बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ शहर निवासी तुरिया अहलावत (21) ने ताईवान में आयोजित फेस ऑफ ब्यूटी इंटरनैशनल 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया। यह अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 30 नवम्बर को ताइचुंग, ताईवान में आयोजित हुई जिसमें भारत, जापान, अमरीका, कोरिया, मलेशिया, बैल्जियम, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, रूस और कजाखस्तान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रही लेकिन तुरिया ने अपनी आकर्षक व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर टॉप फाइनलिस्ट में जगह बनाते हुए अंत तक…
Read MoreDay: December 3, 2025
पुतिन का 30 घंटे का भारत दौरा: स्पेशल फूड से लेकर सुपर टाइट सिक्योरिटी तक, दिल्ली बनी किला
नई दिल्ली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को चार साल बाद भारत आ रहे हैं, और इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के लिए दिल्ली को पूरी तरह हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में बदल दिया गया है। रूस के लगभग 130 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आने वाले पुतिन के लिए भारतीय और रूसी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर मल्टी-लेयर सिक्योरिटी कवच तैयार कर चुकी हैं। दिल्ली किले में बदली हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा पहले ही अलर्ट पर थी, अब पुतिन के दौरे को देखते हुए इसे और सख्त किया गया…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की गन्ना मूल्य और भुगतान नीतियों से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास
किसानों की सहभागिता से गांवों तक पहुंच रही पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था एथेनॉल उत्पादन, मिल विस्तार और निवेश से चीनी उद्योग में आया ऐतिहासिक बदलाव बागपत, उत्तर प्रदेश में किसानों की समृद्धि और सीधी सहभागिता पर केंद्रित योगी आदित्यनाथ सरकार की नीति अब जमीन पर अपना प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखा रही है। सोमवार को मीतली गांव में हुई पहली चौपाल के बाद बुधवार को बागपत के हिसावदा गांव में आयोजित कृषि चौपाल किसानों की सक्रिय भागीदारी और आत्मविश्वास का नया प्रमाण बनी। चौपाल में करीब साढ़े तीन सौ…
Read Moreपुतिन का बड़ा आरोप: यूरोप यूक्रेन को कर रहा धोखा, शांति वार्ता में डाल रहा रोड़ा
रूस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों पर कीव के साथ उसके लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों को बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भेजे गए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से ठीक पहले यह टिप्पणी की। रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर के साथ बातचीत से पहले पुतिन ने यूरोपीय देशों पर निशाना…
Read Moreउत्तर प्रदेश की त्वरित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी शासन प्रणाली का आधार स्तंभ बना ‘सीएम डैशबोर्ड’
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की शासन प्रणाली ने अभूतपूर्व रूप से नई दिशा व गति प्राप्त की है। उनके कुशल मार्गदर्शन व निर्णायक प्रशासनिक दृष्टि के परिणामस्वरूप राज्य का अभिनव सीएम डैशबोर्ड सिस्टम वर्तमान में त्वरित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी शासन प्रणाली का आधार स्तंभ बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस डैशबोर्ड के माध्यम से प्रमुख परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, जिसके चलते विकास कार्यों में उल्लेखनीय तेजी, उच्च गुणवत्ता और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। योगी सरकार द्वारा क्रियान्वित…
Read Moreबीजापुर में जंग का सबसे बड़ा वार! एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर, 3 वीर जवान अमर
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। बस्तर के IG पी. सुंदरराज ने बताया कि CRPF और CoBRA टीमों का संयुक्त ऑपरेशन बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर वेस्ट बस्तर डिवीजन एरिया में हुआ। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए जबकि 1 अन्य घायल हो गया। सुरक्षा बलों की एक जॉइंट टीम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकली थी। जंगल में सुबह के वक्त नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। फिर…
Read Moreमध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना, अब आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
भोपाल . मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 9,948 पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं। यह भर्ती मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों पर की जाएगी। सीएम ने इसके निर्देश महिला और बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए थे। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कुपोषण को समाप्त करने के लिए तीन साल की कार्ययोजना बनाने का आदेश भी दिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूरी…
Read Moreदूसरे विकेट की तलाश में टीम इंडिया तेज़, साउथ अफ्रीका 10 ओवर में 50+
