भोपाल विश्वरंग – टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव 2025 के समापन दिवस पर सांस्कृतिक सत्र में देश की चर्चित गायिका *सोना महापात्रा* की शानदार गायकी ने दर्शकों को भाव–विभोर कर दिया। रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश में आयोजित इस विशेष सिंगिंग परफॉर्मेंस में उन्होंने लोक, सूफी और कंटेंपररी बॉलीवुड म्यूजिक की रंगीन छटा बिखेरते हुए लगातार एक के बाद एक यादगार प्रस्तुतियाँ दीं। सोना महापात्रा ने अपने लोकप्रिय गीत *“बेदर्दी राजा”* से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसे सुनते ही युवा दर्शक उत्साह में झूम उठे। इसके बाद उन्होंने शक्ति, भक्ति…
Read MoreDay: November 30, 2025
वर्ष 2025-26 में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 26 हजार 400 पीएम आवास निर्माण स्वीकृत
25 हजार 580 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का क्रांतिकारी कदम है जो ना केवल आवास की कमी को दूर करती है बल्कि ग्रामीण जीवन को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने कलेक्टर बलौदाबाजार के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन कराया जा रहा…
Read Moreसीनियर वकील होना विशेषाधिकार नहीं— सुप्रीम कोर्ट की सख़्त टिप्पणी पर जानें पूरा मामला
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर वकीलों को किसी भी बेंच के समक्ष मामलों का मौखिक उल्लेख करने पर रोक लगा दी है। यह फैसला हाल के महीनों में अनौपचारिक रूप से अपनाई जा रही प्रथा को औपचारिक रूप प्रदान करने वाला है। कोर्ट ने स्थगन और तत्काल मामलों की लिस्टिंग के लिए प्रक्रिया निर्धारित करने वाला एक सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार, जमानत या जमानत रद्द करने, मृत्युदंड, हेबियस कॉर्पस, विध्वंस या अंतरिम राहत से संबंधित सभी नए मामले अगले 2 कार्य दिवसों के भीतर लिस्ट किए जाएंगे।…
Read Moreगांधी परिवार पर FIR, बंगाल में SIR… शीतकालीन सत्र में गरमाएगा सियासी माहौल
नई दिल्ली संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। केंद्र तथा विपक्ष के बीच दो बड़े मुद्दों पर गतिरोध पैदा होने की संभावना है। गांधी परिवार के खिलाफ नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR और चुनाव आयोग (ECI) द्वारा चल रहा वोटर लिस्ट का विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने होंगे। चूंकि सत्र 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए संभावित व्यवधानों से सरकार के विधायी एजेंडे पर खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली पुलिस की अपराध नियंत्रण विभाग द्वारा सोनिया…
Read MoreIIT वैज्ञानिकों का दावा: धीरे-धीरे ढही थी सिंधु घाटी सभ्यता, अचानक खत्म होने का मिथक टूटा
नई दिल्ली उन्नत, समृद्ध और बेहद रहस्यमय मानी जाने वाली प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के निशान भारत और पाकिस्तान में पाए जाते हैं। यह आज भी रहस्य बना हुआ है कि आखिर इतनी उन्नत सभ्यता गायब कैसे हो गई? हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, लोथल और राखीगढ़ी तक इस सभ्यता के नमूने पाए गए हैं। सभ्यता के खात्मे को लेकर अब तक कई तरह के दावे किए गए हैं। इनमें महामारी, बाढ़, भूकंप और उल्कापात जैसी कई बातें की जाती रही हैं। अब आईआईटी गांधीनगर के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि लंबे…
Read MoreIIM रायपुर में DGP–IG सम्मेलन का समापन, PM मोदी की उपस्थिति में सुरक्षा पर चर्चा
रायपुर नवा रायपुर स्थित IIM रायपुर परिसर में चल रहा 60वां अखिल भारतीय DGP–IG सम्मेलन आज अपने अंतिम चरण में पहुंच गया। तीसरे दिन का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के साथ शुरू हुआ। सुबह उन्होंने 6 बजे योग का अभ्यास किया, जिसके बाद 8:30 बजे सभी अधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो लिया गया। लगभग 9 बजे ब्रेकफास्ट के दौरान पीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों से अनौपचारिक बातचीत की। करीब 10 बजे से औपचारिक बैठकें प्रारंभ हुईं। पहले सत्र में पुलिस व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और इसके भविष्य…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में देशवासियों को किया संबोधित
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 128वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बात की, जिनमें राम मंदिर धर्म ध्वज फहराने से लेकर इंसानी सहनशक्ति परखने वाले खेलों (एंड्यूरेंस स्पोर्ट्स) की चर्चा शामिल है। तो आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें- प्रधानमंत्री ने कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया, जिनमें संविधान दिवस का आयोजन, वंदे भारत पर आयोजित कार्यक्रम और राम मंदिर पर धर्म ध्वज का आरोहण शामिल है। पीएम…
Read Moreबुलडोजर एक्शन पर सियासी घमासान: डिप्टी CM बोले—चुनी हुई सरकार ने नहीं दिया था आदेश
