नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प तेजी से हो रहा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुकमा में 10 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास से पुनर्जीवन की नई शुरुआत रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के तहत दरभा डिवीजन कमेटी सहित विभिन्न नक्सली संगठनों से जुड़े 10 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को ऐतिहासिक और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बताया। उल्लेखनीय है कि इनमें 6 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प अब केवल…

Read More

महाराष्ट्र सदन में हंगामा: शिवाजी महाराज के इतिहास को 68 शब्दों में समेटने पर भड़के विधायक

मुंबई  छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को सीबीएसई की किताबों में केवल 68 शब्दों का स्थान मिला है। इस बात पर भड़कते हुए निर्दलीय विधायक सत्यजीत तांबे ने महाराष्ट्र विधान परिषद में कड़ा रोष व्यक्त किया है। सत्यजीत ने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सीबीएसई के पास छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी जानकारी नहीं है तो राज्य सरकार को इस विषय पर जानकारी देनी चाहिए।   विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाते हुए तांबे ने कहा कि केंद्रीय…

Read More

शुभमन गिल पर इरफान पठान का वार: टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर उठाए बड़े सवाल

नई दिल्ली  भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि शुभमन गिल की खराब फॉर्म न केवल उन पर व्यक्तिगत रूप से बल्कि टीम प्रबंधन पर भी दबाव बढ़ा रही है। पठान ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि संजू सैमसन को वापस लाकर पहले की तरह के सफल बल्लेबाजी संयोजन को बहाल करना भी उतना आसान नहीं होगा, क्योंकि केरल के इस खिलाड़ी को भी अपनी लय वापस पाने में कुछ समय लगेगा। भारत के लिए टी20 में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सैमसन काफी सफल रहे थे।…

Read More

बीएड योग्यताधारी नवनियुक्त शिक्षकों के लिये सूचना

बीएड योग्यताधारी नवनियुक्त शिक्षकों के लिये सूचना भोपाल  लोक शिक्षण संचालनालय ने जानकारी दी है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील और उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित आदेशों के क्रम में प्राथमिक शिक्षक पात्र परीक्षा वर्ष 2020 के परिणाम के आधार पर नियुक्त बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिये नेशनल ओपन स्कूल (एनआईओएस) द्वारा ब्रिज कोर्स की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संबंधित शिक्षक 25 दिसम्बर 2025 तक एनआईओएस के पोर्टल पर https://bridge.nios.ac.in समय-सीमा में रजिस्ट्रेशन न कराने वाले अथवा निर्धारित समय-सीमा में ब्रिज कोर्स उत्तीर्ण न करने वाले प्राथमिक…

Read More

पी.एच.डी शोध छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

शिक्षण सत्र 2025–26 के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ अनुसूचित जाति-जनजाति एवं सभी वर्ग के दिव्यांग विद्यार्थी नवीन एवं नवीनीकरण के लिए कर सकेंगे आवेदन भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2025-26 में पी.एच.डी. शोध छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विश्वविद्यालयों में अध्ययरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्गों के दिव्यांग शोधार्थियों से नवीन एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन मंगाए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को 5 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से आवेदन जमा करना होगा। नवीन आवेदन कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा, सतपुड़ा भवन, भोपाल एवं नवीनीकरण…

Read More

सिर्फ एक सिगरेट? पकड़े जाने पर भड़के ममता के सांसद, बयान ने बढ़ाया बवाल

नई दिल्ली  संसद भवन के अंदर टीएमसी सांसद द्वारा ई-सिगरेट पीने का मुद्दा अभी थमा नहीं है। इस बीच टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय संसद भवन के बाहर सिगरेट पीते देखे गए। दो केंद्रीय मंत्रियों गिरिराज सिंह और गज दिल्ली प्रदूषण पर बहस के बीच खुद के सिगरेट पीने को जायज ठहराते हुए सौगत रॉय ने यहां तक कह डाला कि एक सिगरेट से क्या होगा। गौरतलब है कि गुरुवार को एक टीएमसी सांसद सदन के अंदर ई सिगरेट पी रहे थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष…

Read More

पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पंचायत एवं नगरीय‍ निकाय के उप निर्वाचन के संबंध में संबंधित जिलों के उप निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उनकी शंकाओं का भी समाधान किया गया। उप सचिव श्री मनोज मालवीय ने कहा कि नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया का संचालन करें। उप सचिव श्रीमती संजू कुमारी ने इंटीग्रेटेड इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है, तैयारियों में कोई कोताही नहीं बरतें। विधिक अधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला ने नगरीय…

