मेष राशि: कल का दिन आपके कॉन्फिडेंस में बूस्ट लेकर आएगा। आपके सारे काम तेजी से पूरे होने वाले हैं। कोई पुराना काम आज आपको खुशी दे सकता है क्योंकि इसमें अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिलेगी। परिवार में माहौल शांत रहेगा। बस खर्चा सोच समझकर करें। साथ ही जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें और रूटीन को जरूर फॉलो करें। वृषभ राशि: कल के दिन आप थोड़े से इमोशनल हो सकते हैं। हालांकि आपका दिन अच्छा जाएगा। काम में धीरे-धीरे सुधार देखने को…
Read MoreDay: December 11, 2025
रेलवे मंत्री का बड़ा ऐलान: पर्यटन हब बनेगा शिमला रेलवे स्टेशन
धर्मशाला रेलवे मन्त्री अश्वनी वैष्णव ने काँगड़ा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को लोकसभा में बताया कि हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है। र इस जोन के लिए वर्ष 2025-26, के लिए ₹2,216 करोड़ रूपये का बजट आबंटित किया गया है जिसमें से अब तक ₹ 919 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके हैं। उन्होंने प्रश्न के उतर में बताया कि अमृत भारत योजना के अन्तर्गत देश में 1337 रेलवे स्टेशन विकसित किये जा रहे हैं जिसमें से हिमाचल प्रदेश के पालमपुर, शिमला, बैजनाथ पपरोला…
Read Moreचुनाव सुधारों पर ठहरी बहस: अब सोमवार को फिर गरमाएगा राज्यसभा
नई दिल्ली राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चल रही बहस गुरुवार को स्थगित कर दी गई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि बाकी चर्चा सोमवार को दोपहर 1 बजे होगी। यह फैसला संसद में होने वाली प्रार्थना सभा को देखते हुए लिया गया, जिसके कारण सदस्यों को अपनी बात बीच में ही रोकनी पड़ी। किरेन रिजिजू ने सदन को बताया कि कई सदस्यों ने इस विषय पर पहले ही बात कर ली थी, लेकिन तय समय में बहस पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि सांसदों को प्रार्थना…
Read More2047 तक मैन्युफैक्चरिंग का धमाका! भारत की जीडीपी में 25% हिस्सेदारी का बड़ा अनुमान
नई दिल्ली भारत 2047 तक वैश्विक औद्योगिक महाशक्ति बनने की राह पर है, जहां सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी वर्तमान के करीब 17 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत होने का लक्ष्य है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) और जेड47 द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा और फार्मास्यूटिकल्स ऐसे 5 प्रमुख क्षेत्र हैं, जो 2047 तक 25 ट्रिलियन डॉलर के औद्योगिक अवसर का आधार बन सकते हैं। रिपोर्ट के…
Read Moreमुख्यमंत्री को प्रवासी राजस्थानी दिवस के ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रवासी राजस्थानियों ने दी बधाई
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, चिकित्सा सहित अनेक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही, प्रदेश की भौगोलिक विविधता एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इस विकास यात्रा को और मजबूती देती है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की इस प्रगति में बड़े साझेदार बने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हम सभी के सहयोग से राजस्थान को देशभर में अग्रणी राज्य बनाकर विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा। श्री शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सूरत,…
Read MoreIndia-US Trade Deal: मोदी–ट्रंप की बड़ी बैठक, ट्रेड से लेकर डिफेंस तक बने अहम रोडमैप
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के मुद्दे पर बात हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर बताया, "राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।" अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों…
Read Moreमतपेटियां लूटने का जमाना गया… कांग्रेस का बहुमत भी गया: सुधांशु त्रिवेदी
नई दिल्ली राज्यसभा में गुरुवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जोरदार कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जबसे वोटर कार्ड आया, तब से कांग्रेस की सरकार आनी बंद हो गई। जब से सीसीटीवी कैमरा आया, तब से कांग्रेस की सरकारों का आना बंद हो गया। उन्होंने कहा कि जब से साक्षरता दर 50 प्रतिशत हो गई है, तब से कांग्रेसी सरकार आनी बंद हो गई है। जब से स्वतंत्र न्यायपालिका हो गई है, तब से कांग्रेस की सरकार आनी बंद हो गई…
Read Moreरेलवे की बड़ी कार्रवाई: तत्काल टिकटों के लिए 3.02 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी निष्क्रिय
नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने आरक्षण प्रणाली के प्रदर्शन को मजबूत बनाने और तत्काल टिकटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लगभग 3.02 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी को निष्क्रिय किया है। यह जानकारी गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे नियमित/तत्काल टिकटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए यूजर्स अकाउंट का कड़ा पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन किया गया है। जनवरी 2025 से अब तक लगभग 3.02 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। साथ…
