बाबरी मस्जिद शिलान्यास से पहले बड़ा दावा: हमायूं बोले— ‘बंगाल पुलिस मेरे साथ’

मुर्शिदाबाद  मुर्शिदाबाद में आज निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक हमायूं कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच विवादास्पद बाबरी शैली की मस्जिद के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया। जिले में तनाव की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया गया है। हमायूं कबीर ने पहले ही ऐलान किया था इस मस्जिद का मॉडल बाबरी मस्जिद की तर्ज पर तैयार होगा। दिलचस्प बात ये है कि आज 6 दिसंबर यानी जिस दिन बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी उसी दिन को शिलान्यास कार्यक्रम के लिए चुना गया है। …

Read More

‘बैटल ऑफ गलवान’ सेट से सलमान खान और चित्रांगदा की तस्वीर वायरल, सेना की वर्दी में दिखा दमदार लुक

मुंबई सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चाओं में हैं। लद्दाख में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद टीम ने मुंबई में भी अपना एक शेड्यूल पूरा कर लिया है। शूटिंग के दौरान सलमान की कुछ फोटोज भी सामने आई हैं। अब इन दिनों सलमान और चित्रांगदा की एक और तस्वीर शूटिंग से वायरल हो रही है। फैंस के साथ खिंचाई तस्वीर सोशल मीडिया पर सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की एक तस्वीर वायरल है। यह तस्वीर ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के…

Read More

जयपुर एयरपोर्ट पर बवाल: इंडिगो स्टाफ और यात्रियों में तीखी झड़प, 17 फ्लाइट्स रद्द

जयपुर  राजस्थान में फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शनिवार को भी जयपुर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुल 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं। लगातार कैंसिलेशन से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, जोधपुर और उदयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को शेड्यूल सामान्य बताया जा रहा है। शुक्रवार को भी जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और जैसलमेर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की रद्दीकरण और देरी के कारण भारी अव्यवस्था देखने को मिली थी। केवल राजस्थान में ही शुक्रवार को कुल 45 फ्लाइट्स…

Read More

लोन की टेंशन दूर! जानें जायफल से धन खुलने का असरदार उपाय

आर्थिक समस्याएं, विशेष रूप से बढ़ते कर्ज का बोझ, जीवन में तनाव और अस्थिरता पैदा कर सकता है। भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कुछ ऐसे सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति इन समस्याओं से राहत पा सकता है। इन्हीं उपायों में जायफल का उपयोग एक विशेष महत्व रखता है, जिसे धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला माना जाता है। जायफल का यह खास उपाय न केवल वास्तु दोषों को दूर करने में सहायक है, बल्कि यह धन के आगमन को सुगम बनाने…

Read More

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस ने डी.के. शिवकुमार को भेजा नोटिस, मांगी ट्रांजैक्शन डिटेल्स

 नई दिल्ली  दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड केस की जांच के तहत कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डी के शिवकुमार को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने उनसे नेशनल हेराल्ड केस की जांच के तहत फाइनेंशियल और ट्रांजैक्शनल डिटेल्स मांगी हैं. इस बात की जानकारी खुद दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि शिवकुमार के पास इस साल 3 अक्टूबर को कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ रजिस्टर्ड नेशनल…

Read More

एलन मस्क को बड़ा झटका, X पर यूरोपीय संघ ने लगाया 12 करोड़ यूरो का जुर्माना

 लंदन यूरोपीय संघ के नियामकों ने शुक्रवार को एलन मस्क के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डिजिटल नियमों का पालन न करने के लिए 12 करोड़ यूरो (लगभग 14 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। यूरोपीय आयोग ने यह निर्णय दो साल पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के खिलाफ शुरू की गई जांच के बाद लिया है। यह जांच 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के डिजिटल सेवा अधिनियम (डीएसए) के तहत की गई थी। ⁠डीएसए एक व्यापक कानून है जो सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन मंच से कहता है…

Read More

पुणे शिफ्ट हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबले, BCCI के फैसले के पीछे की बड़ी वजह सामने आई

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2025 के सुपर लीग फेज के मैचों को शिफ्ट करना पड़ा है। इंदौर में इन मैचों का आयोजन होना था, लेकिन अब ये मैच पुणे में आयोजित होंगे। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि ‘लॉजिस्टिक कारणों’ के चलते सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल सहित सुपर लीग चरण के मैचों को पुणे में आयोजित करना पड़ेगा। बीसीसीआई सचिव सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप का ग्रुप लीग…

Read More

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पारा 7°C पर पहुंचा, अगले तीन दिन भी ठंडक बरकरार

  रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अम्बिकापुर में तापमान 6-7°C पहुंच गया है। वहीं रायपुर में 12-13°C और दुर्ग में 11-12 °C के आसपास न्यूनतम तापमान चल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक इस तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 27.8 °C जगदलपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। स्थिति को देखते हुए लोकल प्रशासन ने अलाव…