रायपुर आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दूसरा वनडे खेला जा रहा है। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 359 रनों का विशाल टारगेट रखा है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन जुटाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रोहित पांचवें जबकि यशस्वी 10वें ओव में आउट हुए। इसके बाद, विराट…
Read Moreदिव्यांगजनों के लिए संवेदनशील बने समाज: राज्यपाल डेका
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज विश्व दिव्यांगजन दिवस पर कोपलवाणी श्रवण बाधित विद्यालय सेमरिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और दिव्यांग बच्चों को आर्शीवाद एवं प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए समाज संवेदनशील बने, उनका सम्मान करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करें। कोपलवाणी विद्यालय को 5 कम्प्यूटर प्रदान करने की घोषणा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से 2 लाख रूपए देने की भी घोषणा राज्यपाल डेका ने कोपलवाणी श्रवण बाधित विद्यालय सेमरिया में आयोजित कार्यक्रम में…
Read More32 हजार प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने नौकरी सुरक्षित की
कोलकाता पश्चिम बंगाल के 32 हजार प्राथमिक विद्यालय के टीचरों को बुधवार को बड़ी खुशखबरी मिली है। कलकत्ता हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने बुधवार को एकल पीठ के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें पश्चिम बंगाल में 32,000 प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया था। इससे अब इन टीचरों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा खत्म हो गया है। इन शिक्षकों की भर्ती 2014 की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के माध्यम से की गई थी। जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा…
Read Moreभीषण आग से घर खाक: गहने–कपड़े–कागजात सब जले, पीड़ितों ने मांगी आर्थिक मदद
रायपुर राजधानी रायपुर के कचना स्थित गणेश नगर के मकान में आज भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग अचानक इतनी तेजी से फैल गई कि मकान में रखे तीन गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए। धमाकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि ऊपर लगी सीमेंट की सीट तक उड़ गई और पूरा पहला फ्लोर खंडहर में तब्दील हो गया। घर में रखा…
Read Moreअमेरिका में भारतीय मां-बेटे की निर्मम हत्या! आरोपी नजीर हमीद पर FBI का 50,000 डॉलर का इनाम, भारत से प्रत्यर्पण की मांग तेज
न्यू यॉर्क अमेरिका में 2017 में एक भारतीय महिला शशिकला नर्रा (38) और उनके 6 वर्षीय बेटे अनीश नर्रा की नृशंस हत्या के मामले में फरार आरोपी भारतीय नागरिक नजीर हमीद की तलाश तेज हो गई है। FBI ने नजीर को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डालते हुए उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 50,000 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपये) पुरस्कार देने का ऐलान किया है। 23 मार्च 2017 को अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित उनके अपार्टमेंट से मां-बेटे के शव बरामद हुए थे। दोनों की हत्या चाकू से…
Read More108 एंबुलेंस सेवा ठप होने के कगार पर, कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिली सैलरी
जगदलपुर बस्तर जिले में आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के पहिए थम सकते हैं। दरअसल, आपातकालीन एंबुलेंस में अपनी सेवा देने वाले कर्मचारियों को संबंधित एजेंसी ने 2 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारियों का कहना है कि एजेंसी अक्सर वेतन भुगतान में लेटलतीफी करती है। समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को आपातकालीन एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बस्तर कलेक्टर, जिला श्रम अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी को वेतन के संबंध में ज्ञापन…
Read Moreदुल्हन का लाल जोड़ा: परंपरा, आस्था और वैज्ञानिक कारण जानें
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है. इन्हीं संस्कारों में एक संस्कार है विवाह. विवाह के बाद गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो जाती है. हिंदू विवाह में कई परंपराएं रस्में की जाती हैं, जो बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं. विवाह की हर रस्म और हर पंरपरा कोई न कोई गहरी भावना छिपाए हुए होती है. ये परंपराएं सिर्फ धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूती देने के लिए भी खास मानी जाती हैं. हिंदू धर्म में एक विशेष पंरपरा है दुल्हन को लाल…
Read Moreवन मंत्री कश्यप से एसईसीएल के सीएमडी ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से आज नया रायपुर स्थित उनके निवास, कार्यालय में एसईसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) हरीश दुहन ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान एसईसीएल के डायरेक्टर (एचआर) बिरंची दास भी उपस्थित थे। भेंट के दौरान वन मंत्री कश्यप को सीएमडी दुहन ने एसईसीएल द्वारा राष्ट्र निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और छत्तीसगढ़ में किए जा रहे सी एस आर आधारित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि एसईसीएल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और समुदायों के उत्थान के लिए आगे भी निरंतर कार्य करता…
Read More
