वीसी बैठक: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धान उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज वीसी के माध्यम से धान उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों की बैठक ली और धान खरीदी की प्रगति तथा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान उपार्जन में कोई समस्या न हो। अवैध धान खरीदी पर कड़ाई से रोक लगाने तथा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे तथा रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

कनाडा में अमेरिकी सीनेटरों का हमला: ट्रंप की गाज़ा शांति योजना को बताया यूक्रेन-विरोधी

वाशिंगटन रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृष्टिकोण के आलोचक कई सीनेटर ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि जिस शांति प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए ट्रंप द्वारा कीव पर दबाव डाला जा रहा है वह असल में अमेरिकी योजना नहीं, बल्कि रूसियों की ‘‘इच्छा सूची'' है। यह 28-बिंदु वाला शांति प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन और क्रेमलिन द्वारा तैयार किया गया था, जिसमें यूक्रेन को शामिल नहीं किया गया था। इस प्रस्ताव में कई ऐसे रूसी…

Read More

भावांतर योजना अपडेट: आज सोयाबीन का मॉडल रेट पहुँचा 4282 रुपये

भोपाल  भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत  सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 23 नवंबर को 4282 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया…

Read More

अयोध्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम से महिला स्वंय सहायता समूहों का सशक्तिकरण, कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी

•    अयोध्या के विकास में महिला स्वयं सहायता समूह का योगदान, स्थानीय उत्पादों की मिल रही पहचान •    महिलाओं के स्वाभिमान, सशक्तिकरण और आर्थिक उन्नयन के लिए योगी सरकार दृढ़संकल्पित  लखनऊ अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि विकास की एक अनवरत यात्रा है। विकास की इस यात्रा में महिला स्वंय सहायता समूह और युवा स्वयंसेवक भी भागीदार बन रहे हैं। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने से लेकर आगंतुकों की सहायता में भी महिला स्वयं सहायता समूह और युवा स्वयंसेवक अपना योगदान दे रहे…

Read More

धर्म की वास्तविक प्रेरणा और भगवान की दिव्य वाणी है श्रीमद्भगवदगीताः सीएम योगी

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीमद्भगवदगीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोक को भारत का हर सनातन धर्मावलंबी जीवन का मंत्र मानकर आदर भाव के साथ आत्मसात करने का प्रयास करता है। श्रीमद्भगवदगीता नई प्रेरणा देती दिखाई देती है। श्रीमद्भगवदगीता धर्म से ही शुरू होती है और अंत में भी उसी मर्म के साथ विराम लेती है। श्रीमद्भगवदगीता धर्म की वास्तविक प्रेरणा है। भारत की मनीषा ने धर्म को कर्तव्य के साथ जोड़कर देखा है। हमने धर्म को उपासना विधि मात्र नहीं माना है। उपासना विधि उसका छोटा…

Read More

गाज़ा पर फिर बरसी इसराइली गोलाबारी, 24 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने हमास आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए हैं। वहीं, गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हमले में कम से कम 44  लोग मारे गए और बच्चों सहित 80 लोग घायल हो गए। शिफा अस्पताल के प्रबंध निदेशक रामी महन्ना ने बताया कि गाजा शहर के रिमल इलाके में एक वाहन को निशाना बनाकर किये गए हमले में सात फलस्तीनी मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अस्पताल के निदेशक…

Read More

कनाडा के ब्रैम्पटन में भीषण आग: तीन पंजाबी युवकों की मौत, गर्भवती सहित चार गंभीर

वैंकूवर  कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बानस वे (Banis Way) स्थित एक किराये के घर में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोगों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी एक ही पंजाबी मूल के परिवार के बताये जा रहे हैं। परिवार के दो सदस्य अभी भी लापता हैं। आग में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके इस घर का मालिक भी पंजाब का रहने वाला बताया जा…

Read More

SIR पर कांग्रेस का मंथन, उपमुख्यमंत्री साव का तंज—बिहार में हल्ला, जनता से मिला जवाब

रायपुर छत्तीसगढ़ में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर मंथन को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 24 को रायपुर पहुचेंगे. एसआईआर प्रक्रिया के मंथन में जुटी कांग्रेस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर खूब हल्ला मचाया था. कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाया था, लेकिन बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बावजूद कांग्रेस बेबुनियाद बातें कर के भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं, बल्कि बरसों से…