Read More

झाबुआ-निमाड़ में आज बरस रहा है आनंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रीकृष्ण पाथेय में जोड़ेंगे धार-झाबुआ में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित स्थानों को समोई (झाबुआ) के श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव में भोपाल से वर्चुअली हुए शामिल भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार और झाबुआ में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से संबद्ध स्थानों को श्रीकृष्ण पाथेय में शामिल कर तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने झाबुआ के ग्राम समोई में आयोजित श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव में उपस्थित श्रृद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज झाबुआ-निमाड़ में आनंद बरस रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय

रायपुर बिलासपुर जिले का कोपरा जलाशय अब छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बन गया है। इसकी घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में प्रसन्नता का माहौल है। यह दर्जा उन आर्द्रभूमियों को दिया जाता है जो जैवविविधता, जल संरक्षण और पर्यावरणीय महत्व के लिए वैश्विक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोपरा जलाशय की यह सफलता छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जलाशय की विशिष्ट पारिस्थितिकी, स्थानीय…

Read More

मनरेगा का नया नाम? मोदी सरकार बड़े बदलाव की तैयारी में, जानें क्या हो सकती है नई पहचान

नई दिल्ली  यूपीए सरकार की सबसे अहम योजनाओं में से एक मनरेगा का नाम बदलने जा रहा है। मोदी सरकार इस योजना का नाम महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लोएमेंट गारंटी एक्ट 2025 (MGNREGA) से बदलकर पूज्य बापू रूरल एम्प्लोएमेंट गारंटी बिल 2025 रख सकती है। मनी कंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी है। जल्द ही नए नाम को कैबिनेट में मंजूरी दी जा सकती है।   पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज (12 दिसंबर) को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है।…

Read More

रायपुर : विशेष लेख : दो साल का सुशासन – जशपुर में विकास की नई पहचान

रायपुर : विशेष लेख : दो साल का सुशासन – जशपुर में विकास की नई पहचान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को मिली अभूतपूर्व सौगातें रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्ष जशपुर जिले के लिए विकास के स्वर्णिम अध्याय साबित हुए हैं। 13 दिसंबर को उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, और इस अवधि में जशपुर जिले ने वह प्रगति हासिल की है, जिसने न सिर्फ जिले की दिशा बदली, बल्कि विकास की नई परिभाषा भी गढ़ी। राज्य की…

Read More

भारत में लॉन्च हुआ Ozempic: वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक, जानें कीमत और फायदे

नई दिल्ली  डेनमार्क की दवा निर्माता कंपनी Novo Nordisk ने अपना बहुप्रतीक्षित डायबिटीज ड्रग Ozempic भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी 0.25 mg शुरुआती साप्ताहिक डोज की कीमत 2,200 तय की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बाजार में यह दवा 0.25 mg, 0.5 mg और 1 mg की खुराक में उपलब्ध होगी। Ozempic टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए एक साप्ताहिक इंजेक्शन है, जो 2017 से अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में उपलब्ध है। कंपनी द्वारा घोषित दरों के मुताबिक, 1 mg डोज की…

Read More

न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर जीत से भारत को लगा झटका, WTC तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

दुबई  वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 9 विकेट की जीत के बाद भारतीय टीम को झटका लगा है। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में टॉप 5 से बाहर हो गया है। टीम इंडिया एक स्थान फिसल कर छठे पायदान पर पहुंच गई। इस शानदार जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड की टीम तालिका में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गई।  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआती दो चक्र की उपविजेता रही भारतीय टीम को पिछले महीने घरेलू मैदान…

Read More

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना ने बदली किसानों की किस्मत

रायपुर  प्रधानमंत्री धन.धान्य कृषि योजना ;च्डक्क्ज्ञल्द्ध 2025.26 से शुरू की गई, जिसका लक्ष्य 100 कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों में 1.7 करोड़ किसानों की आय और कृषि उत्पादकता बढ़ाना है, जिसके लिए 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को समन्वित किया गया है। इसे सिंचाई, भंडारण, आसान ऋण तथा फसल विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी खेती-किसानी आधारित जिले जशपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) किसानों के लिए अत्यंत…

Read More

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: स्पेन से हार के बाद भारत 10वें स्थान पर, अभियान निराशाजनक अंत के साथ खत्म

सैंटियागो  भारतीय महिला हॉकी टीम को जूनियर हॉकी विश्व कप में स्पेन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कुल टीमों की सूची में 10वें स्थान पर रही। भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की तरफ से एकमात्र गोल कनिका सिवाच (41') ने किया। वहीं स्पेन की तरफ से नतालिया विलानोवा (16') और एस्थर कैनालेस (36') ने गोल किया। पहला क्वार्टर बहुत रोमांचक रहा। दोनों टीमों की तरफ से गोल के प्रयास किए गए,…

Read More