Read More

पश्चिमी यूपी में 15 हजार लोगों की क्षमता वाला डिटेंशन सेंटर मॉडल तैयार, सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक और CCTV प्रणाली

लखनऊ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्या शरणार्थियों को रखने के लिए डिटेंशन सेंटर की तैयारी हो रही है. इसका पहला मॉडल सार्वजनिक किया गया है. इस मॉडल में डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था, क्षमता और तकनीकी सुविधाओं का पूरा डेमो दिखाया गया है. जानकारी के अनुसार, इस डिटेंशन सेंटर का डिजाइन 15 हजार लोगों को रखने की क्षमता वाला है. पश्चिमी यूपी के कमिश्नर ने इसे सरकार को भेजा है और गृह विभाग को इसकी समीक्षा के लिए निर्देशित किया गया है. मॉडल में सुरक्षा को प्राथमिकता…

Read More

सीएम डॉ. मोहन यादव का निर्देश: एसआईआर में अपात्र बाहर हों, पात्र छूटे नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में चल रहे मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम की निगरानी अब भाजपा विधायक भी करेंगे। वे अपनी टीम बनाकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार नजर रखेंगे। मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में एसआईआर का उठा मुद्दा उठा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाले डेढ़ माह हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक विधायक को एसआईआर की प्रक्रिया में पूर्ण सक्रियता और समर्पण के साथ शामिल होना होगा, क्योंकि आने वाले चुनाव इसी मतदाता सूची के आधार…

Read More

CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: किसे मानते हैं ‘गेम चेंजर’, ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर भी रखी बेबाक राय

नई दिल्ली  भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को 23वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS) में कहा कि सुप्रीम कोर्ट केवल बड़े-बड़े लोगों या वीवीआईपी के लिए नहीं, बल्कि आम आदमी के लिए भी है। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा- मैं एक बहुत साफ और मजबूत संदेश देना चाहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट आम आदमी के लिए भी बना है। सीजेआई ने न्यायपालिका में मौजूद संरचनात्मक कमजोरियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुकदमेबाजी एक लंबी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कुछ खास तरह…

Read More

साउथ अफ्रीका को झटका, भारत के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए 2 स्टार खिलाड़ी, इस गेंदबाज को मौका

 नई दिल्ली साउथ अफ्रीकी टीम को 9 दिसंबर (मंगलवार) से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. टी20 सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टेंशन खिलाड़ियों की इंजरी ने बढ़ा दी है. बल्लेबाज टोनी डी जोरजी और तेज गेंदबाज क्वेना म्फाका आगामी टी20 सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे. टोनी डी जोरजी को भारत के खिलाफ रायपुर वनडे में बल्लेबाजी करते समय दाईं जांघ के हिस्से में दर्द हुआ और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. टोनी डी जोरजी की चोट ज्यादा गंभीर है और वह घर…

Read More

भारत से माफी और मुनीर पर सख्ती की मांग—पूर्व पेंटागन अधिकारी ने ट्रंप प्रशासन को घेरा

वाशिंगटन  अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में पिछले लगभग एक साल में काफी बदलाव आया है। ट्रंप प्रशासन के रवैये ने भारत में लोगों को बहुत नाराज किया है। अब इस पूरे घटनाक्रम पर पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने कहा है कि अमेरिका ने जो दुर्व्यवहार भारत के साथ किया है उसको लेकर माफी मांगनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी चीफ को गिरफ्तार करने की भी मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित करना चाहिए।   एएनआई से बात…

Read More

खालिस्तानी आतंकियों पर ब्रिटेन का बड़ा एक्शन: संपत्तियाँ फ्रीज, कंपनियों पर भी कसा शिकंजा

लंदन  भारत के दबाव के बीच ब्रिटेन ने खालिस्तानी आतंकवादी समूहों के खिलाफ बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। ब्रिटिश सरकार ने 4 दिसंबर को गुरप्रीत सिंह रेहल नामक एक व्यक्ति और बब्बर अकाली लहर संगठन पर आतंकवाद से जुड़े आरोपों के तहत प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कार्रवाई खासतौर पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल नामक प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठन से इनकी सांठगांठ के लिए की गई है। इस कदम से ब्रिटेन की वित्तीय प्रणाली का दुरुपयोग करने वाले चरमपंथियों को झटका लगेगा और भारत-ब्रिटेन के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को नई…

Read More

सड़कों पर आवारा पशुओं से बढ़ रही दुर्घटनाएँ: नगर निगम अब मालिकों पर दर्ज करेगा FIR

जगदलपुर शहर में आवारा और घुमंतू पशुओं के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। बार-बार सड़कों से हटाने के बावजूद ये पशु फिर से सड़क पर पहुंच जाते हैं, जिसके चलते अब नगर निगम जगदलपुर ने घुमंतू पशुओं के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने का निर्णय लिया है। नगर निगम क्षेत्र के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास स्थित ग्रामीण इलाकों में भी यह सख्ती अपनाई जाएगी। नगर निगम, यातायात विभाग और ग्राम पंचायतों ने मिलकर…

Read More