जम्मू और कश्मीर जम्मू और कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से जम्मू विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा पत्रकार अरफज डैंग के पिता का घर गिराए जाने की घटना की जांच का आदेश देने का आग्रह किया। चौधरी ने इस कार्रवाई को चुनिंदा और प्रतिशोधी बताते हुए इसमें शामिल अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की। पत्रकार के परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए चौधरी ने सवाल उठाया कि इस विध्वंस के लिए कौन जिम्मेदार है, जबकि निर्वाचित सरकार ने इसका…
Read Moreचार बेटियां, बढ़ते टार्गेट और दबाव… SIR BLO के सुसाइड नोट ने खोली सिस्टम की पोल
मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगे सहायक अध्यापक के पद पर तैनात बीएलओ सर्वेश सिंह ने फांसी लगाकर जान दी है। सहायक अध्यापक ने मरने से पहले दिल को झकझोर देने वाला तीन पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने लिखा है कि समय कम है और टार्गेट ज्यादा दिया गया है। पहली बार बीएलओ बना हूं, रात दिन काम कर रहा हूं। इसके बाद भी टार्गेट हासिल नहीं कर पा रहा हूं। रात में दो-तीन घंटे भी सो नहीं पा रहा हूं।…
Read Moreइमरान खान जिंदा होने का दावा: बेटे के सबूत मांगने पर सांसद बोले—मिला है पक्का आश्वासन
रावलपिंडी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर दुनियाभर में चर्चा जारी है। मौत की अफवाहों के बीच अब उनकी ही पार्टी के एक सांसद ने दावा किया है कि खान अभी जिंदा है और अडियाला जेल में ही हैं। लेकिन उनके ऊपर जल्द से जल्द देश छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि यह बयान उस समय पर आया है, जब पिछले कुछ दिनों से लगातार इमरान खान की मौत की खबरें उड़ रही थीं। उनके बेटे और बहन ने भी खान के जिंदा होने…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की बिजली बिल राहत योजना से मिलेगी उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत
आसान किस्तें, औसत खपत के आधार पर बिल समायोजन और स्थानीय कैंपों के माध्यम से हर उपभोक्ता तक पहुंचाने की तैयारी लखनऊ उत्तर प्रदेश में एक दिसंबर से प्रारंभ हो रही बिजली बिल राहत योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का वह महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कदम माना जा रहा है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों और छोटे बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के घरेलू और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बोझ से राहत देना और उन्हें एक सरल, सम्मानजनक समाधान प्रदान करना है। इस योजना का…
Read Moreउज्जैन में अद्भुत आयोजन: CM के बेटे डॉ. अभिमन्यु सहित 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न
उज्जैन उज्जैन के पावन शिप्रा तट पर रविवार को परोपकार और परंपरा का अद्वितीय संगम देखा गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पुत्र डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता के साथ 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कर समाज के सामने मानवीय मूल्यों की मिसाल प्रस्तुत की। विवाह परिसर दिनभर मंगलध्वनियों, उत्साह और आशीर्वादों से सराबोर रहा। सुबह आठ बजे इम्पीरियल चौराहा से बरात रवाना हुई। ढोल–ताशों और लोकनृत्य की रौनक के बीच शोभायात्रा में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित…
Read Moreचुनाव आयोग का बड़ा फैसला: SIR के लिए 7 दिन की राहत, 12 राज्यों को मिली बढ़ी समयसीमा
नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समय सीमा को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। आपको बता दें कि एसआईआर के दूसरे चरण में अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को सुधारा जा रहा है। चुनाव आयोग ने 11 दिसंबर 2025 तक समय सीमा बढ़ाया है। पोलिंग स्टेशनों को ठीक करना…
Read Moreवसंत कुंज हादसा: मर्सिडीज की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, दो लोग घायल
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एंबियंस मॉल के पास रविवार तड़के एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब 2:30 बजे वसंत कुंज नॉर्थ थाने को रोड एक्सीडेंट के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली।…
Read Moreइंदौर में शुरू होगी सीएम सुगम परिवहन सेवा, 5 साल तक के बच्चों को मिलेगा फ्री सफर
भोपाल मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत सरकार से अनुबंधित निजी बसों का संचालन अप्रैल 2026 से प्रारंभ करने की तैयारी है। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों का किराया नहीं लगेगा। इससे ऊपर 12 वर्ष तक के बच्चों का आधा किराया देना होगा। वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट देने की योजना अभी नहीं है। बसों में महिलाओं और बुजर्गों के लिए कुछ सीटें भी आरक्षित की जाएंगी, पर इस संबंध में निर्णय बसों का संचालन प्रारंभ होने के बाद लिया जाएगा। इंदौर से शुरू होगा बसों का संचालन…
Read More
