रायपुर देश की सबसे बड़ी लो-कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो (IndiGo Airlines) पर यात्रियों की नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह रायपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई, जबकि मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली कुल चार उड़ानें भी कैंसिल रहीं। एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ और गुस्सा दोनों दिखा। इसी बीच छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने इंडिगो को लीगल नोटिस भेजते हुए कहा है कि एयरलाइन ने बिना सूचना हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बिगाड़ा, जो न सिर्फ अनुचित…
Read MoreDay: December 9, 2025
दहेज का दबाव और निजी वीडियो की शर्मनाक करतूत—पति पर FIR दर्ज
रीवा मध्य प्रदेश के रीवा में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ बेडरूम का निजी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पति की इस हरकत से परेशान पत्नी मंगलवार को पुलिस थाना पहुंची। दहेज को लेकर वीडियो की वायरल पुलिस के अनुसार पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 10 मई 2025 को हुई थी। पति ने उसके स्वजन से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की थी। इसमें दो लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जब वह पति के…
Read MoreKADIZ में दहशत: रूस-चीन के सैन्य विमान घुसे, साउथ कोरिया ने तुरंत उठाया बड़ा कदम
सियोल दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को एक बार फिर अपने वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (KADIZ) में सात रूसी और दो चीनी सैन्य विमानों की घुसपैठ का पता लगाया। इसके जवाब में सियोल ने तुरंत दर्जनों लड़ाकू विमान रवाना किए। यह घटना ऐसे समय हुई है जब रूस-चीन की सैन्य नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं और दोनों देश उत्तर पूर्व एशिया में बिना पूर्व सूचना के संयुक्त हवाई गश्त कर रहे हैं। सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने बयान जारी कर कहा कि ये रूसी और चीनी विमान…
Read Moreप्रदेश ने रचा विद्युत आपूर्ति का नया इतिहासः ऊर्जा मंत्री तोमर
विद्युत कंपनियों ने सफलतापूर्वक हेंडल किया आज तक की सर्वाधिक मांग 18971 मेगावॉट भोपाल मध्यप्रदेश ने विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि 9 दिसम्बर 2025 को सुबह 10:50 बजे प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक 18,971 मेगावॉट विद्युत मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड 20 दिसम्बर 2024 को 18,913 मेगावॉट का था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों एवं विद्युत कर्मियों को बधाई…
Read Moreकार्लोस अल्काराज ने मियामी में प्रदर्शनी मैच में बिखेरा जलवा
मियामी विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने यहां मियामी आमंत्रण प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। अल्काराज ने जब कोर्ट पर कदम रखा तो तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी और मेजर लीग बेसबॉल के मियामी मार्लिंस के घरेलू मैदान लोनडेपो पार्क में प्रदर्शनी मैच में दर्शकों ने स्पेन के इस खिलाड़ी को सिर आंखों पर बिठाए रखा। यह पहला अवसर था जबकि लोनडिपो पार्क में कोई टेनिस मैच खेला गया। इस प्रदर्शनी मुकाबले में ब्राजील के जोआओ फोन्सेका तथा अमेरिका की महिला स्टार…
Read MoreSIR की डेडलाइन बढ़ाने व बैलेट पेपर की वापसी की मांग: मायावती का बड़ा बयान
लखनऊ संसद में चुनाव सुधार पर जारी चर्चा के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण सुधारों की मांग की है। पार्टी का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वर्तमान समय-सीमा बेहद कम है, जिससे बीएलओ पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है और इससे वैध मतदाताओं, विशेषकर गरीब और प्रवासी मजदूरों, के नाम मतदाता सूची से छूटने का जोखिम बढ़ गया है। मायावती ने कहा कि जहां करोड़ों मतदाता हैं, वहां एसआईआर प्रक्रिया को जल्दबाजी में…
Read Moreपिता या नाना? नाबालिग की गार्जियनशिप पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
भुवनेश्वर ओडिशा हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में पत्नी की मौत के बाद नाबालिग की देखभाल और उसके गार्जियनशिप का अधिकार उसके पिता को दिया है। न्यायालय ने तर्क देते हुए कहाकि अगर नाबालिग की देखभाल का अधिकार किसी को नहीं दिया जाता है तो बच्चे और पिता दोनों एक-दूसरे के प्यार और स्नेह से वंचित हो जाएंगे, जिसके वे प्राकृतिक रूप से हकदार हैं। बता दें कि इस जोड़े की शादी 19 जून, 2019 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। दोनों पति-पत्नी के रूप में शांति से…
Read More7 दिन बाद होगी खरमास की शुरुआत, इस दौरान ये 4 गलतियां भूलकर भी ना करें
