मेष आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मन में नई ऊर्जा महसूस होगी और आपको लगेगा कि आज बहुत कुछ कर सकते हैं। किसी पुराने पेंडिंग काम में प्रगति मिलेगी, जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे। दफ्तर में आपकी बातों को महत्व मिलेगा, बस बोलते समय थोड़ा नरमी रखें। किसी करीबी से छोटी सी बहस हो सकती है, लेकिन प्यार और समझदारी से बात करेंगे तो मामला तुरंत ठीक हो जाएगा। वृषभ आज आप अपनी जरूरतों और पैसों को लेकर थोड़ा ज्यादा सोचेंगे। दिन की शुरुआत हल्की टेंशन…
Read MoreDay: December 13, 2025
पाकिस्तान में कानून व्यवस्था चरमराई, हवाला से क्रिप्टो तक फैलता अवैध नेटवर्क
नई दिल्ली पाकिस्तान इस समय एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है, जहां एक ओर उसकी औपचारिक अर्थव्यवस्था दम तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर अंडरग्राउंड या अनौपचारिक अर्थव्यवस्था तेजी से फल-फूल रही है। यह खुलासा पाकिस्तान के अखबार डेली टाइम्स में छपी एक नई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में दुबई में चल रहे हवाला नेटवर्क, कराची और पेशावर से संचालित टेलीग्राम क्रिप्टो ग्रुप, एक-कमरे वाले फर्जी “एक्सपोर्ट हाउस” से जारी आईटी इनवॉइस और अरबों रुपयों का रियल एस्टेट, गोल्ड, ऑफशोर वॉलेट और डबल…
Read More9 साल पुराना विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा रच सकते हैं नया इतिहास
नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। शुरुआती दोनों मैचों में शुरुआत मिलने के बाद अभिषेक पवेलियन लौट गए। उन्होंने दो मैचों में 17-17 रन बनाए। उनके जल्दी आउट होने के कारण भारत को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। हालांकि अभिषेक शर्मा के पास अंतिम तीन मैचों में विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, जिसे क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने नौ साल पहले 2016 में बनाया था। अभिषेक…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में OGW नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 150 से अधिक ओवर ग्राउंड वर्कर्स हिरासत में
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और पूछताछ के लिए 150 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर में अब तक 150 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि घाटी के कई हिस्सों में ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि बैन संगठन जैश-ए-मोहम्मद और घाटी के दूसरे आतंकी संगठनों के टेरर नेटवर्क को खत्म करने के लिए ओजीडब्ल्यू के खिलाफ…
Read Moreगरियाबंद में माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका, 10-10 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 10 लाख के दो इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ सरकार और शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा पुलिस की सतत अपील से प्रभावित होकर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के डीजीएन डिवीजन में सक्रिय दो माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एसडीके एरिया कमेटी सदस्य संतोष उर्फ लालपवन और सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य मंजू उर्फ नंदे शामिल हैं। दोनों पर कुल 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। संतोष उर्फ लालपवन…
Read Moreजनादेश को नकार रहा विपक्ष, संसद में व्यवहार अशोभनीय : प्रह्लाद जोशी
हुबली केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को विपक्ष के रवैये को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि कैसे देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में अपना जनादेश दे दिया। यह दुर्भाग्य की बात है कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था के बावजूद विपक्ष के लोग जनता के निर्णय को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 2008 में कर्नाटक की जनता ने हमारे पक्ष में जनादेश दिया था,…
Read Moreमध्यप्रदेश उत्सव का दूसरा दिन : ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
भोपाल मध्यप्रदेश उत्सव के दूसरे दिन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयु वर्ग के अनुसार बच्चों को अलग-अलग विषय दिए गए थे। प्रतियोगिता में कुल 37 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 6 वर्ष की से काम की आयु के आठ बच्चे और 6 से 12 वर्ष की आयु के 29 बच्चों ने भाग लिया। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मुक्त विषय पर चित्रांकन करने का अवसर दिया गया, जबकि 6 से 12 वर्ष आयु…
Read Moreमेसी की एक झलक भी नहीं, लेकिन फैंस को मिलेगा पूरा रिफंड: पश्चिम बंगाल डीजीपी का बयान
कोलकाता अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान साल्ट लेक स्टेडियम से निकलने के बाद फैंस द्वारा किए गए तोड़-फोड़ के बाद पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने कहा है कि फैंस का पैसा वापस किया जाएगा। राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "फैंस चाहते थे कि लियोनल मेसी मैदान में आएं और खेलें। यह पूर्व निर्धारित योजना का हिस्सा नहीं था। योजना थी कि वह सिर्फ मैदान में आएंगे, भीड़ को हाथ हिलाएंगे और चले जाएंगे। मेसी के मैच नहीं खेलने की वजह…
Read Moreनक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है और बस्तर अब विकास की दिशा में सशक्त गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय आज जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलम्पिक 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है, किंतु माओवाद की समस्या प्रारंभ से ही राज्य…
Read Moreदम घोंटती दिल्ली: साल की सबसे जहरीली हवा, AQI 430 पार, राहत की उम्मीद धुंधली
नई दिल्ली दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच गई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का AQI 431 के अंक पर पहुंच गया है। यह इस साल का सबसे खराब AQI है। इससे पहले नवंबर महीने में तीन दिन ऐसे रहे थे जब सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में रहा हो। अब गंभीर श्रेणी वाला यह चौथा दिन है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का एक्यूआई 400 से ऊपर बना हुआ है। दिल्ली में AQI का यह सबसे खराब स्तर…
Read Moreकेंद्र–राज्य समन्वय से खाद्यान्न प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम
केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री जोशी से नई दिल्ली में प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने की भेंट, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा भोपाल केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी से नई दिल्ली में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश की खाद्यान्न प्रबंधन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं तकनीक-संचालित बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त खाद्य श्री…
Read Moreप्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। खिलाड़ियों में सुश्री सुनीता सराठे, सुश्री सुषमा पटेल और सुश्री दुर्गा येवले शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए तीनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 लाख रूपए प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से 10-10 लाख रूपए नगद और 15-15 लाख रूपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में होंगे। मुख्यमंत्री डॉ.…
Read Moreअजमेर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का बयान— ‘वादों की नहीं, ज़मीन पर दिखने वाले कामों की राजनीति’
अजमेर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार के दो वर्षों के कार्यों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में अजमेर सहित पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार…
Read Moreदो साल, नई दिशा: सीएम विष्णु देव साय बोले—छत्तीसगढ़ में विकास, विश्वास और स्थिरता की मजबूत नींव
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी सेवायात्रा के दो वर्ष पूरे होने पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय केवल शासन का नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का रहा। उन्होंने बताया कि इन दो वर्षों में सरकार ने हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों तक विकास की किरण पहुँचाने का प्रयास किया है। आज जब मैं सेवायात्रा के दो वर्ष पूरे कर रहा हूँ, तो मन अपार भावनाओं से भर गया है। यह दो वर्ष मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष रहे , क्योंकि…
Read Moreएम.पी. ट्रांसको की अनूठी पहल: कार्मिकों व परिवारजनों को जोड़ते हुए आयोजित हुई पहली साइबर क्विज
भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा कार्मिकों के साथ उनके परिवारजनों को जोड़ते हुए पहली बार साइबर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस साइबर क्विज के माध्यम से साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार आदि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनके जरिए प्रतिभागियों की समझ और सतर्कता को परख कर उन्हें सही उत्तर बताये गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न ट्रांसको कार्यालय के 85 कार्मिकों और उनके पारिवारिक सदस्यों सहित कुल 198 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जबलपुर स्काडा सेंटर के सैयद…
Read More
