मुंबई टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में फाइनली वो वक्त आ गया, जब तुलसी अपने पति मिहिर से उसकी करतूतों के लिए सवाल पूछेगी। तुलसी के ज्यादातर सवालों का मिहिर के पास कोई जवाब नहीं होगा। नोयोनिका वाले किस्से के साथ-साथ मंदिरा वाला किस्सा भी जुड़ेगा। मिहिर इशारों-इशारों में माफी मांगने की कोशिश करेगा, लेकिन तुलसी के सामने उसकी एक नहीं चलेगी। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी विरानी घर छोड़कर चली जाएगी। तुलसी अपना सामान लेकर सीढ़ियों से उतर रही होगी जब उसका…
Read MoreDay: December 15, 2025
भारत की नई गेंद की धार से परेशान साउथ अफ्रीका, मार्करम ने मानी मुश्किलें
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने तीसरे टी20 मैच में मिली हार के बाद कहा कि भारत के नई गेंद के गेंदबाजों ने उनके लिये दिक्कतें खड़ी की और उनके बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। भारत के अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने पहले चार ओवर के भीतर दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट उस समय निकाल दिये जब स्कोर बोर्ड पर सात रन ही टंगे थे। इन झटकों से मार्करम की टीम उबर नहीं सकी और 117 रन बनाने के बाद सात विकेट से हार…
Read MoreTata Sierra के टॉप-स्पेक ट्रिम्स Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा, देखें पूरी लिस्ट
मुंबई स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने आखिरकार, अपनी नई Tata Sierra के टॉप-स्पेक ट्रिम्स Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा कर दिया है. कंपनी इस कार की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू करने वाली है. बता दें कि एक हफ़्ते पहले, Tata Motors ने इस कार के लाइनअप के सभी वेरिएंट की कीमतों की घोषणा की थी. लेकिन इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा नहीं किया था, और अब इन ट्रिम्स की कीमतों का खुलासा हो गया है. जहां Accomplished ट्रिम को कंपनी ने…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सर सह कार्यवाह श्री मुकुंदा जी ने किया अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय भोपाल का भ्रमण
भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सर सह कार्यवाह मुकुंदा जी ने अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय भोपाल का भ्रमण किया एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के राज्य नेतृत्व के साथ शैक्षणिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की उनके साथ इस सार्थक चर्चा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीमान विमल जी गुप्ता एवं मध्यभारत के प्रांत कार्यवाह हेमंत जी सेठिया की भी उपस्थिति रही अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की और से इस चर्चा में कुलपति गौतम पांडे स्टेट हेड अभिषेक राठौर एवं राज्य नेतृत्व्य के सभी सदस्य उपस्थित थे.
Read Moreग्वालियर की फिजाओं में सुरों की बारिश, CM डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 101वें तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ
ग्वालियर संगीतधानी ग्वालियर की फिजाएं एक बार फिर सुरों की बारिश से सराबोर होने जा रही हैं। विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत का सबसे बड़ा आयोजन 101वां तानसेन संगीत समारोह आज से शुरू हो रहा है। हजीरा स्थित तानसेन समाधि स्थल पर आयोजित इस समारोह का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस बार मंच ग्वालियर के प्रसिद्ध चतुर्भुज मंदिर (शून्य मंदिर) की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो आयोजन को और भी भव्य बना रहा है। 15 से 19 दिसंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय समारोह…
Read More19 साल की नौकरी में एक गलती ने कर दी भारी, महिला कलेक्टर के फैसले से सहायक ग्रेड-3 पदावनत होकर बने चपरासी
बड़वानी मध्यप्रदेश में अब “चल जाएगा” वाली बाबूगिरी पर सीधी चोट हो रही है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी पैसे से खेल किया तो कुर्सी नहीं बचेगी. पहले बुरहानपुर में और अब बड़वानी में महिला कलेक्टर के एक फैसले ने सरकारी दफ्तरों में बैठे कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है. बड़वानी जिले में कलेक्टर जयति सिंह ने वित्तीय अनियमितता के गंभीर मामले में बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए सहायक ग्रेड-3 (क्लर्क) को उसके पद से हटाकर सीधे भृत्य यानी चपरासी बना दिया. यह कार्रवाई तहसील न्यायालय…
Read Moreरुपया डॉलर के मुकाबले हुआ कमजोर, 15 दिसंबर को 90.58 का रिकॉर्ड निचला स्तर
मुंबई डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 दिसंबर को अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 90.58 प्रति डॉलर पर खुला. रुपये की इस ऐतिहासिक कमजोरी ने वित्तीय बाजारों में खलबली मचा दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में घरेलू और वैश्विक दोनों ही कारणों से रुपये पर दबाव बना हुआ है. साल 2025 की शुरुआत में 1 जनवरी को रुपया 85.70 प्रति डॉलर के स्तर पर था. महज कुछ महीनों में इसमें 5…
Read Moreउज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 20 साल बाद बड़ा बदलाव, 25 किलो चांदी के नए द्वार पर उकेरी गईं खास आकृतियां