Read Moreसेना पर टिप्पणी विवाद: 8 साल बाद आज़म ख़ान बरी, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
लखनऊ सेना पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में रामपुर एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बरी कर दिया। यह फैसला करीब 8 साल बाद आया है। बता दें कि यह मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से 30 जून 2017 को दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आजम खान ने सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भाजपा विधायक ने कहा था कि 2017 में आजम खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दौरान सेना का मनोबल…
Read More12 को किसान पाठशाला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शुक्रवार को बाराबंकी में पद्मश्री रामशरण वर्मा के गांव से होगा शुभारंभ किसानों के लिए मॉडल बन चुके हैं पद्मश्री रामशरण वर्मा लखनऊ योगी सरकार 12 से 29 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसान पाठशाला का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रबी मौसम की किसान पाठशाला का शुभारंभ पद्मश्री किसान रामशरण वर्मा के गांव दौलतपुर के खेत से करेंगे। मुख्यमंत्री प्रगति किसान सम्मेलन के जरिए किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही प्रगतिशील किसानों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों को चेक व स्वीकृति…
Read Moreराज्यपाल ने जयपुर टाइगर फेस्टिवल का शुभारंभ किया
जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि बप्पा रावल के नाम पर ही रावल पिंडी बना हुआ है। वह मेवाड़ के ऐसे पराक्रमी योद्धा थे जिन्होंने अरब से आए मीर कासिम को ईरान तक खदेड़ा। उन्होंने राजस्थान को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि यहां सर्वाधिक बाघ अभ्यारण्य होने के साथ ही, प्रकृति संरक्षण परंपराएं भी जीवंत हैं। उन्होंने बाघों के साथ जल, जंगल और ज़मीन बचाने के लिए भी सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। श्री बागडे गुरुवार को जवाहर कला केंद्र में जयपुर टाइगर फेस्टिवल…
Read More‘यूपी मॉडल’ से बदली खेत-खलिहान की तस्वीर, कृषि बनी लाभकारी, आधुनिक व सुरक्षित
लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले साढ़े आठ वर्षों में कृषि क्षेत्र में बुनियादी बदलाव आया है। प्रदेश सरकार ने खेती को उन्नत बनाने के साथ ही ज्ञान, तकनीक, परामर्श व मार्केट एक्सेस से जोड़कर गांव-गांव तक इसका लाभ पहुंचाया है। फसल प्रबंधन, बीज चयन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, ड्रोन स्प्रे और आधुनिक सिंचाई जैसे क्षेत्रों में डिजिटल व वैज्ञानिक नवाचारों ने खेती को न केवल सुरक्षित बनाया बल्कि किसानों की लागत घटाकर उत्पादन व आय को भी बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर…
Read MoreIPL 2026 ऑक्शन: किन सितारों पर बरसेंगे करोड़? आकाश चोपड़ा ने जारी की टॉप लिस्ट
नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ा प्रिडिक्शन किया है। आकाश चोपड़ा ने बताया है कि कौन से विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल के आने ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है। आकाश चोपड़ा ने टॉप 5 प्रिडिक्शन किए हैं, लेकिन हर स्लॉट के लिए एक से ज्यादा खिलाड़ियों को रखा है। 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाड एरेना में आईपीएल 2026 ऑक्शन होने वाला है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा…
Read Moreमोंटेरे से विदाई के बाद सर्जियो रामोस को मिला बड़ा मौका, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भेजा ऑफर
लंदन सर्जियो रामोस ने मंगलवार को मोंटेरे के साथ अपने करियर को विराम दे दिया। मोंटेरे को अलविदा कहने के साथ ही सर्जियो को मैनचेस्टर यूनाइटेड से प्रस्ताव मिला है। सर्जियो रामोस के माध्यम से मैनचेस्टर यूनाइटेड अपनी बैकलाइन को मजबूत करना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सर्जियो रामोस को प्रस्ताव दिया और उनकी तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सर्जियो रामोस ने मैक्सिकन क्लब और उसके फैंस के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, "अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता। एक…
Read Moreम.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग को देगा 400 ईव्हीएम
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ एमओयू भोपाल मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ईव्हीएम शेयरिंग पॉलिसी के तहत किराये पर सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग को 400 ईव्हीएम उपलब्ध करायेगा। इस संबंध में गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति में सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग श्री दीपक सिंह और सचिव सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग सुश्री ग्लोरिया नामचू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ईव्हीएम शेयरिंग के मामले में मध्यप्रदेश पॉयनियर स्टेट है। उन्होंने बताया कि ईव्हीएम शेयरिंग पॉलिसी…
Read More
