भोपाल मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंदू एकता, हिंदू राष्ट्र, आरक्षण, शासन–प्रशासन, धर्मांतरण और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर बेबाक बयान दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की बात खुलकर कही है और बुंदेलखंड से हमेशा ऐसी विभूतियाँ सामने आती रही हैं। भारत हिंदू राष्ट्र है- उमा भारती उमा भारती ने कहा ‘भारत हिंदू राष्ट्र है, इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। हिंदू राष्ट्र इसलिए सेक्युलर है क्योंकि हिंदू ने हर मज़हब को स्थान दिया है।…
Read MoreDay: November 23, 2025
जजों की सुरक्षा पर सवाल! MP हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने सरकार से पूछा— जवाब कब?
जबलपुर मध्य प्रदेश में प्रदेश की निचली अदालतों में पदस्थ जजों पर हो रही घटनाओं पर चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने सख्त रुख अपनाया। इस पर हाई कोर्ट ने जजों पर हो रहे हमलों को लेकर राज्य सरकार से जबाब मांगा है। अभी तक मिले जबाब से कोर्ट ने असंतोष जताया है और नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि जब जज ही सुरक्षित नहीं तो न्याय व्यवस्था कैसे सुरक्षित मानी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2016 से लेकर…
Read Moreवैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में 41 मुस्लिम छात्रों का चयन, MBBS सीटों पर बवाल तेज
नई दिल्ली भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने रियासी जिला स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की ओर से जारी पहली एडमिशन लिस्ट रद्द करने की मांग की। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने चयन सूची पर सवाल उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि जिन छात्रों को दाखिला मिला है उनमें से अधिकांश छात्र एक समुदाय से हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि माता में आस्था रखने वाले छात्रों को दाखिले…
Read Moreकांग्रेस ने घोषित की नई जिला कमेटी: 45 जिलाध्यक्ष नियुक्त, 12 विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी
जयपुर कांग्रेस ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत 50 में से 45 जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति कर दी है, जबकि 5 जिलों में नाम का ऐलान अभी बाकी है। नई सूची में 12 मौजूदा विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर सहित 8 जिलों में पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं, 37 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। ये नियुक्तियां राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों के तहत की गई रायशुमारी प्रक्रिया के आधार पर अंतिम रूप…
Read Moreजब बीच मैच में कुलदीप यादव पर भड़के ऋषभ पंत, मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को…
नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से इस मैच में ऋषभ पंत कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। गुवाहटी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान ऋषभ पंत स्पिनर कुलदीप यादव पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, ऋषभ पंत के गुस्से की वजह से अंपायर द्वारा मिली 2 वॉर्निंग थी। पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत दो बार स्लो ओवर रेट के चलते अंपायर…
Read Moreराम मंदिर में 30 मिनट के शुभ मुहूर्त पर पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण, काशी से पहुँचा विद्वानों का दल
अयोध्या श्रीराम मंदिर का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है. 25 नवंबर को शिखर पर ध्वजारोहण के साथ इसकी विधिवत घोषणा भी हो जाएगी. कार्य पूरा होने का संदेश देने के लिए ही पीएम मोदी मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे. इसके लिए पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने मुहूर्त निकाला है. ध्वजारोहण के लिए 30 मिनट का मुहूर्त निकाला गया है. ये वही गणेश्वर शास्त्री हैं, जिन्होंने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था. पीएम मोदी 11:45 से लेकर 12:29 के बीच ध्वजारोहण करेंगे. मुहूर्त के मुताबिक इसी दौरान…
Read Moreसपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, दूसरे युवक को सिर में गोली — इलाके में सनसनी
प्रतापगढ़ यूपी के प्रतापगढ़ में कोतवाली इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर सपा नेता पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से घायल दूसरा बेटा प्रयागराज रेफर किया गया है। झगड़े में दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव फैला हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ताजपुर सरियावां…
Read Moreलक्ष्य सेन का धमाका: तनाका को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब
सिडनी भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सत्र का अपना पहला खिताब जीत लिया। लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जापान के युशी तनाका को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 24 साल के लक्ष्य से शानदार लय बरकरार रखते हुए 26 वर्षीय तनाका को 38 मिनट तक चले मैच में 21-15, 21-11 से हराया। लक्ष्य के लिए पिछले समय से चीजें सही नहीं चल रही थीं और वह पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथे स्थान पर…