हर वर्ष में दो बार खरमास लगता है जिसको मलमास भी कहा जाता है. जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तो उस समय को खरमास कहा जाता है. यही कारण है कि इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. बल्कि, यह वक्त धार्मिक साधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, खरमास इस बार 16 दिसंबर 2025, मंगलवार से शुरू होगा. उसके बाद 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास की समाप्ति हो जाएगी. ज्योतिषियों के अनुसार,…
Read Moreमध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान
भोपाल मध्यप्रदेश की पारंपरिक जनजातीय भरेवा शिल्प कला की विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भरेवा शिल्पकार श्री बलदेव वाघमारे को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि हाल में भरेवा धातु शिल्प को जीआई टैग भी मिला है। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे। क्या है भरेवा स्थानीय बोली में अरेवा का मतलब है भरने वाले। भरेवा कलाकार गोंड जनजाति की एक उप-जाति से संबंधित…
Read Moreप्रथम अन्तरराष्ट्रीय मैक्समूलर अलंकरण संतोष चौबे को
भोपाल वरिष्ठ कवि–कथाकार, निदेशक, विश्व रंग एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे को साझा संसार, नीदरलैंड्स के 'प्रथम अन्तरराष्ट्रीय मैक्समूलर अलंकरण–2025' से सम्मानित किया गया है। श्री संतोष चौबे को वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं कला के उन्नयन हेतु सर्वोत्तम योगदान के लिए यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। चयन समिति में लुडविका शम्बरो (इटली), मेरियन रिडर्स, मेटा स्ट्रेफलांड (अमेरिका), रने होफ (नीदरलैंड्स) एवं पेट्रा फूरन (स्विट्जरलैंड) शामिल थे। इसके अलावा रामा तक्षक (नीदरलैंड्स), हर्षिता वाजपेयी (अमेरिका), मनीष पांडे (बेल्जियम) राजेंद्र शर्मा (भारत), शिवांगी…
Read Moreरायपुर : उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी
रायपुर : उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी जशपुर जिले में अब तक 3,924 किसानों से 25,384.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिले में 8 दिसंबर तक कुल 3,924 किसानों से 25,384.12 मीट्रिक टन धान उपार्जित किया गया है। किसानों को धान का मूल्य चुकाने हेतु 60.86 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास आयोजित मैराथन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया
मेंढर/जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को सेना द्वारा आयोजित की गई मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। भीमबेर गली ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राहुल कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और युवाओं को फिटनेस को जीवन शैली के रूप में अपनाने और सशस्त्र बलों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह मैराथन दूसरी बार आयोजित किया जा रहे मेंढर महोत्सव का हिस्सा थी। यह महोत्सव 23 नवंबर को शुरू हुआ और 11…
Read Moreरायपुर : अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
रायपुर जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग और उड़नदस्ता दल ने बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त पाँच वाहन—ग्राम पुछेली से एक ट्रैक्टर, पीथमपुर से एक हाईवा, कनस्दा से एक ट्रैक्टर तथा बम्हनीडीह क्षेत्र से दो हाईवा—जप्त किए गए। सभी वाहनों को पुलिस रक्षित केंद्रों और संबंधित थानों में सुरक्षा के लिए रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी…
Read MoreSC का कड़ा सवाल: क्या बंगाल इतना अलग है कि पूरे देश की पुलिस भेजनी पड़े?
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की सुरक्षा को लेकर दायर एक याचिका पर चुनाव आयोग (ECI) और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया। यह याचिका सनातनी संसद नामक संगठन ने दायर की है, जिसमें मांग की गई है कि SIR की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन तक राज्य पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग के प्रतिनियुक्ति के तहत काम करने का निर्देश दिया जाए। वैकल्पिक मांग के रूप में, याचिकाकर्ता ने SIR की…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक सत्र: पहली बार रविवार से होगा शीतकालीन सत्र
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार खास होने वाला है, क्योंकि यह पहली बार नवा रायपुर में बनी नई विधानसभा बिल्डिंग में हो रहा है। यह सेशन चार दिनों तक चलेगा, 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए सत्र की शुरुआत इसी दिन से करने का निर्णय लिया गया है। पहले दिन नहीं होगा प्रश्नकाल, ‘विजन 2047’ पर होगी विस्तृत चर्चा इस चार दिवसीय सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा।…
Read More