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव रविवार के दिन किया गया है। गर्भगृह में 25 किलो चांदी का द्वार लगाया गया है। इसे विधि विधान से संध्या आरती करने के समय स्थापित किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी भूषण व्यास के अनुसार, लगभग 20 वर्षों के बाद गर्भगृह के द्वार को बदला गया है। इसके द्वार का निर्माण जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। गर्भगृह का आंतरिक और बाहरी…
Read Moreक्या जसप्रीत बुमराह T20 सीरीज के अंतिम 2 मैचों में नहीं खेलेंगे? BCCI का ताज़ा अपडेट
नई दिल्ली टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार 14 दिसंबर को धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में नहीं खेले। इसके पीछे का कारण ये था कि वे निजी कारणों से धर्मशाला से सीधे घर चले गए थे। इसी वजह से वे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब सवाल ये है कि क्या वे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में उपलपब्ध होंगे? इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक बयान…
Read Moreसिडनी शूटिंग: बाप-बेटे निकले आतंकी, पाक कनेक्शन से खुलासा, 15 की जान लेने की वजह
सिडनी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर एक यहूदी त्योहार की तैयारी के दौरान लोगों पर गोलियां बरसाईं गईं। इस हमले में कम से कम 15 लोगों की जान गई है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि लोगों पर गोलियां बरसाने वाले दो बंदूकधारी पिता-पुत्र थे। बता दें कि सख्त बंदूक नियंत्रण कानूनों वाले देश ऑस्ट्रेलिया में लगभग तीन दशकों में यह सबसे घातक गोलीबारी की घटना थी। वहीं, हमलावर की मां ने कहा कि मेरा बेटा ऐसा कर…
Read Moreसीएम मोहन यादव की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात, दो साल के कार्यकाल का दिया ब्योरा
भोपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मुख्यमंत्री पद पर दो साल का कार्यकाल पूरा होने के एक दिन बाद, रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आधिकारिक मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक को अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम यादव ने बैठक में अमित शाह को प्रदेश की विकास योजनाओं, कानून‑व्यवस्था और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस मुलाकात का समय विशेष महत्व रखता है क्योंकि मुख्यमंत्री यादव ने हाल…
Read Moreखजुराहो के गौतम रिसॉर्ट में आलू-टमाटर सब्जी खाने से 4 कर्मचारियों की मौत, होटल का खाद्य लाइसेंस निलंबित
खजुराहो खजुराहो के गौतम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में भोजन कर बीमार पड़े नौ कर्मचारियों में से चार की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे को नोटिस दिया है। पूछा है कि वीवीआइपी कार्यक्रम होने के बाद भी होटल में फूड सैंपलिंग में लापरवाही क्यों बरती गई? कलेक्टर ने 15 दिसंबर तक जवाब मांगा है। कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा फैसला मामले में सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि होटल में चार लोगों…
Read Moreजबलपुर में मिले सात संदिग्ध जमाती, पठानी मोहल्ला छिपते हुए जा रहे थे, पुलिस ने थाने लाकर किया पूछताछ
जबलपुर पनागर में रविवार को सात जमाती मिले। उनके पास बड़े-बड़े कई बैग थे, जिनके अंदर मुस्लिम धर्म से संबंधित साहित्य रखे थे। हिंदू संगठनों ने जमातियों को छिपते हुए पनागर पहुंचते देखा। गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर बातचीत का प्रयास किया। उनका व्यवहार और भाषा अजीब लगने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बुलाया। पुलिस जमातियों को पकड़कर थाने ले गई। उनके बैग के सामान, पहचान पत्र की जांच की गई है। पूछताछ में जमातियों ने दिल्ली से जबलपुर आने और फिर पन्ना जाने की जानकारी दी।…
Read Moreभोपाल AIIMS में डॉ. रश्मि आत्महत्या प्रयास, डॉ. यूनुस को HOD पद से हटाया, हाई डोज एनेस्थीसिया से 7 मिनट तक बंद रहा दिल
भोपाल राजधानी भोपाल में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में संस्थान में हड़कंप मचाकर रख दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई लेवल कमेटी गठित की गई है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। साथ ही, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) डॉ. यूनुस को उनके पद से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि, ये हैरान कर देने वाली घटना 11 दिसंबर की रात की है। यहां डॉ.…
Read Moreभोपाल के पास मंडीदीप में हाई टेंशन लाइन को लेकर विरोध, नहार स्पिनिंग मिल्स के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन
भोपाल के पास मंडीदीप में हाई टेंशन लाइन को लेकर विरोध, नहार स्पिनिंग मिल्स के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन मंडीदीप,रायसेन नहार स्पिनिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपनी दूसरी यूनिट खोलने की तैयारी के तहत नेशनल हाईवे नंबर 46 को क्रॉस करते हुए हाई टेंशन पावर लाइन ले जाए जाने का स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। इस प्रस्तावित हाई टेंशन लाइन को लेकर क्षेत्र के मजदूरों और रहवासियों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के ऊपर से और…
Read More