Read More

शत-प्रतिशत हो जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन : आयुक्त विकास मिश्रा

भोपाल  मध्यप्रदेश में विवाह तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री विकास मिश्रा ने सभी जिला कलेक्टर एवं जिला विवाह रजिस्ट्रार को निर्देश दिए हैं। “मध्यप्रदेश विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन नियम-2008”के तहत राज्य में किसी भी विधि या परंपरा से संपन्न हुए सभी विवाहों का पंजीयन अनिवार्य है। व्यवहारिक रूप से सभी विवाह पंजीकृत न हो पाने से विशेषकर महिलाओं को पति की मृत्यु या अन्य कानूनी परिस्थितियों में प्रमाण और अधिकार प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इसी समस्या को दूर करने…

Read More

आखिर पहुंची उम्मीद की रोशनी: पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण योजना से स्कूलों में शैक्षणिक सुविधा बढ़ने से विद्यार्थियों को फायदा हो रहा है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक आसपास के गांवों के बच्चे सिर्फ इसलिए आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे क्योंकि हाई स्कूल की दूरी अधिक थी। लेकिन जब गाँव में हाई स्कूल प्रारंभ हुआ, तो यह न सिर्फ गांववासियों के लिए खुशी का क्षण था, बल्कि उन…

Read More

सैगोना में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत 41.65 लाख रूपए की लागत की सड़क का भूमिपूजन सम्पन्न

रायपुर, उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के लगातार प्रयास से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली हैं। इसी क्रम में ग्राम सैगोना के लिए मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए 41 लाख 65 हजार रूपए लागत के कार्य की स्वीकृति मिली है। जिसका आज आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजेश पटेल एवं पटेल समाज सामुदायिक भवन को यादव समाज सामुदायिक भवन से जोड़ने वाले लगभग 500…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होंगे युवा रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562…

Read More

‘कटगी के होनहार’ देवाशीष ने CGPSC किया क्लीयर, आबकारी उपनिरीक्षक पद में चयन होकर गृहग्राम लौटे, ग्रामीणों ने भारी उल्लास के साथ किया भव्य स्वागत

      उर्वशी मिश्रा, कटगी छत्तीसगढ़ सिविल सेवा परीक्षा 2024 में इस बार बलौदाबाजार जिले के कटगी के भी होनहारों ने भी बाजी मारी है । कटगी के रहने वाले देवाशीष शर्मा और अजय देवांगन का आबकारी उपनिरीक्षक के पद में चयन हुआ है। CGPSC 2024 की परीक्षा में देवाशीष शर्मा ने 130वीं और अजय देवांगन ने 81वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। कटगी के इन दोनों होनहार छात्रों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। कटगी के रहने वाले वाले रहवासियों…

Read More

टेस्ट में 300+, वनडे में डबल हंड्रेड: दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाजों का अनोखा कारनामा

नई दिल्ली क्रिकेट नंबरों का गेम है. जिसके नंबर जितने अच्छे वो उतना अच्छा खिलाड़ी. यह बात टीम पर भी लागू होती है. यही यहां नंबरों से मतलब रिकॉर्ड से है. क्रिकेट के इतिहास में हजारों खिलाड़ी आए और गए, लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने खेल से नियम और सीमाएं बदल दीं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेली हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक सिर्फ दो ही क्रिकेटर छू पाए हैं. यह कारनामा है टेस्ट में तिहरा शतक और वनडे इंटरनेशनल में…

Read More

अंपायर ने फिर दी चेतावनी: ऋषभ पंत की दोहरी गलती से टीम इंडिया पर जुर्माने का खतरा

नई दिल्ली  इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान अंपायर्स दो बार भारतीय कप्तान ऋषभ पंत को वॉर्निंग दे चुके हैं। अगर पंत अगली बार गलती करते हैं तो भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह वॉर्निंग है ओवर के बीच ज्यादा समय खर्च करने की। ऋषभ पंत को यह दूसरी वॉर्निंग अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने 88वें ओवर के शुरू होने से पहले दी। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के ओवर के बीच पंत ने फील्डिंग सेट करने के…

Read More