Read Moreसेनुरन मुथुसामी का तूफानी शतक: भारतीय सरज़मीं पर ये कारनामा करने वाले तीसरे विदेशी बल्लेबाज़ बने
नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के हरफनमौला सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ गुवाहटी में जारी दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है। उनके इस शतक के साथ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है और उनका स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। सेनुरन मुथुसामी इस शतक के साथ भारत में 7 या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बन गए हैं। सेनुरन मुथुसामी अभी तक 10 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।…
Read Moreपंचायतों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने तीन दिन होगा मंथन
बड़ी संख्या में जुटेंगे जनप्रतिनिधि व अधिकारी कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर में 24 से 26 नवम्बर तक होगा आयोजन भोपाल प्रदेश की पंचायतों को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तीन दिन तक मंथन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर, भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय कार्यशाला और वाटरशेड महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, श्री जगदीश देवड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास…
Read Moreलगातार छठे साल भी बिजली टैरिफ में कोई बदलाव नहीं, सभी कंज्यूमर को ग्रीन एनर्जी टैरिफ का फायदा मिलेगा
लखनऊ यूपीईआरसी ने नए यूपीईआरसी (वितरण के लिए बहुवर्षीय टैरिफ) विनियम, 2025 के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य डिस्कॉम के लिए बिजली की दरें घोषित की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखा और लगातार छठे साल टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया। लगातार छठे साल भी टैरिफ में कोई बदलाव नहीं सभी कंज्यूमर कैटेगरी के लिए टैरिफ लगातार छठे साल भी वैसे ही रखे गए हैं। इसका मतलब ये है कि इस बार भी टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है।…
Read Moreसरकार नहीं चाहती मुस्लिम सिर उठाएं: मौलाना मदनी के गंभीर आरोप, कांग्रेस भी आई समर्थन में
नई दिल्ली दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की चल रही जांच के बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा भारत में मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव के आरोपों पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई है। मौलाना अरशद मदनी ने दावा किया कि भारत में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने विदेशों में मुस्लिम नेताओं के उच्च पदों तक पहुंचने का उदाहरण दिया, लेकिन भारत में ऐसे पदों पर पहुंचने वालों को जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी और लंदन के…
Read Moreगुवाहटी में भारत बेबस, मुथुसामी ने ठोका शतक, साउथ अफ्रीका 420 के पार
नई दिल्ली गुवाहटी में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज यानी रविवार 23 नवंबर को दूसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका का 247/6 से आगे खेलना जारी है और दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका का स्कोर 320 के पार हो गया है। दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत खाली हाथ रहा, जबकि दूसरे सेशन में एकमात्र विकेट मिला। सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़ दिया है। भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आ…
Read Moreदिल्ली धमाके के पीछे पाकिस्तान का हाथ—देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा
मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश सीधी जंग में भारत को हरा नहीं सकता, इसलिए वह आतंकी हमले करवा रहा है। फडणवीस ने कहा, 'पाकिस्तान को पता है कि वह खुले युद्ध में भारत को हरा नहीं सकता, इसलिए पहलगाम में आतंकी हमला और दिल्ली में हालिया विस्फोट करवाया गया।' उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा कि व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया, जिसमें 3000 किलोग्राम विस्फोटक बरामद…
Read Moreयूरोप में भी धमाल मचाने जा रहा UPI! अब रेस्तरां-होटल से टैक्सी तक हर जगह होगी आसान पेमेंट
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और एनपीसीआई इंटरनेशनल ने यूरोपीय सेंट्रल बैंक के साथ मिलकर ऐतिहासिक पहल की है जो भविष्य में यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों या वहां कारोबार करने वालों को काफी सहूलियत देगी। इसके तहत अब भारत का यूपीआई जल्द ही यूरोप के इंस्टैंट पेमेंट सिस्टम टिप्स यानी टार्गेट इंस्टैंट पेमेंट सेटलमेंट से जुड़ जाएगा। दोनों पक्षों ने इसके “रियलाइजेशन फेज'' को शुरू करने पर सहमति दे दी है। इसके लागू होने के बाद फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, नीदरलैंड आदि देशों में घूमने…
Read More
