रांत की रहने वाली गाओ अपने कुत्ते 'सितंबर' के साथ 13 अगस्त को किंगदाओ बीच पर…

Read More

सीएम योगी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में यूपी बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

बढ़ती महंगाई के बीच यूपी की स्थिर बिजली दरें बनी जनता की ताकत सीएम योगी की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दूरदर्शी योजना और वित्तीय अनुशासन से आम जनता को मिला वास्तविक लाभ राजस्व अधिशेष ने साबित किया, प्रबंधन सही तो व्यवस्था मजबूत ऊर्जा सुधारों ने बनाया यूपी को भरोसेमंद निवेश गंतव्य लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने लगातार छठे वर्ष बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी न करके देश के सामने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो बताता है कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दूरदर्शी योजना और वित्तीय अनुशासन एक साथ मिलकर जनता को…

Read More

गीता पाठ से पहले जानें शुभ दिशा, मिलेंगे दोगुने फल

गीता-पाठ सदैव धर्म, ज्ञान और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने वाला शुभ कर्म माना गया है। श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया यह दिव्य उपदेश आज भी जीवन की हर उलझन का समाधान देता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार यदि गीता का पाठ सही दिशा, सही आसन और सही वातावरण में किया जाए, तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। मन, घर और ऊर्जा तीनों पवित्र और सकारात्मक हो जाते हैं। गीता-पाठ के लिए सर्वोत्तम दिशा पूर्व दिशा है। वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को “ज्ञान, प्रकाश और दिव्यता” की…

Read More

ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: CM साय बोले— जीरो टॉलरेंस पर सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। आबकारी और डीएमएफ घोटाले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर दबिश दी गई है, जहां अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ACB-EOW की इस कार्रवाई पर बयान देते हुए कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एजेंसियां जांच कर रही हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है…

Read More